1300 से ज्यादा बेबी किट का वितरण, राजस्थान-जयपुर कलक्टर के निर्देश पर सक्षम अभियान में बेटी का मनाया जन्मोत्सव

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर जिले में जारी सक्षम जयपुर अभियान आधी आबादी के पूर्ण विकास का दूसरा नाम बन गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के ध्येय को साकार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सक्षम जयपुर अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत समाज में बेटी के जन्म को जन्मोत्सव के रूप में मनाये जाने की अवधारणा को पल्लवित करने के लिए जनजागरुकता फैलाई जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कन्या जन्मोत्सव के तहत आंगबाड़ी एवं अस्पतालों में कन्या जन्म पर विगत एक महीने में 1300 परिवारों को बेबी किट का वितरण किया गया, साथ ही, नवजात कन्या के नाम पर ही पंचायत में पौधारोपण भी किया गया है। डॉ. डोगीवाल ने जानकारी दी कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में 5 हजार 769 होनहार छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, कई समारोह में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन में स्थान हासिल करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं के अभिभावकों को भी सम्मानित कर बालिका शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, उन्होंने बताया कि सक्षम जयपुर अभियान के तहत जयपुर की 36 पीएम श्री विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ महत्वपूर्ण कानूनों की भी जानकारी प्रदान की गई। इन जागरुकता कार्यक्रम से जिले की 8 हजार से अधिक छात्राओं को लाभांवित कर जयपुर जिला प्रशासन द्वारा बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किये गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

पक्षियों और जैव विविधता पर फील्ड विजिट में जुटाई जानकारी, राजस्थान-जयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन

जयपुर। राज्य में हो रहे बर्ड फेस्टिवल की श्रृंखला में पहली बार ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर (जयपुर चैप्टर) द्वारा शनिवार से जामडोली के समीप कानोता केम्प में आयोजित हुए जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2025 के दूसरे दिन विशेषज्ञों व पक्षी प्रेमियों ने फील्ड विजिट के माध्यम से पक्षियों का रंगीन संसार निहारा। फील्ड विजिट के साथ ही बर्ड फेस्टिवल का समापन भी हुआ। बर्ड फेस्टिवल संयोजक व रिटायर्ड आईएएस विक्रम सिंह ने बताया कि वन विभाग, पर्यटन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, रीको तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित हुए  इस बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर  विशेषज्ञ व पक्षी प्रेमियों के चार दलों ने जयपुर के आसपास के वेटलैंड्स का भ्रमण किया और यहां पर पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति और जैव विविधता के बारे में जानकारी संकलित की। सिंह ने बताया कि पहला दल पक्षी विज्ञानी  डॉ. सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सांभर झील, नालियासर, झपका तालाब, कोचिया की ढाणी पहुंचा जहां पर फ्लेमिंगो, पेलिकन, एवोसेट, कॉमन टील, नॉदर्न शोवलर, यूरेशियन विजन, स्पॉट बिल्ड डक, स्पून बिल सहित कई पक्षी प्रजातियों को देखा। इस दल में रिटायर्ड डीएफओ सोहेल मजबूर, पक्षी विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह बेडसा, डॉ. कमलेश शर्मा, शरद श्रीवास्तव, जयवर्धन सिंह आदि शामिल थे। इसी प्रकार दूसरा दल राहुल भटनागर और डॉ. बाशोबी भटनागर के नेतृत्व में रणथंभौर अभयारण्य, तीसरा दल प्रदीप सुखवाल के नेतृत्व में केवलादेव घना अभयारण्य और चौथा दल तितली विशेषज्ञ मुकेश पंवार, रमा कुमारी व पुष्पा खमेसरा के नेतृत्व में झालाना अभयारण्य पहुंचा और यहां पर पक्षी प्रजातियों और अन्य जैव विविधता के बारे में जानकारी एकत्र की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

‘शिविर में प्रत्येक किसान का रजिस्ट्रेशन हो सुनिश्चित’, राजस्थान-जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। एग्रीस्टैक योजना में किसान रजिस्ट्री प्रोजेक्ट को आगामी 5 फरवरी से सम्पूर्ण राजस्थान में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत जयपुर सहित राज्य के सभी जिलों में शिविर आयोजित किये जायेंगे, जहाँ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जयपुर जिले में किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं जिले के समस्त किसानों का एग्रीस्टैक पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये हैं ताकि जिले के प्रत्येक किसान को ना केवल शिविरों के आयोजन की जानकारी हो बल्कि शिविरों में किसान फार्मर आर्डडी बनाने के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभांवित हों सकें। प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक होगा शिविरों का आयोजन- अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जायेगी। शिविरों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं उपचार सहित पशु पालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। बेहद सरल है किसान आईडी बनवाने की प्रक्रिया – शिविर कार्यक्रमानुसार 05 फरवरी 2025 से राज्य में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित करवाये जा रहे है। आपकी कृषि भूमि से संबंधित ग्राम पंचायत के शिविर में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते है। फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान को महज अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर वाला फोन और नवीनतम जमाबंदी लेकर शिविर में आना होगा। अपनी ग्राम पंचायत में शिवर कार्यक्रम की जानकारी www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान – किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है। कृषक विवरण (कृषक का जनसांख्यिकीय विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि) को डिजिटल इंफास्ट्रक्चर में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को ’आधार’ आधारित एक 11 अंकों की एक यूनिक आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। किसान आईडी डिजिटली सत्यापन योग्य पहचान है, जिसे -www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है। फार्मर आईडी जनरेट होने के बाद भूमि संशोधन (खसरा जोड़ने या हटाने) के लिए पटवारी, भू-अभि. निरीक्षक या तहसीलदार से सम्पर्क किया जा सकता है। इस हेतु मोबाइल एप/वेबसाइट द्वारा प्रदेश के समस्त कृषकों के स्वामित्व वाले सभी खसरों को सम्मिलित करते हुए कृषक के ’आधार’ से लिंक कराया जायेगा, तत्पश्चात कृषक से ऑनलाइन सहमति प्राप्त करते हए ई-हस्ताक्षर की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसलिए उपयोगी है किसान रजिस्ट्री – भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरणकरण एवं क्रय-विक्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। किसान रजिस्ट्री से किसानों को लाभ – किसान आईडी (बिना अतिरिक्त दस्तावेज) के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी। पात्र किसान का प्रधानमंत्री-किसान/मुख्यमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना, अन्य योजनाओं में स्वतः जुड़ना सम्भव होगा। किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्यों एवं अन्य योजनाओं में त्वरित (बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के) खरीद संभव हो सकेगी। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

‘देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं का अहम योगदान: भजनलाल शर्मा’, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने 16वीं जयपुर मैराथन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान शक्ति, भक्ति और स्वाभिमान का प्रदेश है। यहां का युवा विश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।राज्य सरकार भी युवाओं के सपनों को साकार करने का पूर्ण प्रयास कर रही है। शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि इस तरह की मैराथन का आयोजन बहुत आवश्यक है। इससे स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कियुवाओं का देश और प्रदेश की उन्नति में अहम योगदान है। राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, खनिज एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को दे रही बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अगले वर्ष खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करेगा, जिसमें युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोलने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के सफल आयोजन से जिलों में औद्योगिक निवेश आ रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही, राज्य सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।श्री शर्मा ने मैराथन विजेताओं को चैक प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम, उपमहापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर श्री पुनीत कर्णावट,जयपुर मैराथन के आयोजक श्री सुरेश मिश्रा, श्रीमती नीलम मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चैयरमेन श्री अनूप बरतरिया, कार्यकारी निदेशक एयू बैंक श्री उत्तम टिबरेवाल सहित बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय धावक और शहरवासी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

विशिष्ट फार्मर आईडी बनाकर एग्रीस्टैक योजना से होंगे खुशहाल, राजस्थान-जयपुर में 5 फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री अभियान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में किसान समृद्ध और खुशहाल होंगे। राज्य सरकार द्वारा गत 13 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित किसान सम्मेलन में एग्रीस्टैक योजना में फामर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसी कड़ी में कृषि कानूनों विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 5 फरवरी से शिविर आरम्भ होंगे। जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमन पंवार ने बताया कि भारत सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जिला जयपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट फार्मर आईडी बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

मृतक आश्रितों एवं घायलों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित, राजस्थान-टैंकर हादसे में जिला प्रशासन संवेदनशील

जयपुर। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के समीप 20 दिसंबर को घटित दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के 20 मृतकों के आश्रितों एवं 24 घायल व्यक्तियों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 20 मृतक आश्रितों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक करोड़ रुपये (प्रति मृतक आश्रित 5-5 लाख) राशि हस्तांतरित कर दी गई है एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा देय 1 करोड़ 20 लाख रुपये (प्रति मृतक आश्रित 6-6 लाख) की मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के बीमित 11 मृतकों के आश्रितों के बैंक के खाते में योजना के तहत 55 लाख रुपये (प्रति मृतक आश्रित 5-5 लाख) की अतिरिक्त राशि हस्तांतरित की गई है। वहीं, दुर्घटना में घायल 24 व्यक्तियों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री सहायता कोष से 24 लाख रुपये (प्रति घायल 1-1 लाख) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा देय 48 लाख रुपये (प्रति घायल 2-2 लाख) की मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राहत कोष से प्रति मृतक राशि 2 लाख एवं प्रति घायल राशि 50 हजार की आर्थिक सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर अपेक्षित आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

दो की मौत और बच्ची सहित तीन घायल, राजस्थान-जयपुर के डॉक्टर ने तेज रफ्तार से छह लोगों को रौंदा

जयपुर। तेज रफ्तार में कार चला रहे एक डॉक्टर ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।  एक बच्ची सहित चार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है। घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक बीएचएमएस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएचएमएस डॉ संजय पटेल अपने साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 20 जेडई 1572 में सवार होकर दीनदयाल चौक की तरफ से जा रहे थे। एसबीआई चौक के समीप रात लगभग 10 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर साइड रोड में चली गयी और तेज रफ्तार में होने के कारण एक बच्ची सहित 6 लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद कार में सवार डॉक्टर को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथी मौका पाकर भाग गये। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दुर्घटना में ने 65 वर्षीय मुन्नी बाई सेन तथा 60 वर्षीय रवि शंकर दुबे की मौत हो गयी। घायल दीपा शुक्ला, वैशाली नामदेव सहित दो अन्य व्यक्तियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। डॉक्टर के हार्ट में है तीन ब्लॉकेज आरोपी डॉक्टर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है। तीन ब्लॉकेज 90 प्रतिशत से अधिक है और उसका इलाज चेन्नई में चल रहा है। वह चेकअप करवाने के बाद कुछ दिन पहले ही वापस लौटा था। कार चलाते समय उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

दो लोगों के दबने की आशंका, राजस्थान-जयपुर में दिल्ली हाईवे पर ट्रक पलटा

जयपुर। जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र के नई माता मंदिर के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो लोगों के उसके नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आमेर थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत कार्य तेजी से जारी है। हादसे से स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भय का माहौल है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

वारदात सीसीटीवी में कैद, राजस्थान-जयपुर में बिजली के खंभों के मेटल कवर चोरी

जयपुर. राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के दौरान बिजली के खंभों पर लगाए गए मेटल कवर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने बड़ी चालाकी से बिजली पोल के नीचे लगे मेटल कवर को चुराया और फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक ई-रिक्शा सवार व्यक्ति वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह साफ तौर पर ई-रिक्शा में रखकर मेटल कवर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा आदर्श नगर निवासी रईस अहमद के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर चोर की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा ही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल वहीं, इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने मार्चपास्ट की ली सलामी, राजस्थान-जयपुर में वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र की पास आउट परेड

जयपुर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण संस्थान अजमेर जिले के किशनगढ़ में वानिकी सैटेलाइट प्रशिक्षण संस्थान सिलोरा एवं जेटीआई द्वारा आयोजित 119वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र की पास आउट परेड में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र का विधिवत उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले वनरक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने परेड और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में अजमेर के मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, वन संरक्षक सुगनाराम जाट, प्रशिक्षु वनरक्षक, उनके परिजन, वन विभाग के अधिकारी, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वनरक्षकों का उत्साह और समर्पण सराहनीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि वनरक्षकों के उत्साह और समर्पण को देखकर मुझे अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। ये युवा न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी है। बल्कि सतत विकास और हरित भारत की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक भी हैं। उन्होंने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल इन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। बल्कि हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि वनरक्षक केवल वन और पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान देते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण हमारे देश को हरित और समृद्ध भारत बनाने में सहायक होंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत अभिनव पहल, राजस्थान-जयपुर परवाह अभियान की सड़क सुरक्षा जागरुकता में अहम भूमिका

जयपुर। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने, सड़क हादसों में कमी लाने एवं  जन-जन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन द्वारा जयपुर परवाह (केयर) अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (जयपुर प्रथम) श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संचालित जयपुर परवाह (केयर) अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संचालित जयपुर परवाह (केयर) अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में विभिन्न जन जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जयपुर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए गुरुवार को जयपुर परवाह (केयर) अभियान का आगाज किया गया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने जयपुर परवाह के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती कुंतल विश्नोई, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (जयपुर प्रथम) श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्मिक मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

ऑक्शन में जुटेंगे देश-प्रदेश के मिनरल शोध विशेषज्ञ, राजस्थान-जयपुर में जनवरी के तीसरे सप्ताह अधिकारी लेंगे बैठक

जयपुर। राज्य में खनिज संपदा की वैज्ञानिक तरीके से एक्सप्लोरेशन संभावनाओं पर मंथन करने के लिए जनवरी के तीसरे सप्ताह में देश व प्रदेश की सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं के विशेषज्ञ प्रतिनिधि जयपुर में जुटेंगे। राज्य के माइंस, जियोलोजी और पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की विपुल खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने और इसमें केन्द्र व राज्य की संस्थाओं के साथ ही निजी क्षेत्र की एक्सप्लोरेशन संस्थाओं की भागीदारी की संभावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मंथन को उपादेय व विशेषज्ञों की भागीदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें भारत सरकार के नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की सहभागिता भी रहेगी। प्रमुख सचिव माइंस श्री टी. रविकान्त ने बताया कि प्रदेश में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध है उनमें से अभी 57 खनिजों का ही खनन हो रहा है। केन्द्र सरकार के नए प्रावधानों के अनुसार क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स के ऑक्शन का कार्य पहली बार केन्द्र सरकार ने अपने हाथ में लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में एक्सप्लोरेशन का कार्य कर रही संस्थाओं की भी भागीदारी तय करने का निर्णय किया है। इसी कड़ी में एक्सप्लोरेशन लाइसेंस ईएल के लिए भी खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जाने लगी है। टी. रविकान्त ने बताया कि जयपुर में आयोजित एक दिवसीय मंथन में केन्द्र सरकार के माइंस मंत्रालय, जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एमईसीएल, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस, एटोमिक मिनरल डिपार्टमेंट के साथ ही केन्द्र सरकार की एंपेनल्ड निजी क्षेत्र की एक्सप्लोरेशन संस्थाएं और विभाग के अधिकारियों की भागीदारी तय की जाएगी।  इसके साथ ही इस क्षेत्र में कार्य कर रही प्रादेशिक संस्थाओं के साथ ही केन्द्र सरकार द्वार अधीकृत संस्थाओं के हिस्सा लेने से प्रदेश में मिनरल एक्सप्लोरेशन की संभावनाओं के साथ ही भविष्य के रोड़मेप तैयार करने में भी सहायता प्राप्त होगी। रविकान्त ने बताया कि मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर आ गया है। प्रदेश में क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स के भी अच्छे संकेत मिले हैं। ऐसे में प्रदेश की खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन में नवीनतम तकनीक के उपयोग और एक्सप्लोरेशन के सटीक विश्लेषण में सहयोग प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश में खनिज खोज कार्य को गति मिलेगी। माइंस व भूविज्ञान विभाग स्तर पर आवश्यक तैयारियों की मॉ​निटरिंग निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल कर रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कोर टीम का गठन किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

10 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में फंसी चेतना बाहर निकली लेकिन नहीं बची जान

जयपुर। राजस्थान के कोतपूतली में बोरवेल में गिरी तीन साल की चेतना को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन, चेतना में कोई चेतना नहीं बची है। बुधवार को 10वें दिन बोरवेल से उसकी लाश बाहर निकली है। बेटी की मौत से मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में मातम छाया हुआ है। परिवार के साथ गांव वाले भी मायूस हैं। दरअसल, तीन साल की चेतना 23 दिसंबर को खेलते समय 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी। वह 150 फीट की गहराई पर अटक गई थी। देसी जुगाड़ के जरिए उसे तीस फीट ऊपर खींच लिया गया था। लेकिन, फिर उसे देसी जुगाड़ से और ऊपर नहीं लाया जा सका। इसके बाद बोरवेल के पास एक 170 फीट गहरा गड्ढा किया और फिर बोरवेल तक सीधी सुरंग बनाकर एनडीआरएफ के जवान चेतना तक पहुंचे। जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चेतना सबको छोड़कर जा चुकी थी। परिवार लगातार रेस्क्यू अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहा था।      अब जानिए, किस दिन क्या हुआ? 23 दिसंबर: कोटपूतली के किरतपुरा क्षेत्र के बड़ीयाली ढाणी में दोपहर करीब 1:50 बजे तीन साल की बच्ची चेतना बोरवेल में गिरी थी। करीब 10 मिनट बाद परिजनों को बच्ची के राने की आवाज सुनाई दी, तब उन्हें पता चला कि वह बोरवेल में गिर गई है। तत्काल परिजनों ने प्रशासन को सूचना दी। दोपहर 2:30 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। 3:20 बजे मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची। 3:45 पर पाइप के जरिए बच्ची को ऑक्सीजन पहुंचाई गई। 5:15 पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात 8:45 पर देसी जुगाड़ के एक्सपर्ट जगराम अपनी टीम के साथ बच्ची को रेस्क्यू करने पहुंचे। इसी दिन रात तीन बजे तक अंब्रेला और रिंग रॉड से बच्ची को रेस्क्यू करने के दो प्रयास किए गए, लेकिन दोनों ही असफल रहे। 24 दिसंबर: सुबह 5:30 बजे से प्रशासन फिर सक्रिय हुआ। अधिकारियों ने परिजनों से चेतना को हुक में फंसाकर बाहर निकालने की अनुमति ली। 9:30 बजे तक बच्ची को 15 फीट ऊपर खींचा गया। लगातार अफसल होने के बाद प्रशासन ने हरियाणा के गुरुग्राम से पैरलल गड्डा खोदने के लिए पाइलिंग मशीन मंगवाई। रात करीब 11 बजे मशीन मौके पर पहुंची। 25 दिसंबर: 8:00 बजे से पाइलिंग मशीन से गड्ढा खोदने का काम शुरू किया गया। दोपहर एक बजे तक 40 फीट सुरंग करने के बाद पाइलिंग मशीन बंद की गई। शाम पांच पाइलिंग मशीन के साथ 4 फीट मोटा बिट असेंबल किया गया है। 5:30 बजे रेस्क्यू अभियान एक बार फिर से शुरू किया गया। शाम छह बजे 200 फीट क्षमता की एक और पाइलिंग मशीन मौके पर पहुंची। इसे चलाने के लिए गुजरात से एक और टीम भी पहुंची। आठ बजे रेट माइनर की टीम पहुंची। नौ बजे बच्ची की माता घोली देवी की तबीयत बिगड़ी। रात 11 बजे कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर कल्पना अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंची। 26 दिसंबर: सुबह 10 बजे पत्थर आने के कारण पाइलिंग मशीन को रोका गया। छह घंटे में मशीन से पत्थर को काटा गया। शाम करीब छह बजे गड्ढे की गहराई चेक की गई, इसके बाद पाइलिंग मशीन को हटाया गया। 6:30 बजे से क्रेन से गड्ढे में सेफ्टी पाइप लगाना शुरू किए गए। 27 दिसंबर: दोपहर करीब 12  बजे तक 170 फीट गहरे खोदे गए गड्ढे में लोहे के पाइप फिट किए गए। 12:40  बजे इन पाइप का वजन उठाने के लिए 100 टन क्षमता की मशीन मौके पर बुलाई गई। करीब एक बजे मौसम बदलने के कारण हुई बारिश से पाइप वेल्डिंग का काम रुक गया। शाम पांच बजे वेल्डिंग का काम दोबारा शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। 28 दिसंबर: एनडीआरएफ के 6 जवानों की टीम बनाई गई। दो-दो जवानों को सुरंग खोदने के लिए 170 गहरे गड्ढे में उतारा गया। इन जवानों ने चार फीट सुरंग खोदी।       29 दिसंबर: सुरंग की खोदाई जारी रही, बीच में आ रहे पत्थरों को तोड़ने के लिए कंप्रेसर मशीन मंगवाई गई। मांइस एक्सपर्ट को बुलाकर पत्थर काटने की तकनीक समझी।   30 दिसंबर: प्रशासन और एनडीआरएफ के अधिकारियों ने दावा किया कि चेतना को आज (सोमवार को) बाहर निकाल लेंगे। लेकिन, पत्थरों और अन्य कारणों से इसमें फिर देरी हो गई। सुरंग खोद रहे जवानों को अंदर सांस लेने में भी परेशानी हुई। 31 दिसंबर: एनडीआरएफ के जवानों ने 10 फीट गहरी सुरंग की खोदाई पूरी की। लेकिन, सुरंग की खोदाई गलत दिशा में हो गई। जवानों को बोरवेल नहीं मिला। इसके बादा जीपीआर मशीन की मदद से बोरवेल की लोकेशन को ट्रेस कर फिर सुरंग खोदी गई। 01 जनवरी 2025: 10 दिन बाद चेतना को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चेतना की मौत हो चुकी थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

बी टू बायपास और गोपालपुरा से छह महीने होगा आवागमन, राजस्थान-जयपुर में महारानी फार्म पुलिया बंद

जयपुर। राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा और मानसरोवर को जोड़ने वाली महारानी फार्म पुलिया पर नए साल के पहले दिन से यातायात को आगामी छह महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। अब मानसरोवर जाने के लिए बीटू बायपास या फिर गोपालपुरा से होकर जाना होगा। ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभाव काफी परेशानियां खड़ी करने वाला है क्योंकि यह पुलिस जयपुर की सबसे व्यस्ततम कनेक्ट रोड है, जो टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। मानसरोवर और पीआरएन राजस्थान की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनियां हैं। इस पुलिया से हर 30 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, जिनमें दुपहिया से लेकर बसें भी शामिल हैं। आखिर क्यों बंद करना पड़ेगा यातायात द्रव्यवती नदी पर बनी इस पुलिया पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। बारिश में द्रव्यवती नदी में प्रवाह बढ़ने से पुलिया के ऊपर डेढ़ से दो मीटर ऊंचाई तक पानी का बहाव रहता है। इस बार भी बारिश के सीजन में कई घंटों तक इस पुलिया पर ट्रैफिक बंद करना पड़ा क्योंकि नदी का पानी पुलिया से ओवर फ्लो हो रहा था। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा में आता है। सीएम के निर्देश पर जेडीए ने इस पुलिया को ऊंची करने की योजना बनाई है। महारानी फार्म पुलिया अभी नदी से महज करीब दो मीटर ऊंचाई पर ही है। इस पुलिया की चौड़ाई फिलहाल 17 मीटर है। जेडीए इस पुरानी पुलिया को पहले तोड़ेगा। इसके बाद यहां चार गुना चार मीटर चौड़े बॉक्स कल्वर्ट डाले जाएंगे। इसी बॉक्स कल्वर्ट में से ही नदी प्रवाहित होगी। इस पुलिया की चौड़ाई 17 मीटर से बढ़ाकर 20 मीटर की जाएगी। नई पुलिया की ऊंचाई नदी से करीब साढ़े चार मीटर ऊंची होगी। करीब 210 मीटर की लंबाई में पुलिया का निर्माण किया जाएगा। करीब छह करोड़ की लागत की इस योजना का काम छह महीने में पूरा किया जाएगा, जेडीए की इस योजना के तहत अभी मिट्टी के परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। यहां से हो सकेगा वाहनों का आवागमन यहां पुलिया को ऊंचा करने का काम छह महीने तक चलेगा इस दौरान वाहन चालकों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेंगे। एक वैकल्पिक मार्ग बी टू बायपास का है, जहां से वाहन चालक द्रव्यवती नदी पार कर जा सकेंगे। दूसरा वैकल्पिक मार्ग गोपालपुरा से होते हुए रिद्वि-सिद्धि पुलिया का है, जो सीधे मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड व पृथ्वीराज नगर को जाती है। वाहन चालक हुए परेशान नई पुलिया का काम आज से शुरू हो गया। रास्ता बंद होने की सूचना लोगों तक नहीं पहुंची, जिसके चलते यहां वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई लेकिन जिन वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे यहां आकर अब वापस लौट रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

जल्द आ सकती है बाहर, पुलिस सतर्क, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में फंसी चेतना के पास पहुंची रेस्क्यू टीम

जयपुर। बोरवेल में गिरी बच्ची को 10वें दिन ट्रेस कर लिया गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा किसी भी समय बच्ची को बाहर निकाल लिया जाएगा। तेज बदबू के चलते बच्ची के जीवित नहीं होने की आशंका नजर आ रही है। रेस्क्यू टीम सुरंग में फिनाइल ले जा रही है। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि कुछ देर में चेतना को बोरवेल से निकाल लिया जाएगा। मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। साथ ही बीडीएम अस्पताल में अलग से सुरक्षा लगा दी गई है। मौके पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। गौरतलब है कि किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में 23 दिसंबर को खेलते वक्त चेतना 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी और करीब 120 फीट की गहराई में फंस गई। पिछले 10 दिनों से चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाने से परिवार और ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती जा रही थी। अब जानकारी मिली है कि रेस्क्यू टीम चेतना लगभग करीब पहुंच चुकी है और किसी भी समय मासूम को बाहर निकाला जा सकता है। घटनास्थल से अस्पताल के रास्ते में पुलिस तैनात की गई है ताकि मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया जा सके। दिशा भटकने से रेस्क्यू में देरी – रेस्क्यू टीमों ने सुरंग के जरिए चेतना तक पहुंचने का प्रयास किया था, लेकिन तकनीकी खामियों और दिशा भटकने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका। बुधवार सुबह अधिकारियों ने बोरवेल की लोकेशन ट्रेस करने का दावा किया है। ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) मशीन की मदद से बोरवेल की स्थिति को ट्रेस किया गया है। बहरहाल रेस्क्यू टीम के रास्ता भटकने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर सुरंग की दिशा गलत कैसे हुई? बहरहाल सभी को मासूम के निकलने का इंतजार है। अब तक के घटनाक्रम पर एक नजर –     23 दिसंबर : दोपहर 2 बजे किरतपुरा के बड़ीयाली ढाणी में गिरी चेतना। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीमें। रात 9 बजे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया     24 दिसंबर : देसी जुगाड़ लगाकर 15 फीट ऊपर तक खींचा लेकिन फिर अटका ऑपरेशन।     25 दिसंबर : हरियाणा से आई पाइलिंग मशीन से बोरवेल के पास 40 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद बंद पड़ी मशीन। गुजरात से नई मशीन बुलाई गई। रात में उत्तराखंड से रैट माइनर्स टीम पहुंची।     26 दिसंबर :  रैट माइनर्स टीम ने 170 फीट गहरा गड्ढा खोदकर सेफ्टी पाइप डाले।     27 दिसंबर : बारिश के कारण काम रुका।     28 दिसंबर : ऑक्सीजन लेवल चेक करने पाइप में उतरे दो जवान। एल आकार में सुरंग की खुदाई की।     29 दिसंबर :  4 फीट तक सुरंग खोदकर बोरवेल में उतरी रेस्क्यू टीम। सुरंग बनाने में पत्थर बने सबसे बड़ी बाधा। पत्थर तोड़ने के लिए मशीन मंगाई।     30 दिसंबर : एसडीआरएफ के कमांडेंट ने रेस्पिरेशन चेक किया। लेजर अलाइनमेंट डिवाइस से जांच की।     31 दिसंबर : दोपहर बाद पता चला कि गलत दिशा में हो रही थी खुदाई। लोकेशन ट्रेक करने के लिए जीपीआर मशीन मंगाई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

