पेंच टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के लिए काफी रोमांचकारी, दो बाघिन के बीच में WWE जैसा फाइट
सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व पार्क से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी करने आए पर्यटकों के आंखों के सामने यह घटना घटी है। जिप्सी में सवार पर्यटक दोनों ओर अपनी गाड़ी खड़ी कर इस रोमांच को देखते रहे हैं। सफारी के लिए तैयार रास्ते पर आकर दो बाघिन आपस में लड़ने लगी हैं। इस दौरान उनकी दहाड़ से पूरा जंगल गूंज रहा था। वहीं, पर्यटक दिल थामकर इनका वीडियो बना रहे थे। जंगल में ऐसे मौके किस्मत वाले पर्यटकों को नसीब होते हैं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। खुरसापार क्षेत्र का है यह वीडियो दरअसल, वायरल वीडियो महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे खुरसापार क्षेत्र का है। बिंदू और बी-2 नामक दो बाघिन आपस में लड़ती नजर आईं। वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में दोनों बाघिन साथ में घूम रही थी। इस दौरान दोनों सफारी के रास्ते पर आ जाती हैं। दोनों को आता देखकर टूरिस्ट रुक जाते हैं। सफारी के रास्ते पर आकर भिड़ गईं दोनों दोनों सफारी के रास्ते को पार करती हैं। रास्ते से कुछ कदम बढ़ाने के बाद दोनों यू टर्न लेते हैं। इसके बाद एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। दोनों थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे के जान की दुश्मन बन जाती हैं। दहाड़ के साथ पंजे से हमला करने लगती हैं। यह देखकर पर्यटकों को दिन में तारे दिखने लगा। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह हुआ क्या है। छह सेकंड में सब कुछ सामान्य सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि छह सेकंड में ही दोनों में सब कुछ सामान्य हो गया। छह सेकंड तक दोनों एक-दूसरे से फाइट करते रहे। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया है। फिर दोनों जंगल के अंदर चले गए। दहाड़ से गूंज उठा जंगल वहीं, जब दोनों बाघिन में फाइट हो रही थी तो इनकी दहाड़ से जंगल गूंज रहा था। आमतौर पर पर्यटकों को ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं। पर्यटकों के लिए यह पल कभी नहीं भूलने वाला है। गौरतलब है कि मॉनसून के दौरान सभी टाइगर रिजर्व पार्क बंद थे। एक अक्टूबर से सभी को खोला गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल आ रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 61