Tuesday, July 7, 2026 2:56 am

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटों से जूझ रहे , पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बचे दो टी20आई मैचों से बाहर हो गए

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटों से जूझ रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बचे दो टी20आई मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाएं कंधे में चोट लगी है और पहले से ही बाएं घुटने की समस्या है। कंधे की चोट उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगी थी। न्यूजीलैंड को झटका न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को बताया कि कैंटरबरी के 22 साल के तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स अंतिम दो मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। वह पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे। विल ओ'रूर्के, जिनका नाम पहले तीन मैचों के लिए था, अब काइल जैमीसन की जगह अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल हो गए हैं। सीरीज का चौथा मैच रविवार को बे ओवल, टौरंगा में खेला जाएगा। आखिरी मैच अगले बुधवार को वेलिंगटन में होगा। हेनरी लंबे समय के लिए बाहर मैट हेनरी अब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जैक फाउल्क्स और विल ओ'रूर्के को टीम में शामिल किया गया है। मैट हेनरी को कंधे और घुटने में चोट है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैक फाउल्क्स टीम के साथ बने रहेंगे। फाउल्क्स पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर आए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को कहा, 'कैंटरबरी के 22 साल के तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स अंतिम दो मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे, वह पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे।' काइल जैमीसन की जगह विल ओ'रूर्के को टीम में शामिल किया गया है। विल ओ'रूर्के पहले तीन मैचों के लिए टीम में थे। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा टी20आई मैच रविवार को टौरंगा में होगा। सीरीज का आखिरी मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड अभी सीरीज में 2-1 से आगे है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम चाहेगी कि वह बाकी बचे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करे। recent visitors 43

न्यूजीलैंड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, 25 साल पुराना बदला लेने उतरेगा भारत, फाइनल के लिए बिछ गई बिसात

लाहौर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. 5 मार्च (बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका पर 50 रनों से जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का टारगेट मिला था, जिसके सामने उसके बैटर्स बेबस नजर आए. साउथ अफ्रीकी टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. यानी बड़े मुकाबलों में अफ्रीकी टीम एक बार फिर चोकर्स साबित हुई. फाइनल में न्यूजीलैंड VS भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से होगा. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की थी. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. उसने 5वें ही ओवर में रयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया, जो मैट हेनरी की बॉल पर माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डुर डुसेन ने मिलकर साउथ अफ्रीका को संभाला. बावुमा-डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप हुई. बावुमा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 71 गेंदों पर 56 रन बनाए. बावुमा को कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने चलता किया. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल होगा. 25 साल पहले भी ये दोनों टीमें फाइनल में टकराई थीं. तब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब भारत के पास 25 साल पुराना इतिहास बराबर करने का मौका आ गया है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को लाहौर में खेला गया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 362 रन बनाए. यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था. जाहिर है कि अगर न्यूजीलैंड को जीतना था तो उसे भी रिकॉर्ड बनाना था. दक्षिण अफ्रीका डेविड मिलर के शतक के बाद भी इतिहास नहीं रच सका. अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. इस तरह न्यूजीलैंड ने 50 रन से मैच अपने नाम किया. उसकी जीत के 3 हीरो रहे. पहले रचिन रवींद्र (108) और केन विलियम्सन (102) ने शतक बनाए. फिर मिचेल सैंटनर (3 विकेट)  ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. ग्रुप मैच में 4 विकेट से जीता भारत न्यूजीलैंड के इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम को भी सतर्क कर दिया है. वैसे दोनों टीमें ग्रुप दौर में टकरा चुकी हैं. भारत ने तब न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. लेकिन भारत को यह ध्यान रखना होगा कि अगर उसे किसी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में चुनौती दी है तो वह न्यूजीलैंड ही है. इसके अलावा आईसीसी नॉकआउट मैचों में भी भारत के खिलाफ उसका बेहतरीन रिकॉर्ड है. आईसीसी नॉकआउट में 5वीं भिड़ंंत भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी नॉकआउट मैचों में 5वीं बार भिड़ेंगी. पहले 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट में भारत को पहली बार साल 2000 में हराया था. यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसमें भारत 4 विकेट से हार गया था. वर्ल्ड कप 2023 में भारत जीता भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मैचों 2019, 2021 और 2023 में भी टकरा चुके हैं. भारत ने 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था. इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. साल 2021 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ा था. Location : मिलर का शतक… कीवी स्पिनर्स ने बिगाड़ा SA का खेल टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई. सेंटनर ने बावुमा के बाद अपना दूसरा शिकार रासी वैन डर डुसेन को बनाया, जो शानदार बैटिंग कर रहे थे. डुसेन ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 66 बॉल पर 69 रन बनाए. फिर हेनरिक क्लासेन (3) भी सेंटनर की फिरकी में फंस गए. एडेन मार्करम (31) को रचिन रवींद्र ने चलता किया, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन हो गया. इसके बाद वियान मुल्डर (8) स्पिनर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने. वहीं मार्को जानसेन (3) और केशव महाराज (1) को ग्लेन फिलिप्स ने चलता किया. 218 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर ने तूफानी शॉट्स लगाकर मैच का पासा पलटने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मिलर ने मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक भी पूरा किया. मिलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी को दो -दो विकेट हासिल हुए. माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र ने भी एक-एक विकेट झटका. विलियमसन और रवींद्र के धमाकेदार शतक इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 362 रन बनाए. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने मौजूदा संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 356 रन बनाकर मैच जीत लिया था. मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. विल यंग और रचिन रवींद्र ने मिलकर 7.5 ओवरों में 48 रनों की पार्टनरशिप की. यंग 22 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. इसके बाद केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने मिलकर मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान रचिन रवींद्र ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक पूरा किया. खास बात यह है कि रवींद्र ने ये पांचों शतक आईसीसी टूर्नामेंट्स में बनाए हैं. रचिन रवींद्र ने 13 चौके और एक सिक्स की मदद से 101 गेंदों पर 108 रन बनाए. रवींद्र को कगिसो रबाडा ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया. रवींद्र के आउट होने के कुछ देर बाद केन विलियमसन ने भी अपना शतक पूरा कर लिया. … Read more

