वैभव की आँधी में उडा गुजरात, रचे कई कीर्तिमान, पांच हार के बाद जीता RR

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान ने गुजरात के 210 रनों के टोटल को महज 16वें ओवर में ही 8 विकेट रहते चेज कर लिया. वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए मात्र 30 गेंदों में शतक ठोका था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंदों में शतक जमाया था. वहीं डेविड मिलर ने 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में शतक बनाया था. शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज वैभव ने यह शतक महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में लगाया. यानी सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम आ गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय जोल के नाम था, जिन्होंने 2013 में महाराष्ट्र की ओर से मुंबई के खिलाफ 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था. वहीं, बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमन ने 2020 में 18 साल और 179 दिन की उम्र में शतक बनाया था, जबकि फ्रांस के गुस्ताव मकेऑन ने 2022 में 18 साल और 280 दिन की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था. 17 गेंदों में ही लगाई फिफ्टी वहीं, वैभव ने अर्धशतक लगाने के लिए भी महज 17 गेंदों का सामना किया. इस दौरान वैभव ने 3 चौके और 6 छक्के जडे. वैभव ने 17 गेंद में फिफ्टी लगाई जो आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक था. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल के इतिहास में लगाई गई ये दूसरी सबसे तेज फिफ्टी थी. इसके अलावा आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम दर्ज हो गया है. वैभव ने 14 साल और 32 दिन की उम्र में आईपीएल में फिफ्टी लगाई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था, जिन्होंने 17 साल 175दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी. सूर्यवंशी के शतक में बने कुल 8 रिकॉर्ड, तूफान के बाद की शांत में वैभव को पिछले साल नवंबर में हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले, 12 साल और 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू कर वे भारत के चौथे सबसे युवा फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर बने थे. वहीं इस मैच में सूर्यवंशी ने अपनी पारी की धीमी शुरुआत के बाद ईशांत शर्मा के एक ओवर में 28 रन ठोककर 13 गेंदों में 35 रन पूरे किए. उन्होंने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी बनाई. इसके बाद वे और आक्रामक हो गए और सिर्फ 18 गेंदों में 50 से 100 तक पहुंच गए. उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा कर आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (30 गेंदों में शतक, 2013) हैं. सूर्यवंशी अंततः 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस विस्फोटक पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. यानी 94 रन केवल चौके और छक्के से आए. आइये उनकी इस शानदार पारी में बने कुल रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं- टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा शतकवीर बने 14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था. यह टी20 क्रिकेट इतिहास में सातवां सबसे तेज शतक है. सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 2024 में एस्टोनिया के लिए साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक लगाया था. वैभव ने सिर्फ 17 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो आईपीएल इतिहास में पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी है. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए, जो आईपीएल इतिहास में चौथी सबसे बड़ी संख्या है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे. इसके अलावा, आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने साझा कर लिया है. इससे पहले, मुरली विजय ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे. रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड आईपीएल के किसी रन-चेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम है. उन्होंने सनथ जयसूर्या (2008 में CSK के खिलाफ 11 छक्के) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इसके साथ ही, वे 18 साल से कम उम्र में टी20 क्रिकेट में 10 या अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. एक शतक में बाउंड्री से आए सबसे ज्यादा रन वैभव ने 35 गेंद की अपनी सेंचुरी में कुल 11 छक्के और 7 चौके लगाए. 11*6= 66 और 7*4= 28 रन. यानी कुल 94 रन केवल बाउंड्री से आए. यह आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक शतक में बाउंड्री प्रतिशत के हिसाब से कुल रन के मामले में सबसे ज्यादा है. उन्होंने 100 रन बनाने में 93 प्रतिशत रन केवल बाउंड्री से बनाए.   आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज 100+ पारी सूर्यवंशी ने 265.78 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे तेज 100+ पारी है. 2010 में यूसुफ पठान ने 37 गेंदों में शतक लगाते हुए 270.07 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, जबकि 2013 में डेविड मिलर ने 38 गेंदों में 101* रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट … Read more

