बाणगंगा-कानोता बांध हादसे के बाद जारी किए निर्देश, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बुलाई आपदा प्रबंधन की बैठक

जयपुर. प्रदेश में निरंतर बारिश का दौर जारी है। हिंडौन, करौली में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। जयपुर के कानोता बांध से भी चार लोगों के बहने की खबर सामने आई है। करौली हिंडौन में भी बारिश के कारण दो लोगों की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई। इस बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सभी नागरिकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली गई। आपदा प्रबंधन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को अविलंब सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों आग्रह किया.—– 0- जलाश्यों और जल भराव के क्षेत्रों से दूर रहें। 0- बारिश में बिजली के पोल व बिजली के तार से दूरी बनाए रखें। 0- बारिश के दौरान भवनों में बने बेसमेंट का उपयोग करने से बचें। 0- बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों व बचाव के उपायों का विशेष रूप से ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मेरे राजस्थान प्रदेश के प्रत्येक परिवारजन के प्रति संवेदनशील हूं, इसलिए मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप सभी वर्षा के दिनों में उचित सावधानियों को बरतें। ईश्वर से आप सभी प्रदेशवासियों के कुशल और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। recent visitors 197

ग्रामीण महिलाओं की होगी नि:शुल्क सोनोग्राफी, राजस्थान में गर्भवतियों को मिलेगा ‘मां वाउचर’

जयपुर. हेल्थ सेक्टर में राज्य सरकार ने आज से नि:शुल्क सोनोग्राफी की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार दोपहर में लांचिंग की। यह योजना इसी साल 8 मार्च से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बारां, भरतपुर फलौदी में शुरू की गई थी। अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाकर पूरे प्रदेश में इसे लागू की है। चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राजकीय सोनोग्राफी केंद्रों के साथ-साथ निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर भी निःशुल्क सोनोग्राफी करवाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए QR कोड आधारित ई-वाउचर मिलेगा। उस वाउचर को देकर किसी भी सूचीबद्ध निजी सेंटर में वे निःशुल्क सोनोग्राफी करा सकेंगी। यदि डॉक्टर दोबारा सोनोग्राफी करवाने के लिए कहता है तो फिर से नि:शुल्क वाउचर दिया जाएगा। 30 दिन में टेस्ट जरूरी, आधार-मोबाइल ले जाना होगा साथ जानकारी के अनुसार, 84 दिन या उससे अधिक दिन की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत फ्री सोनोग्राफी करवा सकती हैं। योजना का लाभ लेने के गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर चिकित्सा संस्थान पर जाना होगा। वहां ओटीपी के माध्यम से उन्हें SMS पर QR वाउचर जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 30 दिन की होगी। अगर किसी वजह से तय समय में महिला सोनोग्राफी नहीं करा पाती हैं तो वह दोबारा चिकित्सा संस्थान पर जाकर उसकी अवधि 30 दिन तक के लिए और बढ़ा सकती हैं। हालांकि ऐसा सिर्फ एक बार ही किया जा सकेगा। कैसे मिलेगा मां वाउचर योजना का लाभ? चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राजकीय सोनोग्राफी केंद्रों के साथ-साथ निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर भी निःशुल्क सोनोग्राफी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा. गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा QR कोड आधारित ई-वाउचर मिलेगा. उस वाउचर को देकर किसी भी सूचीबद्ध निजी सेंटर में वे निःशुल्क सोनोग्राफी करा सकेंगी. बीते दिनों राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विधानसभा में बताया था कि हर गर्भवती महिला को एक वाउचर दिया जाएगा. लेकिन अगर डॉक्टर को लगता है कि डिलीवरी से पहले दूसरे सोनोग्राफी की जरूरत है, तो उनकी रिकमेंडेशन पर दूसरा वाउचर भी फ्री उपलब्ध कराया जाएगा। वाउचर जारी होने के बाद 60 दिन में टेस्ट जरूरी जानकारी के अनुसार, 84 दिन या उससे अधिक दिन की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत फ्री सोनोग्राफी करवा सकती हैं. योजना का लाभ लेने के गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर चिकित्सा संस्थान पर जाना होगा. वहां ओटीपी के माध्यम से उन्हें SMS पर QR वाउचर जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 30 दिन की होगी. अगर किसी वजह से तय समय में महिला सोनोग्राफी नहीं करा पाती हैं तो वह दोबारा चिकित्सा संस्थान पर जाकर उसकी अवधि 30 दिन तक के लिए और बढ़ा सकती हैं. ऐसा सिर्फ वो एक ही बार कर सकेंगी. सोनोग्राफी कराना क्यों जरूरी है? अल्ट्रासाउंड या सोनोग्राफी इसलिए कराई जाती है ताकि गर्भावस्था के दौरान भ्रूण की वृद्धि और विकास को देखा जा सके. इससे यह सुनिश्चित होता है कि प्रेगनेंसी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही है. इस टेस्ट की मदद प्रेगनेंसी के दौरान एब्नार्मेलिटीज, अबॉर्शन या मल्टीपल प्रेगनेंसी का पता लगा सकते हैं. इसके साथ ही बच्चे के जन्म की फिक्स तारीख भी पता कर सकते हैं. सामान्य तौर पर गर्भवती महिलाएं 2 से 3 बार सोनोग्राफी करवाती हैं. पहला टेस्ट  6-12 सप्ताह के बीच किया जाता है. जबकि दूसरा टेस्ट 13-26 सप्ताह कराया जाता है. recent visitors 87

