मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा अतिवृष्टि प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा, कुर्रई महाविद्यालय का बनेगा नवीन भवन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों का जायजा लेने के लिये आज जबलपुर से सिवनी होते हुए बालाघाट तक सड़क मार्ग से भ्रमण किया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों और पशुओं के लिये पर्याप्त सुरक्षात्मक बंदोबस्त करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति (मुआवजा) राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री का सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में सभी वर्गों के लोगों के साथ जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मार्ग में आमजन से चर्चा की और संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सिवनी-बालाघाट मार्ग जल्दी ही फोरलेन बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुर्रई महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण और नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाइडर युक्त मॉडल रोड निर्मित किये जाने की सौगात जनता को दी। मुख्यमंत्री ने नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा एवं बंडोल में बहनों से बंधवाई राखी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सड़क मार्ग द्वारा जबलपुर से सिवनी- जबलपुर सीमा में स्थित ग्राम बंजारी पहुंचने पर विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया एवं वरिष्ठ जिलाधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम बंजारी से सिवनी की ओर मार्ग में नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा तथा बंडोल में बहनों से आत्मीय भेंट कर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। भीमगढ़ बांध के बैक वाटर क्षेत्र का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी जिले में छपारा तहसील स्थित बैनगंगा नदी के पुल पर वाहन रुकवाया एवं बैनगंगा नदी को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भीमगढ़ बांध के बैक वाटर का अवलोकन कर विगत 22 जुलाई को हुई अतिवर्षा से निर्मित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर सुसंस्कृति जैन से अतिवर्षा के दौरान जल भराव क्षेत्र एवं प्रभावित गाँवों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक प्रबंध करने को निर्देशित किया। सिवनी जिले की बहनों का स्नेह कभी नहीं भूलूंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सड़क मार्ग से सिवनी जिला मुख्यालय पहुंचने पर नगरवासियों द्वारा अभिवादन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगस्त माह बहनों के लिए उत्सव की तरह मना रही है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा कईं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की लाडली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रूपये की राशि के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि रक्षा बंधन के लिए उनके बैंक खाते में अंतरित की जा रही है। जिससे वे रक्षा बंधन का त्यौहार पूरे उत्साह से मना सकें। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को ग्रामवार, वार्डवार, निकायवार तथा जिलेवार भव्य आयोजन किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे सिवनी जिले की बहनों के स्नेह को सदैव अपनी स्मृति में सजों कर रखेंगे। बरघाट में बनेगा डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिवनी-बालाघाट सड़क मार्ग के गड्डों एवं सोल्डर की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सिवनी-बालाघाट राज्य मार्ग को परीक्षण उपरांत फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कुरई में महाविद्यालय का नवीन भवन बनाने एवं नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड बनाने की घोषणा की।   recent visitors 109

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

देवास एमएसएमई विभाग के सहयोग से लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा आगामी 6 अगस्त को देवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से उद्बोधन देंगे। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह सरकार्यवाह आर.एस.एस. डॉ. कृष्ण गोपाल होंगे। सम्मेलन में केन्द्र सरकार के एमएसएमई विभाग के सहयोग से महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2024 भी आयोजित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस समागम में 3000 से अधिक उद्यमी भाग ले रहे है, जिसमें लगभग 300 से ज्यादा अन्य प्रदेशों के है। सम्मेलन में एमएसमएई विभाग के सचिव एवं उद्योग आयुक्त डॉ. नवनीत मोहन कोठारी नीतियों और योजनाओं पर प्रजेन्टेशन देंगे। उद्यमी सम्मेलन के अलावा स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। सम्मेलन में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे।     recent visitors 99

