खाद्य मंत्री ने बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

भोपाल प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न डिपार्टमेंट के एचओडी के साथ बैठक कर समीक्षा भी की। मंत्री श्री  राजपूत ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में और भी आवश्यक डिपार्टमेंट खोले जाएंगे। उन्होंने सफल कार्निया प्रत्यारोपण पर खुशी जताते हुए कहा कि सागर में ऐसी सुविधाएं मिलना शुरू हो गईं हैं जो संपूर्ण क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पहले जिन सुविधाओं का अभाव था वह धीरे-धीरे  अब पूरी  हुई हैं। यहां  नए डिपार्टमेंट भी खुले हैं और जिन डिपार्टमेंट्स की आवश्यकता है वह भी पूरी की जाएगी। खासकर यहां कैंसर की मशीन आना है । हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में यहां कैंसर अस्पताल खोला जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर उनकी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा हुई है और स्वास्थ्य मंत्री  से भी बात हुई है।  सागर मेडिकल कॉलेज में जिन- जिन चीजों की आवश्यकता है उनकी जल्द ही पूर्ति किये जाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से लोगों की बहुत सी अपेक्षाएं हैं। यहां आ रहे मरीजों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं की पूर्ति हो यह हमारा प्रयास रहेगा। विधायक शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण के दौरान कहां की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब न्यूरो विभाग खोलने के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित की गई है। शीघ्र ही यह विभाग कार्य करना शुरू करेंगे।   इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉक्टर पीएस ठाकुर ने बताया कि प्रसूति विभाग में डॉक्टरों की कमी है, उसको तत्काल पूरा किया जाए। अभी यहां प्रत्येक माह 1100 से अधिक प्रसव हो रहे हैं। महिला प्रसूति वार्ड की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर शीला जैन ने बताया कि डॉक्टरों की पूर्ति हो जाए तो हम लोग 2000 तक प्रसव कराने में सक्षम है। डॉक्टर सुनील सक्सेना ने सर्जरी विभाग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्जरी विभाग के साथ-साथ महिलाओं के स्तन कैंसर की भी जांच की जाती है एवं ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नाक कान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रीमा गोस्वामी ने मंत्री राजपूत को बताया कि नवजात बच्चों के बहरेपन की जांच प्रथम दिन से ही की जाती है एवं स्पीच थेरेपी भी की जा रही है। इसी प्रकार नेत्र विभाग के डॉ प्रवीण करें ने बताया कि यहां नेत्र प्रत्यारोपण होने से लोगों में कॉलेज के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमें कॉलेज को नेत्रदान करने वाले दानदाता भी मिल रहे हैं।  आवश्यकता अनुसार व्यक्तियों का नेत्र प्रत्यारोपण किया जा रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

भोपाल सरस्वती शिशु मंदिर ज्ञान तथा संस्कारों की पाठशाला है। यहां पर बच्चों को ज्ञान तो मिलता ही है साथ ही वह संस्कार भी मिलते हैं जिन संस्कारों के कारण हमारा भारत पूरे विश्व में जाना जाता है। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विज्ञान मेला ज्ञान और विज्ञान का संगम है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पगारा जिला सागर में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय विज्ञान मेला में कही। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारे बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें एक मंच की आवश्यकता है। यह मंच विज्ञान मेला के रूप में उन्हें उपलब्ध हुआ है। इन बच्चों में कई बड़े वैज्ञानिक बैठे हुए हैं जो आगे चलकर अपने माता-पिता, क्षेत्र तथा देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों में शिक्षा और संस्कार इस तरह के होते हैं कि वह जहां भी रहे उनकी अलग पहचान रहती है। स्मार्ट क्लास की सौगात मंत्री श्री राजपूत ने सरस्वती शिशु मंदिर को स्मार्ट क्लास की सौगात देते हुए कहा कि यह स्मार्ट क्लास आप सभी बच्चों के लिए है, जिसमें पढ़ाई करके आप अपने कौशल को और निखार सकते हैं। गौरतलब है कि विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित विज्ञान मेले में महाकौशल, मध्य भारत, मालवा तथा छत्तीसगढ़ प्रांत की 326 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री श्री राजपूत तथा मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, विद्या भारती के पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. आनंद राव, क्षेत्रीय प्रबंधन कारणी चंद्रदेव जी अष्ठाना, क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख संजय मकडारिया, विभाग समन्वयक राजकुमार, प्राचार्य प्रवीण जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहित सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य, दीदी एवं छा़त्र छात्रायें उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70