खंडवा: महिला की नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर साड़ी बांधकर करवाई डिलेवरी

खंडवा. इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर मोरटक्का में नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर महिला का प्रसव साड़ी की आड़ में करवाना पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रसव करवाने का उल्लेख करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सूचना पर नर्स को वहां भेजा गया था, उसने प्रसव करवाया और महिला तथा नवजात को स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया गया। दोनों स्वस्थ हैं। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो तखत पर लेट गई बताया जाता है महिला और उसका पति खेड़ीघाट पर ही रहकर गुजर-बसर करते हैं। शनिवार सुबह से पति काम पर गया हुआ था। घाट पर महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो वहीं तखत पर लेट गई। वहां मौजूद आसपास की महिलाओं ने उसकी मदद की। सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। एएनएम ने कहा- प्रसव हो चुका था एएनएम मंजुला भालेराव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची तो सामान्य प्रसव हो चुका था। प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य केंद्र लाकर नवजात का टीकाकरण व दोनों का उपचार किया गया। लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 152