दुग्ध उत्पादक किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार, मंत्री लखन पटेल ने दी जानकारी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। सरकार ने दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर दूध पर 5 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव तैयार किया है। बता दें कि यह प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में पेश किया जा सकता है। इस योजना से सहकारी दुग्ध समितियों से जुड़े उत्पादकों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा। सरकार का यह कदम किसानों को प्रोत्साहित करने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। गायों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान इसके अलावा, मध्य प्रदेश सरकार इस साल को गौरक्षा वर्ष के रूप में मना रही है, जिससे राज्य में गायों की सुरक्षा और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत, सरकार का उद्देश्य न केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है, बल्कि गायों की देखभाल भी करना है। पशुपालन मंत्री ने दिया बयान इसे लेकर पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि लोगों का गाय के प्रति भाव कम हो गया है। मंत्री के अनुसार, पालतू गायों को भी लोग सड़क पर छोड़ रहे हैं, जिससे सड़कों पर गायों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को गायों के महत्व और उनकी देखभाल के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। सरकारी कोशिशों के बावजूद भी लोगों का सहयोग कम होता जा रहा है, जिससे स्थिति बिगड़ रही है। इस समस्या का समाधान के लिए प्रदेश में 10 वन्य विहार बनाए जाएंगे, जो 300 से 500 एकड़ के होंगे, ताकि वे सड़क पर न रहें और उनकी उचित देखभाल हो सके। प्रतिदिन 10 लाख लीटर दुध संग्रहित होता है पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा के अनुसार किसानों को सहायता देने में प्रतिवर्ष लगभग दो सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध संग्रहित किया जाता है। यही दूध प्रदेश के छह सहकारी दुग्ध संघों में पहुंचता है, यहां से प्रोसेसिंग के बाद यह दूध आम जनता तक अलग—अलग माध्यमों से बिक्री के लिए भेजा जाता है। 15 प्रतिशत दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा लाभ हालांकि, सरकार की इस योजना से प्रदेश के लगभग 15 प्रतिशत दुग्ध उत्पादकों को ही लाभ मिल पाएगा। कारण, इतने ही किसान दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। इसके कारण राज्य सरकार वर्तमान वर्ष को गोरक्षा वर्ष के रूप में मना रही है। इसी के चलते गोपालकों के लिए यह प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे आया आइडिया जनवरी महीने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अहमदाबाद गए थे, वहां उन्होंने अमूल का दूध उत्पादन और मार्केटिंग का मॉडल देखा था। वहां से मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए और मध्य प्रदेश में इसे लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। मध्य प्रदेश सरकार जो मॉडल लागू करने जा रही है, वैसे मॉडल अन्य राज्यों में भी संचालित हो रहे हैं। राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र और असम में किसानों को पांच रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। recent visitors 135

भोपाल से रीवा के लिए प्रारंभ हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन, यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में देश में रेल मंत्री के क्षेत्र से नहीं, समूचे देश में आवश्यकता को देखते हुए ट्रेन सुविधाएं बढ़ाई जाती हैं। डॉ यादव ने देर रात भोपाल से रीवा के लिए प्रारंभ हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वर्तमान में राजधानी भोपाल से रीवा जाने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस प्रतिदिन सागर और कटनी होकर जाती है। नई एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी मार्ग से सप्ताह में दो दिन चलेगी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में हर तरह की यातायात कनेक्टिविटी को विकसित किया जा रहा है। राज्य को प्राप्त सुविधाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि रीवा के लिए वायुयान सुविधा भी उपलब्ध है। गंभीर रोगियों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं आदि के लिए प्रदेश के अन्य नगरों के मध्य भी विभिन्न माध्यमों से कनेक्टिविटी प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में रेल मंत्री के क्षेत्र में ही रेल सुविधाएं बढ़ाई जाती थी। पिछले 10 साल से इस परिपाटी को बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापति के नाम से सुविधायुक्त रेलवे स्टेशन की सौगात भोपाल को दी थी। अब भोपाल मुख्य स्टेशन का विकास भी तेजी से हो रहा है। भोपाल से रीवा के लिए प्रारंभ हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन, यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  भोपाल के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, सतना व मैहर जाने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन नई सुविधा की खुशी देने वाला रहा। प्रदेश सरकार की विशेष मांग पर रेलवे की ओर से भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात भोपाल स्टेशन से सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेशवासियों के हितों को ध्यान रखते हुए इस नई ट्रेन की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री ने प्लेटफार्म क्रमांक छह से रात करीब 11.05 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। नई ट्रेन से रवाना हो रहे यात्री प्रसन्न नजर आए। उन्होंने भी मुख्यमंत्री और रेलवे को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भोपाल से रीवा के मध्य वंदे भारत रीवा-रानी कमलापति और रेवांचल एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं। रेवांचल एक्सप्रेस में कई महीनों तक वेटिंग रहती है, जिससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं वंदे भारत रीवा-रानी कमलापति का किराया अधिक है और साथ ही समय का सही तालमेल भी नहीं है। इस वजह से जबलपुर, रीवा, सतना सहित मैहर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा भोपाल और रीवा के बीच यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू गई है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को भोपाल से तथा शनिवार और सोमवार को रीवा से चलेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा, विधायक बैरसिया विष्णु खत्री, विधायक भोपाल (दक्षिण/पश्चिम) भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से शुक्रवार और रविवार को रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति स्टेशन 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन रीवा से शनिवार और सोमवार की रात्रि 11 बजे चलेगी तथा प्रातः 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।   recent visitors 157

