प्रदेश के युवओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस में होंगी बंपर भर्तियां, इतने पद की मिली मंजूरी

भोपाल  मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही करीब साढ़े 7 हजार पदों पर पुलिस जवानों की भर्ती का विज्ञापन आने वाला है। यह भर्ती कांस्टेबल पद के लिए होगी। आपको बता दें कि वर्तमान में भी साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती अंतिम चरण में है। अभी शारीरिक दक्षता परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद इनकी फाइनल चयन सूची सामने आ जाएगी। इसके बाद फिर इतने ही पदों पर नई भर्तियां शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच वर्ष पहले अपने अपने कार्यकाल के दौरान कहा था कि वे हर वर्ष 5000 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती करेंगे। लेकिन, सिर्फ एक बार ही 6000 आरक्षकों की भर्ती ही हो पाई है, जो अभी जारी है। मोहन यादव के पास है गृह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस भर्ती के बाद एक के बाद एक भर्ती कराने के मूड में हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री के पास पास गृह विभाग भी है, मध्य प्रदेश पुलिस भी इसी विभाग का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय एक-दो महीने बाद कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव भेजेगा, जिसके बाद मंडल अगले वर्ष मार्च के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। ऐसी होगी चयन प्रक्रिया कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और इतने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। अगर विज्ञापन वर्ष 2025 में जारी हुआ तो 2026 तक ही आरक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी। सब इंस्पेक्टर का विज्ञापन भी आएगा पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार सरकार 500 पदों पर पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती करने का मन भी बना रही हे। पुलिस मुख्यालय ने एक प्रस्ताव भेजा है। गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। 5 वर्ष पहले हुई थी सब इंस्पेक्टर की भर्ती आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार करीब 5 वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। उसके बाद से अब तक इस भर्ती में ब्रेक लगा हुआ है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25