DC और RCB के बीच रोमाचंक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से बाजी मारी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.  इस मैच में आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 19वें ओवर में क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली की फिफ्टी के दम पर इसे चेज कर लिया. ऐसी रही आरसीबी की पारी 163 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में अक्षर पटेल ने बेथल का विकेट झटका. बेथल के बल्ले से केवल 12 रन निकले. इसके बाद उसी ओवर में देवदत्त पड्डिकल भी बिना खाता खोले अक्षर पटेल का शिकार बन गए. वहीं, चौथे ही ओवर में रजत पाटीदार भी रन आउट हो गए. यानी दो ओवर के भीतर ही आरसीबी को तीन झटके लगे. लेकिन इसके बाद क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली के बीच एक साझेदारी पनपी. दोनों के बीच 83 गेंदों में 113 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने आरसीबी की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, कोहली ने फिफ्टी जड़ने के बाद 18वें ओवर में अपना विकेट गंवा दिया. लेकिन क्रुणाल पंड्या टिके रहे. पंड्या ने 47 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, कोहली ने 51 रन बनाए और 4 चौके लगाए. 19वें ओवर में आरसीबी ने इस मुकाबले को जीतकर दो अंक जोड़े. ऐसी रही दिल्ली की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ही ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक पोरेल आउट हो गए. उन्हें हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया, जिनके पास अब पर्पल कैप आ गई है. इसके बाद अगले ही ओवर में करुण नायर का विकेट गिर गया. नायर के बल्ले से केवल 4 रन आए. इसके बाद फाफ और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में फाफ का विकेट क्रुणाल पंड्या ने चटकाया. फाफ ने 22 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल भी केवल 15 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार हो गए. 14वें ओवर में उनका विकेट गिरा. इसके बाद केएल राहुल से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन राहुल के बल्ले से 39 गेंद में केवल 41 रन निकले. लेकिन इसके बाद स्टब्स ने एक छोटी आतिशी पारी खेली, जिसके दम पर दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा. अंकतालिका के टॉप पर पहुंची आरसीबी इस जीत के साथ ही आरसीबी अब अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गई है. 10 मैच में आरसीबी ने 7 जीत हासिल की है और 14 अंक हैं. जबकि गुजरात के 8 में से 6 जीत के साथ 12 अंक है. वहीं, दिल्ली अब चौथे पायदान पर खिसक गई है. 9 में से उसकी 6 जीत है और 12 अंक हैं. लेकिन रन रेट के मामले में मुंबई उससे आगे है. recent visitors 54

CSK को हरा हैदराबाद ने रचा इतिहास, 18 साल में पहली बार चेपॉक में दी धोनी की टीम को मात