औद्योगिक नोड्स व नए लॉजिस्टिक्स हब बनाने तलाशी जा रही जमीन, राजस्थान-जयपुर में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने की साइट विजिट

जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के सफल समापन के एक महीने के भीतर, राजस्थान सरकार ने अब व्यवसाय करने में आसानी बढ़ाने और राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नए औद्योगिक नोड्स, लॉजिस्टिक्स हब और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। अजिताभ शर्मा, प्रमुख सचिव (उद्योग) के नेतृत्व में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने श्री इंद्रजीत सिंह, प्रबंध निदेशक (RIICO) के साथ मिलकर इन परियोजनाओं के लिए रणनीतिक स्थानों की पहचान करने के लिए सोमवार को जयपुर के पास साइट का दौरा किया। अधिकारियों ने मांडा, फुलेरा (पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के आसपास) और बिचून औद्योगिक क्षेत्रों में साइट का दौरा किया और औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए क्षेत्र में विभिन्न भूमि भूखंडों की उपयुक्तता का आकलन किया। बाघावास गांव में लगभग 67 हेक्टेयर भूमि की उपयुक्तता पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 200-250 हेक्टेयर भूमि को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रही है। अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि एकत्रीकरण नीति के तहत मांडा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार और बिचून औद्योगिक क्षेत्र के तेजी से विकास का भी सुझाव दिया। जैसा कि प्रमुख सचिव (उद्योग) श्री अजिताभ शर्मा ने कहा, नए लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक क्षेत्रों के निर्माण से परिचालन में आसानी बढ़ेगी और व्यापार की लागत कम होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास का दौसा-बांदीकुई क्षेत्र और पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के निकट मांडा विस्तार राज्य में दो औद्योगिक केंद्र हैं, जिनमें अपार संभावनाएं हैं। बांदीकुई और मांडा क्षेत्र में रीको सरकारी और कुल निजी भूमि क्षेत्रों पर निवेश और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र विकसित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा व्यापार सुगमता बढ़ाने और सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित निवेश प्रस्तावों को चालू परियोजनाओं में परिवर्तित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले, प्रमुख सचिव (उद्योग) श्री शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने राज्य में नए निवेश क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि के भूखंडों की पहचान करने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ दौसा-बांदीकुई क्षेत्र का दौरा भी किया था। विभाग के केंद्रित प्रयास 'राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान किए गए वादों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो राजस्थान के औद्योगिक विस्तार और सतत विकास के लिए मंच तैयार करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर को 'राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 148

कलेक्टर बोलीं- ट्रेस नहीं हो रहा बोरवेल, राजस्थान-जयपुर में गलत दिशा में खोद दी सुरंग

जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल की चेतना 9वें दिन भी फंसी हुई है। चेतना को रेस्क्यू करने के लिए खोदे गए 170 फीट गड्ढे में उतरकर एनडीआरएफ के जवान सुरंग खोद रहे थे। लेकिन, अब इसमें बहुत बड़ी गड़बड़ हो गई। 10 फीट लंबी सुरंग की खोदाई पूरी हो चुकी है, लेकिन उसकी दिशा ही गलत निकली। सुरंग बोरवेल तक नहीं पहुंची है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि सुरंग के जरिए अब तक बोरवेल को ट्रेस नहीं किया जा सका है। हमारी कोशिश लगातार जारी है, रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों ने हिम्मत नहीं हारी है। बता दें कि आज मंगलवार को रेस्क्यू अभियान को 9वां दिन है, लेकिन चेतना को बाहर नहीं निकाला जा सका है। भूखी-प्यासी मासूम बच्ची की हालत कैसी है, इसका भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। कई दिन से वह मूवमेंट नहीं कर रही है। चेतना 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है। 30 दिसंबर को  प्रशासन और एनडीआरएफ ने दावा किया था कि बच्ची को सोमवार को बाहर निकाल लिया जाएगा। दावे के बाद से बच्ची की मां और परिजन उसके बाहर आने का बेसब्री से इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। वहीं, अब गलत दिशा में हुई सुरंग की खोदाई के कारण यह सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर चेतना को कब बाहर निकाला जा सकेगा। परिवार का आरोप, परिजनों से मिलीं कलेक्टर उधर, बच्ची को निकालने में हो रही देरी के कारण परिवार और ग्रामीण प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर, समय पर सही कदम उठाए गए होते तो चेतना को पहले ही बाहर निकाल लिया गया होता। हालांकि, प्रशासन किसी तरह की लापरवाही से इनकार कर रहा है। परिजनों की नाराजगी सामने आने के बाद सोमवार देर शाम कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने परिजनों से दोबारा मुलाकात की और उन्हें रेस्क्यू अभियान में आ रही परेशानियों के बारे में बताया। कलेक्टर का कहना है कि हम हर स्तर पर बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन यह रेस्क्यू अभियान काफी मुश्किल है। इसलिए इसे पूरा करने में समय लग रहा है। बता दें कि कलेक्टर कल्पना अग्रवाल इसे राजस्थान का सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन बता चुकी हैं।  अंदर सांस लेने में हो रही परेशानी मासूम चेतना तक पहुंचने के लिए एनडीआरएफ के 6 जवानों की तीन टीमें बनाई गई हैं। एक बार में दो जवान को 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर बोरवेल तक सीधी सुरंग खोद रहे हैं। दो जवानों की एक टीम करीब 20-25 मिनट अंदर रहकर खोदाई कर रही है, फिर उन्हें बाहर निकालकर दूसरी टीम को नीचे भेजा जा रहा है। इसी तरह सुरंग बनाने का सिलसिला जारी है। जवानों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है, लेकिन अधिक गहराई में होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। नौ दिन से चेतना को निकालने के प्रयास जारी     तीन साल की चेतना 23 दिसंबर (सोमवार) की दोपहर दो बजे खेलते समय 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। चेतना करीब 150 फीट की गहराई में फंस गई थी, देसी जुगाड़ से उसे तीस फीट ऊपर खींच लिया गया। अब वह 120 फीट पर एक हुक से लटकी हुई है। 23 दिसंबर से चेतना को खाना पानी कुछ भी नहीं मिला है। 24 दिसंबर की शाम से वह कोई मूवमेंट भी नहीं कर रही है। उसकी हालत को लेकर अधिकारी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 182

‘कलेक्टर बोले-कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार जरूरी’, राजस्थान-लाडेसर अभियान का 14 जनवरी को शुभारंभ

जयपुर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कलेक्टर ने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार हेतु जिले में लाडेसर अभियान के शुरुआत के लिए निर्देश दिए गए। अभियान के अन्तर्गत कम वजन एवं अति कम वजन वाले बच्चों के पोषण पर निगरानी रखी जाएगी तथा  प्रत्येक कम वजन एवं अति कम वजन वाले बच्चों को प्रतिमाह एक-एक लाडेसर पोषाहार किट का वितरण किया जाएगा एवं साथ ही इसके उपयोग के सुनिश्चितता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के माता-पिता की समझाइए की जाएगी एवं नियमित रूप से बच्चों की प्रति 10 दिवस में  वजन/ऊंचाई/ लंबाई ली जाएगी। कलेक्टर ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में श्री महेश शर्मा उप निदेशक समेकित बाल विकास विभाग, उप निदेशक श्री सिकरा राम चोयल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

राजस्थान-मुख्यमंत्री ने जयपुर संभाग के विधायकों की ली बैठक, ‘आमजन से जुड़े मुद्दों पर तुरंत एक्शन लें विधायक’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुड गवर्नेंस देने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विधायकगण जनता से जुड़े मुद्दों पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य करंे। साथ ही, जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए बजटीय घोषणाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। श्री शर्मा ने कहा कि आमजन से जुड़े विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर संभाग के विधायकों के साथ बजट वर्ष 2024-25 में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी निष्पक्षता के साथ सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग अनुरूप बजट घोषणाएं की और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। विधायक जिला कलक्टर से संवाद कर इन सभी छोटे-बड़े कार्यों की क्रियान्विति सुनिश्चित करें। 8 करोड़ के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में प्रस्तुत बजट 2024-25 में विधायकों ने जितना मांगा, उससे ज्यादा दिया। हमारी सरकार आगामी बजट में भी विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की मंशा अनुरूप घोषणाएं करते हुए उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की आठ करोड़ जनता के उत्थान और कल्याण के लिए समर्पित होकर सेवाभाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनसेवा के लिए मंत्री-विधायक रहें तत्पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से जनसेवा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा प्रेषित सभी विषयों पर मंत्रीगण तत्परता से कार्य करें। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से ही हम ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की परिकल्पना को पूर्ण रूप से साकार कर सकेंगे। वन क्षेत्र में रास्तों के प्रकरणों का होगा समुचित समाधान श्री शर्मा ने विधायकों द्वारा दिए गए सुझावों पर संज्ञान लेते हुए वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा को वन क्षेत्र में रास्तों के प्रकरणों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों का समुचित परीक्षण कर वन विभाग द्वारा समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, जिन प्रकरणों में आवश्यकता है उन्हें मार्गदर्शन के लिए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को प्रेषित किया जाएगा। अनुपयोगी सामानों से जरूरतमंद का जीवन सुधारें मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों की शुरूआत की गई है। इन केन्द्रों के माध्यम से कोई भी अनुपयोगी सामान जरूरतमंदों को उपलब्ध करा सकता है जिससे उनके जीवन में सुधार आएगा। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे इस जनसेवा के कार्य में आगे आकर आमजन को प्रोत्साहित करें। इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का शीघ्र होगा संचालन श्री शर्मा ने कहा कि प्रदूषण मुक्त सुगम यातायात के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी बसों के संचालन की कार्ययोजना को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप वोकल फोर लोकल को प्रोत्साहित करते हुए हमने पंच गौरव कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसकेे तहत एक जिला-एक उपज, एक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल और एक खेल का चिन्हीकरण कर जिले की विशेषताओं को नई पहचान दी जा रही है। उन्होंने विधायकों को पंच गौरव कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने कहा ही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत हुए निवेश प्रस्ताव का क्रियान्वयन सामूहिक जिम्मेदारी है। विधायक अपने जिला कलक्टर से निरंतर संवाद स्थापित करते हुए छोटे-बड़े सभी निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक माह इन सभी प्रस्तावों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा कर रहे हैं। निवेश की राशि को श्रेणियों में विभक्त कर जिला कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक के स्तर तक अनवरत समीक्षा भी जारी है। राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन अनुकरणीय पहल केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर एक मिसाल कायम की है। सरकार गठन के एक वर्ष के भीतर ही राइजिंग राजस्थान जैसी अनुकरणीय पहल कर कई राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। बैठक में जयपुर संभाग की बजट घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृति, जमीन आवंटन और प्रगतिरत कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। विधायकों ने जिलों के पुनर्गठन के निर्णय पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा सहित जयपुर संभाग से आने वाले विधायकगण उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

रेस्क्यू टीम कमांडर बोले- जल्द पहुंचेगी टीम, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में अब डेढ़ फीट दूर है बच्ची

जयपुर। बीते 8 दिन से लगातार जिस मासूम चेतना को बोरवेल से निकालने लिए कोशिशें की जा रही है, वह आज लगभग पूरी होती नजर आ रही है। रेस्क्यू टीमें चेतना के करीब पहुंच चुकी है। करीब 170 फीट गहराई में मौजूद टीम के कमांडर का दावा है कि आज दोपहर तक चेतना तक हम पहुंच जाएंगे। एनडीआरएफ की टीम सोमवार सुबह 6:30 बजे तक करीब 7 फीट टनल की खुदाई कर चुकी है। अब सिर्फ 1.5 फीट चौड़े चट्टान को ड्रिल करना बाकी है। हालांकि चेतना किस स्थिति में है, इस पर अभी प्रशासन की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने दावा किया है कि ये राजस्थान का सबसे मुश्किल ऑपरेशन है। 23 दिसंबर को हुआ था हादसा बता दें कि 23 दिसंबर की दोपहर चेतना खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। वह करीब 170 फीट की गहराई में फंसी थी। बोरवेल में गिरने के बाद से उसे पानी तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके बाद बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ दिक्कतें और आईं। मंगलवार (24 दिसंबर) शाम से वह कोई मूवमेंट भी नहीं कर रही है। अधिकारी बीते कई दिनों से उसके कैमरे की इमेज या विजुअल को भी नहीं दिखा रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 141

अब तक 20 की गई जान, राजस्थान-जयपुर टैंकर ब्लास्ट में घायल एक और व्यक्ति की मौत

जयपुर। 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई।  अजमेर निवासी सलीम ने शनिवार सुबह सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।  सलीम 55% झुलस गए थे। हादसे में अब तक कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें रिटायर्ड आईएएस करणी सिंह भी शामिल हैं। आठ की हालत बहुत गंभीर एलपीजी टैंकर ब्लास्ट हादसे में घायल आठ लोगों की हालत बहुत गंभीर है। SMS हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में इनका इलाज चल रहा है। यह सभी लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। बर्न स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश जैन ने बताया कि मरीजों की जान बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम हर संभव प्रयास कर रही है। 27 लोग 80% तक झुलस थे ब्लास्ट में कुल 27 लोग 80% तक झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायलों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि सभी घायलों केा बचाया जा सके। घटना के एक हफ्ते बाद रीजनल अधिकारी पर कार्रवाई घटना के एक हफ्ते बाद केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने NHAI के रीजनल अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी का ट्रांसफर कर उनकी जगह अब्दुल बासिल को नियुक्त किया। हादसे के कारणों पर अब तक विभागों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। एलपीजी टैंकर ब्लास्ट 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट हो गया था। इससे एलपीजी गैस भांकरोटा में करीब 500 मीटर एरिया तक फैल गई।  40 से ज्यादा गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई थी। हादसा इतना भयंकर था कि 27 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से 20 की अब तक मौत हो चुकी है। मृतकों में रिटायर्ड आईएएस करणी सिंह भी शामिल थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 83

मां बोली-तड़प रही मेरी बच्ची, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में चेतना को बचाने सुंरग खोदने नीचे उतरे जवान

जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है। इतने दिन से न तो उसने कुछ खाया और न ही पिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चेतना को रेस्क्यू करने के लिए बोरवेल के पास खोदे गए गड्ढे में रेस्क्यू टीम के जवानों को नीचे उतारा गया है। यह जवान बोरवेल तक सुरंग खोदेंगे। हालांकि, यह अधिकारी भी नहीं बता रहे हैं कि चेतना कब तक निकल आएगी। उधर, चेतना की मां धोली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार हाथ जोड़कर एक ही विनती कर ही हैं कि मेरी बेटी को बाहर निकाल दो। मासूम बच्ची चेतना को बाहर निकालने में हो रही देरी पर परिवार प्रशासन और कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है। परिवार का कहना है कि पहले तो कलेक्टर छुट्टी पर थी। लेकिन, आने के बाद भी वे एक बार भी परिवार से मिलने तक नहीं आई हैं।  मीडिया को दिए बयान में चेतना के ताऊ शुभराम ने कहा कि अधिकारियों से कुछ पूछो तो वे जवाब नहीं देते हैं। अधिक सवाल करने पर कहते है- जो भी बताएंगी कलेक्टर मैडम ही बताएंगी। अब क्या है बच्ची को निकालने का प्लान? जानकारी के अनुसार बच्ची को निकालने के लिए एनडीआरएफ के 6 जवानों की तीन टीमें में बनाई गई हैं। एक बार में दो जवान को 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरेंगे और बोरवेल तक सीधी खुदाई करेंगे। दो जवानों की एक टीम करीब 20-25 मिनट अंदर रहेगी, फिर उन्हें बाहर निकालकर दूसरी टीम को नीचे भेजा जाएगा। इसी तरह सुरंग बनाने का सिलसिला जारी रहेगा। अगर, नीचे खुदाई में पत्थर मिलता है तो ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

निवेश करारों को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश, राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने की ‘राइजिंग राजस्थान’ की समीक्षा

जयपुर। जयपुर जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए विभागीय अधिकारी राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बना कर समस्त एमओयू का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह दिशा निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान कलक्टर ने अधिकारियों को निवेश करारों को धरातल पर उतारने एवं निवेश करारों के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भू आवंटन सहित समस्त प्रकार की आवश्यक कार्यवाहियों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के भी निर्देश प्रदान किये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनिता सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित सहित रीको, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

घायलों का हाल जानने एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष, राजस्थान-जयपुर टैंकर हादसे में अब तक 15 की मौत

जयपुर। भांकरोटा अग्निकांड में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दो और घायलों यूसुफ और नरेश बाबू की मौत हो गई। अब तक इस हादसे में 15 लोगों की जान जा चुकी है। घायलों का इलाज एसएमएस अस्पताल में जारी है, जहां चिकित्सा विभाग के सभी डॉक्टर कैजुअल्टी रोकने के लिए सतर्क हैं। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को भांकरोटा में एलपीजी टैंकर फटने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने इसकी जांच के लिए संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया है। झुलसे हुए कई मरीजों का एसएमएस अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन और चिकित्सा विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष घायलों के हालचाल जानने के लिए आज एसएमएस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से उपचार की स्थिति और घायलों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आयोग अध्यक्ष ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें उचित मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को प्रभावित किया है। आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है। कल आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए और हादसे के कारणों की गहन जांच की जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 186

फरीदाबाद से आई खास मशीन, राजस्थान-जयपुर में 40 घंटे बाद भी 700 फिट गहरे बोरवेल में चेतना

जयपुर। कोटपूतली की बढ़ियाली ढाणी में बोरवेल में फंसी चेतना को निकालने के लिए पूरा अमला मौके पर है। कई अफसर तो ऐसे हैं जो दो दिन से मौके पर ही हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक चेतना को निकाला नहीं जा सका है। लभगग 40 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं ऑपरेशन चलते हुए। ऐसे में अब प्रशासन ने नए प्लान पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद से पाइलिंग मशीन बुलाई गई है। जेसीबी से बोरवेल से 15 फीट की दूरी पर मिट्टी खोदने का काम भी शुरू हो गया है। मौके पर हाइड्रो क्रेन भी बुलाई गई है। मंगलवार को चेतना को बचाने के लिए ‘जे’ हुक काम में लिया गया। कुछ सफलता मिली थी और बच्ची को थोड़ी ऊंचाई तक खींचा भी गया था, लेकिन कैमरे के बार-बार खराब हो जाने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आई। घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम देर रात लगातार जेसीबी मशीनों द्वारा पीइलिंग मशीन के लिए प्लेटफार्म बनाने का कार्य जारी था। NDRF व SDRF सिविल डिफेंस के जवान लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जेसीबी मशीन के द्वारा लगभग 15-20 फुट गहरा खड्डा खोदा मशीन को लगाने के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है, हालांकि सुबह से घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन और बचाव दल का हौसला बरकरार है। बता दें कि मशीन देर रात घटनास्थल पर पहुंची थी। मशीन पहुंचने के बाद लगातार खुदाई का कार्य जारी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 137

10 लोग घायल, राजस्थान-जयपुर में अजमेर हाइवे पर लो फ्लोर बस को ट्रक ने मारी टक्कर

अजमेर। राजधानी में अजमेर हाईवे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को गैस टैंकर का हादसा हुआ था और बीते सोमवार को लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि  चांदपोल से बगरू जा रही लो फ्लोर बस को अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में बैठे करीब 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा अजमेर रोड पर हाईवे किंग होटल बगरू के पास हुआ है। बगरू थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा के मुताबिक सोमवार को शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग बगरू के पास लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

एक और कैमरा NDRF की टीम ने डाला, राजस्थान-जयपुर में 18 घंटे से बोरवेल में मौत के गड्ढे में चेतना

जयपुर। 18 घंटे से बोरवेल में भूखी प्यासी 3 साल की चेतना को बाहर निकलने के प्रयास और तेज हो गया है। बता दें बोरवेल 700 फीट है और चेतना 150 फीट पर फंसी हुई है। जल्द ही दूसरा प्रयास शुरू होगा। जगह कम होने के कारण खाद्य सामग्री नीचे भेजने में प्रशासन फेल हो गया। रिंग रोड और अंब्रेला टेक्नोलॉजी से बच्ची को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात करीब 1 बजे पहला प्रयास असफल रहा। रिंग बच्ची के कपड़ों में फंसने के बाद बच्ची को बाहर निकाला जाएगा। एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट योगेश मीणा ने बताया कि रिंग बच्ची को फंसाने के लिए बोरवेल में डाली गई थी। बच्ची के कपड़ों में रिंग उलझ गया था। उस रिंग से बच्ची की बॉडी पर पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में आदि दूरी में पकड़ छूटने के डर से रिंग को दोबारा बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों को उम्मीद सही-सलामत निकलेगी चेतना घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ है। सभी लोग बच्ची के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम लगातार बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। सरियों की सहायता से बोरवेल में उतारी गई रिंग बांदीकुई व दौसा में बोरवेल में गिरने वालों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तीन युवकों को भी एसडीआरएफ की टीम अपने साथ लेकर पहुंची है। टीम में शामिल जगमाल, नाथूराम व बलराम को बोरवेल में गिरी मोटर बाहर निकालने का अनुभव है। इन्होंने लोहे की रिंग बनाकर सरियों की सहायता से रिंग को नीचे बोरवेल में उतारा है। दो कोशिश नाकाम, अब तीसरी से उम्मीद सोमवार रात करीब 1 बजे रिंग रॉड और अंब्रेला टेक्नीक से बच्ची को निकालने का पहला प्रयास असफल रहा। एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट योगेश मीणा ने बताया- जो रिंग बच्ची को फंसाने के लिए बोरवेल में फंसाने के लिए अंदर डाला था। वो बच्ची के कपड़ों मे उलझ गया था। उस रिंग से बच्ची की बॉडी पर पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में आधी दूरी में पकड़ छूटने के डर से रिंग को दोबारा बाहर निकाला गया है। अब रिंग को सही कर दोबारा डालेंगे। मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्ची के दादा व परिवार के अन्य लोगों को रेस्क्यू से जुड़ी जानकारी दी। राजस्थान पुलिस की एडवायजरी प्रदेश में जगह जगह खुले पड़े सूखे बोरवेल, सूखे कुंए लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। इन गड्ढों में गिरकर बच्चे ही नहीं बड़े भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कहीं भी खुला बोरवेल या सूखा कुंआ दिखाई दे तो एसडीआरएफ हेल्पलाइन 0141-2759903 या 8764873114 पर सूचित करें।… pic.twitter.com/LmktYeSkEt — Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) December 23, 2024 Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104

सुविधाएं एवं खाना रजिस्टर को जांचा, राजस्थान-जयपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया

जयपुर। रालसा द्वारा एक्शन प्लान माह दिसंबर, 2024 में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने स्थाई ट्रांसजेंडर आश्रय स्थल दूध मंडी, स्थाई आश्रय स्थल नगर निगम जयपुर हेरिटेज शास्त्री नगर, अस्थाई रैन बसेरा विधाधर नगर सेक्टर 6 एवं अस्थाई रैन बसेरा खासा कोठी पुलिया का औचक निरीक्षण किया गया। पल्लवी शर्मा ने सोमवार को अस्थायी रैन बसेरा हसनपुरा पुलिया के नीचे, अस्थायी रैन बसेरा 200 फीट बाईपास दिल्ली- अजमेर रोड़, स्थायी आश्रय गृह पुराना पंचायत भवन भांकरोटा, स्थायी आश्रय गृह गोविन्ददेव जी मंदिर के पास का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आश्रय स्थल एवं रैन बसेरे में दी जा रही सुविधाओं एवं खाने-पीने की व्यवस्था तथा दर्ज रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने आश्रय स्थलों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त को पत्र लिखा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने सुशासन पर दिया संबोधन, राजस्थान-जयपुर में सुशासन पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

जयपुर। सुशासन सप्ताह के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला को सेवानिवृत आईएएस श्री राजेश्वर सिंह, पूर्व आईएफएस श्री दीपनारायण पाण्डेय और शिक्षाविद प्रोफेसर विद्या जैन ने कार्यशाला को संबोधित किया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में रास्ता खोलो अभियान, नशा मुक्त जयपुर अभियान, सक्षम जयपुर अभियान एवं ज्ञानधरा अभियान सहित जयपुर जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में संचालित नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में सुशासन सप्ताह के तहत समस्त विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों द्वारा तैयार जिला-जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू का विजन डॉक्यूमेंट- 2047 का विमोचन किया गया। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार की गई 'सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन के प्रयास' वीडियो फिल्म का प्रसारण किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सुशासन के जरिये समाज के अंतिम तबके तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने की की जरूरत पर बल दिया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा ने बताया कि सुशासन सप्ताह के दौरान जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रशासन गांवों की ओर अभियान, सुशासन सप्ताह शिविर, रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम, आदि के बारे में भी बताया गया। युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास एवं उद्यमिता कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री देवेन्द्र कुमार जैन, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

सांगानेर की पिंजरापोल गौशाला में आयोजन, राजस्थान-जयपुर में गौवंश में अंधता निवारण पर कार्यशाला

जयपुर। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन एवं शासन सचिव डॉ. समित शर्मा की अनुशंसा पर गौवंश में अन्धता निवारण के लिए विभिन्न स्तर के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयास की इसी कड़ी में सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौ वंश में अंधता निवारण एक पुनीत अभियान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन निदेशालय गोपालन एवं राजस्थान गौ सेवा आयोग जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ सुरेश कुमार झिरवाल थे। डॉ. झिरवाल ने कार्यशाला में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकरियों एवं गौशाला प्रबंधकों के साथ विभिन्न नेत्र रोगों पर विस्तार से चर्चा कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। पशु चिकित्सा अधिकारियों और गौशाला प्रबंधकों ने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं एवं रोगों के निवारण के संबंध में डॉ झीरवाल से सुझाव प्राप्त किये। कार्यशाला के संभागियों ने भविष्य में ऐसी कार्यशालाओं को निरन्तर रूप से जारी रखने तथा इनकी अवधि तीन या पांच दिन करने का सुझाव दिया। कार्यशाला में गोपालन विभाग एवं गौ सेवा आयोग के अधिकारियों ने संभागियों को गोपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 161

