विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर सियासत शुरू हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? वहीं उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो… भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने वाली अपील पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों का कब्जा है। इससे मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग को कोई फायदा नहीं होता। वक्फ की जमीन से सरकार उन गरीबों का भला करेगी। भारत में मुसलमान पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। मुस्लिम लोग नमाज, मस्जिद, रोजा हमेशा हिंदुस्तान में रखेंगे। भारत हिंदुओं की जमीन है, लेकिन यहां पर मुसलमानों को मस्जिद बनाने की इजाजत दी। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो…दो चार परिवार तथाकथित बड़े मुस्लिम लीडर है, जो मुसलमान के नाम पर नेतागिरी कर पेट भरते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा। जब मुसलमान भारत आए थे तब शुद्ध भारत हिंदू राष्ट्र था, तब मुसलमान को रहने की जगह, मस्जिद बनाने की जगह दी। खतरा उन्हें होगा जो हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रचेंगे। गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रमजान महीने के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समाज से काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है। बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ शांतिपूर्ण और मौन प्रदर्शन करने को कहा है। इस पर अब जुबानी जंग तेज हो गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान पहुंचा दिया जाएगा: विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल  समाजवादी पार्टी के सांसद अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान के बाद लगातार सियासत जारी है. वहीं, अब मध्य प्रदेश की राजनीति में भी तूफान आ गया है. यहां भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान पहुंचा दिया जाएगा. बता दें, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भोपाल के एक शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. यहां उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक मूर्ख पाठ पढ़ा रहा था कि औरंगजेब महान है. वो औरंगजेब महान कैसे हो सकता है, जिसने गुरु तेग बहादुर का शीश कटवाया था, जिनकी स्मृति में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा है. औरंगजेब लुटेरा था… उन्होंने यह भी कहा कि इसी औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया था, यह आक्रांता महान कैसे हो सकता है? लाखों हिंदुओं के जनेऊ तुड़वाने वाला यही लुटेरा औरंगजेब था यह महान कैसे हो सकता है? औरंगजेब लुटेरा था, बाबर लुटेरा था, अकबर लुटेरा था, हिमांयू लूटेरा था. उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान भेज दिया जाएगा. मुगलों के आगे झुके नहीं उन्होंने आगे कहा कि महान तो हमारे छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह थे है और सदैव रहेंगे जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया लेकिन इन लुटेरे मुगलों के आगे झुके नहीं. बता दें कि यह बवाल समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी की बयान के बाद शुरू हुआ था. अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताया था. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54