3 हजार किसानों को मसूर , चना, गेहूं, अलसी और सूरज मुखी के बीज बांटने के निर्देश
डिंडोरी डिंडोरी में आज करंजिया विकासखंड के नारी ग्वारा गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने 110 किसानों को मसूर का बीज बांटा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ,कृषि विभाग की सभापति फूलवती पेंड्रो मौजूद रही। पाला से फसल हुई थी खराब इस वजह से बांट रहे बीज कृषि विस्तार अधिकारी लखन मरावी ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र में लगभग 29 हजार किसान है। विभाग से 3 हजार किसानों को मसूर , चना, गेहूं, अलसी और सूरज मुखी के बीज बांटने के निर्देश मिले है। पिछले साल पाला लगने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। अभी 250 क्विंटल मसूर का बीज आया है। किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है राजस्व में प्रति किसान 4 किलो और वन ग्राम के किसानों को 8 किलो बीज दिया जा रहा है। 4 किलो में ढाई क्विंटल उत्पादन होगा। जो किसान बचेंगे उनको अगले साल बीज दिया जाएगा। किसानों के संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ने कहा- कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वजह से किसान बीज का सदुपयोग करें। जिससे अगले साल फसल के लिए दोबारा न मांगना पड़े। किसान आवश्यकता अनुसार ही कृषि विभाग से योजनाओं का लाभ ले। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 37