‘ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान’, राजस्थान-जयपुर के सरस मेले में पहुंचे कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री

जयपुर। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा जवाहर कला केंद्र जयपुर में संचालित सरस राजसखी मेला—2024 का अवलोकन करते हुए कहा कि सरस मेलों का ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान है। इन मेलों में देश की ग्रामीण महिलाएं अपने हाथों से निर्मित शोपीस आइटम बेचती है। मेले में डॉ. किरोडी लाल ने सरस मेले की सभी स्टालों का अवलोकन किया एवं विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों की सराहना की। मेले में 250 से अधिक जीआई टैग उत्पादों की करीब 400 स्टॉल लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरस मेले राजीविका दीदियों द्वारा निर्मित शिल्पकला, एंब्रॉयडरी, जैविक उत्पाद, घर का साज–सामान एवं खाने पीने से संबंधित उत्पादों को एक स्थान पर खरीदारी करने का अवसर प्रदान करता है। ये मेले पारंपरिक भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि  मेले में विभाग द्वारा पैकेजिंग, ब्रांडिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे की राजीविका महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा उत्पाद बेचने के अवसर उपलब्ध हो सके। सरस मेले में रविवार को नेशनल क्रेडिट कोर के 70 कैडेटों ने भी अवलोकन किया और खरीददारी कर मेले का लुफ्त उठाया। इसके साथ ही अजमेर एवं अलवर जिले से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी मेले का भ्रमण किया गया एवं भविष्य में मेले में अपने उत्पादों के साथ सहभागिता निभाने की मनसा जाहिर की गई। यह मेला ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अहम प्रयास है, जिसमें स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाता है। मेले में देशभर के 250 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग वाले उत्पादों और पारंपरिक शिल्प का शानदार संग्रह देखने को मिल रहा है। सरस राज्य सखी राष्ट्रीय मेला एक अद्वितीय मंच है, जहां विभिन्न राज्यों की महिला सदस्य अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, खाद्य उत्पाद और उन्नत तकनीकी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है। इस आयोजन में क्षेत्रवाद मंडप स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक कलाकृतियां और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित हो रहे हैं। यहां पर लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों का विक्रय कर रही है। यह मेला देश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक स्वादों और हस्तशिल्प के अनूठे संगम को दर्शाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 101

3 शिफ्टों में अधिकारी और कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्थाएं, राजस्थान-जयपुर प्रशासन ने एसएमएस अस्पताल में खोला कैंप कार्यालय

जयपुर। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के पीड़ितों, घायलों के सर्वोत्तम उपचार एवं मृतकों के आश्रित परिजनों सभी जरूरतों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सवाई मानसिंह अस्पताल में कैंप कार्यालय संचालित किया जा रहा है। इस कैंप कार्यालय में 24 घंटे के दौरान 3 शिफ्टों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। कैंप कार्यालय की संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए उपखंड अधिकारी जयपुर-दक्षिण श्री अरुण शर्मा नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 97

‘आपसी समझाइश द्वारा लंबित प्रकरणों का होता है निस्तारण: न्यायाधिपति भंडारी’, राजस्थान-जयपुर में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज भंडारी द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के परिसर में वर्ष 2024 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में न्यायाधिपति श्री भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझाइश द्वारा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मूल भावना को साकार किया जाता है। जिससे पक्षकारों के समय की बचत होने के साथ ही उनके मध्य वैमनस्य का भाव भी समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत कानूनी प्रक्रिया में एक सशक्त माध्यम का रूप ले रही है। यही कारण है कि इस वर्ष की गत लोक अदालतों के द्वारा लंबित प्रकरणों में 7 प्रतिशत तक की कमी आई है। अनुभवी मध्यस्थ एवं सलाहकारों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत पक्षकारों को आपसी सुलह का मार्ग दिखाती है एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरणों के निस्तारण की प्रकिया को सफल बनाती है। राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ में आयोजित इस चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित प्रकरणों सहित प्री-लिटिगेशन स्तर तक के समस्त प्रकरणों का आपसी समझाइश से निस्तारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जिला स्तर पर स्थित समस्त न्यायालयों के साथ राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता मंचों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकरणों में रविवार को इस चतुर्थ राष्ट्रीय अदालत का आयोजन हो रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

‘खेल से मिलती है नई ऊर्जा-विधानसभा अध्यक्ष’, राजस्थान-जयपुर में 11वीं अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जयपुर। कार्मिक विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ पटेल मैदान में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि खेल प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। राजकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। अधिकतर समय राजकीय कार्य में व्यस्त रहने से अपने लिए कम समय मिलता है। खेल उन्हें अपने लिए समय निकालने का अवसर देते हैं। वे खेल के माध्यम से नई ऊर्जा से सराबोर होंगे। यह ऊर्जा उनके दैनिक जीवन को अधिक कार्यशील करेगी। वे अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के तन-मन और जीवन को स्वस्थ रखते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। ऎसे व्यक्ति अधिक स्फूर्ति के साथ कार्य करने में सक्षम होते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी खुले मन मस्तिष्क के साथ जनता की सेवा कर पाएंगे। खेलों से आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। खेल हमें या तो जीतने का या फिर सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। हार या जीत जैसा कुछ भी नहीं होता है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि खेल जीवन में जीतने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। जीत का अहंकार नहीं आना चाहिए। साथ ही, हार का दुःख भी नहीं हो। हार हमें नई और बड़ी जीत के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। इसी प्रकार जीत जिम्मेदारी का एहसास कराती है। तंदुरुस्त एवं स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। खेल कर्तव्य तथा दायित्व का बोध कराते हैं। खेल एकला चालो के स्थान पर सामूहिकता से विजय प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। खेल को प्रतिस्पर्धा की जगह खेल भावना से खेला जाना चाहिए। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 पटेल स्टेडियम में आगामी 23 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के 10 संभाग एवं जयपुर मुख्यालय सहित कुल 11 टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में 1078 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें से पुरुष प्रतिभागी 649 एवं महिला प्रतिभागी 429 है। प्रतियोगिता में वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के द्वारा की गई। उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। झंडारोहण तथा अभिमुख प्रयाण में सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनीता भदेल, उपमहापौर श्री नीरज जैन, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जिला कलक्टर श्री लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, ओलंपियन श्री जोरावर सिंह सहित अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं खेलों से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

पुलिस और कार्यकर्ताओं से झड़प में लाठीचार्ज और गिरफ्तारी, राजस्थान-जयपुर में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के उद्देश्य से बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया लेकिन पहले से तैयार पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने जबरन सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज धार के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीछे हटने से इंकार कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पुलिस पर कुर्सियां फेंकीं, जिससे माहौल और गरमा गया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे और गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को शहर के दूरस्थ थानों में ले जाकर छोड़ा। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पूनिया ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की, जिसके चलते मजबूरी में वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। बहरहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और सरकार के बीच टकराव के चलते आगामी दिनों में और भी प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73

अस्पतालों में रिक्त पदों की समस्या होगी दूर, राजस्थान-जयपुर में चिकित्सा मंत्री ने किया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं को प्रतिबद्धता के साथ सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है। चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों की समस्या जल्द ही दूर होगी और आमजन को सुगमता के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा। चिकित्सा मंत्री बुधवार को जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। इसके तहत ही मात्र एक वर्ष के समय में आमेर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। खींवसर ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े रिक्त पद भरने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इससे गांव—ढाणी तक चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का दायरा निरंतर बढ़ाते हुए इसमें सूचीबद्ध अस्पतालों के नेटवर्क एवं पैकेजेज का विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक बीमारियों का उपचार इस योजना के तहत मिल सके। पूर्व विधायक श्री सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष में ही क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास में किसी तरह की कमी नहीं रखेगी। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने रामपुरा डाबड़ी में उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती रमा चौपड़ा, उप जिला प्रमुख श्री मोहन डागर, प्रधान श्री हरदेव यादव, रामपुरा डाबड़ी के सरपंच श्री शैलेश बोहरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

प्रताप नगर सेक्टर की योजनाओं की जानी प्रगति, राजस्थान-जयपुर में आवास आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा बुधवार सुबह जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र के सेक्टर 5, 26 और 28 में प्रस्तावित योजनाओं और मण्डल की खाली पड़ी जमीन का आकस्मिक व्यापक निरीक्षण और समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को उपलब्ध भूमि का उचित सीमांकन सुनिश्चित करने और क्षेत्र में बढ़ती मांग के अनुरूप पारंपरिक शॉपिंग और आवासीय योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। संसाधनों के उपयोग को अधिक बढ़ावा देने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपलब्ध व्यावसायिक संपत्तियों को नीलामी के लिए शीघ्र सूचीबद्ध किया जाए। पारदर्शिता बनाए रखने और अतिक्रमण को रोकने के लिए आवासन आयुक्त ने क्षेत्र में मंडल की सभी जमीनों पर संपत्ति बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। सेक्टर 6 में डॉ. शर्मा ने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया और इसके जीर्णाेद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विकास समिति के परामर्श से इसके पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मन से लागू करें’, राजस्थान-जयपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला में बोले राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मन से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह नीति ऐसी है, जिससे भारत आने वाले समय में वैश्विक ज्ञान में महाशक्ति बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति नैतिक मूल्यों से मनुष्य को जोड़ने वाली है। इससे देश के लोग सुनागरिक बनने की राह पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप में लागू करने और शिक्षकों को इसमें अपनी महती भागीदारी निभाने का आह्वान किया। श्री बागडे बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाठ्यपुस्तकों  का अध्ययन ही नहीं है, यह व्यक्ति को मानवीय मूल्यों से  ओतप्रोत करने का मार्ग भी है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चर्चा करते हुए कहा कि वह सदा व्यक्ति नहीं समग्र पर जोर देते थे। नई शिक्षा नीति इसी दृष्टिकोण से जुड़ी है। राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मानव मूल्यों को ही प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नए से नए ज्ञान से अपने को जोड़े रखेगा तभी विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता का निर्माण कर पाएगा। उन्होंने शिक्षकों को मन से विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि मैकाले ने भारतीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से पश्चिमीकरण करने का प्रयास किया। देश में शिक्षा आयोग और नीतियां बनी परंतु हम पश्चिम की सोच से मुक्त नहीं हुए। शिक्षा में मातृ भाषा और जीवन व्यवहार की शिक्षा जरूरी है। नई शिक्षा नीति इसी से जुड़ी है। इसलिए इसे व्यवहार में लागू करने के लिए सभी प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान में आरंभ से ही समृद्ध रहा है। उन्होंने भास्कराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने शून्य का जो वैज्ञानिक निष्कर्ष अपने समय में दिया, उसे ही पश्चिम के लोगों ने ग्रहण कर लिया।  उन्होंने कहा कि भारत अपने ज्ञान से विश्वगुरु था। फिर से उस ज्ञान परंपरा  को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने इस अवसर पर कार्यशाला की स्मारिका का भी लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा ने नई शिक्षा नीति को प्राचीन भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि दशकों तक शिक्षा में जड़ता रही है। रटने पर ही शिक्षा में जोर दिया जाता रहा है परन्तु नई शिक्षा नीति समता आधारित समाज निर्माण के साथ समावेशी दृष्टिकोण लिए समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देने वाली है। शिक्षा संस्कृति न्यास के डॉ. अतुल कोठारी ने नई शिक्षा नीति को अपनाने के लिए उसे व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश को बदला जा सकता है। देश को विकास की नई राह दिलाई जा सकती है। उन्होंने शिक्षा संस्कृति न्यास के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। कॉलेज शिक्षा आयुक्त श्रीमती आरुषि मलिक ने भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में किए जाने वाले नवाचारों के बारे में अवगत कराया। कॉलेज आयुक्त श्री ओमप्रकाश बैरवा ने नई शिक्षा निति क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला में होने वाली चर्चा के बारे जानकारी दी। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अल्पना कटेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया। श्री नितिन कासलीवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

‘लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी’, राजस्थान-शिक्षा मंत्री ने किया लघु उद्योग भारती के कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण

जयपुर। लघु उद्योग भारती के नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण शुक्रवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को कुशलता प्रदान कर उन्हें उद्योगों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि मजदूर भी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। दिलावर ने लघु उद्योगों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि ये 8 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं और देश के 45% निर्यात में योगदान देते हैं। लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है। उन्होंने कहा लघु उद्योग भारती न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने घुमंतू,अर्द्ध-घुमंतू एवं विमुक्त परिवारों के लिए पहचान पत्र और पट्टे जारी कर उनके जीवन को स्थायित्व प्रदान किया गया। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' और लघु उद्योग कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश के लघु उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लघु उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप एमएसएमई नीति लाई गई है। उन्होंने कहा वर्ष 2027 तक प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा जिससे उद्योगों को आवश्यकता के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। पटेल ने कहा बजट घोषणाओं की क्रियान्वित के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है प्रत्येक वर्ष के 10 दिसंबर की 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' के रूप मनाया जायेगा। आयोजन से भी प्रदेश की छवि और सुदृढ़ होगी। लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द ने कहा कि भारत सदियों तक अपनी उद्यमिता और श्रेष्ठ उत्पादों के लिए विश्व में अग्रणी था। उन्होंने कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली रहा है और अब लक्ष्य है कि अपने श्रेष्ठ उत्पादों के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर शीर्ष स्थान पर स्थापित करें। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि कपड़ा, हस्तशिल्प और इत्र जैसे उत्पादों का निर्यात कर सोना और चांदी प्राप्त करता था इसलिए विश्व भर में भारत वर्ष सोने की चिड़िया नाम से विख्यात रहा। पराधीनता के दौरान यह गौरव क्षीण हुआ, लेकिन आजादी के अमृतकाल में भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 166

कृषकों को दिए प्रशस्ति पत्र और आगंतुकों के लिए सजी प्रदर्शनी, राजस्थान-जयपुर कृषि प्रबंध संस्थान में किसान सम्मेलन

जयपुर। राजस्थान सरकार किसानों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने एवं उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ  जिसमें जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चोपड़ा व अन्य अतिथिगण द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए, कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कृषकों को वित्तीय स्वीकृति का वितरण किया गया। इसके साथ ही कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा किसानों को गोपाल कार्ड का भी वितरण किया गया। हां सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित  प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। किसान सम्मेलन में आए कृषकों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में लगे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की स्टाल पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में लगी राजीविका, विद्युत, पर्यटन, आयुर्वेद, कृषि एवं सरस आदि स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। समारोह में विधायक श्री महेन्द्र पाल मीना, श्री रामावतार बैरवा और  श्री कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चोपड़ा, मेयर (हेरिटेज) श्रीमती कुसुम यादव, जिला प्रभारी सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि (वी.) श्री राकेश कुमार पाटनी सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

एमओयू प्रगति की समीक्षा होगी सार्वजानिक: मुख्यमंत्री, राजस्थान-जयपुर में ‘राइजिंग समिट’ में पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर अर्थनीति बनेगा तथा राजस्थान भारत का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रत्येक कोने में राजस्थान का उद्यमी मौजूद है तथा प्रत्येक राजस्थानी अब आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के प्रमुख शैक्षणिक शिक्षा आईआईटी जोधपुर, केन्द्रीय विश्व विद्यालय जैसे संस्थान में एडवांस टैक्नोलॉजी लैब को स्थापित करने में मदद करेगी। राजस्थान की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 11 प्रतिशत की विकास दर प्रदेशवासियों की मेहनत को दर्शाती है। प्रधान बुधवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान समिट का सफल आयोजन किया है तथा उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्थान के व्यक्ति में उद्यमिता के गुण जन्म से ही मौजूद- केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान केवल पूंजी निर्माता ही नहीं बल्कि नॉलेज बेस्ड इकोनोमी है। यहां आईआईटी, आईआईएम, एम्स सहित सभी विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को जॉब सीकर्स से ज्यादा जॉब क्रिएटर्स की जरूरत है। लेकिन राजस्थान के व्यक्ति को उद्यमिता सिखाने की जरूरत नहीं है उसमें यह खूबी जन्म से ही होती है। उन्होंने कहा कि जैसे खाड़ी देश विश्व अर्थनीति के केन्द्र हैं, वैसे ही भविष्य में जयपुर-जैसलमेर दुनिया के अर्थनीति के केन्द्र बनना तय हैं तथा यह समिट इसको दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधान ने कहा कि मुझे बताया गया है कि इस समिट में ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक एमओयू साइन हुए हैं जोकि एक प्रोग्रसिव पहल है। दुनिया में ऊर्जा की खपत अमरीका और चीन के बाद भारत में सर्वाधिक होती है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में ग्रीन एनर्जी तथा न्यू एनर्जी भी सृजित करेगा तथा राजस्थान इस क्षेत्र में लीडर पॉजिशन पर आ गया है। यहां हुए निवेशों से लोगों को संसाधन मिलेंगे, आय का सृजन होगा तथा आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी जिससे पूरा राज्य विकास की दौड़ में अग्रणी बन सकेगा। श्री प्रधान ने कहा कि पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में ‘आर’ राजस्थान को माना जाता था लेकिन अब वही ‘आर’ राजस्थान राइजिंग की तरफ बढ़ रहा है। राजस्थान नवाचार व निवेश का बना नया केंद्र-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार राइजिंग समिट में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम करेगी तथा अगले वर्ष 11 दिसंबर को इन सभी एमओयू के जमीन पर उतरने की कार्यवाही की समीक्षा कर जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान का आयोजन 2026 में फिर से होगा। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं से भरपूर राजस्थान में उद्यमिता एवं विकास के शिखर को छूने की क्षमता है। राजस्थान नवाचार व निवेश आकर्षण के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं। उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने की कई पहल— मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 11 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति, पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को भूखंड आवंटन, रीको द्वारा 8 औद्योगिक क्षेत्र नियोजित किए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए हम अगले तीन साल में जीआई टैग की संख्या को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जीआई टैग वाले उत्पाद गांव से ग्लोबल की तरफ बढ़ेंगे जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी विरासत भी’ विजन को साकार करेंगे। राजस्थान एमएसएमई नीति-2024 सहित 10 नीतियों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा—  शर्मा ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग प्रदेश के औद्योगिक ढांचे की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र राजस्थान की जीएसडीपी में करीब 25 प्रतिशत योगदान दे रहा है। साथ ही, निर्यात में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ये उद्योग समावेशी आर्थिक विकास, इनोवेशन और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 एवं अन्य 9 नीतियां जारी की हैं। नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए नई निर्यात नीति— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘निर्यात वृद्धि, सर्व समृद्धि’ में विश्वास करती है जो निर्यातकों की समृद्धि और उनके सशक्तीकरण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति 2024 जारी की है। इसके तहत मुख्यमंत्री निर्यात वृद्धि अभियान में नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए निर्यात प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि एकीकृत क्लस्टर विकास योजना 2024 के माध्यम से हमने कच्चे माल के बैंक स्थापित कर हस्तशिल्पियों, बुनकरों और हथकरघा क्लस्टरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद नीति 2024 लागू कर वोकल फोर लोकल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह नीति हमारी पारंपरिक कला के संरक्षण और विकास में भी मददगार होगी। मुख्यमंत्री ने किया सभी का धन्यवाद— मुख्यमंत्री ने एतिहासिक आयोजन के लिए सभी मंत्रिगण, निवेशकों, उद्योगपतियों, अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समिट में विशेषज्ञों द्वारा आए नए आइडियाज से राजस्थान के भविष्य को उज्ज्वल एवं मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार राजस्थान राइजिंग के साथ रिलायबल एवं रिसेप्टिव भी है जो खुद को रिफाइन करना भी जानता है। मोदी जी के राइजिंग राजस्थान के उद्घाटन सत्र में दिए गए वक्तव्य से टीम राजस्थान को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान पहले केवल पर्यटन के लिए जाना जाता था। लेकिन अब इस समिट के सफल आयोजन से प्रदेश उद्योग क्षमताओं के … Read more

राज्य का बुनियादी ढांचा मजबूत कर रही सरकार: भजनलाल, राजस्थान-जयपुर में ’इन्फ्रास्ट्रक्चर-एन इम्पोर्टेन्ट लिंक इन द सप्लाई चेन’ सेशन में पहुंचे गडकरी

जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। उनके इस संकल्प को साकार करने तथा भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन की बनाने के लिए केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। गडकरी मंगलवार को जेईसीसी में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत आयोजित ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर-एन इम्पोर्टेन्ट लिंक इन द सप्लाई चेन’ सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए पानी, ऊर्जा, परिवहन और संचार मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इन चारों क्षेत्रों को विकसित करने से देश-प्रदेश की प्रगति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर श्री गडकरी ने राजस्थान को कई सौगातें देते हुए 30 हजार करोड़ रुपये लागत की 800 किमी. लम्बी 9 परियोजनाओं की घोषणा की। इन परियोजनाओं में 6500 करोड़ रु. की लागत से उत्तरी जयपुर रिंग रोड, 6800 करोड़ रु. की लागत से कोटपूतली से आगरा ग्रीनफील्ड हाइवे, 12 हजार करोड़ रु. की लागत से जयपुर-किशनगढ़-जोधपुर से अमृतसर ग्रीनफील्ड हाइवे निर्माण, 538 करोड़ रु. की लागत से पाली में रायपुर से जस्साखेड़ा तक एलीवेटेड रोड, 1400 करोड़ रु. की लागत से नागौर से नेत्रा तक सड़क निर्माण, 500 करोड़ रु. से सीकर-लक्ष्मणगढ़-फतेहपुर में बाइपास, 1400 करोड़ रु. की लागत से झुन्झुनूं-चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी सड़क निर्माण, 600 करोड़ रु. की लागत से सिंघाना-खेतड़ी-जसरापुर-नगलीसलेदी-भाटीवाड़ सड़क निर्माण, 400 करोड़ रु. की लागत से कुंडल-झाड़ौद खण्ड के भू-स्खलन क्षेत्र में सुधार कार्य शामिल हैं। डबल इंजन की सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे की बदल रही तस्वीर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे, सिंचाई परियोजना और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हमारी डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से राज्य के बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुनियादी सड़क तंत्र को विकसित करने में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का भी विशेष सहयोग है। प्रदेश के मरुस्थलीय क्षेत्र में 2 हजार किलोमीटर लंबाई के राजमार्गों का निर्माण तथा कई कस्बों और शहरों में बाइपास एवं रिंग रोड का निर्माण कर यातायात को सुगम बनाया है। राज्य में 3 लाख किलोमीटर से अधिक लंबा रोड नेटवर्क श्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का 58 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में है, इसलिए भारत के 40 प्रतिशत बाजार तक प्रदेश की सीधी पहुंच है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भारत का तीसरा सबसे बड़ा हाईवे नेटवर्क है, जो देश के प्रमुख शहरों और औद्योगिक केंद्रों को सीधे जोड़ता है। आज राजस्थान में 3 लाख किलोमीटर से अधिक लंबा रोड नेटवर्क है। सड़क निर्माण, रेल नेटवर्क और हवाई संपर्क का किया जा रहा विस्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। 6 हजार किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क राज्य में और राज्य के बाहर माल ढुलाई को आसान बना रहा है। साथ ही, जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित प्रदेश में 7 हवाई अड्डे हैं। हम हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क परिवहन के विभिन्न माध्यमों को जोड़कर लॉजिस्टक्स को आसान बना रहे हैं। हमारे राज्य में 8 इनलैंड कंटेनर डिपो हैं, जो कार्गों हैंडलिंग में मदद देने के साथ बंदरगाहों पर दबाव कम कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार 53 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कर रही है। साथ ही, प्रदेश में पहली बार 2 हजार 750 किलोमीटर लंबे 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण श्री प्रवीण गुप्ता, बीसीडी ग्रुप के सीईओ श्री अशविंदर आर. सिंह सहित बड़ी संख्या में सार्वजनिक निर्माण उद्योग से जुड़े निवेशक एवं उद्यमी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95

‘कलाकारों का अपमान ठीक नहीं’, राजस्थान-जयपुर में कार्यक्रम के बीच से जाने वाले राजनेताओं से नाराज हुए सोनू

जयपुर. होटल रामबाग में आयोजित 'राइजिंग राजस्थान' इवेंट में मशहूर गायक सोनू निगम राजनेताओं के व्यवहार से खासे नाराज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कुछ राजनेताओं के बीच में उठकर चले जाने पर सोनू निगम ने नाराजगी जताई और इसे कलाकार और सरस्वती का अपमान बताया। सोनू निगम ने कहा कि यदि राजनेताओं को बीच कार्यक्रम में उठकर जाना होता है तो उन्हें कार्यक्रम में आना ही नहीं चाहिए। आप महान हो सकते हैं, आपके पास समय नहीं हो सकता लेकिन इस तरह कलाकार और सरस्वती का अपमान ठीक नहीं है। मुझे ऐसे शो नहीं करने चाहिए। अमेरिका से की तुलना सोनू निगम ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर अमेरिका में कोई कार्यक्रम हो रहा हो और वहां के राष्ट्रपति उसमें शामिल हों, तो वे इस तरह बीच में उठकर नहीं जाएंगे। यदि उन्हें जाना होता है तो वे इशारे से अपनी बात बताकर निकलते हैं लेकिन हमारे देश में इस तरह का व्यवहार कलाकारों और कला का अपमान है। वीडियो में व्यक्त की नाराजगी सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें कई लोगों ने मैसेज भेजकर ऐसे आयोजनों में शामिल न होने की सलाह दी है, जहां राजनेता इस तरह का असम्मानजनक व्यवहार करते हैं। गायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने राजनेताओं से आग्रह किया कि वे कलाकारों और कला के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

गुलाबी नगरी में ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में होंगे शामिल, राजस्थान-जयपुर में मोदी से पहले पहुंचे राहुल गांधी

जयपुर. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचे। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने आए हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को जयपुर पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेश समिट का उद्घाटन करने जयपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि राहुल यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने आए हैं। राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने उनका भव्य स्वागत किया। अशोक गहलोत ने उन्हें सूत की माला पहनाई और पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया। राहुल गांधी का यह 17 दिनों में दूसरा जयपुर दौरा है। इससे पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने जयपुर आए थे। 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप कांग्रेस का 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इस कैंप का उद्देश्य पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नेताओं को पार्टी की विचारधारा और रणनीतियों से परिचित कराना है। राहुल गांधी इस कैंप में महत्वपूर्ण सत्रों का हिस्सा बनेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद शामिल होगा। कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद और प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे, जिसमें कांग्रेस के आगामी चुनावी एजेंडे और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार, राजस्थान-निवेश समिट में पहली बार शामिल होंगे पीएम