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम से बाहर, लगा झटका

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेल रही है। इसी सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज बेन सियर्स टीम से बाहर हो गए हैं। वनडे ट्राई सीरीज ही नहीं, बल्कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से भी यह कीवी तेज गेंदबाज बाहर हो गया है। चोट के कारण उनको टीम से बाहर किया गया है, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके रिप्लेसमेंट को भी जल्द ही खोज लिया गया है। प्रीमियर पेसर बेन सियर्स की जगह अब जैकब डफी न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने वाले हैं। ऐसे में टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा अभी ट्राई सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल होने वाले बल्लेबाज रचिन रविंद्र भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनके माथे पर आकर गेंद लगी थी और मैदान पर ही उनके माथे से खून टपकने लगा था। बाद में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी थी कि उनको कुछ टांके लगे हैं और वे जल्द मैदान पर लौटेंगे। हालांकि, वे ट्राई सीरीज के फाइनल से भी बाहर हैं। बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सियर्स को बुधवार को कराची में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी। स्कैन के नतीजों में मामूली चोट का पता चला है, जिसके कारण सियर्स दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। 27 वर्षीय सियर्स के लिए यह सबसे बड़ा झटका है, जो हाल ही में घुटने की चोट से उबरकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड की टीम में सियर्स की जगह रिजर्व खिलाड़ी जैकब डफी ने ले ली है। न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओराउरकी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग और जैकब डफी recent visitors 54

तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर, 650 से ज्यादा रनों की बढ़त फिर भी पारी की घोषणा नहीं ….

