लॉस एंजेलिस आग: राष्ट्रपति ट्रंप ने डेल्टा स्मेल्ट मछली को ठहराया जिम्मेदार

लॉस एंजेलिस अमेरिका के कैलिफॉर्निया स्थित लॉस एंजेलिस में लगी आग लगातार फैलती जा रही है। आग की वजह से 11 लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। यहां तक की कई हॉलीवुड हस्तियों के घर भी जलकर खाक हो गए हैं। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की वजह और इसके फैलने के तरीके के बारे में अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन कई लोग अग्निशमन विभाग में विविधता, समानता और समावेश (DEI) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसको लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और बिल एकमैन ने भी पोस्ट किया है। इस बीच, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंगल में लगी आग के लिए डेल्टा स्मेल्ट नामक एक छोटी मछली को जिम्मेदार ठहराया है। DEI का मतलब है लोगों की मौतः मस्क मस्क ने कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्होंने अग्निशमन विभाग की DEI पहल को जंगल में लगी आग के फैलने का कारण बताया। मस्क ने विभाग के काम करने के तरीके की भी आलोचना की और कहा कि DEI का मतलब है लोगों की मौत। ट्रंप ने डेल्टा स्मेल्ट को बताया जिम्मेदार अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर डेल्टा स्मेल्ट मछली को लेकर गवर्नर गेविन न्यूजॉम पर हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि स्मेल्ट नामक एक बेकार मछली को कम पानी देकर बचाने के लिए कैलिफोर्निया के लोगों की परवाह नहीं की गई और आज सभी इसका अंजाम देख रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ये आपदा खुद लाई गई है। उन्होंने कहा कि इस बेकार गवर्नर से मैं मांग करता हूं कि कैलिफोर्निया में साफ और ताजा पानी बहने दें। आज फायर हाइड्रेंट के लिए पानी नहीं है और न ही अग्निशमन विमानों के लिए। ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा? दरअसल, ट्रंप और कई विशेषज्ञों का दावा है कि सैक्रामेंटो-सैन जोकिन डेल्टा में लुप्त हो रही डेल्टा स्मेल्ट फिश को बचाने के लिए जो नियम बनाए गए हैं उससे पानी पंप करने की क्षमताओं पर बैन लगाया गया है। ट्रंप का कहना है कि इससे अग्निशामकों की पानी तक पहुंच की समस्या हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को भी उच्च मांग के कारण तीन पानी की टंकियां और कुछ हाइड्रेंट अस्थायी रूप से सूख गए थे। जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है। recent visitors 84

मिनट दर मिनट विकराल रूप ले रही लॉस एंजिल्‍स की आग, लाखो हुए बेघर

लॉस एंजिल्‍स अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब भयानक रूप ले चुकी है। यह आग फैलकर लॉस एंजेलिस और अब हॉलीवुड हिल्स तक जा पहुंची है। इसके कारण लगभग एक लाख लोग घर छोड़ने पर विवश हो गए हैं। वहीं अब तक 5 लोगों की मौत भी हो गई है। लॉस एंजेलिस इलाके में लगी आग के कारण अधिकारियों ने लाखों लोगों को जल्द से जल्द घर खाली करने को कहा है। चारों ओर धुएं और धूल का गुबार देखा जा रहा है। एक्टर स्टीव गुटेनबर्ग ने कैलिफोर्निया में लगी आग को बेहद बुरा बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अब तक की जिंदगी में मैंने इससे बुरा कुछ नहीं देखा। पेसिफिक पैलिसेड्स, ईटन और हर्स्ट में फैली आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर को तैनात कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर से पानी की बौछार की जा रही है। पैलिसेड्स में 15 हजार एकड़, ईटन में 10 हजार एकड़ और हर्स्ट में 500 एकड़ से ज्यादा का इलाका जलकर खाक हो गया। हजारों अग्निशमन कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। लॉस एंजेलिस के अग्निशमन अधिकारी क्रिस्टन क्रोले ने कहा कि हम अभी खतरे से कतई बाहर नहीं हैं। लोग अपने वाहन सड़कों पर ही छोड़कर भागने लगे। इमरजेंसी सेवाओं के लिए बुलडोजर से इन वाहनों को बताया गया। गेटी विला के मैदान पर कुछ पेड़ और वनस्पति जल गए थे, लेकिन स्टाफ व संग्रहालय संग्रह सुरक्षित थे, क्योंकि आसपास की झाडि़यों को काट दिया गया था। सबसे पहले आग 7 जनवरी को लगी थी। तेज हवाओं के कारण यह फैलती गई। कई स्क्वायर किलोमीटर का इलाका जलकर राख हो गया है। आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। स्थिति इस कदर विकट थी कि उससे निपटने के लिए लास एंजेलिस अग्निशमन विभाग को अपने उन कर्मियों से भी मदद की अपील करनी पड़ी, जो ड्यूटी पर नहीं थे। हालात को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन को अपनी इटली की यात्रा रद करनी पड़ी। गवर्नर गेविन न्यूजाम ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि कई घर जल गए हैं। उन्होंने वहां आपातकाल की घोषणा कर दी। recent visitors 75