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राइजिंग राजस्थान निवेश समिट का उद्घाटन करने 9 दिसंबर को जयपुर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे और समिट की सुरक्षा को लेकर जेईसीसी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अंदर की पूरी व्यवस्था एसपीजी के हाथ में रहेगी वहीं बाहरी सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 9 दिसंबर से तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। देश- विदेश से कई मेहमान और उद्योगपति भी समिट में शामिल होने वाले हैं। समिट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया है। समिट की सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस, 36 एडिशनल एसपी, 67 डिप्टी एसपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआई-एएसआई, 2750 पुलिस जवान और 4 कंपनी आरएसी की तैनाती की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए 2 आईपीएस समेत करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। आयोजन को लेकर शहर के प्रमुख इलाकों में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। साथ ही होटल-गेस्ट हाउस ,रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी सघन जांच की जा रही है। हाईराइज भवनों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी में आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आसूचना तंत्र को सक्रिय कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिस जेईसीसी सेंटर पर कार्यक्रम का उद्घाटन होना है, उसे एसपीजी टेकओवर कर चुकी है। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक घंटा पहले उद्घाटन स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री भी आ सकते हैं निवेश समिट में हिस्सा लेने के लिए कई केंद्रीय मंत्री भी जयपुर पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। अब तक हुए 20 लाख करोड़ के एमओयू निवेश समिट के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू होने का दावा किया है। यह समिट 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जा रहा है। समिट की तैयारियों के लिए जयपुर की सड़कों की सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। फ्लाईओवर से लेकर डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं। डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

नौकरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी, राजस्थान-जयपुर में 23,820 सफाई कर्मियों की भर्ती निरस्त

जयपुर. राजस्थान में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसको लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए जारी विज्ञापन प्रत्याहारित करते हुए बताया कि 23,820 पदों पर 185 निकायों के लिए भर्ती की जानी थी। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। इसको लेकर राज्य सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभिन्न निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायतें थीं। इसके चलते जयपुर ग्रेटर व जयपुर हेरिटेज निगम ने पिछले दिनों प्रक्रिया स्थगित की थी।  जयपुर के अलावा अन्य निकायों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही थी।  इसी के चलते भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का बड़ा फैसला किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

सात देशों के आएंगे मेहमान, राजस्थान-जयपुर में इन्वेस्टमेंट समिट में 20 लाख करोड़ के होंगे MOU

जयपुर. राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इनवेस्टमेंट समिट में करीब 20 लाख करोड़ रुपए के एमओयू होंगे। यानी अब तक राजस्थान में हुई इनवेस्टमेंट समिट से करीब 2 गुना ज्यादा के निवेश का दावा सरकार कर रही है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने 2022 में हुई निवेश समिट में करीब 11 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए एमओयू किए गए थे। समिट में कोरिया, जापान, यूएई, सिंगापुर, कतर, यूके व सऊदी अरब से आएंगे मेहमान समिट से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई अफसरों ने विदेश जाकर निवेशकों से मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक समिट में कोरिया, जापान, यूएई, सिंगापुर, कतर, यूके व सऊदी अरब से निवेशकों का आना होगा। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने जिलास्तर पर भी इनवेस्टर मीट का आयोजन करवाया था। इसलिए स्थानीय स्तर पर भी कई लाख करोड़ रुपए के एमओयू समिट के दौरान किए जाएंगे। समिट में 150 सीनियर अफसर, 250 स्टूडेंट की लगेगी ड्यूटी उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया कि ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के 150 अधिकारी व करीब 250 स्टूडेंट व्यवस्थाओं को संभालेंगे। अफसरों को समिट में शामिल होने वाले मेहमानों, निवेशकों, कारोबार और उद्योग जगत के दिग्गजों व अन्य मेहमानों और प्रतिनिधियों को जयपुर हवाई अड्डे पर स्वागत करने से लेकर उन्हें होटल और इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन स्थल तक ले जाने का काम सौंपा गया है। वहीं स्टेडेंट्स को जेईसीसी में पंजीकरण डेस्क, पार्किंग क्षेत्र, हेल्प डेस्क, रात्रिभोज और सांस्कृतिक स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। राजस्थान एक नजर में — 1: जिंक और लेड का एक मात्र उत्पादक राज्य 2: मार्बल और लाइमस्टोन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य 3: ग्रेनाइट, पोटाश के सबसे बड़े रिजर्व यहां हैं 4: कच्चे तेल का दूसरा बड़ा उत्पादक राज्य 5: राजस्थान 22860.73 मेगावाट क्षमता के साथ सौर ऊर्जा में प्रथम स्थान पर है, तथा वर्ष में 325 से अधिक दिन साफ धूप वाले होते हैं 6: सरसों, बाजारा और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक 7: मेडिसनल क्रॉप्स का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य 8: दूध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर 9: सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों का प्रदेश Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

ASI प्रकरण में बढ़ेंगी मुश्किलें!, राजस्थान-जयपुर में मंत्री किरोड़ी के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

जयपुर. जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ रोजनामचा में रिपोर्ट डाली है। मंत्री पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप है। मंगलवार देर रात हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट डालने के बाद सीनियर अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। अपनी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट से राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, महेश नगर थाने के महावीर नगर में किरोड़ीलाल मीणा और महेश नगर सीआई कविता शर्मा के बीच विवाद हो गया था। मंत्री के महिला इंस्पेक्टर पर भड़कने का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें मंत्री सीआई से जबरन एक मकान में घुसने और एक लड़की करे पुलिस की गाड़ी में बैठाने को लेकर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेताओं के घर जाकर उनके परिवार, माता-पिता को परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, बुधवार सुबह किरोड़ीलाल मीणा इस पूरे मामले की शिकायत लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मिले। उन्होंने सीआई पर भी फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

मौके पर भिड़े किरोड़ी मीणा, राजस्थान-जयपुर में एसआई भर्ती रद्द करने वाले युवाओं की गिरफ्तारी करने देर रात पहुँची पुलिस

जयपुर. राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर बवाल बढ़ता नजर आ रहा है। जयपुर में देर रात पुलिस उन छात्रों को थाने ले जाने देर रात उनके घर पहुंच गई जो लंबे समय से एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं। जब सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ लाल मीणा को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर ही पहुंचकर पुलिस से भिड़ गए। मामला महेश नगर इलाके का है। देर रात 12 बजे महेश नगर थाना पुलिस कुछ छात्रों के घर पहुंची। घर पर सो रहे छात्रों को जगाकर उन्हें थाने ले जाया गया। इनमें एक छात्रा भी थी। किरोड़ी लाल मीणा इस बात पर बहुत नाराज हुए और उन्होंने पुलिस कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। भर्ती परीक्षा निरस्त करवाने की मांग पर अड़े किरोड़ी राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर पेपर लीक का मामला एसओजी की जांच में समाने आ चुका है। इसके बाद भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े छात्र इस पेपर को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पहले सरकार ने इस मामले में एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी सिफारिशें सरकार को दे भी दीं लेकिन अब सरकार इस मामले को लेकर न तो भर्ती रद्द करने की बात कह रही है और न ही यह कह रही है कि भर्ती रद्द नहीं होगी। 10 दिसंबर को कोर्ट में देगी जवाब इधर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा है कि एसआई भर्ती पर सरकार का स्टैंड क्या है। सरकार ने कोर्ट से जवाब देने के लिए 4 सप्ताह का समय मांगा था लेकिन कोर्ट ने इस मामले में यथास्थिति का आदेश पारित करते हुए 10 दिसंबर का समय दिया है। एसआई भर्ती परीक्षा के मामले में जांच एजेंसी एसओजी अब तक 50 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और नकल गिरोह के 30 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने x पर लिखा – जयपुर में पुलिस द्वारा पढ़ाई कर रहे युवाओं को आधी रात में गिरफ्तार करना एक घोर निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य है। यह घटना भाजपा सरकार की युवा विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। यह घटना बताती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस अब जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रह गई है। यह सिर्फ छात्रों पर अन्याय नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में यह भूल गई है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। मैं इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की घोर भर्त्सना करता हूं और सरकार को चेतावनी देता हूं कि युवाओं की आवाज़ को दबाने का यह प्रयास उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा। प्रदेश की जनता अब इस तानाशाही को और बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में सत्ता जनता की सेवा के लिए है, न कि उनकी आवाज़ दबाने के लिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

सीएम का पहला संकल्प है सोलर एनर्जी, राजस्थान-जयपुर समिट में रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस

जयपुर. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में राजस्थान सरकार का सबसे ज्यादा फोकस रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर है। अब तक ऊर्जा सेक्टर की 30 कंपनियों के साथ 6.57 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू साइन किए हैं। इनमें सौर, पवन, हरित हाइड्रोजन, हाइब्रिड, पंप भंडारण, बैटरी भंडारण और हरित अमोनिया परियोजनाएं शामिल हैं। ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा है कि वे समिट शुरू होने तक 10 बड़े संकल्प लेंगे। उनका पहला संकल्प सौर ऊर्जा से जुड़ा है। भजनलाल ऐलान कर चुके हैं कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट सौर ऊर्जा से चलेगी। सौर ऊर्जा पर फोकस इसलिए इसी साल गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुई चौथी ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इंवेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में राजस्थान को सौर ऊर्जा क्षमता में देश पहला स्थान मिला। इसके साथ ही राजस्थान को ओवर ऑल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में देश में दूसरा स्थान मिला है। राज्य में 28 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं से लगभग 470 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादित हो रही है और 32 गीगावाट की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क हमारे यहां राजस्थान 22860.73 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ सौर ऊर्जा में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश कुसुम योजना में पहले पायदान पर है, यहां इस योजना में 121 मेगावाट क्षमता के 92 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। जोधपुर के भड़ला में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क है। इसकी कुल स्थापित क्षमता 2245 मेगावाट है। इनके अलावा फलौदी-पोकरण सोलर पार्क-750 मेगावाट, फतेहगढ़ फेज-1 बी : 1500 मेगावाट, नोखा सोलर पार्क(जैसलमेर)- 925 मेगावाट व  पूगल सोलर पार्क (बीकानेर) -2450 मेगावाट जैसी बड़ी परियोजनाएं भी यहां चल रही हैं। 2027 तक ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य सीएम भजनलाल ने अपने पहले संकल्प पर कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन दिवस पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगा। उन्होंने कहा कि यह समिट सूरज की ताकत से प्रदेश के विकास में नया सवेरा लाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए। राज्य सरकार की अनुकूल निवेश नीतियों से राजस्थान अक्षय ऊर्जा में निवेशकों की पसंद बना हुआ है तथा आज राजस्थान भारत में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को 2027 तक ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। रिन्यूएबल एनर्जी की नई नीति होगी लॉन्च ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में राजस्थान सरकार अक्षय ऊर्जा क्षमता को 125 गीगावाट तक बढ़ाने के लिए राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 भी जारी करेगी। कैबिनेट की बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी मिल चुकी है। नई नीति में 2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को 125 गीगावाट तक बढ़ाने, फ्लोटिंग, रिजर्वायर टॉप और कैनाल टॉप सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने, पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट सहित बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं और 8 मार्च 2019 के बाद शुरू हुई छोटी जल विद्युत परियोजनाओं को शामिल करने और नेट मीटरिंग व्यवस्था में 80 प्रतिशत ट्रांसफार्मर क्षमता तक सोलर रूफटॉप लगाने की अनुमति दी गई है। सभी अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं और पार्कों को राजकीय भूमि आवंटन, वर्चुअल पीपीए आधारित सौर ऊर्जा परियोजनाओं, कार्बन ट्रेडिंग, ऊर्जा दक्षता तथा नेट जीरो बिल्डिंग को बढ़ावा देने के प्रावधान भी नई नीति में हैं। राजस्थान एक नजर में – 1:  राज्य की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा का योगदान लगभग 20.3% है, तथा शेष 78.79% पारंपरिक स्रोतों से प्राप्त होता है। 2:  राजस्थान 22860.73 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ सौर ऊर्जा में प्रथम स्थान पर है, तथा यहां वर्ष में 325 से अधिक दिन साफ धूप वाले होते हैं। 3:  5195.82 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ राजस्थान पवन ऊर्जा में तीसरे स्थान पर है। सभी प्रमुख राज्यों में राजस्थान ने नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि (18.63%) दर्ज की है। 4: 2023 में ग्रिड से जुड़ी अक्षय ऊर्जा की सबसे अधिक स्थापित क्षमता राजस्थान (22,398 मेगावाट) में थी, जिसके बाद गुजरात (19,436 मेगावाट) का स्थान था, जो मुख्य रूप से पवन और सौर ऊर्जा के कारण था। 5:  साल  2024 की शुरुआत तक राज्य ने 18 गीगावाट की स्थापित सौर क्षमता को पार कर लिया, जिससे यह सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में भारत में अग्रणी राज्य बन गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

सुसाइड नोट में पार्टनर्स और पंडित से धोखाधड़ी का खुलासा, राजस्थान-जयपुर में बिजनेसमैन ट्रेन के आगे कूदा

जयपुर। सांगानेर निवासी 45 वर्षीय बिजनेसमैन बालकृष्ण माथुर ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मृतक के ऑफिस से लाल रंग की एक डायरी और जेब में एक पर्ची मिली, जिनमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख है। सुसाइड नोट में बालकृष्ण ने अपने बिजनेस पार्टनर्स और एक कथित पंडित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालकृष्ण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वे अपने बिजनेस पार्टनर्स—मुकेश यादव, राकेश यादव, जोरावर सिंह, भुनेश जागीड़, और राहुल यादव—की धोखाधड़ी से मानसिक रूप से टूट चुके थे। उन्होंने बताया कि इन पार्टनर्स ने उन्हें 40 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया, उनका मकान बिकवा दिया, और व्यापार में हेराफेरी की। बालकृष्ण ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा, "इन चोरों से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी प्रशासन से अपील है कि मेरे परिवार को न्याय दिलाया जाए।" पंडित पर ठगी का आरोप दूसरे सुसाइड नोट में बालकृष्ण ने बताया कि मानसिक परेशानियों के चलते उन्होंने टीवी पर दिखने वाले एक पंडित से संपर्क किया। पंडित ने पूजा-पाठ के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने लिखा कि इस ठगी ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दीं। घटना का विवरण और पुलिस की जांच मालपुरा गेट थाना पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात बालकृष्ण फैक्ट्री से घर लौटने के बाद अचानक बाहर निकले और करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मौके से मिली लाल डायरी और पर्ची ने पूरे मामले को उजागर किया। पत्नी ने दर्ज करवाई FIR बालकृष्ण की पत्नी कल्पना माथुर ने पति के सुसाइड नोट के आधार पर मालपुरा गेट थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले कुछ महीनों से बेहद तनाव में थे। परिवार के पूछने पर वे केवल इतना कहते थे, "पार्टनर्स के कारण परेशान हूं।" प्रशासन से न्याय की गुहार मृतक के परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी हड़पी गई रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 123

पुलिस ने अपराधियों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान-जयपुर में चोरी-अफीम तश्करी- वाहन चोरी और रिश्वतखोरी

जयपुर. सबसे पहले राजधानी जयपुर के सदर थाना की बात करते है। यहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिरों में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से मंदिरों से चुराए गए चांदी के छत्र सहित वारदात में प्रयुक्त नकब सामान भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिरों में घुसकर चोरी करने वाले सूरज सिंह उर्फ बिट्टू निवासी मजदूर नगर हसनपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मंदिरों से चुराए गए चांदी के छत्र सहित वारदात में प्रयुक्त नकब सामान जब्त किया है और साथ ही एक अवैध हथियार कटार भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है। अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार दूसरी ओर जालूपुरा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर (डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है और उसके पास 467 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जालूपुरा थाना और डीएसटी उत्तर ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर नारायण लाल सालवी निवासी गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से 467 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। मौज-मस्ती व अन्य शौक पूरा करने लिए वाहन चुराने वाला गिरफ्तार विधाधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित रात में रेकी कर घरों के बाहर खड़ी बाइक चोरी किया करता था और उन्हें औने-पौने दामों में बेच कर मौज मस्ती व अन्य शौक पूरे करता था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर में दर्जनों वाहन चोरी कर चुका हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर  मुकेश कुमार (20) निवासी गांव दिलावरपुर थाना केसरीया जिला मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में वाहन चोरी करना कबूला। आरोपित जयपुर शहर में कई वाहन चोरी की वारदात कर चुका हैं। पैसा और शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करता था। पुलिस हेड कांस्टेबल पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सिरोही टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांचौर जिला सांचौर के पुलिस हेड कांस्टेबल किशनाराम को परिवादी से पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की सिरोही टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके परिवारजनों के विरूद्ध दर्ज मुकदमे में मदद करने की एवज में पुलिस हैड कांस्टेबल किशनाराम पचास हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। जिसपर एसीबी की सिरोही टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हैड कांस्टेबल किशनाराम को पच्चसी हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान भी पुलिस हेड कांस्टेबल किशनाराम ने परिवादी से पांच हजार रुपये अपने परिचित के खाते में जरिये फोन पे ट्रांसफर करवाकर वसूले थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

गोविन्दपुरा रोपाड़ा में 9 जनवरी से आयोजन, राजस्थान-जयपुर में ‘सशक्त युवा-विकसित भारत’ की थीम पर होगा मिनी जम्बूरी

जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय, जयपुर द्वारा आगामी 9 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 तक जयपुर के गोनेर रोड स्थित गोविन्दपुरा रोपाडा़ में मिनी जम्बूरी (जिला स्तरीय प्रतियोगिता रैली) का आयोजन किया जाएगा। सशक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला- जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दूदू एवं कोटपूतली-बहरोड़ के 3 हजार से अधिक स्काउट गाइड भाग लेंगे। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने रैली के आयोजन के संबंध में बैठक ली एवं आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर ने नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग संबंधित विभागों के अधिकारियों को रैली के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को मिनी जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 118

जनसुनवाई के प्रकरणों को समयबद्ध निपटाएं, राजस्थान-जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने दिए निर्देश

जयपुर। जिला कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। साथ ही जिला कलक्टर ने अधिकारियों को कुर्रेजात, सीमाज्ञान, नामांतरण, पत्थरगढ़ी एवं भू-रूपांतरण सहित समस्त प्रकार के लंबित राजस्व वादों में भी कमी लाने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करने एवं खोले गए रास्तों पर जल्द से जल्द ग्रेवल सड़कों के निमार्ण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में जिले में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों को युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समस्त तैयारियां दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी स्तर पर आयोजित होने वाले इस युवा महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाशाली युवा अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं इसके लिए अधिकारी कार्ययोजना का बेहतर रूप से क्रियान्वयन करें। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, नियमित जनसुनवाई करने, राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं अधिक से अधिक रात्रि चौपाल कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आगामी सर्द ऋतु के मद्देनजर क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में रैन बसेरे संचालित करने एवं रैन बसेरों में साफ-सफाई, साफ बिस्तर सहित अन्य इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को मर्ज किये गए राजकीय विद्यालयों के भवनों में वर्तमान में किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी अथवा स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अन्य राजकीय कार्यालय संचालित करने की कार्यवाही अमल में लाने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री सहायता कोष से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग सुधार के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में गोद लिये गए पार्कों का गुणवत्तापूर्ण विकास करने के निर्देश दिये गए। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल विश्नोई, सहित नगर निगम, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्या एवं अधिकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, समस्तर उपखण्ड अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधीशासी अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 145

विद्यार्थियों को दिलाई शपथ, राजस्थान-जयपुर में संविधान दिवस निकाली रैलियां

जयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान के सभी 36 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय व 181 तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा जिला व तालुका स्तर पर विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय पर विद्यार्थियों को संविधान की पालना की शपथ दिलाई गई एवं विधिक जागरूकता रैलियां निकलायी गई एवं उपस्थित लाभार्थियों को संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों, मूल अधिकारों, नीति निर्देशक तत्वों के बारें मेें जानकारी दी गई। राजस्थान के विभिन्न कारागृहों में भी विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने बताया ​कि संविधान दिवस के अवसर पर मौलिक कर्तव्य, मूल अधिकारों, नीति निर्देशक तत्वों, शिक्षा का अधिकार के बारे में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाईन तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों का अधिकार एवं परिवार में उनकी भूमिका, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों तथा लोक अदालत प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही राज्य के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय व तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा जिला व तालुका स्तर पर संविधान दिवस के अवसर पर 29 सेमीनार, 563 विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर एवं 30 रैलियों का आयोजन कर 62 हजार से ज्यादा व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

टेस्ट के बाद मिलती है गैंग में एंट्री, राजस्थान-जयपुर में लॉरेंस और रोहित गैंग के बदमाशों का खुलासा

जयपुर. संजय सर्किल थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस और रोहित गैंग से जुड़े चार बदमाशों से पूछताछ में कई चौकाने वाली बातें सामने आई है। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया है कि गैंग में एंट्री के लिए पहले टेस्ट देना पड़ा है। टेस्ट में पास होने पर ही उन्हें गैंग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। गिरफ्तार हुए बदमाश फेमस होने के लिए वे गैंग से जुड़े थे। गैंग से जुड़ने से पहले छोटे-छोटे टेस्ट लेकर परखा जाता है। फोन के जरिए ही सभी ऑर्डर मिलते हैं। हथियार पिकअप और डिलीवर करते थे, लेकिन सिस्टम ऐसा है कि कभी किसी का चेहरा नहीं देखा। गैंग के बदमाशों के पास लॉरेंस गैंग की तरफ से फोन आता था। एमपी से हथियार लाते और जयपुर में डिलीवरी देते थे। ये लोग नहीं जानते थे कि किस से हथियार लाए हैं, किसे हथियार देने हैं। पूछताछ में सामने आया कि इनके पास फोन आता है। फोन करने वाला बताता था कि हथियार एक जगह पर पत्थर के नीचे रखे हुए हैं। बदमाश बताई जगह पर जाते। वहां से हथियार उठा लेते। फिर इन्हें बताया जाता कि जयपुर में किस जगह पर हथियार छोड़ने हैं। ये लोग उसी जगह हथियार छोड़ देते थे। चारों बदमाश किसी भी व्यक्ति के साथ डायरेक्ट सम्पर्क में नहीं थे।  उन्हें लगता है कि इस गैंग के साथ जुड़कर फेमस हो जाएंगे। उनको पैसा मिलेगा, क्योंकी अभी तक ये लोग बेरोजगार हैं। इनके पास कोई काम नहीं है। बदमाशों की पोस्ट को लाइक, कॉमेंट और फॉलो कर के गैंग से जुड़ जाते हैं। इनके पास फोन आने लगते हैं। फोन करने वाले खुद को लॉरेंस, रोहित गोदारा बता कर बात करते हैं। ये लोग इनसे फोन पर बात करते रहते हैं। गैंग के लोग पता करते हैं ये लोग काम के भी है या नहीं। पहले छोटे-छोटे टास्क दिये जाते हैं। इसमें किसी के घर के बाहर की रेकी करना, व्यापारियों के नम्बर लाना, उसके आने-जाने के टाइम नोट करना। काम अच्छा होने पर इन लोगों को पैसा दिया जाता है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डूडी डोगरा ने बताया कि आज के युवा जल्द पैसा कमाने और फेम कमाने के लिए हर तरीके अपना रहा है। वह बदमाशों के साथ इसीलिए जुड़ रहा है क्योंकी उसे जल्दी पैसा कमाना है। गैंग ऑपरेट करने वालों को भी ऐसे ही लोगों की जरूरत है। ये लोग नहीं समझ रहे कि ये लोग केवल एक कटपुतली हैं। इनका इस्तेमाल कर के जेल भिजवा देंगे और उनका कुछ नहीं जाएगा। चारों युवकों के पास से जो मोबाइल फोन मिले हैं, उन की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जांच करानी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास गैंग का फोन कब और कहां से आया। उन नंबरों को कौन यूज कर रहा है। सारी जानकारी मिलने के बाद टीम एक्शन करेगी। टीम का आगे का काम यही है कि ये लोग जिन लोगों के सम्पर्क में थे उन लोगों तक कैसे पहुंचा जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

पुलिस को देखकर भागे कार सवार बदमाश, राजस्थान-जयपुर में युवक का अपहरण

जयपुर. शिप्रापथ थाना इलाके में कार सवार 4-5 बदमाशों एक युवक को अगवा कर लिया। बदमाश उसे टोंक की तरफ ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस की नाकाबंदी देखकर बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। टोंक पुलिस की सूचना पर जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और अपहृत युवक को लेकर आई। पुलिस के अनुसार कुंडेरा सवाई माधोपुर निवासी विकास ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने दोस्त अभिलेख के साथ 25 नवंबर को जयपुर चौपाटी गया था। वह टॉयलेट करने चला गया, इसी दौरान जयपुर चौपाटी के पास पहले से मौजूद स्कॉर्पियो में से 4-5 बदमाश उतरे और जबरन उसके दोस्त को कार में पटक लिया और लेकर चलते बने। यह घटना इतनी जल्दबाजी में हुई कि वह बदमाशों की कार के नंबर नहीं देख पाया। इस पर उसने अभिलेख के परिजनों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी एएसआई राजाराम ने बताया कि बदमाश अभिलेख को लेकर टोंक की तरफ निकल गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ टोंक पुलिस से भी नाकाबंदी करवाई गई। दंतवास के पास बदमाश पुलिस की नाकाबंदी देखकर अभिलेख को उतारकर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में अभिलेख से मारपीट की और उसके पिता से करीब 25 हजार रुपए ऑनलाइन डलवा लिए, लेकिन रुपयों का ट्रांसफर नहीं हो पाया। इस कारण पैसा बदमाशों तक नहीं पहुंच पाया। पुलिस ने बदमाशों का अपह्त युवक के नम्बरों के आधार पर करना शुरू किया था और उसी आधार पर टोंक पुलिस से भी नाकाबंदी करवाई थी। अपह्त युवक को चार घंटे में ही मुक्त करवा लिया गया था। फिलहाल बदमाश पकड़ से दूर है उनकी तलाश की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है प्रदेशवासियों का उत्तम स्वास्थ्य’, राजस्थान-जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चिकित्सा सेवा का क्षेत्र है तथा सेवा अर्थ से नहीं मन की शांति से जोड़ी जाती है। ऐसे में, चिकित्सकों द्वारा मानवता की सेवा का महती कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल के विद्यार्थियों से आशा व्यक्त की वे अपने चिकित्सकीय ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज की बेहतरी के लिए करेंगे। शर्मा ने कहा कि हमने इस वर्ष के बजट में 27 हजार 660 करोड़ रुपये अर्थात बजट का 8.26 प्रतिशत हिस्सा केवल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को समर्पित किया है। प्रदेशवासियों की सेहत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शर्मा सोमवार को महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मेडिकल की विभिन्न डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा की महात्मा गांधी अस्पताल चिकित्सा सेवा एवं मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। आज इस अस्पताल में लोकार्पण हुए साइबर नाइफ एस7 और पैट स्कैन मशीन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। साथ ही, नवस्थापित हेमेटोलॉजी टावर में रक्त संबंधी रोगों के मरीजों को इलाज में सहायता मिलेगी। हर नागरिक का स्वास्थ्य रिकॉर्ड ऑनलाइन मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चिकित्सकीय बुनियादी ढ़ांचे को बेहतर बना रही है, जिसमें हैल्थ सेक्टर में 3 वर्ष में 15 हजार करोड़ के कार्य करवाये जायेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से मेडिकल टूरिज्म तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, मेडिकल वैल्यू ट्रैवल पॉलिसी के माध्यम से इसको और विस्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पूर्ण इलाज उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 57 हजार करोड़ रुपये के निवेश आए श्री शर्मा ने कहा की आगामी 9 से 11 दिसम्बर में आयोजित होने वाली राइजिंग राजस्थान समिट के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में निवेश लाया जा रहा है। इस समिट के लिए अभी तक 25 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजनिवेश पोर्टल पर चिकित्सा से जुड़े 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक के 300 निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं, जिससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 6 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेडिकल की विभिन्न डिग्रियों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नवस्थापित हेमेटोलॉजी टॉवर एवं साइबर नाइफ और पैट स्केन मशीन का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइसेंज (एमजीयूएमएसटी) के संस्थापक श्री एम. एल. स्वर्णकार, एमजीयूएमएसटी के चेयरपर्सन डॉ. विकास चन्द्र स्वर्णकार सहित अधिकारीगण, चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