नईदिल्ली न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से भारत को भारत में हराकर अपने देश लौटी। वहां न्यूजीलैंड को अपने घर पर इतने ही मैचों की सीरीज इंग्लैंड से खेलनी थी। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से 2-1 से हारकर आई थी। ऐसे में सीरीज के दिलचस्प होने की उम्मीद थी। हालांकि, पहले दो मैच न्यूजीलैंड की टीम हार गई और सीरीज भी गंवा बैठी। ऐसे में तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर थी, क्योंकि टीम के पास 650 से ज्यादा रनों की बढ़त थी, लेकिन फिर भी उन्होंने पारी की घोषणा नहीं की। ऐसे में कहा जा सकता है कि इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट का खौफ शायद न्यूजीलैंड की टीम को रहा होगा। इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि 347 रन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बना दिए। इंग्लैंड के पास मौका था कि एक बड़ी पारी के जरिए इस स्कोर को मैच किया जाए, लेकिन टीम पर फॉलोऑन का खतरा आ गया। टीम 143 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, न्यूजीलैंड ने यहां भी इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया। न्यूजीलैंड को पहला डर तो यहीं से आ गया था कि वे बैजबॉल क्रिकेट खेलकर इस मैच में आगे निकल सकते हैं। उनको शायद अपनी परिस्थितियों पर ज्यादा भरोसा ही नहीं रहा होगा। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 453 रन बना दिए। टीम के पास पहले से ही 200 से ज्यादा रनों की बढ़त थी और जब 500, 550, 600 और 650 रनों की बढ़त हो गई तो भी कीवी टीम ने पारी की घोषणा नहीं की। हालांकि, 453 रनों पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को रोका और इस तरह इंग्लैंड के सामने 658 रनों का लक्ष्य था। इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट इंग्लैंड ने खो दिए। मैच जीतने से न्यूजीलैंड की टीम 8 विकेट दूर है, लेकिन सवाल यही है कि शायद बैजबॉल के खौफ से न्यूजीलैंड ने पारी घोषित नहीं की। recent visitors 56

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 340 रनों की बनाई बढ़त

हैमिल्टन. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड 347 रनों पर ऑल आउट हो गई है। उसके बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 143 रनों पर समेट दिया। पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त हासिल की। वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए है। कीवी टीम के पास अब कुल 340 रनों की बढ़त हो गई है। मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने 82 रन तक इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। कप्तान बेन स्टोक्स (27) और ओली पोप (24) ने छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर मैच में वापसी की कोशिश की। सेंटनर ने हालांकि तीन रन के अंदर दोनों को चलता किया जिससे इंग्लैंड ने 10 रन के अंदर आखिरी के पांच विकेट गंवा दिये। टीम के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 32 रन का योगदान दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 303 रन से आगे से दिन की शुरुआत की। सेंटनर (76) और ओ’राउर की की आखिरी जोड़ी ने दिन की शुरुआत में 15 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। शुरूआती नौ टेस्ट में महज 13 रन बनाने वाले ओरूर्क ने इस दौरान गस एटकिंसन के खिलाफ अपने करियर का पहला चौका जड़ा। मैथ्यू पॉट्स ने इस साझेदारी को तोड़कर न्यूजीलैंड की पारी को 347 रन पर खत्म किया। सेंटनर और ओ’राउरकी ने 44 रन की साझेदारी की। ओरूर्क ने इंग्लैंड की पहली पारी को 35.5 ओवर में समेटने में अहम योगदान दिया। उन्होंने लगातार गेंदों पर जैकब बेथेल (12) और हैरी ब्रुक (शून्य) को चलता करने के बाद अपने अगले ओवर में रूट को पवेलियन की राह दिखायी। इससे पहले जैक काउली ने आक्रामक बल्लेबाजी की कोशिश की लेकिन हेनरी ने 14 गेंद में 21 रन की उनकी पारी को खत्म करने के बाद बेन डकेट (11) को पगबाधा कर इंग्लैंड को एक रन के अंदर दो झटके दिये। ओरूर्क (33 रन पर तीन विकेट) और मिचेल सेंटनर (सात रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी करके इंग्लैंड को 143 रनों पर समेट दिया। दूसरे दिन स्टंप्स से ठीक पहले दिग्गज केन विलियमसन (50) ने अपना 38वां अर्धशतक पूरा किया। क्रीज पर उनके साथ रचिन रवींद्र (दो) मौजूद है। टॉम लाथम (19) और विल यंग (60) ने दूसरी पारी में टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। एटकिंसन ने कप्तान लाथम को आउट कर 35 रन की साझेदारी को तोड़ा। यंग ने इसके बाद विलियमसन के साथ् दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोडकर मैच पर न्यूजीलैंड की पकड़ और मजबूत कर दी। यंग ने 85 गेंद की पारी में नौ चौके जड़े। इंग्लैंड शुरुआती दो टेस्ट जीतकर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुका है। recent visitors 49