अजमेर से रवाना की परीक्षा सामग्री, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा 12 अगस्त से

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सालाना परीक्षा में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के करीब 40 हजार विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई थी, जिसके बाद बोर्ड ने पूरक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित किया था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से पूरक परीक्षा 12 से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड की पूरक परीक्षा में 38 हजार 152 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा सामग्री के ट्रकों को आज 50 जिलों के लिए रवाना किया। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 14 अगस्त तक होने वाली बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 50 जिलों के 167 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगी। इनमें सेकेंडरी के 34,467 एवं हायर सेकेंडरी के 7,685 परीक्षार्थी भाग लेंगे। गुरुवार को बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, विशेषाधिकारी नीतू यादव एवं अन्य अफसरों ने परीक्षा सामग्री के ट्रकों को जिलों के लिए रवाना किया। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड की पूरक परीक्षा में नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए है जिसके लिए परीक्षा केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। पूर्व में स्कूल द्वारा भेजे गए सत्रांक पूरक परीक्षा में नहीं जोड़े जाएंगे। शर्मा ने बताया कि पूरक परीक्षा का परिणाम इसी महीने के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा। recent visitors 143

विपक्ष ने कहा- ‘गांधी’ दिखाते तो जरूर जाते, राजस्थान के सीएम और विधायकों ने देखी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मल्टीप्लेक्स में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वन्त्रता सेनानी  वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र को पूर्ण रूप से समर्पित था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, कई यातनाएं झेलीं, दो बार आजीवन कारावास की सजा काटी और कालापानी की सजा को भी भुगता। उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणापुंज है। आज उनके जीवन पर आधारित फिल्म देखने का मुझे सुअवसर मिला है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौर भी उपस्थित रहे। लेकिन विपक्ष ने सीएम भजनलाल के इस न्योते को ठुकरा दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- अगर गांधी पर बनी फिल्म दिखाते तो हम जरूर जाते। मैं उस दिन जाऊंगा, जिस दिन यह गांधी पर बनी फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने कहा- जिस तरह से इनका रवैया है, उस रवैए के चलते हम न आज जाएंगे, न कल जाएंगे। हम इनके निमंत्रण का बहिष्कार करते हैं। recent visitors 105