चेन्नई आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर चेपॉक स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने 155 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ईशान किशन ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. यह जीत हैदराबाद के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब तक खराब था.   चेन्नई की बल्लेबाजी ढह गई टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19.5 ओवर में 154 रनों पर सिमट गई. यह 2019 के बाद पहला मौका है, जब चेपॉक में चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई. डेब्यू करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 और रवींद्र जडेजा ने 21 रन बनाए. हैदराबाद के गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए.   हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी 155 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन ने 44 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. नितीश कुमार रेड्डी और कमिंदु मेंडिस ने अंत में नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई. चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद और खलील अहमद ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन वे हैदराबाद को रोक नहीं पाए.   चेन्नई का हेड-टू-हेड में दबदबा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने हुईं, जिसमें चेन्नई ने 15 और हैदराबाद ने 6 मुकाबले जीते. चेपॉक में इससे पहले खेले गए सभी 5 मैच चेन्नई ने जीते थे. इस जीत ने हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है.  इस मैच में चेन्नई और हैदराबाद दोनों को एक जैसी शुरुआत मिली। चेन्नई ने भी अपना पहला विकेट बिना किसी स्कोर के खो दिया था। शेख रशीद को मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया था। वहीं खलील ने दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आयुष महात्रे के हाथों कैच करा चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को संभाला। अंशुल कम्बोज ने हेड को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। क्लासेन हुए फेल सारी उम्मीदें अब हेनरिक क्लासेन पर टिकी थीं। लेकिन वह भी फेल हो गए। क्लासेन सात रन ही बना सके। दूसरे छोर पर तेजी से रन बना रहे ईशान किशन अपना अर्धशतक पूरा करते दिख रहे, लेकिन कर नहीं सके। नूर अहमद की गेंद पर बाउंड्री पर सैम करन ने उनका शानदार कैच लपका। अनिकेत वर्मा 19 रनों से आगे नहीं जा सके और नूर अहमद का शिकार बने। नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंडू मेंडिस ने अंत में नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। मेंडिस ने 22 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। नीतीश ने 13 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके शामिल रहे। चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई पहली गेंद पर रशीद का विकेट खोने के बाद चेन्नई ने सैम करन को तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन उसका ये दांव चला नहीं। करन हर्षल पटेल की गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा को कामिंडू मेंडिस को 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। ब्रेविस ने आते ही तेजी से रन बनाए, लेकिन मेंडिस के अद्बभुत कैच में उनको अर्धशतक लगाने नहीं दिया। अंत में किसी तरह दीपक हुड्ड़ा ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाते हुए टीम को 150 का स्कोर पार कराया, लेकिन बाकी सब फेल हो गए। एमएस धोनी छह, कम्बोज दो, नूर अहमद दो जल्दी आउट हो गए। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और मेंडिस के हिस्से एक-एक विकेट आया। recent visitors 45

दिल्ली ने लखनऊ को दी शिकस्त, 8 विकेट से दर्ज की जीत

लखनऊ डियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-40 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऋषभ पंत की लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी दिल्ली ने 18वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया. केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार फिफ्टी जड़ी. ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी 160 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ओवर में ही करुण नायर अपना विकेट गंवा बैठे. मार्करम ने उनका विकेट झटका. इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों अच्छी लय में दिखे. पोरेल ने 32 गेंद  में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 12वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. लेकिन एक छोर पर केएल राहुल टिके रहे. उन्होंने 40 गेंद में अर्धशतक जमाया. नाबाद भी रहे. वहीं, पोरेल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए पहुंचे अक्षर ने भी तूफानी बल्लेबाजी की. इसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया. ऐसी रही लखनऊ की पारी टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही. एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने तूफानी शुरुआत की. दोनों ने हर गेंदबाज को आंड़े हाथों लिया. एडेन मार्करम ने महज 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी.  दोनों बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 90 रन जोड़े, लेकिन मारक्रम अपना विकेट गंवा बैठे. मार्करम ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े. लेकिन इसके बाद आईपीएल में अबतक धमाल मचाने वाले निकोलस पूरन मैदान में पहुंचे. उन्होंने कुलदीप को दो चौका भी जड़ा. लेकिन 12वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें अपना निशाना बनाया. पूरन के बल्ले से केवल 9 रन ही निकले. इसके बाद अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, इसी ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को भी चलता किया मार्श के बल्ले से 45 रन निकले. एक समय लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 90 रन बना लिए थे. लेकिन अगले 10 ओवर में लखनऊ की टीम केवल 70 रन ही जोड़ पाई. वहीं, 27 करोड़ी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए तब आए जब सिर्फ दो गेंद का खेल बचा था उसमें भी वो खाता नहीं खोल सके और आउट हो गए. जबकि लखनऊ को तेजी से रन बनाने की दरकार थी. हालांकि, आखिरी ओवर में आयुष बदोनी ने तीन लगातार चौके लगाकर आतिशी बल्लेबाजी की जिसके दम पर लखनऊ ने दिल्ली को 160 रनों का लक्ष्य दिया है. recent visitors 46

