जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है, उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है, हम कर देंगे माफ: केजरीवाल

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है। उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद जब दोबारा गमारी सरकार आएगी तो हम उन्हें माफ कर देंगे। मैं यह बात पहले भी कई बार कह चुका हूं, आज फिर कह रहा हूं। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली सरकार लोगों को फ्री पानी उपलब्ध करवा रही है। हर परिवार को 20-20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जाता है। लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के दिल्ली में बिल जीरो आते हैं। लेकिन जब मैं जेल गया तो इन लोगों ने पीछे से पता नहीं किया। कुछ तो गड़बड़ की जो लोगों के लाखों-हजारों रुपए के पानी के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं।’ पूर्व सीएम ने आगे कहा, ‘दिल्ली के लोग किसी बात से दुखी, परेशान हों, हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैंने पहले भी कई मंचों से ऐलान किया है लेकिन आज सार्वजनिक मंच से मैं ऐलान करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं। हजारों-लाखों के जो बिल हैं वो गलत हैं, उन लोगों को अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। वो इंतजार करें। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, चुनाव के बाद हम उन बिलों को माफ करवा देंगे। ये मेरी सब लोगों को गारंटी है। लोगों को चिंतित या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरकार उनके साथ खड़ी है।’ इससे पहले नवंबर में भी केजरीवाल ने जनता से पानी के गलत बिल माफ करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि आप फरवरी में हमारी सरकार बनवा दो, पानी के सभी गलत माफ कर दूंगा। आप लोगों के दोबारा जीरो बिल आना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के कई लोगों ने दावा किया है कि उनके लाखो-हजारों के बिल आ रहे हैं जबकि उनकी खपत काफी कम है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57