Friday, July 10, 2026 11:40 am

रमजान पर मातम में शिया मुसलमान, ईरान के खामेनेई के मारे जाने पर भारत में प्रदर्शन

लखनऊ. इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद ईरान में लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं। खामेनेई के समर्थक सड़कों पर मातम मना रहे हैं और अमेरिका-इजरायल का विरोध कर रहे हैं। खामेनेई की मौत के मातम से भारत भी अछूता नहीं है। यहां कश्मीर में कई जगहों पर लोग खामेनेई की तस्वीरों के साथ सड़कों पर उतरे और इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। लोग 'खामेनेई जिंदाबाद' जैसे नारे भी लगा रहे थे। कश्मीर में प्रदर्शन की वजह यह है कि खामेनेई को फिलिस्तीन समर्थक नेता के तौर पर जाना जाता था। इसके अलावा शिया समुदाय के मुसालमान खामेनेई से काफी हमदर्दी रखते थे। कश्मीर के शिया मुसलमानों में खामेनेई की काफी लोकप्रियता थी और इसीलिए लोग उनकी मौत का मातम मनाने सड़कों पर उतर पड़े हैं। वहीं बेंगलुरु के पास शिया बहुल एक गांव में सन्नाटा पसरा है। लोगों का कहना है कि वे खामेनेई की मौत से बेहद दुखी हैं। पुलवामा और श्रीनगर में सड़कों पर उतरे लोग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर में शिया बहुल इलाकों में लोग काले झंडे और बैनर लेकर सड़कों पर निकल पड़े और इजरायल-अमेरिका विरोधी नारे लगाने लगे। रविवार को ही ईरान ने अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर का ऐलान भी कर दिया है। अली खामेनेई के बेटे मोर्तजा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी है। लखनऊ में भी प्रदर्शन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी शिया मुसलमानों की संख्या काफी है। यहां भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए। लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, अमेरिका बात भी कर रहा था और युद्ध की धमकी भी दे रहा था। हमारे नेता ने घुटने नहीं टेके। एक हजार खामेनेई खड़े हो जाएंगे और जंग होकर रहेगी। लखनऊ में शिया समुदाय ने तीन दिन के शोक का भीऐलान किया है। कांग्रेस ने भी की इजरायल-अमेरिका के हमले की निंदा जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया और रविवार के लिए तय सभी राजनीतिक गतिविधियां स्थगति कर दीं।अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। पीसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ईरान के सर्वोच्च नेता पर किए गए इन हवाई हमलों की कड़ी निंदा करती है और इसे अमेरिका व इजराइल की ओर से अमानवीय, बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य करार देती है। recent visitors 29

इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर किया जा प्रदर्शन हुआ हिंसक, 6 सुरक्षाकर्मी की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों द्वारा आयोजित प्रदर्शन हिंसक हो गया है जिसके परिणामस्वरूप 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह प्रदर्शन इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर किया जा रहा था और यह इस्लामाबाद के डी-चौक इलाके में बढ़ता जा रहा है।   अर्धसैनिक बल और पुलिस पर हमला ‘रेडियो पाकिस्तान’ के मुताबिक सोमवार रात इस्लामाबाद के श्रीनगर राजमार्ग पर एक वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से पाकिस्तान रेंजर्स के चार अधिकारी मारे गए। इसके अलावा पांच रेंजर्स और कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी के साथ ही गोलीबारी भी की। इसके बाद रावलपिंडी के चुंगी नंबर 26 पर सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई जिससे पुलिस के दो कर्मी मारे गए। इस हिंसक हमले में कई अन्य सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीटीआई समर्थकों का विरोध और झड़पें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थक इस्लामाबाद के डी-चौक में स्थित सरकारी दफ्तरों की ओर बढ़ रहे थे। उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने अवरोधक लगाए थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इन अवरोधों को तोड़ दिया और हिंसा की। इस दौरान हकला इंटरचेंज पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस हिंसा में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर हमले को गलत और अस्वीकार्य बताया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पहचान कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सेना तैनात और गोली मारने के आदेश हिंसा के बढ़ते हुए हालात को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में सेना तैनात करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सुरक्षा बलों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं ताकि उपद्रव को काबू किया जा सके। यह घटना पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक तनाव को और बढ़ा सकती है और देश की सुरक्षा स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। recent visitors 79

धरना देकर एसपी व सीईओ को सौंपा ज्ञापन, राजस्थान-करौली में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का विरोध

करौली. ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति में अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजकीय दायित्वों के क्रियान्वयन एवं अभियान का भी पूर्ण बहिष्कार किया। ग्राम विकास अधिकारियों ने सीईओ एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आनंद सिंह अलीपुरा 10 सितंबर की शाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र अलीपुरा ग्राम पनवेडे होते हुए ग्राम सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट के फोटो लेने जा रहा था। इस दौरान सिकंदरपुर श्मशान के पास उदयराज मीणा निवासी सिकंदरपुर ने आनंद सिंह को रोककर मारपीट की और राजकीय दस्तावेज छीनकर नष्ट कर दिए। साथ ही सोने की चेन व घड़ी लूटकर ले गया। पीड़ित ने सदर थाना हिंडौन में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इससे ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित को वीडियो के माध्यम से लगातार धमकियां भी दे रहा है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक अनिचितकालीन धरना जारी रहेगा। recent visitors 135