बेरमा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, छह घायलों की हालत गंभीर, रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर
मैहर/सतना मध्य प्रदेश में मैहर के बेरमा गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जान पर बन आई। कई घायल हुए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विवाद में के बाद पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना है। सभी घायलों को मैहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जमीनी विवाद में मारापीटी के दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी लेकर बाहर निकल आए और एक-दूसरे पर प्रहार करने लगे। मारापीटी में करीब छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मैहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रीवा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जिला अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार करके जांच करने के दौरान बताया कि पांच लोगों की हालत तो स्थिर है, लेकिन युवक की स्थिति ज्यादा ही गंभीर है। ऐसा कहते हुए रीवा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रीवा मेडिकल के चिकित्सक बोले-छह घायलों में एक की हालत नाजुक रीवा मेडिकल कालेज में स्थिति देखकर वहां के डाक्टरों ने गहन जांच करते हुए बोले- कि छह घायलों में एक की हालत नाजुक प्रतीत होती है। ऐसा कहकर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। युवक ने जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कालेज अस्पतालमें दम तोड़ दिया स्वजन तत्काल जबलपुर युवक को लेकर रवाना हुए, लेकिन जिंदगी नहीं बचा सके। युवक ने जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कालेज अस्पतालमें दम तोड़ दिया। जमीन को लेकर विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने कहा-आरोपियों की तलाश की जा रही है मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 137