भगदड़ में तालाब में कूदकर बचाई जान, छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में कलश यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का हमला
सारंगढ़. छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब नवरात्रि के अवसर पर निकली कलश यात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान जान बचाने को लोग इधर-उधर भागते नजर आये। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया ब्लॉक में हर साल की भांति इस साल भी नवोदय दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है। इस दौरान आज समिति के सदस्यों के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र की तकरीबन 12 सौ से अधिक महिलाओं, बच्चों के अलावा पुरूष व बच्चे शामिल थे। यह कलश यात्रा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गाजे-बाजे के साथ पानी लेने सरिया से कुछ ही दूरी पर स्थित पहाड़ तालाब पहुंची। तालाब में पानी भरते समय हुआ हमला बताया जा रहा है कि उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन में शामिल महिलाएं व युवतियां कलश में पानी भर रहीं थी। तभी कुछ बच्चे दौड़ते हुए और उनके पीछे-पीछे मधुमक्खियों भी भारी संख्या में तालाब के पास पहुंच गई। इस बीच अचानक मधुमक्खियों का हमला होनें से मौके पर मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसे जो जगह मिला वह अपनी जान बचाने वहां भागने लगा। कुछ लोग जान बचाने को तालाब में कूदे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कलश यात्रा में पानी भरने के समय अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से कई लोगों ने जहां जान बचाने मंदिरों में शरण ली तो वहीं कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर काफी समय तक पानी में डूबकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के जाने के बाद ही वे फिर से बाहर निकले और फिर राहत की सांस ली। 25 से अधिक लोग हुए घायल गांव के एक युवक ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से तकरीबन 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बाजा बजाने लोगों के अलावा सामने की तरफ जो लोग थे उन्हें ही मधुमक्खियों ने काटा है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल में ले जाया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। हो सकती है शरारती तत्वों की हरकत बताया जा रहा है कि सरिया के पहाड़ तालाब से आज दोपहर कलश में जल भरते समय समिति के सदस्यों के द्वारा किसी तरह की आतिशबाजी नहीं की जा रही थी। इसके बावजूद मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़खानी किये जाने की वजह से यह घटना हुई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 93