प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों से कहा, ‘गलियों में उतरो, अपने पैरों को गंदा करो और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान दो

 नई दिल्ली दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. कल एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड करने के बाद आज एक और इंजीनियर उनके निशाने पर आ गया. प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ट्रांसफर का दिया है. उन्होंने कहा कि 'काम नहीं करोगे तो कार्रवाई होगी.' 'ऐसे तो पूरी दिल्ली को सस्पेंड करना पड़ेगा' दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने कल रात शराब पी होगी इसलिए उनके मुंह से बदबू आ रही है. उन्होंने कहा, 'मुझे भी ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड करना अच्छा नहीं लगता. ऐसा किया तो पूरी दिल्ली को सस्पेंड करना पड़ेगा. सब अधिकारी अच्छे से काम करें और फोन उठाना शुरू करें.' 'गलियों में उतरो, अपने पैरों को गंदा करो' दिल्ली के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, 'गलियों में उतरो, अपने पैरों को गंदा करो और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान दो. 10 दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, जैसे कल एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया. अब अगला नंबर आप लोगों का हो सकता है.' 'पसीना निकलेगा तो चर्बी घटेगी' एक दिन पहले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि 10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई है. हम लोग खुद जमीन पर उतरकर पसीना बहा रहे हैं, उनको भी सड़क पर ला रहे हैं. जब उनके पसीने निकलेंगे तो उनकी चर्बी घटेगी. उन्होंने कहा कि काम तो इन्हीं अधिकारियों से करवाएंगे. समर एक्शन प्लान को लेकर हम हर तीसरे दिन बैठक कर रहे हैं. पिछली बैठकों में कितना क्रियान्वयन हुआ है. हर एक चीज की समीक्षा कर रहे हैं, पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा और पूरी दिल्ली को ऑनलाइन मॉनिटर किया जाएगा. प्रवेश वर्मा ने कहा, 'अधिकारी चाहते हैं कि वे मॉनिटर ना हों, लेकिन हम लोग करेंगे. हम लोग जहां भी जमीन पर उतरे, वहां पर दिक्कत दिख रही है. लेकिन हम इन्हीं अधिकारियों से काम करवाएंगे.'   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

प्रवेश वर्मा ने कहा- केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 'महिला सम्मान योजना' की घोषणा की है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में "जरूरतमंद" महिलाओं को नकद सहायता देनी शुरू कर दी है। इसे लेकर अब दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप ने 'महिला सम्मान योजना' के नाम पर लोगों को सरकारी कार्ड दिया है और दूसरी तरफ आज उन्हीं के विभाग ने अखबारों में विज्ञापन देकर कहा है कि ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं महिला सम्मान के लिए खड़ा हुआ तो आज ये बौखला गए हैं।" इससे पहले प्रवेश वर्मा के यहां पहुंचने वाली हर महिला को 1,100 रुपये देने को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने, उनको गिरफ्तार करने और उनके घर ईडी की जांच करने की मांग की थी। आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर महिलाओं को बुलाया जा रहा है और उन्हें लिफाफे में 1,100 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1,100 रुपये बांटे जा रहे हैं। ईडी-सीबीआई और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए, वहां करोड़ों रुपये रखे हुए हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अब इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा नहीं, कोई काम नहीं और कोई चेहरा नहीं है। प्रवेश वर्मा ने आतिशी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। पाई-पाई की हिसाब किताब है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में आचार संहिता लागू नहीं हुई है और आप सरकार चाहे तो वह भी महिलाओं के खाते में पैसे दे सकती है। लेकिन उनकी मंशा ही नहीं है। उन्होंने आप की घोषणा को "केवल चुनावी स्टंट" बताते हुए कहा कि वोट दीजिए, तब पैसे देंगे यह दुर्भाग्य की बात है। भाजपा नेता ने साफ किया कि उनकी योजना आचार संहिता लागू होने तक जारी रहेगी और "जो भी महिला-बहन मेरे घर पर आएंगी निराश नहीं जाएंगी"। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "11 दिन से मैं यहां की महिलाओं का जो दुख देख रहा हूं वह केजरीवाल 11 साल में नहीं देख पाए।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कम से कम शराब नहीं बांट रहे हैं जो अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली को बांट रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि कोविड के समय जब दिल्ली के लोग दवा मांग रहे थे, अस्पताल मांग रहे थे, केजरीवाल उन्हें शराब बांट रहे थे, 'शीश महल' बना रहे थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73