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई मुंबई में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मैच में भारतीय टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को वापस शामिल किया गया है। कीवी टीम पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, जिससे भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। टीम इंडिया प्लेइंग XI यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड प्लेइंग XI ओम लैथम (सी), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के recent visitors 78

न्यूजीलैंड की श्रृंखला में बराबरी की उम्मीदों को करारा झटका एमेली चोट के कारण श्रृंखला से बाहर

अहमदाबाद  न्यूजीलैंड के खिलाफ आज रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की नजरें अपने बल्लेबाजों के बेहतर प्रदर्शन के दम पर श्रृंखला जीतने पर लगी होंगी। भारत ने पहला मैच 59 रन से जीता लेकिन बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे। मेजबान टीम अब इसमें बदलाव करना चाहेगी और कप्तान स्मृति मंधाना को मोर्चे से अगुवाई करनी होगी। पिछले मैच में पदार्पण करने वाली तेजल हसाबनिस ने वही किया था। स्मृति पहले मैच में आठ रन पर आउट हो गई थी और उनका खराब फॉर्म पिछले एक महीने से चला आ रहा है। जुलाई में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाये थे। भारतीय टीम की नजरें नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस पर भी लगी होंगी जो चोट के कारण पिछले मैच से बाहर थीं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर ने उम्दा प्रदर्शन किया जबकि बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव ने विकेट चटकाये। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की श्रृंखला में बराबरी की उम्मीदों को करारा झटका लगा जब करिश्माई हरफनमौला एमेली केर चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गई। केर रविवार को स्वदेश लौट गई और उन्हें उबरने में तीन सप्ताह लगेंगे। न्यूजीलैंड के कोच बेन सायेर ने कहा, ‘‘हमें पता है कि वह कितनी दुखी है कि तीनों मैच नहीं खेल पा रही। हर किसी को पता है कि वह टीम का कितना महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें उसकी कमी खलेगी।’’ उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि तीन दिन बाद आखिरी मैच होना है। टीमें : टीम इस प्रकार हैं: भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतगारे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल। न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, एडेन कार्सन, लॉरेन डाउन, इज़ी गेज़ (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंगलिस (विकेटकीपर), फ्रान जोनास, जेस केर, एमेली केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।   recent visitors 113

