उच्चदाब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक वृत्त में रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बेहतर सेवाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए वृत्त स्तर पर महाप्रबंधक शहर एवं संचारण संधारण वृत्त को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया है। ये रिलेशनशिप मैनेजर अपने वृत्त के अंतर्गत आने वाले उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के साथ ही बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए उनके सुझावों और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि राज्य शासन के निर्णयानुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी वृत्त में महाप्रबंधकों को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया गया है, जिनके माध्यम से कंपनी द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही उच्चदाब उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करने की अपील की गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 63