नहीं मिला सुसाइड नोट, शूटिंग अकादमी में खिलाड़ी ने पिस्टल से खुद को मारी गोली

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के बिशन खेड़ी में स्थित मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के रेस्ट रूम में रविवार शाम पांच बजे अशोक नगर निवासी 17 वर्षीय खिलाड़ी यर्थात रघुवंशी ने खुद को गोली मार ली। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया। उसका विवरण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा कर उसके स्वजनों को सूचना दे दी है। रातीबड़ पुलिस के मुताबिक यर्थात रघुवंशी रोजाना की तरह से शाम को शूटिंग अकादमी अकादमी आया और थोड़ी देर बाद वह रेस्ट रूम में गया और खुद को गोली मार ली। गोली आवाज सुनकर अकादमी के कर्मचारी दौड़े तो यर्थात खून में लथपथ पड़ा था और उसकी गन पास ही थी। स्वजन और परिजनों के बयान होंगे अकादमी के अधिकारियों ने पूरे मामले की सूचना रातीबड़ थाने को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। यर्थात के पिता भी जिला खेल अधिकारी है। उसके गोली मारने के पीछे क्या कारण है, उसके बारे में स्वजनों और अकादमी के कर्मचारियों के बयान के बाद पता चलेगा। खेल विभाग की शूटिंग अकादमी में इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी और खेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। आखिर खिलाड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56