MP 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल की डेटशीट जारी, जून में होंगी रुक जाना नहीं परीक्षाएं
भोपाल मध्य प्रदेश 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल की परीक्षाएं जून 2025 में आयोजित की जाएंगी. मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने “रुक जाना नहीं” (आरजेएन) और “आ लौट चले” (एएलसी) योजनाओं के तहत एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जून 2025 में होने वाली परीक्षाओं का एग्जाम का टाइम टेबल (MPSOS June Exam 2025 Timetable) ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर उपलब्ध है. मध्य प्रदेश ओपन स्कूल कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की परीक्षाएं 2 जून 2025 से 20 जून 2025 तक निर्धारित है. एमपीएसओएस की 10वीं और 12वीं की समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 जून, 2025 से 14 जून, 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) तक होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 जून, 2025 से 20 जून, 2025 (सुबह 8 बजे से 11 बजे तक) तक होंगी. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. इसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी. कक्षा 10 की पहली परीक्षा 2 जून 2025 को सामाजिक विज्ञान की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा शनिवार, 14 जून 2025 को उर्दू (206) की होगी. कक्षा 12 की पहली परीक्षा सोमवार, 2 जून 2025 को हिंदी (301) की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा शुक्रवार, 20 जून 2025 को कटिंग टेलरिंग और ड्रेस मटीरियल (605), स्टेनोग्राफी (324), कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली और रखरखाव (616), खाद्य अनुभूति (358) की होगी. MPSOS रुक जाना नहीं (RJN) और आ लौट चले (ALC) परीक्षाएं आरजेएन और एएलसी 10वीं और 12वीं के लिए एमपीएसओएस समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 जून 2025 से 14 जून 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) तक होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 जून से 20 जून 2025 तक (सुबह 8 बजे से 11 बजे तक) तक आयोजित की जाएंगी. एमपी 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाएं 3 जून से शुरू होकर 10 जून, 2025 तक चलेंगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट या शेड्यूल में बदलाव के लिए नियमित रूप से एमपीएसओएस वेबसाइट देखें. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 30