कुत्ते के शिकार पर वन विभाग की टीम अलर्ट, राजस्थान-अलवर में कॉलोनी में पहुंचा पैंथर

अलवर. अलवर के जयपुर रोड स्थित जयंती फार्म हाउस के पीछे आवासीय कॉलोनी में इन दिनों पैंथर का आतंक है। बीते 4 -5 दिनों से लगातार पैंथर कॉलोनी में आ रहा है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर घर के बाहर घूमता हुआ कैद हुआ है, इसी दौरान उसने कॉलोनी में एक कुत्ते का शिकार भी किया। बीती रात पैंथर एक महिला के पीछे भागा। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात कॉलोनी में पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पैंथर पर नजर रखी जा रखी है। पैंथर की मूवमेंट के चलते लोग डरे हुए हैं। बच्चे घरों में बंद हैं। recent visitors 137

इलाज के दौरान हुई मौत, राजस्थान-अलवर में युवक पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला

अलवर. अलवर में एक होटल में युवक के साथ चार पांच लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के भाई नीरज सैनी ने बताया कि उनका खैरथल रोड पर रेस्टोरेंट है, जहां दो अगस्त की शाम पांच बजे होटल के उपर कमरे में थार तथा नीचे दीपक उर्फ रवि मेरा भाई था। हरपाल गुर्जर निवासी तरवाला भी था कि अचानक दो मोटर साइकिल पर आदमी आएं जिनके नाम रबिन्द्र गुर्जर निवासी कांकरा, सुमित गुर्जर निवासी कांकरा नवल मंडार कांफना, निशांत यादव निवासी मिन्हूत्ती, अजय सांवरिया निवासी कांकर, नितिन सैनी निवासी तिजारा वार्ड संख्या 1 दो मोटर साइकिल पर आए। इनके हाथों में लोहे की रॉड थी, जिन्होंने होटल में घुसकर दीपक उर्फ रवि को घेर लिया और उसके साथ लोहे की रॉडो से मारपीट शुरू कर दी। दीपक उर्फ रवि की हालत खराब हो जाने के कारण उसे अलवर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। recent visitors 111

महिला समेत चार घायलों को भेजा अस्पताल, राजस्थान-अलवर में मोबाइल की किस्तों पर भिड़े पड़ोसी

अलवर. तिजारा के अलाहपुर जाट गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अलाहपुर सीएचसी से अलवर रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल के परिजन आसिफ ने बताया कि पड़ोसी इरफान ने उसके बड़े भाई अरमान को किस्तों पर एक मोबाइल दिलाया था। किस्तें पूरी होने के बाद भी वह भाई से और पैसे मांगने लगा और मना करने पर योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई व अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी, फरसी व टांचिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें नसरी, जान मोहम्मद, अरमान, अम्मान घायल हो गए, गंभीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 121