प्रोएक्टिव एप्रोच और जीका रोकथाम अभियान चलाएं, राजस्थान-जयपुर में उच्च रक्तचाप व हेपेटाइटिस से मौत पर निर्देश

जयपुर। जयपुर के बजाज नगर निवासी की हीमोफैगोसाइटोसिस लिम्फो हिस्टोसाइटोसिक (एचएलएच) के साथ उच्च रक्तचाप और हेपेटाइटिस के कारण मौत होने तथा रोगी की जांच में इंसीडेंटली जीका वायरस पुष्टि को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रोएक्टिव एप्रोच के साथ प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय स्तर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि निदेशालय स्तर से सीएमएचओ जयपुर प्रथम को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जीका रोकथाम, नियंत्रण और निगरानी, आईईसी, लार्वा रोधी गतिविधियां- फोगिंग, फोकल स्प्रे  करने, नगर निगम द्वारा मच्छर रोधी अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निकटवर्ती संपर्कों में वायरस संक्रमण की जांच हेतु ब्लड, यूरिन के सेम्पल एसएमएस माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। डॉ. माथुर ने बताया कि विस्तृत दिशा-निर्देशानुसार जीका संदिग्ध मामलों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण के साथ-साथ ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मामलों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जीका पॉजिटिव मामले का रोगी के साथ निकट संपर्क का कोई हिस्ट्री है तो संचालित की जा रही रोकथाम व नियंत्रण गतिविधियों की पर्यवेक्षण निगरानी भी रखने एवं जिला मुख्यालय अधिकारियों द्वारा क्रॉस चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आमजन में जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। नगर निगम से समन्वय करते हुए नोटिस, चालान, बड़े पैमाने पर फॉगिंग, सड़क किनारे लार्वा रोधी गतिविधि और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्टीकरण कार्यवाही की जाए। सभी गतिविधियों की दैनिक रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को जयपुर के बजाज नगर निवासी 66 वर्षीय एक पुरुष मरीज की दुर्लभ बीमारी एचएलएच से मृत्यु हुई है। इस मरीज की जांच के दौरान संयोग से जीका वायरस भी पाया गया था। उन्होंने बताया कि रोगी को 20 नवंबर को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त मरीज के सेम्पल को एसएमएस मेडिकल कॉलेज जांच हेतु भेजा गया। जिसमें मरीज  जीका पॉजिटिव मिला। चिकित्सकीय रूप से रोगी जीका के लक्षणों से संबंधित नहीं होने के कारण किसी अन्य संदिग्ध बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए नमूना एनआईवी पुणे को भेजा गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

सरकारी योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन, राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने ली जिला निष्पादक समिति की बैठक

जयपुर। जयपुर कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार वाले राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर भी फोकस करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने  पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने, विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, टॉयलेट, पुस्तकालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये, साथ ही विद्यालयों के पुस्तकालयों में रखी पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों में करने एवं विद्यार्थियों को  पुस्तक अध्ययन एवं रखरखाव के लिए प्रेरित करने के लिए भी निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने ज्ञान धरा अभियान के तहत भूमि विहीन विद्यालयों को जल्द से जल्द भूखंड एवं खेल मैदान की व्यवस्था करने एवं समस्त राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने, जन आधार प्रमाणीकरण, आधार प्रमाणीकरण सहित अन्य आवंटित कार्यों से जुड़े लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मंजू शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 168

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, राजस्थान-जयपुर में पुनर्वास कर बनेगा भिक्षावृत्ति मुक्त

जयपुर। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को आपसी सहयोग एवं समन्वय से हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये हैं।  उन्होंने भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों का प्रभावी पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ताकि ऐसे व्यक्ति भिक्षावृत्ति को छोड़कर अपने कौशल और मेहनत के दम पर सम्मानजनक जीवन शुरू करें। जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों के पुनर्वास को लेकर बैठक ली। जयपुर में आगामी 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। इस विश्व स्तरीय आयोजन में जयपुर की गौरवशाली परंपरा एवं छवि धूमिल न हो, इसके लिए भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का जल्द से जल्द पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों को भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों की सूचना जिला प्रशासन एवं मानव सेवा संस्थान जयपुर द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बर 9929902320 को देकर रेस्क्यू में सहयोग प्रदान करने साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त भिखारियों  के विरूद्ध निरोधात्मक एवं कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर ने  नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित पुनर्वास गृहों की साफ-सफाई, शौचालयों की मरम्मत, पुनर्वास गृहों में भिखारियों के लिए आधारभूत सेवाओं की व्यवस्था करने, चिन्हित पुनर्वास गृहों को श्नी अन्नपूर्णा रसोई योजना से लिंक करते हुए योजना के माध्यम से भिखारियों के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ-साथ मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना में पंजीकृत कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का नि:शुल्क उपचार, टी.बी., एच.आई.वी एवं अन्य जांच कर उपचार करने, चिन्हित पुनर्वास गृहों में चिकित्सा एवं जांच सुविधा उपलब्ध करने प्रत्येक पुनर्वास गृह को निकटतम राजकीय चिकित्सालय से जोड़ते हुए भिखारियों की जांच एवं उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को भिक्षावृति में लिप्त बच्चों सूची बनाकर शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने, विभाग द्वारा संचालित बाल गृहों, निराश्रित गृहों में प्रवेश दिलाकर शिक्षा के अधिकार के तहत शिक्षा से जोड़ने के लिए स्थानीय वि़द्यालयों में प्रवेश दिलाने, बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर विभागीय गृहों में प्रवेश दिलवाने के  निर्देश दिये गए। जिला कलेक्टर ने  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को पुलिस एवं स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अन्य विभागों से समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित करने, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से भिक्षावृति में लिप्त व्यक्तियों को सर्वे उपरान्त चिन्हित कर पात्रता अनुसार बाल गृह, महिला गृह, मानसिक विमंदित गृह, वृद्धाश्रम अथवा पुनर्वास गृह आदि में प्रवेश दिलाकर देखभाल करवाने, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से भिक्षावृति में लिप्त चिन्हित व्यक्तियों के आधार कार्ड/जनाधार कार्ड आदि तैयार कर प्राथमिकता से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए  निर्देश दिये गए। जिला कलक्टर ने राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के अधिकारियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चिन्हित भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों की सूची के अनुसार 25 व्यक्तियों का एक बैच बनाकर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, प्रशिक्षित व्यक्तियों को विभागों द्वारा संचालित एवं बैंकों द्वारा उपलब्ध ऋण अथवा अनुदान एवं अन्य योजनाओं से जोडकर नियोजित करने के साथ-साथ फॉलो अप कार्यक्रम के द्वारा उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए। बैठक में मानव सेवा संस्थान, मेरी पहल संस्था, सक्षम सामाजिक उत्थान एवं विकास संस्थान, सुजस सांस्कृतिक सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को चयनित आश्रय स्थल पर विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक व्यवस्था तथा परामर्शी सेवाएँ सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुकेश मूंड सहित नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मानव सेवा संस्थान, मेरी पहल संस्था, सक्षम सामाजिक उत्थान एवं विकास संस्थान, सुजस सांस्कृतिक सेवा संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी दिए आदेश, राजस्थान-जयपुर में विशेष पुनरीक्षण से अनुपस्थित बीएलओ निलंबित

जयपुर। निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में संचालित किये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने एवं मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाये जाने वाले बीएलओ श्री अशोक कुमार को निलंबित किया गया है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने निलंबन आदेश जारी किये हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में जयपुर जिले में विशेष पुनरीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण का कार्य संपादित कर रहे हैं। रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किय, इस दौरान विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में अधिशाषी अभियंता (दक्षिण) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गांधीनगर में स्थित बूथ नम्बर- 58 के बीएलओ श्री अशोक कुमार ग़ैरहाज़िर पाये गये, जिसपर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वहीं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, शहीद ले. अभय. पारीक राजकीय बालिका विद्यालय, निदेशक पशुपालन विभाग, पशुधन भवन, टोंक रोड एवं अधिशाषी अभियंता (दक्षिण) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गांधीनगर, में स्थित बूथों का औचक निरीक्षण किया जिसमें भी बूथ नंबर- 58 का बीएलओ श्री अशोक कुमार अनुपस्थित पाये गये। जिसके बाद मौके पर ही उक्त बीएलओ के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष रूप से जो व्यक्ति 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं या जो व्यक्ति अन्य स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं वे विभिन्न फार्म जैसे फॉर्म-6  नया मतदाता कार्ड बनवाने के लिये, फॉर्म-7 नाम हटाने के लिये, फॉर्म-8 मतदाता कार्ड में संशोधन के लिये एवं फॉर्म-6बी आधार को मतदाता कार्ड से लिंक करने हेतु भरे जाते हैं। जिसके माध्यम से ऑनलाइन  Voter Helpline App के जरिये मतदाता स्वयं आवेदन कर सकते हैं अथवा मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग सहभागी लोकतंत्र के लिये जिससे अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के पर्वों में भाग ले सकें इसके लिये स्वीप गतिविधियां भी की जाती है। जिसमें 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का  Voter Helpline App/Voter Portal के माध्यम से अग्रिम आवेदन प्राप्त करने हेतु विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के शैक्षणिक संस्थानों  में कैम्पों का आयोजन कर अग्रिम आवेदन लिये गये हैं। साथ ही क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने के लिये महावीर विकलांग सेवा समिति, प्रयास संस्थान, झालाना डूंगरी, श्री निर्मल विवेक विशेष विद्यालय एवं मूक बधीर संस्थान, त्रिमूर्ति सर्किल में मतदाताओं के विशेष  कैम्पों का आयोजन किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य दिनांक 28 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। ——— Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

‘जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी जिम्मेदारी बढ़ी’, राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल से मिले नवनिर्वाचित विधायक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सलूंबर से विधायक श्रीमती शांता देवी, झुन्झुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह तथा खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। शर्मा ने विधायकों से बातचीत में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनिर्वाचित विधायक जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हुए राजस्थान की विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे तथा विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद श्री मदन राठौड़, श्री राधामोहन दास अग्रवाल, राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्य, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देकर दस मिनट में हुईं रवाना, राजस्थान-जयपुर में पार्टी मुख्यालय पहुंचीं वसुंधरा

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर उपचुनाव में जीते पांचों विधायकों और पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के 10 मिनिट के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंची राज ने नवनिर्वाचित विधायकों से बात की और तुरंत रवाना हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कोई भी शीर्ष नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं था। पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजे ने जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे शीर्ष नेतृत्व, सीएम भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने उपचुनाव में इतनी शानदार जीत हासिल की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी को नए तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।" गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 5 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर अपनी जीत दर्ज करवाई है। खींवसर, झुंझुनू, सलूंबर, देवली-उनियारा और रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता है, जबकि दौसा में कांग्रेस और चौरासी में बीएपी को जीत हासिल हुई है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

कैबिनेट सदस्य और मौजूद रहे अधिकारी, राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री से मिला यूके का प्रतिनिधि मंडल

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर यूनाइटेड किंगडम से आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आगामी 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पार्टनर कंट्री बनने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के किले भी यूके के एडिनबर्ग और विंडसर किले के समान ही भव्यता के लिए प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में प्रमुखता से पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पत्थर, गहने इत्यादि के निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिनिधिमण्डल की इस यात्रा से यूके और भारत एवं विशेषकर राजस्थान के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को अधिक मजबूती मिलेगी। यूनाइटेड किंगडम के प्रतिनिधिमण्डल में शेरोन हॉजेसन, शिवानी राजा, हलेना डॉलीमोर, कनिष्क नारायण, साहिल वेद हंसरानी, पुनीत गुप्ता, अतुल झांब, क्षितिज सिंघवी एवं गौरव चक्रवर्ती एवं उमर शामिल थे। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री श्री के.के. विश्नोई भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री निवास पर रात्रिभोज का हुआ आयोजन सिंगापुर एवं यूनाइटेड किंगडम से राजस्थान दौरे पर आए प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर रात्रिभोज आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।    इस अवसर पर सिंगापुर के प्रतिनिधिमण्डल में डिजिटल विकास और सूचना मंत्रालय वरिष्ठ राज्य मंत्री जेनिल पुथुचेरी, प्रधानमंत्री कार्यालय से वरिष्ठ राज्यमंत्री डेसमंड टैन कोक मेंग, शिक्षा और जनशक्ति राज्य मंत्री गेन सियो हुआंग, शिक्षा और वित्त मंत्रालय से वरिष्ठ संसदीय सचिव शॉन हुआंग एवं संसद सदस्य जी याओ क्वान, राचेल ऑग एवं सक्तियादी सुपाट सहित अन्य सदस्य रात्रिभोज में शामिल हुए। साथ ही उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत, नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, सांसद श्री मदन राठौड, श्री घनश्याम तिवाड़ी, श्री राव राजेन्द्र सिंह, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, पूर्व मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी सहित विधायकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और संशोधन में तेजी लाएं, राजस्थान-जयपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और संशोधन करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ स्थानों पर सूचियों में मतदाता-जनसंख्या अनुपात और पुरुष-महिला लिंगानुपात का आंकड़ा कम रहने पर चिंता जाहिर की है, जिसे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान दुरुस्त किया जाना चाहिए। श्री महाजन ने बुधवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नए नाम जोड़ने के क्रम में नव मतदाताओं को विशेष रूप से लक्षित किया जाए। युवाओं को मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण परिसरों में विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर नए मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन (वीएचए) एप का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें। 18 वर्ष आयु होने पर स्वत: ही मतदान के योग्य नहीं हो जाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नई पीढ़ी को यह समझाने की आवश्यकता है कि कोई व्यक्ति 18 वर्ष की आयु होने पर स्वत: मतदान के योग्य नहीं हो जाता। मतदान करने की योग्यता हासिल करने के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ना आवश्यक है और उसके लिए वीएचए एप अथवा वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन या बीएलओ के समक्ष आवेदन करना होता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में स्थानीय स्तर पर सक्रिय सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। श्री महाजन ने कहा कि आगामी 28 नवम्बर तक एसएसआर कार्यक्रम-2025 के तहत प्रारूप मतदाता सूचियों पर दावे-आपत्तियां भी प्राप्त हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 24 दिसम्बर तक नए नाम जोड़ने, हटाने और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के काम में सावधानी और सक्रियता की आवश्यकता है, ताकि अधिकतम कमियों को दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कम मतदाता-जनसंख्या अनुपात और लिंगानुपात वाले चिन्हित जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा संवेदनशीलता के साथ काम करने पर जोर दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115

आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान, राजस्थान-जयपुर के गांव में लगी रात्रि चौपाल

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु दिनांक ग्राम पंचायत बिलौंची में श्रीमान अतिरिक्त जिला कलक्टर महोदय चतुर्थ श्रीमती सुमन पंवार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों को जानकारी प्रदान की, जिससे इन योजनाओं से अधिकाधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 35 परिवाद (10 राजस्व, 08 पंचायतीराज, 04 विद्युत विभाग, 13 अन्य) प्राप्त हुये। उक्त परिवादों में से अधिकतर परिवादो का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष परिवादो के लिये अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ ने 3 दिवस में निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किये। रात्रि चौपाल के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ ली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के होंगे एमओयू, राजस्थान-जयपुर में ऊर्जा विभाग की प्री-समिट आज

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को प्रातः 11 बजे से होटल जयपुर मैरियट में राइजिंग राजस्थान के तहत ऊर्जा विभाग की ओर से प्री-समिट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्यमी एवं निवेशक तथा अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। ऊर्जा विभाग के प्री-समिट के उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आलोक स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके पश्चात् सीआईआई, एनटीपीसी, टाटा पावर, सिक्योर मीटर, आइसोलेशन एनर्जी, सिमन्स एनर्जी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जीई वेमावा इंडिया सहित अनेक सरकारी एवं प्राइवेट कम्पनियों के प्रमुख अपना उद्बोधन देंगे। साथ ही मुख्य सचिव राजस्थान श्री सुधांशु पंत भी उद्बोधन देंगे। इसके बाद एनर्जी सेक्टर में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आलोक ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत ‘एम्पावरिंग राजस्थान: अनलोकिंग द स्टेट एनर्जी पोटेन्,यल’ थीम पर आयोजित इस प्री-समिट में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बायोमास ऊर्जा उत्पादन से जुड़ी कंपनियों, सी आई आई एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभ के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में नई परियेाजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। राजनिवेश पोर्टल पर बड़ी संख्या में अक्षय ऊर्जा से संबंधित निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे प्रतीत होता है कि राजस्थान में निवेश के लिए निवेशकों में खासा उत्साह है। राजस्थान सरकार की यह नीति है कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में हर सम्भव कदम उठाकर ऊर्जा नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करें और हर नागरिक का इसके लाभों से जोड़ें। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, विकास एवं विस्तार की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर के निर्देशन में ऊर्जा क्षेत्र में अधिकाधिक निवेश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में विकास को गति मिलने के साथ ही अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध होंगे। राजस्थान में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बने। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

लुप्त कला एवं संस्कृति का संवर्द्धन करने आयोजन, राजस्थान-जयपुर में होगा युवा महोत्सव

जयपुर। राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान युवा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक-जिला-संभाग-राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर इसी माह 25 नवम्बर से युवा महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ होगा जो 5 दिसम्बर तक चलेगा। जिला स्तर पर 6 से 17 दिसंबर एवं संभाग स्तर पर 18 से 25 दिसम्बर तक युवा महोत्सव आयोजित किया जावेगा। राजस्थान युवा बोर्ड की और से विकसित भारत ,विकसित भारत, विकसित राजस्थान के तहत ’विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ थीम पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जावेगा । आयोजन का उद्देश्य राज्य की दुर्लभ परम्परागत लुप्त कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। लुप्त कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए स्थानीय युवाओें की प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाना इसका मुख्य उद्देश्य हैै। युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी जैसे विज्ञान, डिजिटल मेला का आयोजन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं (सामुहिक लोक गायन, सामुहिक लोकनृत्य, एकल लोक गायन, एकल लोक नृत्य), कविता पाठ, कहानी लेखन, चित्रकला भाषण, हस्त कला, वस्त्र कला, कृषि उत्पाद का आयोजन किया जाएगा। वहीं, राजस्थान की लुप्त कला जैसे- फड़, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, माण्डणा लंगा, मांगणीयार कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि 6. डिजिटल स्किल आयोजित की जायेगी। युवा महोत्सव के आयोजन से युवा वर्ग मे कला ,परम्पराओं एवं राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना एवं राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सहयोग बढ़ाने के साथ ही धर्म, भाषा, संस्कृति जीवन शैली, रहन-सहन, आदतों की विविधता की समझ एवं सम्मान विकसित हो सकेगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करके उन्हें सुविधा एवं प्रोत्साहन प्रदान कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया जायेगा। महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए युवा कलाकारों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं। राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाईट WWW.YOUTHBOARD.RAJASTHAN.GOV.IN पर राजस्थान युवा फेस्टिवल— 2024 आइकन पर क्लिक कर अपना जिला एवं ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद पूरा विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रत्येक युवा कलाकार के लिए अनिवार्य हैं। बिना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के युवा कलाकार युवा महोत्सव में भाग नहीं ले सकता। समस्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/प्रारंभिक जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दूदू समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयपुर, जयपुर ग्रामीण व दूदू, को मीटिंग आहूत कर युवा महोत्सव के निर्देश प्रदान कर दिये गऐ है। दिनांक 17 नवंबर से वी.सी के माध्यम से समस्त शिक्षा अधिकारियों को युवा महोत्सव हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु पाबंद किया गया। जिला स्तर से बने व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से सभी पीईईओ, यूसीईईओ एवं संस्थाप्रधानों को युवा महोत्सव के प्रचार प्रसार अधिकाधिक एवं ऑन-लाइन रजिस्टेªशन करवाने हेतु पाबन्द किया गया। युवाओं में नवाचार को बढ़ाव देने, व्यक्तित्व क्षमता में वृद्धि करने एवं कौशल संवर्द्धन के लिए डिजिटल मेले का भी आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव से  ग्राम स्तर पर संचालित सरकारी/गैर सरकारी विद्यालय महाविद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को सहित स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। ब्लॉक, जिला, संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में प्रत्येक प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता दलों के सदस्यों को नकद पुरस्कार एवं राजस्थान कला-रत्न लोगों सहित स्मृति चिन्ह पुरस्कार, प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। द्वितीय एवं तृतीय सदस्यों को कला-रत्न लोगो सहित स्मृति चिन्ह प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। राज्य युवा महोत्सव में प्रत्येक प्रतियोगिताओं मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता दलों के सदस्यों को नकद पुरस्कार, कला-रत्न लोगो सहित चिन्ह पुरस्कार वं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम विजेता को अन्तर्राष्ट्रीय युवा भ्रमण कार्यक्रम में सहभागिता की जायेगी एवं द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को एवं संभाग के प्रथम विजेतओं को राष्ट्रीय युवा भ्रमण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगें। ब्लॉक जिला संभाग, स्तरीय युवा महोत्सव में प्रत्येक प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता दलों के सदस्यों को नकद पुरस्कार एवं राजस्थान कला-रत्न लोगो सहित स्मृति चिन्ह पुरस्कार, प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 250 रुपये, वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 1000 रुपये, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 50 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 25 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 10 हजार रखा निर्धारित किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 108

मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के विशेष प्रचार प्रसार के दिए निर्देश, राजस्थान-जयपुर में पशुपालन मंत्री ने ली बैठक

जयपुर। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने वित्त वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पशु कल्याण और पशुपालक हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पशुपालन मंत्री मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बजट घोषणा के तहत पशुधन विकास कोष, सेक्स सोर्टेड सीमन और ब्रीडिंग पॉलिसी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के विशेष प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी से ही हमारी इस योजना  का लाभ लोगों तक पहुंच पाएगा। उन्होंने इसे हाइब्रिड मोड पर भी चलाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने प्रत्येक मोबाइल वेटरिनरी यूनिट में एक आगंतुक पंजिका रखने के निर्देश दिए जिससे लाभार्थी अपने सुझाव और शिकायतें उसमें दर्ज कर सकें और इस सेवा को और बेहतर करने में विभाग को मदद मिल सके। कुमावत ने विभागीय पदोन्नति के लिए निदेशक सहित सभी पदों की डीपीसी जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए साथ ही रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया को भी गति प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने भवन रहित संस्थाओं के लिए भवन निर्माण के कार्य को भी जल्द से जल्द योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया जिससे पशुओं और पशुपालकों को समस्याओं से निजात मिल सके। श्री कुमावत ने पशु मेलों में प्रचार प्रसार की स्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि इसे दुरुस्त करने का प्रयास होना चाहिए ताकि लोगों को मेलों और उनमें होने वाली गतिविधियों की जानकारी हो सके। पशुपालन मंत्री ने गोशालाओं के जमीन की आवंटन नीति की समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसका सरलीकरण होना चाहिए। जिला गोपालन समिति की बैठक समय पर आयोजित करने के निर्देश देते हुए श्री कुमावत ने कहा कि गोशालाओं को समय पर अनुदान मिलना चाहिए और इसके लिए गोशाला समितियों की बैठक समय पर होना आवश्यक है। उन्होंने मध्य प्रदेश और उड़ीसा की तरह प्रदेश में भी गौ अभ्यारण्य की स्थापना पर बल दिया जिससे गायों को आश्रय की सुविधा मिल सके। उन्होंने गाय के गोबर और गौमूत्र के प्रसंस्करण और उससे बनने वाले उत्पादों के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए जिससे किसान और पशुपालक आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें। उन्होंने गोशालाओं में ए आई के उपयोग पर भी बल दिया। श्री कुमावत ने एनएलएम की तरह गायों के लिए भी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। आगामी बजट घोषणा पर चर्चा करते हुए श्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसी योजना बनाएं जो अधिक से अधिक किसानों और पशुपालकों के हित में हों और जिनका क्रियान्वयन धरातल पर सुगमता से हो सके। बैठक में शासन सचिव, पशुपालन एवं गोपालन डॉ समित शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पशुपालन, डेयरी और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में हम इन संभावनाओं को धरातल पर लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राइजिंग राजस्थान को इसके लिए एक अच्छा अवसर बताया। बैठक में पशुपालन निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़, गोपालन निदेशक डॉ सुरेश मीना, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ आनंद सेजरा तथा श्री प्रह्लाद सहाय नागा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

कल्याणकारी योजनाओं का जन-जन को मिले लाभ, राजस्थान-जयपुर कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में कलक्टर ने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किराये के भवन में संचालित हो रही आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जल्द से जल्द सरकारी भवन मुहैया करवाने अथवा भवन हेतु भूमि आवंटन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने के साथ साथ स्कूल भवन एव छात्रावास के साथ-साथ स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु भूमि आवंटन के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करवाने एवं खोले गए रास्तों पर ग्रेवल रोड बनाने की आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये। रास्ते संबंधी जो प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है उनका अनुतोष परिवादी द्वारा संबंधित न्यायालय से ही प्राप्त किया जा सकेगा। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को समस्त अटल सेवा केन्द्रों में बिजली कनेक्शन, ई-मित्र की सुविधा एवं शौचालय सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीएम श्री विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियां दुरुस्त रखने एवं अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राजकीय कार्यालयों के शौचालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को पीएम सूर्य घर योजना से आमजन को लाभांवित करने एवं समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद के दौरान किसानों को ग्रेडिंग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक किसानों को उनकी फसल की उपज का वाजिब दाम मिल सके। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरक्ति जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्री मुकेश कुमार मूंड सहित नगर निगम, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्या एवं अधिकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, समस्तर उपखण्ड अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधीशासी अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने की अगवानी, राजस्थान-जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे उपराष्ट्रपति

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के बुधवार को जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर अगवानी की। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग श्री अश्विनी भगत, पुलिस महानिदेशक श्री यू आर साहू, जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री बीजू जॉर्ज जोसफ, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार सोनी एवं अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

भगत सिंह से तुलना का पोस्टर हो रहा ट्रेंड, राजस्थान-जयपुर में मीणा की रिहाई को लेकर निकलीं रैलियां