फोटो खींच कर भेजो और पाओ शानदार इनाम, राजस्थान पर्यटन विभाग का हरियाली तीज ऑफर

जयपुर. श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरियाली तीज के मौके पर जयपुर में तीज माता की शाही सवारी निकाली जाती है। यह आयोजन राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से हर साल किया जाता है। इसके लिए जयपुर में आज सरकारी ऑफिसों में आधे दिन का अवकाश भी रखा गया है। इस बार विभाग की ओर से तीज के मौके पर एक फोटो कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया है। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पर्यटन विभाग के अकाउंट @my_rajasthan को फॉलो करना होगा। इसके बाद rajasthan.tourism101@gmail.com पर ई मेल के जरिए एंट्री भेजनी होगी, जो फोटो फाइनल राउंड में सिलेक्ट होगी, उसे सरकार की तरफ से शानदार इनाम दिया जाएगा। ऐसे मनाई जाती है तीज इस दिन महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना करती हैं। जयपुर के परंपरागत लहरिया परिधानों से सजी-धजी महिलाएं लाख की चूड़ियां पहनती हैं। इस अवसर पर मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। जयपुर के अलावा भी राजस्थान के कई शहरों में तीज के मेले लगाए जाते हैं। तीज पर बन रहे 3 शुभ योग इस बार तीज पर परिघ योग, शिव योग और रवि योग एक साथ आ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज 6 अगस्त की रात  7 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 7 अगस्त को रात 10 बजे तक मनाई जाएगी, तीज का व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा। recent visitors 163

लाइफ लाइन बीसलपुर बांध भी छलका, राजस्थान में भारी बारिश से बांध उफनाए

कोटा. राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मानसून की शुरुआत में खाली पड़े बांधों का पेट अब भरना शुरू हो गया है। बुधवार तक करीब 100 बांध पूरी तरह भर गए हैं। राजस्थान की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में जल स्तर 311.600 मीटर पहुंच गया है और इसके कैचमेंट एरिया में पानी की आवक अब भी जारी है। लगभग 674 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से बांध में पानी आ रहा है। कई बांध ओवर फ्लो हो रहे हैं। कालीसिंध बांध के 2 और कोटा बैराज का एक गेट खोला गया है। प्रदेश के 691 बांधों में से 388 आंशिक रूप से भरे हैं, जबकि 99 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। मानूसन की शुरुआत में प्रदेश के मात्र 5 बांध ही पूरी तरह भरे हुए थे। बीसलपुर में बीते दो दिन में जल स्तर 29 प्रतिशत से बढ़कर 41.85 % पहुंच चुका है। यह आवक करीब 3 महीने के लिए पीने के पानी की जरूरत पूरा कर सकती है। आज बीकानेर में हुई भारी बारिश से कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरसा है। प्रदेश के बड़े बांधों में भराव की स्थिति — राणा प्रताप सागर – 80.56 % कोटा बैराज – 97.09% माही बजाज सागर -50.36 % बीसलपुर – 41.85 % मोरेल – 65.04% पार्वती बांध – 45.61% गुढ़ा डैम – 70.87 जवाई बांध -17.40% मेजा डैम – 1.80 % पांचना – 70.23% recent visitors 118

कांग्रेस विधायकों के बयान को बताया नारीशक्ति का अपमान ?, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के ट्वीट ने मचाई हलचल

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कल 'X' पर एक वीडियो शेयर किया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। दरअसल इस वीडियो में धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं की बातचीत दर्ज है, जिसमें वे कुछ ऐसा कह गए, जिसे राठौड़ ने पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिया। राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि "जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी" !! राठौड़ ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा है 'राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि "जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी"!! नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं।' गौरतलब है कि कल विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से निलंबित किए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पूरी रात सदन में गुजारी और भजन-कीर्तन के साथ, वहीं पर आराम भी किया। राठौड़ द्वारा शेयर किया गया वीडियो उसी दौरान हो रही बातचीत का है। — ""नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता हैं लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं।"" – Madan Rathore (@madanrrathore) August 5, 2024 recent visitors 106