Thursday, July 2, 2026 2:28 am

मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, दिल्ली को 12 रन से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार रही. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरी थी. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस की छह मैचों में ये दूसरी जीत रही. तीन रनआउट ने बिगाड़ा खेल, करुण नायर की तूफानी पारी बेकार टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट खो दिया, जो दीपक चाहर का शिकार बने. जेक के आउट होने के बाद करुण नायर 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे और उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ जबरदस्त पार्टनरशिप की. नायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. नायर और पोरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने दिल्ली को मोमेंटम प्रदान किया. 'इम्पैक्ट सब' कर्ण शर्मा ने अपोरेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. पोरेल ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 33 रन बनाए. अभिषेक पोरेल के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर भी चलते बने. करुण ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण नायर को मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. अक्षर को जसप्रीत बुमराह और स्टब्स को कर्ण शर्मा ने आउट किया. कर्ण शर्मा ने इसके बाद 16वें ओवर में केएल राहुल का विकेट लिया, जिससे दिल्ली की टीम की चिंताएं बढ़ गईं. अब आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम पर जीत की जिम्मेदारी थी, लेकिन विप्रज को स्पिनर मिचेल सेंटनर ने स्टम्प आउट करा दिया. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था. आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. लेकिन 19वें ओवर में हुए तीन रनआउट ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया. बुमराह के उस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रनआउट हुए.  3 लगातार रन आउट से बिगड़ा खेल… 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन मेजबान टीम 19 ओवर्स में 193 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली ने गंवा दिया हाथ में आया मैच देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी. लगभग तीन साल बाद आईपीएल मैच खेल रहे करुण नायर पूरी लय में थे और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी बना सकते हैं. लेकिन मिचेल सेंटनर के उस ओवर की अगली गेंद पर करुण बोल्ड हो गए. 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे करुण नायर ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मोमेंटम खो दिया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल के विकेट सस्ते में गंवा दिए. राहुल के आउट होने के बाद भी दिल्ली गेम में बनी हुई थी क्योंकि आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम क्रीज पर मौजूद थे. विप्रज निगम ने 18वें में एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन उसी ओवर में मिचेल सेंटनर की एक वाइड गेंद पर विप्रज स्टम्प आउट हो गए. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था और अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा पर पूरी तरह आ चुकी थी. रन आउट की हैट्रिक और जीत गई मुंबई आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. जसप्रीत बुमराह के उस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. फिर अगली दो गेंदों पर आशुतोष शर्मा ने चौके जड़े. अब दिल्ली को 9 गेंदों पर 15 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए. विल जैक्स के थ्रो को विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने सही से कलेक्ट किया और गिल्लियां बिखेर दीं. क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव भी फिर अगली गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. सब्स्टीट्यूट फील्डर राज बावा का थ्रो स्ट्राइकर एंड पर आया और रिकेल्टन ने बेल्स उड़ा दिए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा के रन आउट होने के साथ ही दिल्ली की मैच हार गई. मिचेल स्टार्क के कॉल पर मोहित शर्मा रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन मिचेल सेंटनर का थ्रो इतना सटीक था कि मोहित के पास क्रीज में पहुंचने का कोई चांस ही नहीं था. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 41 रन बनाए. सूर्यकुमार कुमार ने 40 और नमन धीर ने नाबाद 38 रनों का अहम योगदान दिया. recent visitors 35

मुंबई इंडियंस के पहले मैच में Hardik, Rohit नहीं ये खिलाड़ी होगा Mumbai Indians का कप्तान

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. वहीं इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे. बता दें कि हार्दिक पांड्या पर आईपीएल के एक मैच का बैन लगा हुआ है. इसी वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. यही कारण है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में न तो मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे और न ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. दरअसल, स्लो ओवर रेट की वजह से हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है. आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे. इस दौरान टीम पर 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा. जब पहली बार कोई कप्तान ऐसा करता है तो फिर उस पर 12 लाख का जुर्माना लगता है. दूसरी बार में जुर्माना डबल कर दिया जाता है. वहीं तीसरी बार ऐसा होने पर एक मैच का बैन लगा दिया जाता है. आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच का बैन लगा था. हार्दिक पंड्या पर बैन क्यों? हार्दिक पंड्या ने पिछले सीजन बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस टीम में वापसी की थी। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और मुंबई आखिरी स्थान पर रही थी। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस पर तीसरी बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा था। नियमों के मुताबिक, तीन बार स्लो ओवर रेट पर टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, साथ ही एक मैच के लिए बैन भी लगाया जाता है। चूंकि मुंबई इंडियंस ने ग्रुप स्टेज में स्लो ओवर रेट की गलती थी और प्ले ऑफ में प्रवेश नहीं कर सकी थी। इसके चलते हार्दिक पंड्या पर बैन नहीं लग सका था। ऐसे में आईपीएल 2025 में उन्हें बैन झेलना पड़ेगा और चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ मुंबई इंडियंस के शुरुआती मुकाबले में बाहर बैठना पड़ेगा। कौन होगा कप्तान? हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगे होने के चलते यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि उनकी जगह मुंबई इंडियंस टीम की कमान कौन संभालेगा। जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से मौजूदा सीजन के शुरुआती मुकाबलों में खेलने पर संशय है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर दो बड़े दावेदार हो सकते हैं। सूर्य कुमार यादव का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 18 मैच में से सिर्फ 4 मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस लिहाज से सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियन की कमान संभाले हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल अब तक इस पर मुंबई इंडियंस की ओर से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के कप्तान अब जैसा कि हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है. ऐसे में वह 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. उनके न होने पर सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर सकते हैं. हालांकि, अभी MI ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है. वहीं प्लेइंग इलेवन में हार्दिक की जगह रॉबिन मिन्ज को मौका मिल सकता है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और कॉर्बिन बॉश/मुजीब उर रहमान. recent visitors 43