जयपुर. नरेश मीणा की गिरफ्तारी अब जातिगत गोलबंदी का रूप लेती जा हरी है। उनके समर्थक अब मीणा समाज के नेताओं को फोन कर समर्थन की मांग कर रहे हैं। इसके कई वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। वहीं नरेश के समर्थन में मीणा समाज की तरफ से आज देवली-उनियारा सहित कई जगहों पर रैलियां निकाली जा रही हैं। रैलियों में जो पोस्टर लहराए जा रहे हैं उनमें नरेश मीणा को भगत सिंह की तरह पेश किया जा रहा है। यही नहीं उनके समर्थन में स्थानीय भाषा में गाने भी तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन के लिए अब यह ट्रेंड बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहा है। शुक्रवार को नरेश को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने नरेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरेश के खिलाफ 10 धाराओं में केस नरेश के खिलाफ पुलिस ने 10 अगल-अलग धाराओं में मुकदमें दर्ज किए हैं। इसके अलावा उनके पूर्व के मुदकमों पर भी अब गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौजूदा घटनाक्रम में नरेश मीणा के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी बड़ी धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई अधिवक्ता अब नरेश के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं। एसडीएम पर भी उठ रहे सवाल पूरे घटनाक्रम में एसडीएम की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऑन कैमरा एसडीएम अमित चौधरी ने यह स्वीकार किया है कि जिला कलेक्टर के कहने पर उन्होंने कुछ लोगों को समरावता में वोट डालने के लिए कहा था। चुनाव से जुड़े विशेषज्ञ कह रहे हैं कि एसडीएम ने चुनावी नियमों के बाहर जाकर यह काम किया है इसके लिए वे दोषी हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 194

कार्तिक पूर्णिमा पर किया दीपदान, राजस्थान-जयपुर में यज्ञ वेदी कुण्ड हुआ रोशन

जयपुर। गलता जी तीर्थ में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ वेदी कुण्ड पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित थे। साथ ही,  विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह पूर्वक इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया व भारत की सनातन परंपरा से रूबरू हुए। इस अवसर पर गालव ऋषि जी मंदिर में पुष्प मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर में सुंदर सजावट भी की गई। गालव ऋषि जी कुंड पर 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज की मेयर श्रीमती कुसुम यादव, आयुक्त नगर निगम हेरिटेज श्री अरुण हसीजा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर श्री आशीष कुमार सहित नगर निगम एवं देवस्थान विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मेयर द्वारा गालव ऋषि जी की आरती उपरांत कुंड पर दीपदान किया गया और आयोजन के उपरांत भक्तजनों को जिला प्रशासन द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 118

पानी की टंकी पर चढ़कर मनाने पहुंचे किरोड़ी मीणा, राजस्थान-जयपुर में युवा दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कराने धरना

जयपुर. एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग लेकर रविवार दोपहर जयपुर के हिम्मत नगर इलाके में बनी पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा करीब 48 घंटे बाद नीचे उतर आए हैं. किरोड़ी लाल मीणा खुद सीढ़ी की मदद से पानी की टंकी पर चढ़े और युवाओं को समझाया. इसके बाद वे नीचे उतरने के लिए मान गए. तुरंत ही एक क्रेन की मदद से भाजपा नेता समेत दोनों युवाओं को नीचे उतार लिया गया. पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'इन दोनों युवकों की सभी मांगों को लेकर मैं 14 नवंबर को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करूंगा, और उन पर बात करूंगा. एसआई भर्ती परीक्षा की हर पहलू से जांच की जाएगी. हमने 50 से ज्यादा ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है. उपचुनाव के बाद इस मामले में कोई फैसला लिया जाएगा.' 'बेइमानी नहीं होती तो आज ये थानेदार होते' किरोड़ी ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़े युवाओं में से एक विकास बिधूड़ी है, जो 7 नंबर से परीक्षा पास नहीं कर पाया. वहीं दूसरा अभ्यर्थी लादू गोदारा है, जो महज तीन नंबर से परीक्षा पास नहीं कर सका. ये वो महनती बच्चे हैं, अगर पिछले राज में ये बेईमानी नहीं होती. पेपर माफिया पैदा नहीं होते तो आज ये लोग थानेदार होते. खाना-पानी साथ लेकर चढ़े किरोड़ी लाल मीणा आज सुबह इन युवकों ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि उन्होंने रविवार दोपहर से कुछ नहीं खाया है. मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन ने उन्हें पीने के लिए पानी भिजवाया था. लेकिन, उन्होंने पानी नहीं पीया. उन्होंने आरोप लगाया कि हमें पानी में कुछ मिलाकर दिया गया, हम पानी नहीं पी पा रहे हैं. इसीलिए युवकों को मनाने पानी की टंकी पर चढ़ते वक्त किरोड़ी लाल मीणा उनके लिए पानी और खाना साथ लेकर गए थे. कमेटी की रिपोर्ट पर सीएम लेंगे आखिरी फैसला बताते चलें कि राज्य सरकार ने यह परीक्षा रद्द करने या न करने का फैसला करने के लिए 1 अक्टूबर को 6 मंत्रियों की एक कैबिनेट समिति बनाई थी. इस परीक्षा में 800 से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए थे और पुलिस अकादमियों में प्रशिक्षण ले रहे थे. लेकिन पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद इनमें से 50 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच SOG कर रही है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीएम भजनलाल शर्मा आखिरी फैसला लेंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

समसामयिक और जरूरी चेतावनी है ‘बंटोगे तो कटोगे’, राजस्थान-जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया आगाह

जयपुर. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में बड़ा बयान दिया। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जिस बंटोगे तो कटोगे नारे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसे लेकर रामभद्राचार्य ने कहा कि ये बातें समसामयिक हैं और सत्य हैं। हमें बंटना नहीं है। चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों। जब हम सब एक होकर रहेंगे, हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। जैसे एक अंगुली एक होती है तो कोई भी तोड़ देता है, लेकिन जब ये मिलकर मुक्का बन जाती है तो तोड़ने वाले के दांत टूट जाते हैं। गौरतलब है कि बीते चार दिनों में रामभद्राचार्य ने पीओके, पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर लगातार बयान दिए हैं। दो दिन पहले उन्होंने जयपुर में श्रीराम कथा के दौरान कश्मीर में धारा-370 और पाकिस्तान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धारा-370 की बात मत करो, थोड़े दिन में ही पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा। अब वह दिन दूर नहीं, जब विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा। उन्होंने कहा, कश्मीर हमारा है। हमारे देश का अभिन्न अंग है। इसे देश से कोई अलग नहीं कर सकता। कश्मीर भारत का सिरमौर है। भारत माता आप चिंता मत करिए। जब तक जगदगुरु रामभद्राचार्य का यह त्रिदंड रहेगा। भारत की ओर कुदृष्टि रखने वालों की आंख निकाल कर रख दी जाएगी। उन्होंने कहा, भगवान राम ने देश को एक करने का काम किया था। पहले प्रधानमंत्री ने देश को बांटने का काम किया उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लिए बिना कहा, हमारे देश का दुर्भाग्य देखिए कि पहले प्रधानमंत्री ने देश को बांटने का काम कर दिया। जो कश्मीर हमारे भारत का मुकुट मणि है। ऋषि कश्यप की जन्मस्थली है। इस कश्मीर में भगवान शिव अमरनाथ के रूप में विराजित हैं। माता वैष्णो का जहां धाम है। उस कश्मीर को आधा कर दिया। कश्मीर का आधा हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया, जो बचा उसमें धारा-370 लगवा दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115

बाथरूम में खुद को लॉक कर बचाई अस्मत, राजस्थान-जयपुर में युवती को धोखे से फार्म हाउस बुलाया

जयपुर. राजधानी जयपुर में सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा गांव में रविवार देर रात एक फार्म हाउस के कमरे में एक युवती को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई को मोबाइल फोन के जरिए दी। युवती के भाई ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले को लेकर तत्परता दिखाई और युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मोरीजा गांव स्थित फार्म हाउस पहुंची और युवती को दस्तयाब किया और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, इससे पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, अब सामोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से एक सूचना मिली थी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मामले को गंभीरता सेलिया गया और तुरंत प्रभाव से युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार परफार्म हाउस पर पहुंचे। जहां पर फार्म हाउस के कमरे का गेट टूटा हुआ मिला और फार्म हाउस से युवती को दस्तयाब किया गया है। चौमूं थाने लाकर प्राथमिक पूछताछ के बाद युवती को सामोद पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इवेंट के बहाने युवती को फार्म हाउस पर लाया युवती इवेंट का काम करती है और इवेंट का काम करने के बहाने ही युवती को यहां पर लाया गया था। जहां पर फार्म हाउस पर काम करने वाले केयरटेकर ने युवती के साथ गलत घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। इस दौरान युवती ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और केयरटेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान युवती ने वापस से अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक ने बाथरूम का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को बचा लिया। लेकिन आरोपी फिलहाल मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने लिए टीमें गठित सामोद थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि मोरीजा के फार्म हाउस पर युवती के साथ केयरटेकर द्वारा गलत काम करने का प्रयास किया गया है। मामले में युवती के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

देश का पहला 60 किमी लंबा ट्रॉयल ट्रैक तैयार, राजस्थान-जयपुर में होगा पहली बुलेट ट्रेन का परीक्षण

जयपुर. राजस्थान में देश का पहला ट्रेन ट्रायल ट्रैक लगभग तैयार हो चुका है। 60 किमी लंबा यह ट्रैक पूरी तरह से सीधा नहीं है, इसमें कई घुमावदार बिंदु बनाए गए हैं। इससे इस बात का ट्रायल लिया जा सकेगा कि स्पीड से आने वाली ट्रेन बिना स्पीड कम किए घुमावदार ट्रैक से कैसे गुजरेगी। डीडवाना जिले के नावां में यह ट्रैक तैयार हो रहा है। पहला चरण पूरा होने के बाद 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन का भी परीक्षण किया जा सकता है। यह टेस्ट ट्रैक रेलवे को आधुनिकता की ओर ले जाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक के जरिए रेलवे संसाधनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर पाएगा और सुरक्षा भी काफी बढ़ जाएगी। देश में हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक के व्यापक परीक्षण के लिए भारतीय रेलवे राजस्थान के डीडवाना जिले के जोधपुर डिवीजन के नावा में गुढ़ा-थाठाना मीठड़ी के बीच 60 किमी का देश का पहला आरडीएसओ समर्पित परीक्षण ट्रैक विकसित कर रहा है। यह रेलवे ट्रैक जयपुर से लगभग 80 किमी दूर सांभर झील के बीच से निकाला गया है। आरडीएसओ डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक के काम को दो चरणों में मंजूरी दी गई है। चरण 1 के काम को दिसंबर 2018 में और चरण 2 के काम को नवंबर 2021 में मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 820 करोड़ रुपये है। समर्पित परीक्षण ट्रेक के निर्माण में सात बड़े पुल, 129 छोटे पुल और चार स्टेशन (गुढ़ा, जब्दीनगर, नावां और मिठड़ी) शामिल हैं। इस परियोजना के तहत 27 किमी का काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2025 तक पूरा काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्पीड टेस्ट, स्थिरता, सुरक्षा पैरामीटर, दुर्घटना प्रतिरोध, गुणवत्ता सहित हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक और वस्तुओं की व्यापक परीक्षण सुविधाएं इस परियोजना के अंतर्गत रोलिंग स्टॉक आदि का विकास किया जा रहा है। इस समर्पित परीक्षण ट्रैक में ट्रैक सामग्री, पुल, टीआरडी उपकरण, सिग्नलिंग गियर और भू-तकनीकी अध्ययन का परीक्षण भी शामिल है। ट्रैक पर पुल, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज जैसी विभिन्न संरचनाएं बनाई गई हैं। इस ट्रैक पर आरसीसी और स्टील ब्रिज बनाए गए हैं, जो जमीन के नीचे और ऊपर हैं। इन पुलों को कंपनरोधी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इन पुलों के जरिए इसके ऊपर से तेज गति से गुजरने वाली ट्रेन की प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जा सकता है। पुल का निर्माण टर्न-आउट सिस्टम का उपयोग करके किया गया है। यानी ऊपर भारी आरसीसी बॉक्स लगाकर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। सांभर का वातावरण क्षारीय होने के कारण स्टील में जंग नहीं लगेगा। साथ ही हाई स्पीड ट्रेन के कंपन को भी कम किया जा सकेगा। इन संरचनाओं के बीच से बुलेट ट्रेन को गुजारकर गति का परीक्षण किया जाएगा। यह देश का पहला डेडिकेटेड ट्रैक होगा, जहां पड़ोसी देश भी अपनी ट्रेनों का परीक्षण करा सकेंगे। गौरतलब है कि देश में बने कोचों, इंजनों और ट्रेन रैक के ट्रायल के लिए रेलवे के पास कोई समर्पित लाइन नहीं थी। सभी लाइनों पर काफी ट्रैफिक है। ऐसे में ट्रायल के लिए कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में यहां न केवल बुलेट ट्रेन बल्कि हाई-स्पीड, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन का भी परीक्षण किया जाएगा। इस ट्रैक पर हाई-स्पीड, सेमी-स्पीड और मेट्रो ट्रेनों का भी परीक्षण किया जा सकता है। रेलवे की आरडीएसओ यानी रिसोर्स डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन की टीम ट्रायल की निगरानी करेगी। रेलवे की यही टीम कोच, बोगी और इंजन की फिटनेस की जांच करती है। रेलवे किसी भी कोच या इंजन को ट्रैक पर चढ़ाने से पहले हर पैरामीटर की जांच करता है कि तय गति से ज्यादा कंपन तो नहीं होगा। खराब ट्रैक पर ट्रेन का रिस्पांस आदि भी जांचा जाएगा। हाई-स्पीड समर्पित रेलवे ट्रैक 60 किमी लंबा है, लेकिन मुख्य लाइन 23 किमी लंबी है। गुढ़ा में इसका हाई-स्पीड 13 किमी लंबा लूप है। रेलवे में लूप का उपयोग क्रॉसिंग को पार करने या विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रेनों को बिना किसी रुकावट के गुजारने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नावा स्टेशन पर 3 किमी का क्विक टेस्टिंग लूप और मीठड़ी में 20 किमी का कर्व टेस्टिंग लूप बनाया गया है। ये लूप अलग-अलग डिग्री के घुमावों पर बनाए गए हैं। खराब ट्रैक पर ट्रेन डगमगाने और झटके खाने लगती है। ट्रैक खराब होने पर स्पीड क्या होनी चाहिए और इसका क्या असर होगा, इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए 7 किलोमीटर लंबा घुमावदार ट्रैक बिछाया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 162

बागी होने पर लिया एक्शन, राजस्थान-जयपुर की देवली-उनियारा के निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा कांग्रेस से निलंबित

जयपुर. कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नरेश मीणा देवली-उनियारा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि यदि देवली-उनियारा से नरेश के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के आदेश में नरेश पर पार्टी विरोधी कार्यशैली के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। हरीश मीणा के सांसद बनने के बाद खाली हुई देवली सीट से कांग्रेस ने कस्तूर मीणा को मैदान में उतारा है। नरेश मीणा यहीं से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब नरेश मीणा यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत दोसांझ का आज शाम होगा कॉन्सर्ट

जयपुर. दिलजीत दोसांझ आज यानी रविवार को गुलाबी शहर को अपने सुरों से सराबोर करेंगे। शाम छह बजे एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में कॉन्सर्ट में उनका कॉन्सर्ट शुरू होगा। हालांकि, शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट काफी संख्या में बेज दिए गए थे। इसलिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर किसी का फर्जी पाया गया तो उसकी एंट्री नहीं होगी। शो में एंट्री के लिए छह गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा आयोजकों ने पार्किंग के लिए ग्राउंड भी किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए जोमाटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट की ओर से बेचे गए टिकट ही मान्य होंगे। पिछले दिनों जयपुर में दोसांझ के शो के फर्जी टिकटों का बड़ा खुलासा हुआ था। ईडी तक ने इस पर कार्रवाई की थी। शो के टिकट ब्लैक में भी बेजे गए जो टिकटों की कीमत से कहीं ज्यादा में खरीदे गए। कुछ दिन पहले इस मामले में ईडी ने जयपुर और देश भर में अन्य 13 ठिकानों पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ा था। ब्लैक में 80 हजार तक में बिके थे टिकट गौरतलब है कि आयोजकों ने टिकट की कीमत तीन हजार से 20 हजार रुपये तक रखी है। लेकिन ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जब लोगों को लाखों रुपये के फर्जी टिकट बेचे गए हैं। ब्लैक में लोग इस टिकट को 20 हजार से 80 हजार तक में बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड फैन बेल्ट वाले टिकटों की है, जो स्टेज के बिल्कुल सामने की ओर है। 15 हजार दर्शकों की क्षमता दिलजीत शनिवार को साउंड चेक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जेईसीसी ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपनी पोजिशन और साउंड ट्रैक के बारे में जानकारी ली। उनके लिए ग्रीन रूम भी तैयार किया गया है, जहां वे शो से पहले आराम करेंगे। जेईसीसी की टीम के मुताबिक यहां 15  हजार दर्शकों की क्षमता है और परिसर में तीन हजार कारों की पार्किंग की व्यवस्था है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 118

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य बताया सनातन विरोधी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत के कॉन्सर्ट का विरोध

जयपुर. मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का जयपुर के जेईसीसी में 3 नवंबर को कॉन्सर्ट होने जा रहा है। लेकिन यह कॉन्सर्ट पहले ही विवादों में आ गया है। पहले कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट सोशल मीडिया पर बिग गए वहीं अब बीजेपी विधायक भी इसके विरोध में आ गए हैं। राजधनी जपयुर की हवामहल सीट से विधायक बाबा बालमुंकुंदाचार्य ने यह कहते हुए इस कॉन्सर्ट का विरोध किया है कि यह कल्चर सनातन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उटपटांग कॉन्सर्ट के बजाए सत्संग होना चाहिए। विधायक ने दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के उटपांग आयोजन करने से समाज को लाभ नहीं है। करना है तो सत्संग करवाना चाहिए। सबका अपना-अपना मनोरंजन है लेकिन मैं सनातनी हुं, मेरा मानना है कि सत्संग होने से सदवचन मिलते हैं। जीवन में अच्छा करने का मार्गदर्शन मिलता है। लेकिन कॉन्सर्ट से समाज में कोई लाभ नहीं है। हाल में दोसांज का कॉन्सर्ट दिल्ली में भी हुआ था और यह शो जबरदस्त हिट रहा था। लेकिन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट के बाद उनकी फैन्स फॉलोइंग की चर्चा के साथ, एथलीट खिलाड़ियों ने विरोध भी किया। क्योंकि कॉन्सर्ट की वजह से स्टेडियम की हालत खराब हो गई। यहां स्टेडियम में बोतलें बिखरी दिखी और रनिंग ट्रैक पर कचरा और हर्डल्स टूटे हुए दिखे। जिसकी शिकायत की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

चार ट्रेनें रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, राजस्थान-जयपुर जंक्शन पर इसी महीने बदलाव

जयपुर. राजधानी जयपुर से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जयपुर रेलवे में कुछ डेवलपमेंट के कामों की वजह से 29 नवंबर से ट्रेन रूट बदले जाएंगे। काम की वजह से रूट बाधित रहने के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन दो महीने तक जयपुर जंक्शन से नहीं होगा। राजधानी जयपुर से रेल यात्रा की टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने जयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेन रूट दो महीने के लिए रद्द होंगे, जबकि दर्जन भर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम करीब दो महीने चलने वाला है। ऐसे में यह स्थिति 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बनी रहेगी। यहां शॉपिंग जोन भी बनाया जा रहा है। चार ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा रूट जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बठिण्डा-जयपुर-बठिण्डा ट्रेन, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन का संचालन प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा। जबकि 28 नवंबर से नौ जनवरी तक बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से सात जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और चार दिसम्बर से आठ जनवरी तक अजमेर-शोलापुर टे्रन बदले रूट से चलेगी। वहीं, 18 नवंबर से 12 जनवरी के मध्य अलग-अलग समयावधि में जयपुर-हिसार, जयपुर-बठिण्डा, जयपुर-बयाना-बयाना, जयपुर-मथुरा-जयपुर और जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर ट्रेन भी जयपुर जंक्शन नहीं आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनेंगे जयपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए 700 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को कई अच्छी सुविधाएं मिलने वाली हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 121

पहचान छिपाने लगाए थे फर्जी आधार कार्ड, राजस्थान-जयपुर के होटल से प्रेमियों को पुलिस ने पकड़ा

जयपुर. विश्वकर्मा थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से एक होटल में कमरा लेकर रुके प्रेमी युगल को पकड़ा है। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस ने दोनों युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा थाने में पिछले दिनों एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जहां पुलिस टीम होटल में नक्शा-मौका बनाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान होटल रूम पहुंचने पर वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने रूम खुलवाया तो रूम के अंदर एक प्रेमी युगल ठहरे हुए मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पुलिस निगरानी में बैठाया गया और पुलिस ने होटल रूम का नक्शा-मौका तैयार कर अपनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल से उनका नाम-पता पूछा तो उन्होंने खुद को दौलतपुरा का रहने वाला बताया। होटल में रुकने के कारण के बारे में पूछने पर वे कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस द्वारा आईडी मांगे जाने पर उन्होंने अपनी आईडी उनके पास नहीं होना बताया। इसके बाद होटल में रूम के लिए दी गई आईडी के बारे में पूछने पर दोनों घबरा गए। पुलिस ने होटल संचालक से दोनों की आईडी के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर होटल संचालक की ओर से प्रेमी युगल द्वारा दी गई आधार कार्ड की कॉपी दे दी गई। फर्जी आधार कार्ड से होटल में रूम लेने का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी प्रेमी युगल ने पहचान छिपाने के लिए होटल में फर्जी आधार कार्ड उपयोग करना बताया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

सख्त कार्रवाई की मांग, राजस्थान-जयपुर में विधायक बालमुकुंद आचार्य पर समरसता बिगाड़ने का आरोप

जयपुर. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी यासुब अब्बास ने हवा महल विधायक बालमुकुंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हवा महल विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह सब हथकंडे अपना रहे हैं। अब्बास ने कहा कि धार्मिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, हवा महल विधायक बार-बार हमारे धैर्य को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि लखनऊ में हमारी बात देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी हुई है और उन्हें सारे मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस पर कार्रवाई करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। अब्बास ने कहा कि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री से समय मांग रहे हैं, समय मिलते ही सारा विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और विधायक के ऊपर कारवाई करने की मांग की जाएगी, यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिया समुदाय चक्काजाम करेगा। जानिये क्या था मामला अब्बास का कहना है कि इमाम हुसैन के चालीसवें का जुलूस निकाला जा रहा था, हजारों अकीदतमंद लोगों ने इस जुलूस मे हिस्सा लिया। जुलूस के रूप में शिया समाज के लोग कौमी इमामबाड़े से कर्बला के लिए पैदल निकले लेकिन रास्ते में विधायक बालमुकुंद आचार्य और शिया समाज के लोगों में नोकझोंक हो गई। दरअसल ये जुलूस साल में दो बार निकलता है। एक मोहर्रम की दस तारीख को इमाम हुसैन की शहादत पर और दूसरे चालीस दिन के बाद उनके चालीसवें पर, ये जुलूस राजस्थान प्रशासन में रजिस्टर्ड हैं साथ ही वक्त और जगह भी दर्ज है। इसलिए ये जुलूस अपने वक्त पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से शिया कौमी इमामबाड़ा पन्नीगरान मौहल्ला जयपुर से अपने सही समय पर उठा और सुभाष चौक होता हुआ अपने नियमित रूट से कर्बला रामगढ़ मोड़ के लिए निकला। जैसे ही जुलूस जोरावर सिंह गेट पर पहुंचा, हवामहल विधानसभा विधायक बालमुकुंद आचार्य अपनी गाड़ी में आए और उनसे कुछ लोगों की बहस हो गई। दूसरा प्रकरण 22 अक्टूबर को हुआ था, जिसके चलते इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य और उनके साथी जबरन इमामबाड़े में घुस आए, जब नमाज चल रही थी। विधायक पर महिला उपासकों के साथ भी दुर्व्यवहार करने और इमामबाड़े के सामान को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है एवं कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर शिया बोर्ड विधायक पर कार्रवाई की मांग करेगा कार्रवाई नहीं होने की सूरत में धरना एवं चक्काजाम किए जाने की भी घोषणा किया बोर्ड के द्वारा की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

सरकार ने जारी किए निर्देश, राजस्थान-जयपुर के साइलेंस जोन में केवल दो घंटे ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि इस दिवाली एनसीआर क्षेत्र में सिर्फ दो घंटे ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। रात 8 बजे से 10 बजे ग्रीन श्रेणी के पटाखों से ही आतिशबाजी करने की अनुमति दी गई है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार साइलेंस जोन जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, सरकारी गैर सरकारी चिकित्सा केन्द्र, स्कूल, कॉलेज, कोर्ट और धार्मिक स्थानों से 100 मीटर की दूरी पर पटाखे चलाए जाएंगे। वहीं, क्रिसमस और नए साल के अवसर पर पटाखे रात 11:55 बजे से 12:30 तक ही चलाए जा सकेंगे। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के अनुसार विवाह समारोह में भी केवल ग्रीन आतिशबाजी का ही इस्तेमाल किया जाए। किसी भी हालत में प्रतिबंधित पटाखों को बाजार में नहीं बेचा जाए। स्टेट के कॉलेज और स्कूलों में पटाखों के जलने से होने वाले नुकसान को लेकर बच्चों को जागरूक किया जाए। स्टेट के सभी थाना सीआई को इस आदेश की पालना कराएंगे। ये आदेश जारी किए गए शांत क्षेत्र, अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्र, कोचिंग, स्कूल, न्यायालय, धार्मिक स्थानों से 100 मीटर के क्षेत्र में पटाखे नहीं चलाए जाएं। दीपावली, गुरु पर्व आदि पर पटाखे रात में 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलाए जाएं। क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर पटाखे रात में 11:55 बजे से 12:30 तक ही चलाए जाएं। राज्य का वह क्षेत्र, जो एनसीआर के निकटवर्ती क्षेत्र की परिधि में आता है। ऐसे क्षेत्र में केवल दीपावली और अन्य त्योहारों पर पटाखे चलाए जाने हेतु क्षेत्र चिह्नित किए जाएं। इसकी जानकारी आमजन को प्रदान की जाए। ऐसे क्षेत्र में विवाह समारोहों में भी ग्रीन पटाखे ही इस्तेमाल किए जाए। साथ बैन पटाखे नहीं बेचे जाएं। राज्य में कॉलेजों एवं स्कूलों में पटाखों के जलने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाए जाए और आमजन को भी इस संबंध में जागरूक किया जाए। राज्य के पुलिस थानों के थाना अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे उपरोक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

ED को भारी हेरफेर के मिले सबूत, राजस्थान-जयपुर में गायक दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले रेड

