डीआरजी के दो जवान भी घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

बीजापुर। जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का के जंगल मे शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मौके से इंसास रायफल, बीजीएल, 12 बोर बंदूक बरामद की है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का व कोरचोली जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन अंतर्गत पश्चिम बस्तर डिवीजन के डीवीसीएम दिनेश, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, पीएलजीए प्लाटून व मिलिशिया कंपनी के सशस्त्र माओवादियों कैडर्स  की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी। अभियान के दौरान शनिवार को डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच सुबह 8.30 बजे से कई बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग में 8 पुरुष माओवादियों के शव व इंसास रायफल, 12 बोर रायफल, बीजीएल लांचर सहित बड़ी मात्रा में हथियार व माओवादी सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवानों को मामूली चोट पहुंची है। जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि इस मुठभेड़ में और भी कई नक्सली  मारे गये हैं अथवा घायल हुए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

दो के शव अभी भी मेकाज में रखे, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों के शव ले गए परिजन

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थलथुली गांव में पुलिस जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन नक्सलियों को मारने के बाद जवानों ने नक्सली शव को दंतेवाड़ा लाने के बाद पीएम के लिए 3 अलग अलग जिलों में नक्सलियों के शव को पीएम के लिए भेजा गया था, जिसमें 7 शव मेकाज लाया गया, इन नक्सलियों के पीएम के बाद पुलिस जवानों ने इनके परिजनों को शव सौप दिया गया, जहाँ 5 नक्सलियों के शव उनके परिजन ले गए, जबकि 2 शव अभी भी मेकाज के पीएम घर में रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा सीमा के नेदुर और थुलथुली गाँव में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि 31 नक्सलियों के शव का पीएम एक साथ दंतेवाड़ा में नही किया जा सकता था, इसलिए 14 दंतेवाड़ा, 10 बीजापुर व 7 नक्सलियों के शव का पीएम मेकाज में किया जा रहा है, जिससे कि सभी नक्सलियों के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप सके। इनके शव ले गए परिजन बताया जा रहा है कि नारायणपुर व दंतेवाड़ा में मारे गए नक्सलियों में 7 नक्सली जिसमें 4 महिला नक्सली व 3 पुरूष नक्सली का शव जगदलपुर के मेकाज भेजा गया, जिसका पीएम किया गया। इन मारे गए नक्सलियों में फूलों उर्फ सुंदरी 30 वर्ष भैरमगढ़ जिला बीजापुर, बसंती पति साकेत 30 कोयलीबेड़ा जिला कांकेर, सोमे पति दुग्गे उर्फ मनसीन 35 वर्ष ग्राम रेकावेट्टी जिला कांकेर, बुधराम मड़कम 30 वर्ष भैरमगढ़ जिला बीजापुर, जनीला 32 वर्ष कोसकेटा थाना पुगरवाल जिला कोंडागाँव, अर्जुन उर्फ रंजीत 30 वर्ष ओरछा जिला नारायणपुर के अलावा सोहन उर्फ रोहन कोयलीबेड़ा जिला कांकेर का शव मेकाज में पीएम किया गया, जिसमें सोहन उर्फ रोहन कोयलीबेड़ा और सोमे पति दुग्गे कोयलीबेड़ा के शव अभी भी मेकाज के पीएम घर में रखा हुआ है, जहाँ इनके परिजनों का अब भी इंतजार किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64