पुणे टेस्ट में चला भारतीय स्प‍िनर्स का जादू, NZ के 10 व‍िकेट धड़ाम, लीड 359 पार

पुणे  भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी है. आज मुकाबले का तीसरा द‍िन है. न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत को जीत के ल‍िए 359 रनों का लक्ष्य म‍िला है. इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 156 के स्कोर पर सिमट गई. म‍िचेल सेंटनर ने अकेले 7 विकेट चटकाए. पहली पारी के आधार पर कीवियों को 103 रनों की लीड मिली. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए. इस मैच के अपडेट और लाइव स्कोर के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. देखा जाए तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी है. मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की हाइलाइट्स: सुंदर को 4, जडेजा को 3 व‍िकेट न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 255 रनों पर स‍िमट गई. न्यूजीलैंड की टीम की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 86 रन टॉम लैथम ने बनाए. वहीं भारत की ओर दूसरी पारी में सबसे सफल गेंदबाज वॉश‍िंंगटन सुंदर रहे, ज‍िन्हें 4 व‍िकेट म‍िले. रवींद्र जडेजा को 3 और अश्व‍िन को 2 व‍िकेट म‍िले.    में संभलकर शुरुआत की. 36 रन पर न्यूलीलैंड का पहला व‍िकेट डेवोन कॉन्वे (17) के रूप में ग‍िरा. जो वॉश‍िंंगटन सुंदर का श‍िकार बने. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका 78 के स्कोर पर लगा, जब अश्व‍िन ने व‍िल यंग (23) को फ‍िरकी में फंसाकर LBW आउट क‍िया. फिर सुंदर ने रचिन रवींद्र (9) को बोल्ड कर दिया. रवींद्र के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 89/3 रन था. इसके बाद सुंदर ने डेरिल मिचेल (18) को भी चलता कर दिया, जो हवाई शॉट मारने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे. यहां से कप्तान टॉम लैथम और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े. सुंदर ने टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस पार्टनशिप का अंत किया. लैथम ने 133 रनों का सामना करते हुए 86 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. तीसरे द‍िन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 198/5 से शुरू की. लेक‍िन जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (41) को क्लीन बोल्ड क‍िया. उस समय कीवी टीम का स्कोर 231/6 हुआ था. इसके कुछ देर बाद जडेजा की ही गेंद पर म‍िचेल सेंटनर (4) लंबा शॉट जड़ने के चक्कर में जसप्रीत बुमराह को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे. इसके बाद ट‍िम साउदी और एजाज पटेल भी थोड़े से ही अंतराल पर अश्व‍िन और जडेजा का श‍िकार बन गए. न्यूजीलैंड की टीम का आख‍िरी व‍िकेट विलियम ओरोर्के का रहा, जो रन आउट हुए. ग्लेन फ‍िल‍िप्स (48) नाबाद लौटे. recent visitors 63

टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी न्यूजीलैंड

दुबई  सोफी डिवाइन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की स्वर्णिम पीढ़ी के खिलाड़ियों के पास वैश्विक आईसीसी ट्रॉफी पर हाथ रखने का आखिरी मौका होगा जब टीम टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इस फाइनल मैच से टी20 विश्व का नया चैम्पियन मिलना तय है क्योंकि दोनों टीमों ने इससे पहले कभी भी इस प्रारूप का खिताब नहीं जीता है। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 2000 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था लेकिन मौजूदा टीम का कोई भी सदस्य उस ऐतिहासिक खिताबी जीत का हिस्सा नहीं था। इस आयोजन के शुरू होने से पहले लगातार 10 मैचों में हार के कारण न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ था लेकिन डिवाइन के नेतृत्व में इस समूह ने शानदार वापसी की। टीम को सुजी बेट्स, अमेलिया केर और ली ताहुहू जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी का फायदा मिला। यह संभवतः आखिरी बार है डिवाइन, बेट्स और ताहुहू किसी वैश्विक टूर्नामेंट में राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलेंगे। पैतीस वर्षीय डिवाइन के नाम सफेद गेंद प्रारूप में 7000 से अधिक रन हैं, जबकि 37 वर्षीय बेट्स के नाम 10, 000 से अधिक रन हैं। तेज गेंदबाज ताहुहू 34 साल की है। उन्होंने वनडे में 112 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 93 विकेट चटकाये हैं। यह खिलाड़ी विश्व कप ट्रॉफी के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका भी पिछले साल की कसक को दूर कर खिताब को अपने नाम करना चाहेगा। पिछले साल घरेलू मैदान पर विश्व कप फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में टूर्नामेंट में अहम मौकों पर अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाया है और जब बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट आयी तो गेंदबाजों ने टीम को मैच जिताया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी ऐसा ही नजारा दिखा जब गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों को रोककर कम स्कोर वाले मैच को अपने नाम किया। केर के नाम टूर्नामेंट में अब 12 विकेट है। उन्हें दूसरे छोर से एडेन कारसन (आठ विकेट), रोसमरी मायर (सात विकेट) और अनुभवी ताहुहू का अच्छा साथ मिला। न्यूजीलैंड ने प्रतियोगिता में अपने अभियान का आगाज भारत पर बड़ी जीत से किया था लेकिन ग्रुप चरण में उसे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम ने कम स्कोर वाले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज पर मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज कर तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया। दक्षिण अफ्रीका ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया है। लौरा वोलवार्ट (190 रन) और तजमिन ब्रिट्स (170 रन) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर आठ विकेट की शानदार जीत के कारण टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 135 रन पर रोकने के बाद दो ओवर से अधिक बाकी रहते मैच को अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी हद तक वोलवार्ट और ब्रिट्स की जोड़ी पर निर्भर रहेगी। इस जोड़ी को हालांकि एनेके बॉश और मारिजान कैप जैसे खिलाड़ियों के साथ की भी जरूरत होगी। गेंदबाजी में नॉनकुलुले म्लाबा (10 विकेट) को भी सेमीफाइनल के अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए बाकी गेंदबाजों की जरूरत होगी। टीमें: न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कारसन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लेह कास्पेरेक, अमेलिया केर, जेस केर, रोसमरी मायर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू। दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, मिके डी रिडर (विकेटकीपर), अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिजान कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुले म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन। मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।   recent visitors 80