जयपुर. मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के जयपुर में होने जा रहे शो से पहले टिकटों को लेकर बड़ा स्कैम सामने आया है। राजधानी जयपुर में 3 नवंबर को होने जा रहे सिंगर दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से पहले ED की एंट्री हो गई है। ईडी को इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली। साथ ही बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत भी मिले हैं। दिलजीत के शो के टिकट तीन हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक की हैं, लेकिन बाजार में इसे बदमाशों द्वारा 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक बेचा गया है। शनिवार को ईडी ने जयपुर सहित देश भर में 13 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए इस शो में फर्जी टिकटों से बड़े पैसे ट्रांजेक्शन का पता लगाया है। ईडी ने छापेमारी दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु में की गई जो रविवार को भी जारी है। छापेमारी में ईडी को फर्जी टिकटों से बड़े पैसे की हेरफेर की जानकारी मिली है। साथ ही ईडी को बड़ा पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के संबंध में सबूत मिले हैं। ईडी ने कुछ लोगों को डिटेन किया। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं। ईडी की जांच जारी है। बुक माई शो की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर पर एक्शन लिया गायक दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक कॉन्सर्ट 3 नवम्बर को जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में होना है। इसके साथ विदेशी बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट भी इंडिया में होगा। इनके टिकट जोमाटो लाइव और बुक माई शो पर बेचे गए। बुक माई शो की तरफ से इसकी जांच कराई गई। इसमें पता चला कि टिकट बाजार में अन्य प्लेटफार्म से बिक रही हैं, जो फर्जी हैं। इस तरह से कुछ लोग निजी फायदे के लिए फर्जी टिकट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी-ठगी कर रहे हैं। बुक माई शो से कॉपी कर सोशल मीडिया पर बेच दिए टिकट दरअसल कुछ लोगों ने बुक माई शो से मिल रही टिकटों की हूबहू नकल बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से बेचना शुरू कर दिया। लोगों ने टिकट मिलने की जानकारी पर खरीदना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को संदेह हुआ तो बुक माई शो से मिले टिकटों और सोशल मीडिया से मिले टिकटों की जांच की। पता चला कि यह फेक है। इस पर बुक माई शो को जानकारी दी गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

गुलाबी नगर के हैरिटेज की मिलेगी झलक, राजस्थान-जयपुर एयरपोर्ट का 11 बाद टर्मिनल-1 फिर शुरू

जयपुर. करीब 11 साल इंतजार के बाद जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 फिर से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार गांव की शोभा खेत बता देता है। वैसे ही जयपुर शहर की शोभा यह टर्मिनल-1 बता देगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल-1 का लोकार्पण हमारे प्रदेश के विकास और उन्नति का प्रतीक है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाएगा और राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा। शर्मा ने कहा कि जयपुर हवाई अड्डे की मौजूदा यात्री क्षमता लगभग 65 लाख है जो आने वाले समय में बढ़कर 3 करोड़ 80 लाख हो जाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेरिटेज लुक वाला टर्मिनल-1 जयपुर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को प्रदेश की सुंदर संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाएगा। शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसम्बर को होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पूरी दुनिया से मेहमान जयपुर आएंगे तो इस सुंदर टर्मिनल का अनुभव लेंगे।  शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट की अंतरराष्ट्रींय मीट के दौरान उन्होंने संबंधित देशों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने एअरलांइस की जयपुर से डायरेक्ट फ्लाइट की व्यवस्था करें। टर्मिनल-1 पर विकास और विरासत का संगम आधुनिक और हेरिटेज स्वरूप वाला टर्मिनल-1 विकास और विरासत का संगम है। यहां प्रस्थान क्षेत्र में 10 तथा आगमन क्षेत्र में 14 इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही 10 चेक-इन काउंटर भी होंगे। इसके अलावा ड्यूटी फ्री आउटलेट्स, मेडिकल रूम, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा तथा लाउंज जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

पुलिस की छह स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं, राजस्थान-जयपुर में ज्वेलर्स से लूट

जयपुर. जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में देर रात एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना सामने आई है। पुलिस की करीब आधा दर्जन स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स रामकरण प्रजापत जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी सुनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और लूटपाट की। हमलावर ज्वेलर्स से सोने-चांदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक किलो सोने के आभूषण और 30-35 किलो चांदी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात के समय ज्वेलर्स का बेटा भी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। हालांकि वह कुछ दूरी पर ही था और वारदात के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के अनुसार मुहाना थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं में लिप्त गैंग के बदमाशों के मूवमेंट्स की भी जांच की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

स्टाइपेंड के लिए रेजीडेंट डॉक्टरों कर रहे हड़ताल, राजस्थान-जयपुर में मरीज हो रहे परेशान

जयपुर. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पिछले 16 दिनों से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है। अस्पताल के बाहर लंबी कतारों में खड़े मरीज दर्द से कराह रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। एसएमएस अस्पताल में रोजाना 8000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते थे, पर अब यह संख्या 4500 से भी कम हो गई है। मरीजों की तकलीफ को देखते हुए हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं, क्योंकि वार्डों के बेड खाली पड़े हैं और इलाज की प्रक्रिया धीमी हो चुकी है। रेजिडेंट डॉक्टर अपने स्टाइपेंड और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान में रेजिडेंट्स को कई अन्य राज्यों, जैसे मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, की तुलना में अधिक स्टाइपेंड मिलता है। उदाहरण के लिए, एमबीबीएस इंटर्न को राजस्थान में 14,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता है जो मध्य प्रदेश के 13,409 रुपये से अधिक है। इसी प्रकार, एमडी/एमएस और डीएम/एमसीएच रेजिडेंट्स को भी अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्टाइपेंड मिलता है। मरीजों की स्थिति और अस्पताल का हाल हड़ताल से एसएमएस अस्पताल में ओपीडी सेवाओं पर भी भारी असर पड़ा है। सामान्य दिनों में जहां 8000 से अधिक मरीज ओपीडी में आते थे, अब यह संख्या घटकर 4500 से भी कम हो गई है। इसके बावजूद अस्पताल के गेट तक मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इलाज के लिए दो से तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। भर्ती मरीजों की संख्या भी तेजी से घट गई है। सामान्य दिनों में जहां 550 मरीज रोजाना भर्ती होते थे, अब हड़ताल के चलते केवल 150 मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं। सरकार और डॉक्टरों के बीच तनाव रेजिडेंट्स की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि जब रेजिडेंट्स को अन्य राज्यों से अधिक स्टाइपेंड मिलता है, तो हड़ताल कितनी जायज है? सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे मरीजों की तकलीफें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं, सीनियर डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन हड़ताल की खबर फैलने के बाद मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। मरीजों की जान जोखिम में रेजिडेंट्स की यह हड़ताल पिछले 10 महीनों में पांचवीं बार हो रही है, जबकि प्रदेश में डेंगू, वायरल और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में इस हड़ताल से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है, और यह सवाल उठता है कि मरीजों के दर्द को हथियार बनाकर हड़ताल करना कितना उचित है? रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों को कोर्ट ने तलब किया है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने इस मामले में आदेश देते हुए कहा कि आज बुधवर दोपहर 2 बजे कोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में एडवोकेट अजय शुक्ला और शोभित तिवाड़ी को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है और उनसे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि हड़ताल के कारण चिकित्सा सेवाओं पर कितना असर पड़ा है और इसे जल्द से जल्द कैसे हल किया जा सकता है। आज की सुनवाई में यह तय हो सकता है कि हड़ताल समाप्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य स्थिति में कैसे बहाल किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

दूल्हे को बताई असली कहानी, राजस्थान-जयपुर में गहने लेकर दुल्हन फरार

जयपुर. एयरपोर्ट थाना इलाके में नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामला सामने आया है। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि किसी पहचान वाले ने गरीब परिवार बताकर यह रिश्ता करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के घर के पास ही रहने वाले कौशल जैन से उसकी मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की बात उसने आरोपी से की, इस दौरान कौशल ने बिहार के रहने वाले एक गरीब परिवार की लड़की की फोटो दिखाई। शादी तय होने पर शादी में आने वाले तीन लाख रुपये का खर्च उनका ही होने की बात हुई। तीन लाख रुपये देने पर दिसंबर 2023 में मैरिज करना तय हो गया, डील के तहत शादी करवा दी गई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आ गया। चार दिन ससुराल में रही दुल्हन ने भागने से एक दिन पहले दूल्हे को सच्चाई बताते हुए कहा कि पैसों का लालच देकर उसे शादी के लिए तैयार किया गया था। शादी में बताए गए उसके माता-पिता भी फर्जी थे। शादी की डील करके 3 लाख रुपये लेने के बाद उसे एक भी रुपया नहीं मिला। इसके दूसरे दिन शादी के दौरान दिए गए गहने पहनकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से भाग निकली। अब पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

बदहवास पति ने घर में लगाया फंदा, राजस्थान-जयपुर में पति के लेट आने पर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी

जयपुर. जयपुर में करवा चौथ की रात एक दंपति ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई और पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया, घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज किया था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना के बाद सबूत जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया।SHO (हरमाड़ा) उदयभान के अनुसार नांगल सिरस गांव, हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था। करवा चौथ की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा दी और ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पत्नी का शव देखकर लौटा घर रेलवे ट्रेक पर मोनिका का शव टुकड़ों में देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया और अपने भाई को व्हाट्स एप मैसेज भेजकर लिखा- 'भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है, मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।' मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया। रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी गई। उसकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। उधर घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। लेट आने की बात पर हुआ था झगड़ा SHO उदयभान ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के दौरान दोनों बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि करवा चौथ की रात को घनश्याम घर पर लेट आया था और इसी बात को लेकर उसकी मोनिका के साथ कहासुनी हुई। बात ज्यादा बढ़ गई और मामला सुसाइड तक पहुंच गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

पुलिस ने बिहार-झारखण्ड के नक्सली इलाके से पकड़ा, राजस्थान-जयपुर से 15 लाख रूपए ले भागा नौकर

जयपुर. राजधानी की सोडाला थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख की चोरी के मामले में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार बॉर्डर से दबोचा है। आरोपी ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख रुपए की चोरी की थी और फिर फरार हो गया। आरोपी नक्सली इलाके में फरारी काट रहा था। पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 14 लाख 20 हजार रुपए रिकवर कर लिए हैं। बता दें कि पुलिस ने एजेंसी के जरिए आरोपी प्रिंस गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। आधार कार्ड के जरिए व्हाट्सएप नंबर प्राप्त किया गया। आरोपी प्रिंस गुप्ता के मूल पते की तस्दीक की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को रवाना किया गया। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो आरोपी आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास होना पाया गया। आरोपी के मोबाइल नंबर और संदिग्ध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया और आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार की सीमा से लगे हुए नक्सलवादी इलाके से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है। नौकर पर करते थे भरोसा सत्यनारायण शर्मा के घर नौकरी करने वाले नौकर का नाम प्रिंस कुमार गुप्ता है। वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। पिछले दो साल से वह सत्यनारायण के घर पर कार्य कर रहा था। ऐसे में सत्यनारायण ने प्रिंस पर पूरा भरोसा कर लिया था। सत्यनारायण शर्मा को किसी कार्य के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो 5 अक्तूबर को उन्होंने बैंक से रुपए निकाले। एसबीआई बैंक से रुपए निकालने जाते वक्त वे घरेलू नौकर प्रिंस कुमार गुप्ता को साथ लेकर गए। दो चेक से उन्होंने कुल 15 लाख रुपए बैंक से निकाले और प्रिंस के बैग में रुपए लेकर घर आए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

100 किलो गोल्ड की हर दिन खपत, राजस्थान-जयपुर है सोने के दीवानों का शहर

जयपुर. अगर आप इस दिवाली सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी आपको जल्दी ही कर लेनी चाहिए। स्वर्ण कारोबारियों का कहना है कि दीपावली तक सोने के भाव में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2722 डॉलर पर बंद हुआ। सराफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि आने वाले दिनों में यह 2740 डॉलर तक पहुंच सकता है। तिवाड़ी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो युद्ध जैसे हालात बन हुए हैं। इसके चलते कई देश अपनी करेंसी बैलेंस करने के लिए सोने की खरीद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब भी अस्थिरता आती है तो सोने में निवेश बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में मोटे तौर पर 5 हजार के करीब छोटे बढ़ी सोने चांदी की जहां कारोबार करने वाले की दुकान हैं। इसके अलावा सीतापुरा इंडस्ट्रीय एरिया में ज्वेलरी से जुड़ा स्पेशल इकॉनोमिक जोन भी है। इन्हें मिलाकर यहां 80-85 किलो के करीब सभी प्रकार के व्यापार में सोने कि खपत प्रतिदिध होती है। दीपावली और इसके बाद सावों का सीजन देखते हुए यह खपत लगभग 2 गुना बढ़ जाती है। सोने की कीमतों में उछाल अगर सोने की बात करें तो जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। शुक्रवार को बाजार में 24 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहते हैं) की कीमत 7,827 रुपए प्रति ग्राम थी वहीं आज 19 अक्टूबर को यह बढ़कर 7914 रुपए प्रति ग्राम पहुंच गई हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

एसीबी के निशाने पर बड़े ब्यूरोक्रेट्स, राजस्थान-जयपुर में राजकॉम्प के ग्रुप जीएम के ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज राजकॉम्प के ग्रुप जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के जयपुर, दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी की। ACB आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर सर्च कर रही है। शुरुआती जांच में अभी तक ACB को पोर्श, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, थार सहित कई महंगी गाड़ियां मिली हैं। ACB DG रविप्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी जांच में लगे हुए। खास बात यह है कि सीपी सिंह के तार ब्यूरोक्रेसी के कई बड़े अफसरों से जुड़े हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीओआईटी में रह चुके एक सीनियर आईएएस तक भी इस जांच की आंच पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले भी सीपी सिंह के ठिकानों पर ED का एक्शन हुआ था, जिसमें इनके प्राइवेट लॉकर्स में बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। गौरतलब है कि पिछली सरकार में मोबाइल फोन खरीद के टेंडरों से जुड़ा काम इन्हीं के पास था। IAS अखिल अरोड़ा भी निशाने पर एसीबी की कार्रवाई यह बता रही है कि डीओआईटी में पिछले कुछ सालों में टेंडरों के नाम पर भारी लूट की गई है। पिछले साल एसीबी ने एक परिवार को दर्ज कर डीओआईटी के तत्कालीन चेयरमैन आईएएस अखिल अरोड़ा के खिलाफ अनुसंधान की अनुमति के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन बड़े अफसरों के प्रभाव में यह चिट्ठी दबा दी गई। हाईकोर्ट की फटकार के बाद कार्रवाई गौरतलब है कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए ACB के डीजीपी को तलब किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने यह टिप्प्णी की थी कि डीओआईटी राजस्थान का सबसे भ्रष्ट महकमा है और साथ ही ACB को निर्देश दिए थे कि डीओआईटी में पिछले 5 सालों में जो भी टेंडर हुए हैं, उनकी जांच की जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

बम से उड़ाने की मिली धमकी, दुबई से राजस्थान-जयपुर आ रहा था 189 यात्रियों से भरा एयर इंडिया का विमान

जयपुर. जयपुर हवाई अड्डे पर एक बार फिर से विमान में बम की धमकी के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 का यह मामला है। जब दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाले विमान को फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया। यह विमान रात 1:20 बजे दुबई से जयपुर पहुंचा। जहां इसकी फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। विमान में कुल 189 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सुरक्षा बलों ने गहनता से विमान की जांच की। हालांकि जांच के दौरान विमान की गहनता से तलाशी करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बता दें कि कुछ दिनों से जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों में लगातार विस्फोटक होने की धमकियां मिल रही है। कुछ दिनों पहले 15 अक्टूबर को भी जयपुर से जुड़ी दो उड़ानों समेत देश भर में 5 फ्लाइट्स में बम थ्रेट मिला था। जिसमें सोशल मीडिया के जरिए फ्लाइट में बम होने की थ्रेट दी गई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95

10 लाख की फिरौती मांगकर बनाया अश्लील वीडियो, राजस्थान-जयपुर में दिल्ली के नर्सिंग ऑफिसर का अपहरण

जयपुर. नर्सिंग ऑफिसर राजीव जयपुर आकर बदमाशों के बीच घिर गया था। उसका अपहरण कर लिया गया, राजीव काफी घबरा गया। उसके साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की और उसी युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाए गए और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। डरे सहमे राजीव ने जैसे तैसे ने 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर और 5 लाख रुपए नकद देकर अपनी जान बचाई। दरअसल, 10 अक्तूबर 2024 की देर रात को राजीव दिल्ली से जयपुर आया। जिस लड़की ने राजीव को रुपए लेकर बुलाया, उसने खुद को जगतपुरा रहने की बात कही। फेसबुक मैसेंजर पर ही लड़की ने राजीव को लोकेशन भेजी। राजीव ने देर रात 2 बजे उबर कैब बुक की ओर प्रताप नगर के लिए रवाना हो गया। दिए गए पते पर पहुंचा। एक बहुमंजिला इमारत के नीचे राजीव टैक्सी से उतरा तो एक लड़की उसे रिसीव करने के लिए आई। टैक्सी चालक लौट गया और राजीव उस लड़की के साथ फ्लैट में चला गया। वह काफी खुश था कि सोशल मीडिया पर बनी दोस्त ने उसे घर बुलाया है। मौज मस्ती करने की बातें कही थी, लेकिन कुछ ही मिनट बाद राजीव की खुशी गम में बदल गई, क्योंकि उसी फ्लैट में 4-5 लड़कों ने एंट्री की। उन लड़कों ने राजीव और उस लड़की पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। राजीव को बंधक बना लिया गया। कैसे हुई थी दोस्ती बता दें कि राजीव के पास फेसबुक मैसेंजर से एक मैसेज आया। वह मैसेज किसी लड़की के नाम से था। लड़की ने राजीव को दोस्ती का ऑफर दिया जिसे राजीव ने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच कुछ दिनों तक चेटिंग होती रही। एक लड़की ने राजीव से आर्थिक मदद मांगी। उसने कहा कि उसके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसे में उसे 40-50 हजार रुपयों की जरूरत है। राजीव ने मदद करने के लिए हां कर दी लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बजाय ऑफलाइन यानी घर आकर नकद रुपए देने की बात कही थी। मामला हुआ दर्ज पूरे मामले को लेकर जयपुर आयुक्तालय के डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले डर के मारे पीड़ित ने पूरी बात नहीं बताई। केवल अपहरण, मारपीट और लूट की बात बताई थी। पुलिस ने जब राजीव के द्वारा 10 अक्तूबर की रात को बुक कराई गई उबेर कैब के चालक को हिरासत में लिया तो कहानी कुछ और ही सामने आई। राजीव ने कैब चालक को भी अपहरणकर्ताओं में शामिल बताया, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि कैब चालक की वारदात में कोई भूमिका नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की सहित 5 अन्य बदमाशों को नामजद कर लिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

सेना के जवानों ने दिखाया जोश, राजस्थान-‘एक दौड़ शूरवीरों के नाम’ थीम पर हुई प्रोमो रन

जयपुर. रविवार को जयपुर में 'ऑनर रन' के तहत एक विशेष प्रोमो रन का आयोजन किया गया। जिसमें सेना के 500 से अधिक जवानों, वेटरन्स और शहर के रनर्स ने भाग लिया। इस प्रोमो रन का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर शूरवीरों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की थीम 'एक दौड़ शूरवीरों के नाम' रखी गई थी। इस आयोजन को लेफ्टिनेंट जनरल हरबिन्दर सिंह वन्द्रा ने विजय द्वार, वैशाली नगर से फ्लैग ऑफ किया। दौड़ का समापन गाण्डीव स्टेडियम पर हुआ। जयपुर के नागरिकों और दौड़ के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सामुदायिक प्रयास का प्रतीक बन गया। प्रसिद्ध मैराथन चैंपियन अनीता जानू ने भी इस दौड़ में भाग लिया और धावकों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही जयपुर रनर्स के को-फाउंडर रवि गोएंका, मुकेश मिश्रा और प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया ने भी दौड़ में भाग लिया। यह आयोजन फिटनेस के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के वीरों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। प्रोमो रन के सफल आयोजन के बाद अब आगामी 8 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली मुख्य 'ऑनर रन' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की टाइम्ड रन श्रेणियां शामिल होंगी, जबकि 3 किमी की नॉन-टाइम्ड दौड़ भी आयोजित की जाएगी। इस रन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के शूरवीरों और उनके परिवारों को सम्मानित करना है। मुख्य ऑनर रन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेटरन्स के लिए पंजीकरण निःशुल्क है, जबकि नागरिक आयोजन की वेबसाइट पर जाकर अपनी जगह सुरक्षित कर सकते हैं। आयोजक आईआईईएमआर ने कहा कि इस आयोजन के जरिए फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

प्रशासन ने दिखाई बेरुखी, राजस्थान-जयपुर में खुद की जमीन पर खेती करने काश्तकार कर रहा संघर्ष

जयपुर. जयसिंहपुरा भांकरोटा क्षेत्र में अपनी ही जमीन पर काम करने के लिए संघर्ष कर रहे अशोक मीणा को पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जमीन पर जाने से रोका जा रहा है। प्रार्थी और उनके समर्थकों ने दो दिन पहले अपनी जमीन पर पहुंचकर काम शुरू करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस प्रशासन भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गया और मजदूरों को लाठियों से डराने-धमकाने लगा। प्रशासन की इस कार्रवाई पर मीडिया के सवालों का पुलिस अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। काश्तकार अशोक मीणा का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी कानूनी आधार के उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अपनी जमीन पर काम करने से रोक रहा है। पुलिस द्वारा मजदूरों को डराने और काम रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे आधे मजदूर डरकर भाग गए। जमीन मालिक का कहना है कि संजय जाखड़ नामक व्यक्ति उनकी जमीन पर घोड़ों का अस्तबल चलाता है और वह प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें उनकी जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। जमीन मालिक अशोक मीणा का कहना है कि जाखड़ स्वयं मौके पर नहीं आता लेकिन प्रशासन उसके पक्ष में कार्रवाई करता है। काश्तकार के मुताबिक पुलिस प्रशासन का रवैया इस मामले में संदिग्ध बना हुआ है। इस दौरान एसपी अमित कुमार बुदानी, डिप्टी अमीर हसन और मौके पर मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया के सवाल पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। यह मामला अब और गंभीर हो गया है क्योंकि पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार अशोक मीना को उनकी ही जमीन पर काम करने से रोका जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता में असंतोष और गहरा गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 75

सदस्यता अभियान को लेकर 5 को लेंगे बैठक, राजस्थान-जयपुर आएँगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्तूबर शनिवार को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा। राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 7.30 बजे से स्टेच्यू सर्किल स्थित एक होटल में जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से संवाद करेंगे और सदस्य बनाएंगे। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रात 8.30 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से सदस्यता अभियान को लेकर संवाद करेंगे। इस दौरान बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, उप महापौर के साथ प्रदेश सदस्यता अभियान की टोली, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के साथ आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दर्शन करने लगा तांता, राजस्थान-जयपुर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भीड़

जयपुर. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जोबनेर कस्बे में स्थित पहाड़ी पर बने ज्वाला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं, जहां भक्ति का माहौल चरम पर है।नवरात्रि के मौके पर ज्वाला माता मंदिर में आज अखंड दीप और आरती हुई। इस दौरान भक्त उपवास रखते हुए माता से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान भक्तों की सेवा के लिए मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, ध्वज लहराते हुए भक्त जागरण में माता की भक्ति में लीन हो गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम जोबनेर ज्वाला माता मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।ऐसे इसलिए ताकि भक्तों को दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 127

तीन लोगों की दर्दनाक मौत, राजस्थान-जयपुर में ट्रक से टकराई कार

जयपुर. जयपुर के प्रताप नगर एनआरआई  सर्किल पर शनिवार रात एक कार तथा ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो छात्र तथा एक ड्राइवर था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार प्रताप नगर से होते हुए जवाहर सर्किल की तरफ जा रही थी। एनआरआई सर्किल पर ड्राइवर ट्रक को मोड़ रहा था। इतने में तेज गति से आ रही कार ट्रक से भिड़ गई। ट्रक में सब्जियां भरी थीं। रामनगरिया थाने के डीओ रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर कार में अमीष (19) पुत्र राजीव वाधवा निवासी मानसरोवर और वेदांत (19) पुत्र गिरधर आहलूवालिया मिले। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें तुरंत पास ही स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीओ ने बताया कि कार में ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को एसएमएस की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अमीश और वेदांत के परिवार वालों को पुलिस ने रात में ही सूचना दे दी थी। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक छात्रों में से वेदांत विदेश में पढ़ रहा था। वह छुटि्टयों में जयपुर आया था। अमिष जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीबीए का स्टूडेंट था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 80

वारदातों से पुलिस की उड़ी नींद, राजस्थान-जयपुर के घर से जेवरात चोरी और दो लोगों से ठगी

जयपुर. पहला मामला वैशाली नगर थाना इलाके में पिता-पुत्र को नशीली कॉफी पिलाकर नेपाली नौकर दम्पती घर से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता मंदिर से महिला के घर लौटने पर लगा। इस पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। पिता-पुत्र का एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार जारी है। थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि गोम डिफेंस कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार और उसके बेटा रोहित को शुक्रवार शाम को नौकर ने पीने को कॉफी दी। कॉफी पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद नेपाली नौकर दम्पती ने बेडरुम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व जेवरात निकाल कर ले गए। घटना का पता मंदिर से कृष्ण कुमार की पत्नी के घर लौटने पर लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नौकर दम्पती की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से रिटायर है और उसका बेटा प्राइवेट काम करता है। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है। घटना के समय कृष्ण कुमार की पत्नी मंदिर चली गई थी। कृष्ण कुमार ने नौकर दम्पति को कॉफी लाने को बोला। नौकर दम्पती ने कॉफी लाकर दी। कृष्ण कुमार और उसके बेटे ने साथ बैठकर कॉफी पी। कॉफी पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद नौकर दम्पती ने अच्छे से घर को खंगाला और बेडरूम में रखी अलमारी से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी ले गए। फिलहाल घर से गए सामान की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। कृष्ण कुमार और उसके बेटे का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पूछताछ में सामने आया कि नौकर दंपति को 5 से 10 दिन पहले ही काम पर रखा था और उनका वेरिफिकेशन भी नहीं करवाया था। नौकर ने अपना नाम सुभाष और पत्नी का नाम भावना बताया था। पुलिस को घटना की जानकारी करीब साढ़े आठ बजे मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस — थानाधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले घटना स्थल और उसके आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। इसमें नौकर दम्पती नजर आ रहे है। उनकी खोजबीन में आधा दर्जन से अधिक टीमों को लगाया गया है। शहर भर में नाकाबंदी भी करवाई गई, लेकिन अभी तक नौकर दम्पती का पता नहीं चल पाया है। उम्मीद है जल्द ही नौकर दम्पती को पकड़ लिया जाएगा। वहीं दूसरा मामला मालवीय नगर थाना इलाका का है। जहां नौकरी व ऑनलाइन जॉब के नाम पर एक महिला से नौ लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार करधनी शॉपिंग सेंटर मालवीय नगर निवासी आभा गोयल ने मामला दर्ज करवाया कि उसके वाट्सअप नम्बर पर एक मैसेज आया। जिसमें उसे नौकरी लगाने और ऑनलाइन जॉब दिलाने की बात कहीं। नम्बरों पर सम्पर्क करने पर आरोपियों ने उससे अलग-अलग कई बार में उससे नौ लाख रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे न तो नौकरी लगवाई ना ही उसे रुपए लौटा रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दम्पति के खाते से निकाले 3.41 लाख — बजाज नगर थाना इलाके में बैंक के कस्टमर केयर से कॉल कर जानकारी लेकर दम्पती के खाते से 3.41 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ज्वेल ऑफ इंडिया जेएलएन मार्ग निवासी गिरिराज पारीक ने मामला दर्ज कराया कि उसके पास इक्यूटॉस बैंक के कॉल सेंटर से कॉल आया। कॉल कर्ता ने कहा कि क्या आपने अपने खाते से रुपयों का ट्रांसजेक्शन किया है। उसने रुपए ट्रांजेक्शन के लिए मना कर दिया। इसके बाद उसके व उसकी पत्नी के खाते से तीन दिन में 3.41 लाख रुपए निकाल लिए गए। रुपयों का ट्रांसजेक्शन 4 से 6 जून 2024 के बची हुआ है। ठगी का पता लगने पर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठ युवती ने ठगे बारह लाख – मालवीय नगर थाना इलाके  में फेसबुक पर दोस्ती कर युवक से  एक युवती द्वारा बारह लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी एएसआई जगराम ने बताया कि मालवीय नगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती सोनम नाम की युवती से हुई थी। फेसबुक चेट के बाद मोबाइल कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात होने लगी। मोबाइल कॉल पर बातचीत के दौरान आरोपी सोनम ने उसे अपनी बातों की चतुराई में फांस लिया। उसकी मम्मी के हार्ट संबंधी इलाज को लेकर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इमोशनल ब्लैकमेल कर करीब 1 महीने में 12 लाख 16 हजार 867 रुपए विभिन्न बैंक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। रुपयों की लगातार मांग को देखकर पीड़ित को शक हुआ। रुपए डालने से मना करने पर आरोपी सोनम ने बातचीत करना बंद कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। किराएदार ने किया मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म — जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में किराएदार युवक द्वारा मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  पुलिस ने आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाधिकारी किशन लाल बिश्नोई ने बताया कि सांगानेर निवासी 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि  उसके मकान में आरोपी युवक किराए से रहता था। किराएदार होने के कारण आपस में बातचीत होती रहती थी। दिसम्बर-2022 में परिजनों के बाहर जाने पर घर में अकेला पाकर आरोपी जबरन घुस आया। डरा-धमकाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले डेढ़ साल तक मौका मिलने पर डरा-धमकाकर आरोपी किराएदार उससे देहशोषण करने लगा। रात के समय घर में घुसकर आरोपी किराएदार ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। टॉर्चर से परेशान पीड़िता की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आईआरएस अधिकारी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाया दहेज प्रताड़ना का मामला — अहमदाबाद के आईआरएस अधिकारी … Read more