MP में मंत्रियों को जल्द मिल सकते हैं प्रभार के जिले, नए—नवेले मंत्रियों को एक जिले का ही प्रभार मिलेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश की नई सरकार को 7 महीने बीत गए हैं, लेकिन जिलों को प्रभारी मंत्री नहीं मिल सके हैं। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार देने जा रहे हैं। आने वाले दो—तीन दिनों में इसका ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार मिल सकता है, जबकि नए—नवेले मंत्रियों को एक जिले का ही प्रभार मिलेगा। किसी को एक तो किसी को मिलेंगे दो जिले खास बात यह है कि कुछ मंत्रियों को गृह जिलों का प्रभार देने पर भी विचार चल रहा है। गौरतलब है कि राज्य में 55 जिले हैं और मुख्यमंत्री सहित 32 मंत्री हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चाहते हैं कि सभी 55 जिलों में प्रभारी मंत्री रहें, ताकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिक से अधिक जिलों में मंत्री ध्वजारोहण कर सकें। प्रभार देते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि मंत्रियों को ऐसे जिले दिए जाएंगे, जिनकी सीमाएं एक-दूसरे से लगी हों। राजनीतिक और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिले और पहली बार के मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही यह बात कह चुके हैं कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। इनको मिलेंगे प्रमुख जिले मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद कद्दावर मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और इसके बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल हैं। इन्हें दो जिलों का प्रभार दिये जाने पर विचार चल रहा है। अनुभव के आधार पर मिलेंगे जिले मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Sarkar) कुछ मंत्रियों को गृह जिलों का प्रभार देने पर भी विचार कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में 55 जिले हैं और मुख्यमंत्री सहित 32 मंत्री हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) चाहते हैं कि सभी 55 जिलों में प्रभारी मंत्री रहें, जिससे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज्यादा से ज्यादा जिलों में मंत्री ध्वजारोहण कर सकें। प्रभार देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि मंत्रियों को ऐसे जिले दिए जाएंगे, जिनकी सीमाएं एक-दूसरे से लगी हों। राजनीतिक और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिले और पहली बार बने मंत्रियों को एक जिले का प्रभार सौंपा जा सकता है। सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही यह बात कह चुके हैं कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव के बाद कद्दावर मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और इसके बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल हैं। इन्हें दो जिलों का प्रभार दिये जाने पर विचार चल रहा है। recent visitors 103

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों को आभार-पत्र और उपहार का देंगे संदेश

चयनित जिलों में होंगे कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहान यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षाबंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले (चितरंगी), सिंगरौली सतना, (जबेरा) दमोह नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, (भैंसदेही), बैतूल श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बँधवाएगें और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिये झुले लगाये जायेंगे। कार्यक्रमों में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।   recent visitors 145