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंडिया का ऐलान,ये खिलाड़ी रोहित का सेनापति

मुंबई भारत ने अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि बाकी टीम में सभी खिलाड़ी जाने-पहचाने अंदाज में नजर आएंगे. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को टीम का ऐलान क‍िया.   यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ सीरीज में लगभग वही टीम है, जो हाल में बांग्लादेश के ख‍िलाफ खेलने उतरी थी. लेकिन यश दयाल को मौका नहीं म‍िला है. वहीं इस टीम में ट्रैवल‍िंग रिजर्व के तौर पर हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिला है. यहां एक बात और गौर करने वाली है कि बांग्लादेश के ख‍िलाफ सीरीज में  भारतीय टीम का कोई भी उपकप्तान नहीं था, ऐसे में अब बुमराह को ज‍िम्मेदारी देने का आशय है कि वह आने वाले समय में रोह‍ित के बाद टीम के रेड बॉल फॉर्मेट के कप्तान होंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में रोहित के खेलने की संभावना नहीं है. ऐसे में यह तय हो गया है क‍ि अब बुमराह ही भारत की कमान शुरुआती मैचों में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ संभालेंगे. शमी को नहीं म‍िला मौका… मोहम्मद शमी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि उनको इस सीरीज में मौका म‍िलेगा, लेकिन अभी उनके नाम पर BCCI ने व‍िचार नहीं क‍िया. बांग्लादेश सीरीज में एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए सरफराज खान, व‍िकेटकीपर ध्रुव जुरेल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और स्प‍िनर कुलदीप यादव की स्क्वॉड में जगह बरकरार है. शमी की संभवत: ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ सीरीज में वापसी हो सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम, केन शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे बात न्यूजीलैंड टीम की हो तो केन विलियमसन कमर में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ सीरीज के शुरुआती हिस्से से बाहर हैं. विलियमसन को श्रीलंका दौरे में कमर में खिंचाव हो गया था और वह दौरे के पहले हिस्से में न्यूजीलैंड में ही रहेंगे. 34 साल के व‍िल‍ियमसन की जगह बाएं हाथ के युवा मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है. 30 साल के चैपमैन ने 23 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड ए के लिए छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 2020 में भारत ए के खिलाफ शतक भी शामिल है. लेकिन 2022 के बाद से वह न्यूजीलैंड ए के लिए नहीं खेले हैं, जब उन्होंने बेंगलुरु में प्रथम श्रेणी मैच में 92 और 45 रन बनाए थे. टीम की कमान टॉम लैथम के हाथ में है; क्योंकि श्रीलंका से 2-0 की हार के बाद टिम साउथी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. माइकल ब्रेसवेल अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रवाना होने से पहले भारत में होने वाले पहले टेस्ट के लिए ही उपलब्ध रहेंगे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए ब्रेसवेल की जगह ईश सोढ़ी टीम में शामिल होंगे. श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ भी श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सलाहकार की भूमिका निभाने के बाद कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में भारत आएंगे. न्यूजीलैंड की भारत के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के ल‍िए टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग न्यूजीलैंड का भारत दौरा 16 अक्टूबर: पहला टेस्ट, बेंगलुरु 24 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, पुणे 1 नवंबर: तीसरा टेस्ट, मुंबई   recent visitors 78

