नेपाल सीमा के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 8 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह ध्वस्त

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, महराजगंज और लखीमपुर खीरी में स्थानीय जनपद व पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. श्रावस्ती में अवैध मदरसों को किया गया ध्वस्त   श्रावस्ती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि तहसील जमुनहा के ग्राम भगवानपुर भैसाही में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसा को ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं निजी भूमि पर अमान्यता प्राप्त दो मदरसों को चिह्नित कर सीलिंग की कार्रवाई की गई. महराजगंज में गुरुवार को 1 अवैध मदरसे को चिन्हित किया गया, जिसे नोटिस जारी की गयी है. वहीं तहसील नौतनवां ग्राम पोखरभिंडा और तहसील ग्राम सीतलापुर में एक-एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया. अब तक 28 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बलरामपुर प्रशासन ने बताया कि यहां ग्राम मझगवां में दो और जंगल बलरामपुर में 1 अवैध मजार को ध्वस्त किया गया.      लखीमपुर खीरी में भी हुई कार्रवाई लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने यहां सार्वजनिक भूमि पर एक मस्जिद पर अतिक्रमण पाया है, जबकि निजी भूमि पर 5 मदरसे ऐसे पाए गए, जो अवैध हैं. इन सभी अवैध मदरसों को सील किया गया है जबकि एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया गया है.   recent visitors 39

भोपाल में मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर दो दिग्गज नेता आपस में भिड़े, सरकारी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य

भोपाल  भोपाल में मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर दो दिग्गज नेता आपस में भिड़ गए है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की कि सरकारी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य हो। वहीं कांग्रेस एमएलए आरिफ मसूद ने इसका विरोध किया है। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। शर्मा ने मसूद को राष्ट्रगान गाने की चुनौती भी दी। वहीं बीजेपी की एक और विधायक उषा ठाकुर ने सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का समर्थन किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर दो वरिष्ठ विधायकों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिल रही है। हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के हिंदूवादी विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया जाए। शर्मा ने आगे कहा कि अगर सरकार मदरसों को जमीन और आर्थिक सहायता देती है, तो वहां राष्ट्रगान अनिवार्य क्यों नहीं हो सकता? इसमें क्या गलत है? सभी सरकारी अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों के लिए नियम समान होना चाहिए। आरिफ मसूद ने दी प्रतिक्रिया इस पर भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी एमएलए को विधानसभा में कोई भी अप्रासंगिक बयान देने से पहले मदरसों का दौरा करना चाहिए। मसूद ने कहा कि अगर बीजेपी विधायक कभी मदरसों में गए होते, तो उन्हें पता होता कि मदरसों में दाखिला लेने वाला हर बच्चा बिना किसी रुकावट के राष्ट्रगान गाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा विधायक खुद राष्ट्रगान नहीं गा सकते। सार्वजनिक स्थान पर आकर राष्ट्रगान गाने की चुनौती जाहिर है कि कांग्रेस नेता आरिफ मसूद का यह बयान रामेश्वर शर्मा को पसंद नहीं आया और उन्होंने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया। रामेश्वर शर्मा ने मसूद को सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रगान गाने की चुनौती दी। गुरुवार को शर्मा ने कहा कि मैं उन्हे चुनौती देता हूं कि अगर आता है राष्ट्रगान तो गाए। वे राष्ट्रगान गा के दिखाए मेरे सामने तो मैं उनके लिए ताली बजाऊंगा। recent visitors 62