गढ़ उमरिया और सोड़ेकला में बनेगी हाईस्कूल की नयी बिल्डिंग: मंत्री ओ.पी.चौधरी

रायपुर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन किया। ये स्कूल ग्राम गढ़उमरिया और सोड़ेकेला में बनाए जाएंगे।    इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के अनगिनत सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माण बच्चों से जुड़ा है। इसमें गुणवत्ता बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस दौरान चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकासमूलक कार्यों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ रूपये की दर से किया गया। अंतर की राशि भी एक मुश्त जारी की गई। पिछले सवा साल में 1 लाख करोड़ रुपए किसान भाईयों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिया गया है। दो साल के बकाए बोनस का भुगतान 3 हजार सात सौ करोड़ रुपए किया गया। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। पहली कैबिनेट में प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आवास निर्माण के लिए राशि जारी होने के बाद अब लोग अपने मकान के निर्माण पूरा कर रहे हैं, उनके पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। साथ ही भूमिहीन मजदूरों की चिंता करते हुए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश विकास कार्यों को नयी ऊंचाई देने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने के लिए हम संकल्पित हैं। *75-75 लाख रुपए से बनेंगे गढ़ उमरिया और सोड़ेकला में स्कूल भवन* गढ़उमरिया और सोडेकला में 75-75 लाख रुपए की लागत से भवन तैयार किए जाएंगे। इसमें यहां भूतल में प्राचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष, तीन क्लास रूम और प्रथम तल में कार्यालय कक्ष, दो प्रयोगशाला कक्ष बनाए जाएंगे। दोनों तलों में दो छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण होगा। *मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा को 25 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की* वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने गढ़ उमरिया की छात्रा ज्योति मेहर, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की 10 वीं की मेरिट सूची में नौंवा स्थान हासिल किया था, उसे उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रूपए स्वेच्छानुदान से सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षा परिणामों में मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों को भी सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोमवार को सदन में अपना बजट पेश कर रहे हैं। सदन में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट के बारे में जानकारी दी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट शुरुआत करते हुए का कि विष्णुदेव साय की सरकार अच्छे नियत और पूरी कर्मठता के साथ काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस बार का बजट मैंने खुद अपनी हैंड राइटिंग से लिखा है। वित्त मंत्री ने कहा- सदन में जो आज बजट पेश किया जा रहा है उसे मैंने खुद अपने हाथों से लिखा है। सदन के सदस्यों को बजट की जो कॉपी सौंपी गई है वह मेरे हाथ से लिखी गई है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि हम ऑनलाइन सिस्टम से काम कर रहे हैं ताकि लोगों को मुश्किलें खत्म हो। ऐसे दिया छत्तीसगढ़ का परिचय छत्तीसगढ़ का परिचय देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना। कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना। कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना। पहली बार पेश हुआ ऐसा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला है। ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पन्नों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। कौन सी घोषणा हुई हैं वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि सीएम सुशाशन फैलॅशिप के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49