जनहित पार्टी की मीटिंग में बांग्लादेशी घुसपैठियों के NRC में शामिल होने के खिलाफ प्रस्ताव पारित
इंदौर आरएसएस के पूर्व प्रचारकों के द्वारा बनाई गइ जनहित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सतना मध्य प्रदेश में आयोजित की गई। इसमें पांच राज्यों के 30 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 27 अक्टूबर रविवार को हुई इस बैठक में राष्ट्रहित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई और इन पर प्रस्ताव पारित किए गए। शाम को सतना नगर के मुख्य बाजारों में पार्टी की रैली भी आयोजित की गई। इसमें शिक्षा बचाओ के पत्रक बांटे गए और जन जागरण किया गया। पार्टी के संस्थापक अभय जैन, मनीष काले और विशाल बिंदल ने बताया कि देश के अलग अलग कोनों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और देश को मजबूत करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए। बैठक में लिए गए निर्णय 1. असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों के एनआरसी में शामिल होने के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें एनआरसी का आधार वर्ष 1971 के स्थान पर 1951 करने तथा पूरे एनआरसी में हुई गड़बड़ियों और घोटालों की जांच कर नए सिरे से विदेशियों की पहचान करने की कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए जनहित पार्टी के द्वारा देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। 2. पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 8-9 मार्च को ग्वालियर मध्य प्रदेश में होगा। इसमें पार्टी के सभी साधारण सदस्य और शुभचिंतक शामिल होंगे। पार्टी की नीतियों तथा देश की वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी की गतिविधियों से आम जनता को जोड़ने की योजना भी बनेगी। 3. स्थानीय जनसमस्याओं पर अभियान एवं आंदोलन चलते रहेंगे। 4. अन्य राज्यों में पार्टी का विस्तार करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 69