डिवाइन रेस्क्यू: सोफी ने नंबर 4 पर अपनी उपयोगिता दिखाई

Divine Rescue: Sophie shows her utility at No. 4 भोपाल ! जब से इस बड़े इवेंट के लिए ग्रुप बनाए गए हैं, न्यूजीलैंड एक खास जीत की योजना बनाने में जुट गया है। वे खुद को एक बेहद प्रतिस्पर्धी पूल में पाते हैं जिसमें मौजूदा चैंपियन, एक मजबूत खिताब के दावेदार और सबसे हालिया एशियाई चैंपियन शामिल हैं, और वे अच्छी तरह से जानते थे कि जब उनके खिलाफ़ बाधाएं खड़ी होंगी तो उनका काम आधा हो चुका होगा। इसलिए, कुछ भी संयोग पर नहीं छोड़ा गया और हर चीज को अंतिम विवरण तक योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया। उन रणनीति बैठकों में कप्तान डिवाइन, जो WPL में तीन न्यूजीलैंडर्स में से एक हैं, ने न केवल अपने गेंदबाजों के लिए बल्कि भारत के गेंदबाजों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। पावरप्ले में भारत द्वारा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों को रन और जीवनदान दिए जाने के बाद आशा सोभना ने सफलतापूर्वक दबाव बनाया था। अपने चार ओवर के स्पेल के पहले तीन ओवर में लेग स्पिनर ने केवल 10 रन दिए और आक्रामक सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर को आउट किया। न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर की शुरुआत में सोभना ने एक फुल आउटसाइड ऑफ की ओर गेंद फेंकी और यह देखते हुए कि मिड-ऑफ रिंग में था, डिवाइन ने इसे गेंदबाज के ऊपर से शक्तिशाली तरीके से मारा। पावरप्ले के बाद से यह न्यूजीलैंड की पहली बाउंड्री थी और पहली गेंद पर आक्रामक शॉट ने लेग स्पिनर को तुरंत अपनी लेंथ पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया। डिवाइन को ठीक से पता था कि क्या होने वाला है और इस बार लेगसाइड के जरिए एक रन बनाने के लिए उन्होंने क्रीज में काफी गहराई तक जाकर गेंद को आगे बढ़ाया। एक नाटकीय ओवर के बाद, जिसमें अमेलिया केर रन आउट हुईं, फिर उन्हें रिलीव किया गया और फिर अंत में विचित्र घटनाओं के क्रम में आउट कर दिया गया, डिवाइन का सामना आरसीबी की अपनी एक और साथी खिलाड़ी से हुआ, रेणुका ठाकुर ने एक स्लॉट बॉल फेंकी और डिवाइन ने अपने अगले पैर से गेंद को जमीन पर पटक दिया, जिससे सीमर, नॉन-स्ट्राइकर और अंपायर सभी कवर की ओर झुक गए। ओवर को समाप्त करने के लिए एक वाइड, धीमी गेंद की आशंका के चलते, डिवाइन ने ऑफसाइड के मानवरहित डीप क्षेत्रों का फायदा उठाने के लिए क्रीज से कुछ निशान निकाले और बस कवर के ऊपर से गेंद को मार दिया, ताकि उनकी शक्ति बाकी काम कर सके। Sophie shows her utility at No. 4 अजीब बात यह है कि डिवाइन का ठाकुर और शोभना दोनों के साथ उच्चतम स्तर पर यह पहला मुकाबला था, लेकिन पिछले दो वर्षों में कम से कम एक महीने से वह आरसीबी में इस जोड़ी के साथ गेंदबाजी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए बैठकों में रही हैं। उनके सात में से छह चौके उनकी फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी तिकड़ी के खिलाफ आए। इसका मतलब यह नहीं है कि उच्चतम स्तर पर 18 वर्षों के समृद्ध अनुभव वाली डिवाइन भारत के आक्रमण को चकमा नहीं दे सकती थीं, लेकिन एक ही ड्रेसिंग रूम में मौजूदा भारतीय एकादश के लगभग आधे खिलाड़ियों के साथ बिताए गए काफी समय ने निश्चित रूप से उनकी मदद की है। डिवाइन ने पहली 10 गेंदों पर केवल छह रन बनाए थे। अगली 26 गेंदों पर उन्होंने 51 रन बनाए, भारत के गेंदबाजों की आलोचना की और क्रीज पर अपने पैरों का बेहतरीन इस्तेमाल किया तथा पिच के दोनों ओर स्ट्रोक्स के लिए खुद को तैयार किया। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड को भारत के सामने 161 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में मदद की, जिसे उन्होंने खुद स्वीकार किया कि “10-15 रन औसत से बेहतर थे”। Read more : https://mysecretnews.com/womens-t20-world-cup/ यह महत्वपूर्ण पारी ऐसे समय में आई है जब डिवाइन के बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने की वजह से, जिनकी पावर-हिटिंग क्षमता बेमिसाल है, विश्व कप में उनके साथ खेलने के लिए 10 मैचों की हार की पृष्ठभूमि में उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। अपनी हमेशा की मुस्कान और मजाकिया अंदाज़ में डिवाइन ने सब कुछ सह लिया। पर्दे के पीछे, प्लिमर को अनुभवी सूजी बेट्स के साथ मिलकर काम सीखने का मौका मिला और शुक्रवार तक इस युवा खिलाड़ी ने औसत दर्जे की वापसी की, जहाँ उसने 23 गेंदों में 34 रन की धमाकेदार पारी खेली और पावरप्ले में ही भारतीय आक्रमण को चकनाचूर कर दिया, जिससे कप्तान के लिए कमान संभालने का मंच तैयार हो गया। डिवाइन ने भारत के खिलाफ़ मैच से पहले कहा था, “यह स्पष्ट रूप से हमारे लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जहाँ जॉर्जिया में प्लिमर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” “हम इस तथ्य के बारे में वास्तव में ईमानदार और खुले हैं कि मैं और सूजी अब जवान नहीं हो रहे हैं। और हम वास्तव में जॉर्जिया को उस भूमिका को भरने के लिए तैयार करना चाहते हैं। और हमें लगता है कि ऐसा करना बेहतर है कि वह क्रम में सबसे ऊपर हो और हम दोनों में से कोई एक हो, बजाय हम दोनों के, ताकि जब हम अपने करियर को अलविदा कहें, तो आप दो नए ओपनर खोजने की कोशिश न करें, बल्कि जॉर्जिया के साथ शीर्ष पर बैठने के लिए सिर्फ़ एक की तलाश करें। और मुझे लगता है कि इस टीम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास क्रम में लचीलापन है।” हालांकि यह कदम 2023 में पिछले टी20 विश्व कप से उत्तराधिकार योजना को गति देने की आवश्यकता से पैदा हुआ हो सकता है, लेकिन संख्याएँ बताती हैं कि वे अपनी हार के सिलसिले से प्रभावित होकर क्या कर सकते थे। एक बार सेट होने के बाद खेल को गहराई तक ले जाने की डिवाइन की प्रवृत्ति व्हाइट फ़र्न्स ओपनर के रूप में पाँच साल से अधिक समय के बाद नंबर 4 पर जाने के बाद से उनके सभी-या-कुछ नहीं नंबरों से स्पष्ट है। सफलताओं की तुलना में असफलताएं अधिक रही हैं – Sophie shows her utility at No. 4 पर 19 पारियों में 11 बार 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं। डिवाइन के नंबर 4 पर आने के बाद से Innings Runs Average Strike-rate … Read more