कोमा में पहुंची IAS की प्रतिभागी, राजस्थान-जयपुर में अपहृत छात्रा चलती ऑटो से कूदी

जयपुर. राजधानी जयपुर में IAS की तैयारी करने पहुंची एक छात्रा अब अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है। बीते महीने 31 जुलाई को छात्रा जयपुर में जिस ऑटो से सफर कर रही थी, उसके चालक ने जबरन उसका अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। छात्रा चलते ऑटो से कूछकर ऑटो चालक के चंगुल में आने से बच तो गई, लेकिन नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई और अब बीते 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। करीब 200 सीसीटीवी फुटेज और 600 से ज्यादा ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जयपुर में छात्रा को अगवा करने की कोशिश करने वाले ऑटो चालक विक्रम धोबी को गिरफ्तार कर लिया। सांगानेर सदर थाना अधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने ऑटो का हुलिया भी बदल दिया था, लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार को आरोपी विक्रम धोबी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी विक्रम धोबी से पूछताछ की जा रही है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115

हाउसिंग बोर्ड-संचालकों की मिलीभगत से ‘कोचिंग हब’ फेल, राजस्थान-जयपुर में कोचिंग महासंघ का आरोप

जयपुर. ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ ने गोपालपुरा के कुछ कोचिंग संचालकों के साथ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत बताते हुए कोचिंग हब प्रोजेक्ट को फेल करने का आरोप लगाया है। महासंघ ने कहा कि पिछली सरकार में उच्च न्यायालय ने पुलिस कमिश्नर ,नगर निगम कमिश्नर, यातायात कमिश्नर, जयपुर विकास प्राधिकरण कमिश्नर, फायर कमिश्नर तथा यूडीएच के अन्य अधिकारियों को सख्ती से अवैध कोचिंग संस्थानों को सीज करने की दिशा में नोटिस जारी किए थे। इस पर उक्त अधिकारियों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा था कि जयपुर में कोचिंग संस्थानों के लिए सुरक्षित रूप से विस्तृत रूपरेखा बनाते हुए प्रताप नगर में कोचिंग हब बनाया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने पर गोपालपुरा कोचिंग संस्थानों को वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं अन्य शहर में भी इसी प्रकार के कोचिंग हब बनाए जाएंगे ताकि कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले बेरोजगार छात्रों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके लेकिन कोचिंग हब के प्रोजेक्ट को फेल करने के लिए कुछ लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर इसकी दर को इतना अधिक रखा कि कोई खरीद ही नहीं पाया। इतना ही नहीं जिन लोगों ने यहां पर जगह खरीदी, वे शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों के कोचिंग हब में शिफ्ट नहीं होने के कारण अपना पैसा वापस निकाल ले गए। कोचिंग हब के प्रणेता तथा ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार ने प्रशासन के अधिकारियों को चेताते हुए कहा है कि अगर कोचिंग हब को फेल करने वाले लोगों के साथ मिलीभगत कर किसी अन्य प्रयोजन के लिए कोचिंग हब को दिया जाता है तो कोचिंग महासंघ इन अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में अवमानना की कार्रवाई करेगा। वहीं, अगर दरें कम की जाती हैं और किराए से या लीज से देने की व्यवस्था भी की जाती है तो सभी कोचिंग संस्थान एक साथ कोचिंग हब में जाने के लिए तैयार हैं। अनीष कुमार ने प्रशासन द्वारा छात्रों को उचित फीस पर कोचिंग हब जैसा सुरक्षित माहौल उपलब्ध नहीं कराने पर आमरण अनशन की घोषणा की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

डिग्गी कल्याण के लिए झंडा लेकर निकला था, राजस्थान-जयपुर में हाईटेंसन लाइन से छूने पर पदयात्री की मौत

जयपुर. कानोता थाना इलाके में झंडा लेकर डिग्गी जा रहे पदयात्री की करंट लगने लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा कानोता रोड पर हीरावाला के पास हुई। पदयात्री झंडा लेकर डिग्गी के लिए रवाना हुआ था लेकिन झंडा ग्यारह हजार केवी की लाइन से छू गया, जिससे झंडे में करंट आ गया। थाना अधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि जमवारामगढ़ तहसील के बूज गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीशप्रसाद सैनी शनिवार को डिग्गी जाने के लिए यात्रा का झंडा लेकर रवाना हुआ था। डोटासरा ने बताया कि जमवारामगढ़ तहसील के बूज गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीशप्रसाद सैनी डिग्गी जाने के लिए यात्रा का झंडा लेकर रवाना हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे कानोता रोड पर हीरावाला के पास झंडा ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार केवी की लाइन से छू गया। करंट दौड़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने झंडे को तारों से दूर कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

आशीर्वाद समारोह में नाबालिग ने की डेढ़ करोड़ की चोरी, राजस्थान-जयपुर के होटल से दूल्हे की मां का बैग उड़ाया

जयपुर. जयपुर के होटल हयात में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तेलंगाना से आए एक मेडिकल व्यवसायी के बेटे के आशीर्वाद समारोह के दौरान एक 14 साल का नाबालिग दूल्हे की मां का रुपयों और गहनों से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गया। सिर्फ एक मिनट के भीतर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सायबराबाद, तेलंगाना के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता के बेटे की शादी वहीं की एक लड़की से तय हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की से तय हुई थी लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों परिवारों ने जयपुर के हयात होटल में बुकिंग करवाई थी। 8 अगस्त को दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग आशीर्वाद समारोह में मौजूद थे। इसी दौरान मौका पाकर एक नाबालिग ने दूल्हे की मां के पास रखा सफेद रंग का बैग उठा लिया और वहां से चंपत हो गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग और उसका साथ बारात में चल रहे हाथी के साथ होटल के अंदर पहुंचे थे और बैग पकड़े हुए लोगों की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया और दूल्हे की मां का बैग लेकर भाग गया। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के होटल से निकलने का रूट चार्ट बनाया है और उसी को ध्यान में रखते हुए नाबालिग और उसके साथी की तलाश कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

आंबेडकर नहीं चाहते थे कि मुसलमान भारत में रहें, राजस्थान-जयपुर में विहिप ने बांग्लादेश मुद्दे पर कहा

जयपुर. बांग्लादेश में हिन्दुओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के नाम से जाने कितने लोग रोटी सेंककर अपनी राजनीति चला रहे हैं पर डॉ. अम्बेडकर का दुर्भाग्य है कि उन्हें पसंद करने वाले लोग भी आधा पसंद करते हैं और विरोध करने वाले भी उन्हें पूरा नहीं जानते। उपाध्याय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मत है डॉ. भीमराव अंबेडकर देश के महापुरुष थे, अगर वे ना होते तो छुआछूत समाज की नजर में नहीं आती। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब है पाकिस्तान और पार्टीशन ऑफ इंडिया उसके पेज नंबर 232 पर लिखा है कि मुसलमान भारत में कभी हिंदुओं की सरकार कबूल नहीं करेगा, पेज नंबर 123 पर उन्होंने लिखा है कि विभाजन के बाद मुसलमान को भारत में नहीं रहना चाहिए, मुसलमान कभी देशभक्त नहीं हो सकता क्यों क्योंकि कानून और संविधान से ऊपर वे अपने शरिया के कानून को मानते हैं, इसलिए देश और सीमा उनके लिए मायने नहीं रखती है। सुरेश उपाध्याय ने आगे कहा इसलिए जब फिलिस्तीन में दंगा होता है तो यहां उनकी चिंता की जाती है। हमारे देश का एक सांसद लोकसभा में फिलीस्तीन के नारे लगाता है, यह सिर्फ भारत में ही होता है। बांग्लादेश में इतने हिंदुओं की दुकानें जली हैं, उस पर आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। सुरेश उपाध्याय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का काम हिंदू समाज को जागृत करने का है और हम अपना काम कर रहे हैं। 1947 में जब बंटवारा हुआ था, हम तब भी 85 परसेंट थे और आज भी 85 परसेंट ही हैं। उस वक्त विभाजन के लिए पूरे देश में दंगा हुआ, दुकानें जलीं पर अफसोस की बात है कि विभाजन के विरोध में एक भी दुकान नहीं जली। हिंदू समाज ने 85% होने के बाद भी विरोध नहीं किया। सुरेश उपाध्याय ने कहा कि आंख बंद कर लेने से मुसीबत टल नहीं जाती, हिंदू समाज को जागृत होने की आवश्यकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 116

महिला सिपाही का पैर टूटा, राजस्थान-जयपुर में कार चालक ने पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर

जयपुर. सांगानेर थाना इलाके में नाकाबंदी के दौरान रुकने का इशारा करने पर तेज रफ्तार कार ने महिला सिपाही और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला था। बाद में पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक ने पुलिस की जीप और बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। हेड कांस्टेबल रामपाल ने बताया कि कुंभा मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार को रुकने का इशारा किया। तभी कार चालक ने भागने के चक्कर में अपनी स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान कार पहले डिवाइडर से टकराई और महिला कांस्टेबल और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे में महिला कांस्टेबल सुनीता का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि हेड कांस्टेबल रामपाल के सीने और कमर पर चोट आई है। इधर, पुलिस ने कार सवार को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आरयूएचएस में पहुंचाया। हेड कांस्टेबल ने बताया कि कार जयपुर की ओर आ रही थी। उनकी ड्यूटी कुंभा मार्ग पर थी। कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार ने मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल को टक्कर मारी और फिर उनकी बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार सवार ने प्रताप नगर थाने की जीप को भी टक्कर मार दी। घटनाक्रम को लेकर घायल पुलिसकर्मियों की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 112

एक साथ 12 इलेक्ट्रिक व्हीकल होते हैं चार्ज, राजस्थान का जयपुर में बना सबसे बड़ा चार्जिंग हब

जयपुर. राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद जिस रफ्तार से बढ़ रही है उन्हें चार्ज करने के लिए प्राइवेट चार्जिंग स्टेशनों की संख्या उतनी तेजी से नहीं बढ़ी है। अब प्राइवेट कंपनियों की तरफ से इस सेक्टर में भी निवेश शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग हब बनाया गया है। यहां एक बार में 12 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज हो सकते हैं। यह चार्जिंग स्टेशन जोबोल्ट कंपनी की ओर से बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग हब पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर और यहां तक की इलेक्ट्रिक बसें भी चार्ज हो रही हैं। कंपनी की ओर से यहां पर चार फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां एक बार में 9 इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर चार्ज हो सकते हैं। इसके अलावा थ्री व्हीलर और टू व्हीलर के लिए स्लो चार्जिंग के लिए भी स्टेशन बनाए गए हैं। अजमेर रोड पर बनाया चार्जिंग स्टेशन जयपुर के अजमेर रोड पर बनाया गया यह ईवी हब राजस्थान का सबसे बड़ा चार्जिंग प्वाइंट है। यहां बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज हो सकते हैं। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के चार्जिंग स्टेशन लगा जा रहे हैं, ताकि लोगों को चार्जिंग से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। सरकार ने नहीं लगाए चार्जिंग प्वाइंट राजस्थान में सरकार की ओर से ईवी को बढ़ावा देने के कोई बड़े प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सरकार भले ही इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने की बात करती है, लेकिन एक भी सरकारी चार्जिंग स्टेशन स्थापित नहीं किया गया है। राजस्थान में फिलहाल इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर आरटीओ रजिस्ट्रेशन के रूप में लिए जाने वाले शुल्क को माफ किया गया है, इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार रियायती दर पर बिजली दे रही है जेडीए की ओर से राजधानी जयपुर में 70 से अधिक चार्जिंग स्टेशन लगते की बात कही गई थी, लेकिन उस प्रोजेक्ट पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। ये है चार्जिंग शुल्क राजस्थान में लगाए गए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर गाड़ी चार्ज करने के शुक्ल की बात करें तो फास्ट चार्जर पर तकरीबन 18 से 20 रुपये प्रति यूनिट का शुल्क लिया जा रहा है, जबकि स्लो चार्ज पर 10 से 15 रुपये प्रति यूनिट का खर्चा आता है, राजस्थान में अन्य कंपनी अभी धीरे-धीरे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रही है, राजस्थान में अभी तक 20 किलोवाट से लेकर 120 किलो वाट तक के चार्जर लगाए गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

चार लाख रुपये लेकर भागे बदमाश, राजस्थान-जयपुर में कार से बांधकर एटीएम उखाड़ा

जयपुर. करधनी थाना इलाके में बदमाश कार से बांधकर एटीएम उखाड़ कर ले गए। वारदात के समय एटीएम में चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि रखी थी। बदमाश एक लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना इलाके में स्थित  गोकुलपुरा फाटक के पास हिताची बैंक का एटीएम लगा हुआ है। सुबह करीब सवा पांच बजे कार में सवार होकर चार-पांच बदमाश पहुंचे और सबसे पहले एटीएम का गेट तोड़ दिया। इसके बाद रस्सी से एटीएम को बांधा और कार से खींचकर उखाड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम को कार में डाला और लेकर फरार हो गए। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि बदमाश फॉर्च्युनर कार में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने कार से ही एटीएम को उखाड़ा और गाड़ी में डालकर रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई। जयपुर से बाहर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस जाब्ता तैनात कर निगरानी रखी जा रही है। एटीएम में करीब 4.41 लाख रुपये थे। जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी और डीएसटी टीम भी मौके पर पहुंची। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जारी है। बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

रेगिस्तान तरबतर और ऑरेंज अलर्ट भी, राजस्थान-जयपुर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश

जयपुर. प्रदेश में मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से शिफ्ट हो रही है। इससे प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही हल्की फुहारों का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर तथा सवाई माधोपुर में मध्यम से तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि आगामी दिनों में जयपुर, भरतपुर, कोटा तथा बीकानेर संभाग में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर में हुई है। यहां 260 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है, वहीं जोधपुर में 246 एमएम बारिश, पाली 257 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा अजमेर में 165, बाड़मेर में 193, जालौर में 157 और पाली में 166 एमएम बारिश दर्ज की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

जेवर और नकदी लेकर भागी, राजस्थान-जयपुर में लुटेरी दुल्हन शादी के पांच दिन बाद फरार

जयपुर. जयपुर ग्रामीण जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके में शादी के पांच दिन बाद लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि दलालों ने पीड़ित को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है और पांच लाख रुपयों की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के अनुसार पीड़ित युवराज सामोता जाट ने गोविंदगढ़ थाने में शिकायत दी है कि 15 जुलाई को राधिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी रुदावन, अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से दलाल रेखा कुमारी पत्नी सुबेसिंह और लीलाराम ने 5 लाख रुपये लेकर विवाह करवाया था। इसके बाद 20 जुलाई को दुल्हन के पिता विजेंद्र सिंह ने उसके पिता भगवान सहाय को फोन करके कहा कि उनके यहां बेटी के घर जाकर सफाई करने का रिवाज है। 21 जुलाई को दुल्हन के परिजन घर आए और सफाई करके चले गए। 23 जुलाई को दुल्हन राधिका पीहर वालों से मिलने के बहाने ससुराल से चली गई। कुछ दिन बाद जब युवराज पत्नी को लेने वापस ससुराल गया तो वहां कोई नहीं था। सभी लोग फरार हो चुके थे। घर लौटकर देखा तो सफाई के बहाने दुल्हन के परिवार वाले मां के जेवर और 50 हजार की नकदी ले गए थे। इसके बाद दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने की धमकी दी और 5 लाख रुपये की मांग की। जांच में पता चला है कि आरोपित दुल्हन भरतपुर और ढोढसर में पहले भी ऐसा कर चुकी है। छह पुलिसकर्मियों को मिला अवॉर्ड – जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। सभी पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय और समर्पण से काम को लेकर जुलाई-2024 में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए चिह्नित किया गया है। पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग दुष्कर्म – शास्त्री नगर थाना इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि विरोध करने पर आरोपित पड़ोसी ने उसे डराया-धमकाया। नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने पर घरवालों को पड़ोसी की करतूत का पता चला। इस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। दोस्त से छीने 3.94 लाख रुपये – चित्रकूट थाना इलाके में एक युवक ने मिलने बुलाकर अपने दोस्त से 3.94 लाख रुपये छीन लिए और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई कमल सिंह ने बताया कि प्रतापपुरा निवाई टोंक निवासी राकेश मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके दोस्त पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने उसे मिलने के लिए अक्षरधाम मंदिर बुलाया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसके पास से बैग ले लिया और उसमें रखे रुपयों में से 3.94 लाख रुपये निकालकर अपने दोस्त को दे दिए। इसके बाद पुष्पेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे कार से उतारकर चलते बने। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। ईंट-पत्थर लगाकर टायर खोल ले गए बदमाश – सांगानेर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर बदमाश रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी एसआई गोपाललाल ने बताया कि प्रताप नगर निवासी योगेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि उसने बीती रात घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर चोर रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 117

युवतियों से हुई छेड़छाड़ और आत्महत्या, राजस्थान-जयपुर में दो लोगों से मारपीट और ठगी

जयपुर. प्रदेश की राजधानी जयपुर में अपराधियों का खौफ दिन-प्रतिदन बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार को एक के बाद एक हुई घटना से पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ गई है। कहीं मारपीट कर नकदी-मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है, तो कहींं हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़ की गई है। पहली घटना जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके की है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पत्थर से हमलाकर पैदल जा रहे मजदूर का सिर फोड़ दिया और फिर मारपीट कर उससे मोबाइल व नकदी छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार मूलतरू यूपी हाल रामचंद्रपुरा निवासी नाजीमुल ने मामला दर्ज करवाया कि वह पिरामिड कम्पनी में काम करता है। एक अगस्त की दोपहर वह कम्पनी से खाना खाने पैदल ही अपने रुम पर जा रहा था। दुर्लभ कॉलेज के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और बदमाशों से पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया। बदमाशों ने उसके साथ लात-घूसे से मारपीट की और उससे मोबाइल व जेब में रखे 5200 रुपए निकाल कर ले गए। राहगिरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उससे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मदद के बहाने अस्पताल कर्मचारी ने घायल युवक के मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर किए 27 हजार दूसरी ओर सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के बहाने एक अस्पताल कर्मचारी ने मोबाइल से अपने खाते में 27 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। ठगी का पता लगने पर घायल के पिता ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार शांति नगर दुर्गापुरा निवासी गिर्राज प्रसाद ने मामला दर्ज करवाया कि महारानी फार्म से दुर्गापुरा जाने के दौरान उसके बेटे प्रथम अग्रवाल की सड़क दुर्घटना हो गई। घायल अवस्था में उसे  जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मदद के नाम पर एक अस्पताल कर्मचारी ने उसके बेटे से मोबाइल का लॉक पूछ लिया और उससे उसके पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति जानकर उसका उपचार करवाया। प्रथम अग्रवाल के स्वास्थ्य में सुधार होने पर जब मोबाइल देखा गया तो पता चला कि उसके खाते से किसी ने ऑनलाइन 27 हजार रुपए निकाल लिए। जब रुपए ट्रांसफर का समय और तारीख देखी गई तो पता चला कि उस समय तो प्रथम अस्पताल में घायल होकर पहुंचा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर कर रहे है। हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी कई दिनों से कर रहा था पीछा सांगानेर थाना इलाके में एक हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत दी कि पिछले काफी समय से आरोपी लड़का पीछा कर बीच रास्ते में पकड़ हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मामले की जांच एसआई पुष्पा कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी 23 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक हॉस्टल में रहकर स्टडी कर रही है। आरोप है कि पिछले काफी समय पहले पूरन नाम के लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद से आरोपी पूरन सिंह उसको बात करने का दबाव बना रहा है। हॉस्टल आने-जाने के दौरान उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता है। कई बार समझाने का प्रयास करने पर भी पीछा कर छेड़छाड़ करना बंद नहीं किया। विरोध कर शिकायत करने की कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने सांगानेर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। कोचिंग छात्रा ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या मुहाना थाना इलाके में एक कोचिंग छात्रा ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या का प्राथमिक कारण माता-पिता से झगड़े को बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने बताया कि मृतका लीना सिंह (20) पुत्री राजेश सिंह मुहाना के एक अपार्टमेंट में रहती थी। वह अपनी बहन के साथ रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे उसने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। बॉलकोनी से नीचे गिरने पर उठी धमकाने की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में लीना जमीन पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुहाना थाना पुलिस को सूचित किया। गंभीर हालत में लीना को तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

पुलिसकर्मी और संचालक के बीच मारपीट और हंगामा, राजस्थान-जयपुर के कैफे में मिली शराब

जयपुर. जयपुर में बजाज नगर थाना क्षेत्र में त्रिवेणी पुलिया के पास ग्रैब ए कॉफी नामक कैफे पर एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद विरोध में वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि रात कैफे में शराब बेचे जाने को लेकर पुलिसकर्मी और कैफे संचालक के बीच विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे सादा वर्दी में मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर फूलचंद का समय सीमा के बाद कैफे में शराब बेचने को लेकर संचालक के साथ विवाद हो गया। इस पर कैफे में काम करने वाले आकाश मेहता को एसआई ने थप्पड़ जड़ दिया, जिस पर उसके दोस्त बलजीत सिंह ने ऐतराज उठाते हुए एसआई को बिना सबूत के मारपीट करने को लेकर झगड़ा किया। मारपीट की सूचना पर बजाज नगर और आसपास के क्षेत्रों से पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद बलजीतसिंह ने पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जबरन मारपीट किए जाने की बात की, जबकि एसआई फूलचंद का कहना था कि कैफे में शराब बेचने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें बलजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। बहरहाल घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने मामले में कहा है कि जल्द ही मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

छह बसें चलाई जा रहीं, राजस्थान-जयपुर में मुफ्त बस शटल सेवा शुरू

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के परकोटे बाजार में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। रामनिवास बाग पार्किंग से मुफ्त बस शटल सेवा शुरू की गई है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल), जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और हैरिटेज नगर निगम ने इस सेवा को संयुक्त रूप से शुरू किया है। इस पहल के तहत शुरुआत में छह बसें चलाई जा रही हैं। रामनिवास बाग में वाहन पार्क करने वाले लोगों को यह मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य चारदीवारी के बाजारों में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को सुविधा प्रदान करना है। मिडी बसें दो रूटों पर संचालित होंगी। पहले रूट में बसें रामनिवास बाग से अजमेरी गेट, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल, त्रिपोलिया गेट और चौड़ा रास्ता होते हुए रामनिवास बाग लौटेंगी। दूसरे रूट में बसें रामनिवास बाग पार्किंग से सांगानेरी गेट, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार और चौड़ा रास्ता होते हुए रामनिवास बाग वापस आएंगी। हैरिटेज नगर निगम की सतर्कता शाखा ने सुरक्षा और व्यवस्था को संभालने के लिए गार्ड तैनात किए हैं। यह बसें सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक चलेंगी और हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। यह सेवा व्यापारियों और ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी, क्योंकि इससे बाजारों में भीड़भाड़ कम होगी और पार्किंग की समस्या का समाधान होगा। नगर निगम की यह पहल निश्चित रूप से शहर के बाजारों में आने-जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

दिल्ली कोचिंग जैसा हुआ हादसा, अब राजस्थान-जयपुर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से पिता और दो बेटों की मौत

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली के कोचिंग सेंटर जैसा मामला सामने आया है। शहर में बुधवार देर रात आई बारिश के बाद विद्याधरनगर के ध्वज नगर में एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। जिसमें डूबने से पिता और दो बेटों समेत तीन की मौत हो गई। करीब 6 घंटे के चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 12 बजे तीनों के शव बाहर निकाले गए। स्थानीय पार्षद ने बताया कि ध्वज नगर में लोगों ने अवैध मकान बना रखे हैं। तेज बरसात के कारण मकानों की मिट्टी ढह गई। जानकारी के अनुसार जयपुर में बुधवार रात को शुरू हुई बारिश के बाद विद्याधरनगर के ध्वज नगर में स्थित एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। तेज बारिश के कारण मकान की दीवार ढहने से पिता और उसके दोनों बेटे बेसमेंट में फंस गए थे। सूचना प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब छह घंटे चले ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि मृतक बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर लिया है। उपमुख्यमंत्री और विद्याधरनगर विधायक दिया कुमारी ने जयपुर कलेक्टर से बात कर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हादसे में क्या हुआ था? 29 जुलाई को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU'S IAS कोचिंग सेंटर में इसी तरह के हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी। करीब 35 छात्र कोचिंग में बने बेसमेंट में बैठकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शुरू हुई बारिश के बाद दो-तीन मिनट में ही बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया था। जिसमें डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 138