कोलकाता की शर्मनाक हार, गुजरात ने उसे 158 रन पर रोका

कोलकाता  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सोमवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 39 रनों से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल की 90 और साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी के दम पर केकेआर के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी केकेआर 8 विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी. ऐसी रही केकेआर की बल्लेबाजी 199 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में सिराज ने गुरबाज को चलता किया, उनके बल्ले से केवल एक रन ही निकला. इसके बाद नरेन और रहाणे ने पारी को संभालने की कोशिश की . लेकिन राशिद खान ने छठे ओवर में नरेन का विकेट झटक लिया. नरेन ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए. इसके बाद वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे के बीच एक छोटी साझेदारी हुई लेकिन 23.75 करोड़ के अय्यर एक बार फिर फ्लॉप रहे. वो 14 रन बनाकर 12वें ओवर में साई किशोर का शिकार हो गए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने फिफ्टी लगाई.लेकिन 13वें ओवर में ही उनका विकेट साई किशोर ने लिया. रहाणे ने 37 गेंद में 50 रन बनाए. इसके बाद रसेल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. रसेल सिर्फ 21 रन बना सके और राशिद खान का शिकार हो गए. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में रमनदीप और मोईन अली को आउट कर केकेआर की उम्मीदें भी खत्म कर दीं. कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवार 158 रन ही बना सकी. ऐसी रही है गुजरात की बल्लेबाजी टॉस के बाद पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कमाल की रही. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ही टच में दिखे. दोनों ने आतिशी शुरुआत की और केकेआर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 10 ओवर में दोनों ने बिना विकेट गंवाए 89 रन जोड़े. गिल ने महज 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया. वहीं, साई सुदर्शन ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि, 13वें ओवर में गुजरात को पहला झटका लगा जब साई सुदर्शन 52 के निजी स्कोर पर आउट हुए. लेकिन इसके बाद बटलर और गल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तेजी से रन बनाने शुरू किए. गिल ने 55 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली और 18वें ओवर में आउट हुए. इसके बाद राहुल तेवतिया खाता भी नहीं खोल सके और आउट हो गए. हालांकि, बटलर एक छोर पर टिके रहे. जिनकी आतिशी पारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रनों का टारगेट केकेआर के सामने रखा था. recent visitors 48

कोहली और पडिक्कल ने पेश किया फिटनेस का शानदार नमूना, टॉप-4 में फिर से बनाई अपनी जगह

चंडीगढ़ विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की दमदार फिफ्टी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की इस सीजन में 8 मैचों में से 5वीं जीत है। वहीं पंजाब को सीजन में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 157 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए दिग्गज विराट कोहली और देवदत्त ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 73 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल में विराट कोहली का यह 101वां फिफ्टी था। कोहली अंत तक बल्लेबाजी करते हुए रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा पडिक्कल ने टीम के लिए 35 गेंद में 61 रनों की पार खेली। अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने भाग कर पूरे किए 4 रन रविवार को खेले गए डबल हेडर के पहले मुकाबले में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब की पारी में तीसरे ओवर के दौरान अर्शदीप सिंह अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। देवदत्त ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया था लेकिन बाकी के गेंदों पर कम रन बने थे। हालांकि अंतिम गेंद पर पडिक्कल ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़े। पहले दोनों बल्लेबाज तीन रन लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बाउंड्री पर फील्डर नेहाल वढेरा ने पैर से गेंद रोका और तेज गति होने के कारण आगे निकल गए, जिससे दोनों बल्लेबाजों को चौथे रन के लिए वापस आने का मौका मिल गया। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दौड़कर चार रन पूरे किए। उनके विकेट के बीच तेज रफ्तार दौड़ देखकर हर कोई हैरान रह गया। मैच की बात करें तो विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। इस जीत के साथ ही RCB के पास अब पॉइंट्स टेबल में 10 अंक हो गए हैं। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी रही मैच में बेअसर आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। पंजाब की तरफ से कुल 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग, जिसमें से सिर्फ 3 को ही सफलता मिल पाई। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज आरसीबी को परेशान नहीं कर पाई, जिसके कारण पंजाब किंग्स को यह मुकाबला गंवाना पड़ गया। RCB के खिलाफ पंजाब की बैटिंग रही साधारण आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। पंजाब की टीम क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा की स्पिन गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से असहाय नजर आई। यही कारण है कि पंजाब किंग्स को छह विकेट पर 157 रन ही बना पाई। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा लेग स्पिनर सुयश ने भी 26 रन देकर दो विकेट लिए। पंजाब के लिए ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 33 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। जोश इंग्लिस (29), मार्को येनसेन (नाबाद 25) और प्रियांश आर्य (22) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। प्रभसिमरन और प्रियांश ने पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक खेल से पंजाब की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। recent visitors 55

