पीएम सूर्य घर योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा

भोपाल पीएम सूर्य घर योजना शुरू होने के बाद से लोग सोलर पैनल लगवाने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई इस योजना के बाद महज छह महीने में प्रदेश के 15 हजार 142 लोग पैनल लगवा चुके हैं। इनमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा है। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 2500 घरों पर पैनल से बिजली बन रही है। अब उपभोक्ता इसे महंगी बिजली के विकल्प की तौर पर भी अपना रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही महीनों में प्रदेश में सूरज से 40 मेगावट से अधिक बिजली बनना शुरू हो जाएगी। योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन आवेदक पीएम सूर्य योजना की वेबसाइट या फिर एमपीसीजेड डाट इन, उपाय एप, वॉट्सएप चेटबाट या मुफ्त नंबर 1912 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। किसान लगवा रहे बड़े पैनल किसान भी खेतों में बड़े-बड़े सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसके लिए ऊर्जा विकास निगम से कुसुम योजना के तहत अनुबंध किया जा रहा है। इन पैनल से बनने वाली बिजली को कंपनियां खरीदेंगी और किसानों को यूनिट के हिसाब से राशि दी जाएगी। किसान और कंपनी के बीच 25 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक हजार 456 स्थान चिह्नित किए हैं। इनके लगने से करीब तीन हजार 345 मेगावाट सोलर एनर्जी बन सकती है। मध्यप्रदेश में लगाए गए सोलर पैनल     कंपनी – सोलर पैनल     मध्य क्षेत्र – 9000     पश्चिम क्षेत्र – 4216     पूर्व क्षेत्र – 1926     कुल – 15142 सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे     फरवरी में शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे हैं। छह महीने में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नौ हजार लोगों को इससे जोड़ा है, जबकि प्रदेशभर में 15 हजार लोग पैनल लगवा चुके हैं। – मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ नोडल एवं प्रकाशन अधिकारी, ऊर्जा विभाग   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42