पीएम जनमन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं सभी लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित किया : राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

भोपाल राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को डिण्डोरी जिले में विभागीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। मंत्री श्रीमती बागरी ने पीएम जनमन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सभी टोलाओं तक विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं सभी लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित किया। श्रीमती बागरी ने जिले जलआपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मुड़की जलाशय, अपर नर्मदा, राघोपुर,बसनिया, बिलगांव आदि प्रोजेक्ट पर समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि राघोपुर परियोजना के तहत 3 गाँव का सर्वे शेष है। मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर लोगों को बांध निर्माण के लिए जागरूक करें। बाँध निर्माण के लाभ बताये,बसनिया बाँध के संबंध में प्रभारी मंत्री से चर्चा कर सुगम मार्ग निकालेंगे,जिससे क्षेत्र का विकास हो सकेगा। प्रभारी मंत्री श्रीमती बागरी ने सभी क्षेत्रों में प्रत्येक एम्बुलेंस के लिए बैकअप एम्बुलेंस तैयार करने के लिए योजना बनाने के लिए निर्देशित किया। जिला अस्पताल में एक्स रे और सोनोग्राफी मशीन को संचालित करने के लिए शीघ्र संचालन करने के लिए निर्देश दिए। श्रीमती बागरी ने नगर में स्वच्छता में सुधार करने के लिए निर्देशित करते हुए, कहा कि सीएमओ एक सप्ताह के अंदर सुधार लाएं, कार्य ना होने की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती बागरी ने आजीविका मिशन के तहत स्थानीय उत्पादों के लिए प्रचारित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि बस स्टॉप,रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर उत्पाद बिक्री के लिए कार्य कर स्थानीय उत्पाद जैसे कोदो कुटकी, लोह शिल्प आदि की ब्रांडिंग करें। प्रभारी मंत्री श्रीमती बागरी ने वन क्षेत्र को विकसित करने के सम्बन्ध में कहा कि जंगली जानवरों की भोजन आवश्यकता के अनुसार उन्हें उसी क्षेत्र में भोजन उपलब्ध कराएं, जिससे जैव विविधता संतुलन बना रहे। बैठक में डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैय्या, डिंडोरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा धुर्वे, करंजिया जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे,कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, आईएफएस प्रशिक्षु बालासुब्रमण्यम उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

सतना में 5 ग्राम पंचायतों की एकल नल जल योजना का लोकार्पण

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच से अब ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रत्येक घर में नल की टोटी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने का सपना साकार हो रहा है। स्वच्छ जल उपलब्ध होने से बीमारियों का खतरा कम होगा। यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को रैगांव विधानसभा की 5 ग्राम पंचायतों में एकल नल जल योजना के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने रैगांव क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत इटमा में 93 लाख रूपये, ग्राम पंचायत धौरहरा में 95 लाख रूपये, पैकोरी ग्राम पंचायत में 84 लाख रूपये, खडौरा में 43 लाख रूपये और ग्राम पंचायत नचनौरा में 37 लाख रूपये लागत से नवनिर्मित जल जीवन मिशन की एकल पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इन पेयजल योजनाओं में इटमा, धौरहरा और पैकोरी में 12 मीटर ऊंचाई की 100 किलो लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी तथा 20 किलो लीटर क्षमता के सम्पवेल भी बनाये गये है। राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कार्यालयों में पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने एक पेड मां के नाम अभियान में ग्राम पंचायत परिसर में पौधे भी रोपे। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों, युवाओं, गरीब परिवारों एवं महिलाओं के सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनायें संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को हर घर में नल से जल पहुंचाने की चिंता प्रधानमंत्री जी ने की और जल जीवन मिशन लागू किया। घर-घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने का सपना अब साकार हुआ है। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बरगी का जल सिंचाई के लिए शीघ्र और अवश्य आयेगा। राज्य स्तर पर निरंतर मानीटरिंग और समीक्षा कर बरगी नहर को जिले में लाने के प्रयास तेज किये गये है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया जायेगा। वर्तमान परिवेश और पौष्टिकता के लिए मोटे अनाज को फिर से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोटे अनाज की खेती जरूर करें और अपने खेतों तथा भोजन की थाली में मोटे अनाज को अवश्य स्थान दें। राज्यमंत्री ने कहा कि बहनें रक्षाबंधन त्यौहार के साथ स्वतंत्रता का राष्ट्रीय त्यौहार भी उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाये। हर घर में तिरंगा फहराये और पर्यावरण के लिए एक पेड जरूर लगायें। उन्होंने संबंधित सरपंच को स्वच्छ पेयजल की जांच हेतु विभागीय किट प्रदान की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65