18 अप्रैल का दिन आईपीएल के लिए है बेहद खास, आज के ही दिन हुआ था आगाज, ब्रैंडन मैक्कुलम की चली थी आंधी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के दशकों पुराने इतिहास में 18 अप्रैल का दिन बेहद खास है. इसी दिन साल 2008 में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी. आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित उस पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम का जलवा देखने को मिला था. मैक्कुलम की आंधी में ढह गई थी आरसीबी ब्रैंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे और रनों का अंबार लगा दिया. मैक्कुलम ने सिर्फ 73 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले. मैक्कुलम की यादगार पारी के दम पर सौरव गांगुली की अगुवाई वाली केकेआर ने तीन विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 15.1 ओवर्स में महज 82 रनों पर ढेर हो गई और उसे 140 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी राहुल द्रविड़ कर रहे थे, जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के मौजूदा हेड कोच हैं. मैक्कुलम को उनकी ऐतिहासिक इनिंग्स के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था. आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी. तब राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. वह मुकाबला 1 जून 2008 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. धोनी मौजूदा आईपीएल सीजन में भी ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स बनी थी आईपीएल की पहली चैम्पियन, फोटो: X आईपीएल का पहला ही सीजन बेहद सफल एवं रोमांचक रहा. आगे चलकर फैन्स का रुझान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की ओर इस कदर बढ़ा कि यह लीग लोकप्रियता के शीर्ष पर जा पहुंचा. आईपीएल ललित मोदी की सोच थी. ग्लैमर और चकाचौंध के तड़के के बीच इस लीग में इतना पैसा बरसा कि दुनिया देखती ही रह गई. आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की रेवेन्यू में चार चांद लगा दिया. ऐसे में बाकी देशों के बोर्ड आर्थिक तौर पर बीसीसीआई से कोसों पीछे छूट गए. विवादों से भी रहा है आईपीएल का नाता आगे चलकर बाकी देशों ने भी आईपीएल के मॉडल को अपनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिली. आईपीएल के अबतक 17 सीजन हो चुके हैं और 18वां सीजन जारी है. खास बात यह है कि आईपीएल में आज बेंगलुरु के ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर होनी है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आईपीएल का आगाज हुआ था. आईपीएल के मुकाबले तो हिट होते चले गए, लेकिन दूसरी तरफ कई विवादों में भी यह लीग घिरी रही. आईपीएल 2010 फाइनल के बाद ललित मोदी को बीसीसीआई से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ललित मोदी पर पैसे की हेराफेरी सहित कई आरोप लगे थे. बता दें कि ललित मोदी 2008 से 2010 तक यानी पहले तीन सीजन में आईपीएल के चेयरमैन और कमिश्नर रहे थे. फिर सबसे बड़ा विवाद साल 2013 में सामने आया, जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा. उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद को अवैध सट्टेबाजी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. recent visitors 41