PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने नियुक्ति को चुनौती देते हुए चंडीगढ़ की अदालत का रुख दिया

चंडीगढ़ पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह प्लेऑफ में पहुंच चुकी है लेकिन उसके मालिकान के बीच ही विवाद हो गया है। टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा अपने ही बिजनेस पार्टनर मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ चंडीगढ़ की अदालत में चली गई हैं। जिंटा, बर्मन और वाडिया तीनों ही पंजाब किंग्स की ओनर कंपनी के डायरेक्टर हैं। क्या है विवाद? ताजा विवाद की जड़ में 21 अप्रैल को हुई केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (पंजाब किंग्स के स्वामित्व वाली कंपनी) की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग है। प्रीति जिंटा ने मीटिंग की वैधता, उसकी प्रक्रिया और कंपनी का नया डायरेक्टर चुने जाने को अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने अदालत से मीटिंग को अवैध ठहराने और मुनीश खन्ना को डायरेक्टर के तौर पर काम करने से रोके जाने की गुजार लगाई है। उन्होंने मीटिंग में लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन पर भी रोक लगाने की मांग की है। प्रीति जिंटा के विरोध के बावजूद मुनीश खन्ना बनाए गए डायरेक्टर जिंटा का दावा है कि मीटिंग कंपनीज ऐक्ट 2013 और दूसरे कानूनी प्रावधानों को धता बताते हुए बिना उचित प्रक्रिया के हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जिंटा ने 10 अप्रैल को ईमेल भेजकर कथित तौर पर होने वाली मीटिंग को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी लेकिन उनकी चिंताओं को दरकिनार कर दिया गया। खुद आपत्ति जताने के बाद भी प्रीति जिंटा ने कंपनी के एक और डायरेक्टर करन पॉल के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया। दोनों ने ही मीटिंग के दौरान मुनीश खन्ना को डायरेक्टर बनाए जाने का विरोध किया। विरोध के बावजूद मोहित बर्मन ने नेस वाडिया के समर्थन की बदौलत खन्ना की नियुक्ति पर आगे बढ़े। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है, पंजाब किंग्स की हार से प्रीति जिंटा को पहुंची ठेस

नई दिल्ली पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों तब हार का सामना करना पड़ा जब उन्होंने बोर्ड पर 245 रन लगाए थे। आईपीएल क्या टी20 क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम मौके देखने को मिलते हैं जब इतना बड़ा स्कोर कोई चेज कर ले। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस स्कोर को 18.3 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल किया। पंजाब की इस हार से सह-मालिक प्रीति जिंटा को ठेस पहुंची है। उन्होंने टीम की हार के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने टीम को इस मैच को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की है, जिन्होंने इस रनचेज में अहम रोल अदा करते हुए 141 रनों की धुआंधार पारी खेली। प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है! क्या प्रतिभा और क्या अविश्वसनीय पारी।बधाई SRH! हमारे लिए, आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है क्योंकि यह टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं और ऐसे गेम्स को भूल जाना ही बेहतर है।’ पंजाब किंग्स की यह इस सीजन की दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। वहीं हैदराबाद इस जीत के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई है। कैसा रहा SRH vs PBKS मैच? टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बोर्ड पर लगाए। अय्यर ने 36 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी पर अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ पानी फेरा। 246 रनों की चेज में हैदराबाद के इस सलामी बल्लेबाज ने हैरतअंगेज शतक जड़ते हुए 141 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने पहले विकेट के लिए ट्रैविस हेड के साथ 12.2 ओवर में 171 रन जोड़े। अभिषेक को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट उछाली हैं, मारपीट की आ गई नौबत

नई दिल्ली पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है। वीडियो में वह क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट को उछालती हैं, जिसके बाद फैंस में उसे पाने के लिए होड़ मच जाती है। वे एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। नौबत मारपीट तक की आ जाती है। वीडियो में एक पुलिसवाला बीच-बचाव भी करता दिख रहा है। वैसे प्रीति जिंटा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है कि क्रिकेट मैच देख रहे दर्शकों की तरफ अपनी टीम की टी-शर्ट को उछाला है। 2023 में भी उन्होंने ऐसा किया था। कब का है वीडियो? वीडियो संभवतः मंगलवार 8 अप्रैल का है। उस दिन मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ था जिसे पंजाब ने 18 रनों से जीता था। वीडियो मैच के दौरान ही किसी वक्त का है। वीडियो में क्या है? वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान प्रीति जिंटा स्टेडियम की ग्राउंड से सटी गैलरी में चहकते हुए चलती दिख रही हैं। उन्हें देखकर कुछ दर्शक उनका नाम पुकारने लगते हैं जिसके बाद वह अपने मोबाइल फोन से दर्शकों का वीडियो बनाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में पंजाब किंग्स की जर्सी वाली टी-शर्ट भी है। अचानक उत्साह में उन्होंने टी-शर्ट को दर्शकों की तरफ उछाल दिया। उसे पाने के लिए कई दर्शकों में होड़ मच गई। होड़ तक तो ठीक था, नौबत मारपीट की आ गई। अगर पुलिसवाला वहां बीचबचाव नहीं कर रहा होता तो शायद टी-शर्ट के लिए भिड़े दर्शकों में दे-दनादन भी शुरू हो जाता। पंजाब ने चेन्नई को हराया था मंगलवार को खेले गए मैच में पंजाब ने चेन्नई को शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने प्रियांश आर्य के तूफानी शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। इस तरह उसे इस मैच में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32