काम के एवज में मांगे थे 10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ को पकड़ा
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिलासपुर से आई एसीबी की टीम ने मंगलवार की शाम किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पांडेय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, वरूण सिंह निवासी आजाद चैक, किरोडीमल ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की थी। इसमें उसने बताया कि अपनी कंपनी एमएस भवानी ट्रेडर्स के लाइसेंस के लिए कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था। जिसका लाइसेंस देने के एवज में आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय, प्रभारी सीएमओ किरोड़ीमल ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। प्रार्थी नगर पंचायत किरोड़ीमल के सीएमओ रामायण पांडेय को रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने प्रार्थी से 10 हजार रुपये ले लिये थे और आज सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर कर आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को प्रार्थी से शेष 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लिया। आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 43