मानसिक डिप्रेशन का थी शिकार, राजस्थान-चुरू में गंदे पानी के नाले में मिला लापता युवती का शव

चुरू. चुरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके के रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मंगलवार को एक युवती का शव मिला। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से गंदे पानी और दलदल में फंसी युवती के शव को बाहर निकाला। युवती की पहचान राजगढ़ के वार्ड 28 निवासी मनीषा के रूप में हुई है। युवती के परिजनों ने बताया कि मनीषा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और 7 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हो गई थी। वह डिप्रेशन की बीमारी का शिकार थी, जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था। सोमवार को लापता होने के बाद परिजनों ने मनीषा को दिन भर रिश्तेदारों, परिचितों और हर संभावित जगहों पर तलाश किया मगर उसका कोई भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवती के भाई ने राजगढ़ थाने में बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई थी। मंगलवार को खोजबीन के दौरान रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मृत हालत में मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। recent visitors 109

एक छात्र सहित दो लोगों की मौत, राजस्थान-चूरू में स्कूली बच्चों से भरी कैंपर पलटी

चूरू. गांव झाड़सर के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 स्कूली छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका प्राथमिक उपचार कर हाई सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ, जब बच्चे शिक्षक भागुराम मेघवाल की रिटायरमेंट पार्टी में जा रहे थे। घटना में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 वर्षीय कृष्ण मीणा व 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसा नाथों की ढाणी के पास हुआ। यहां अचानक से कैंपर पलट गया और सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में चार बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं, इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैंपर का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। वहीं सूचना के बाद तारानगर के स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू करवाया गया। recent visitors 157