माफी औकाफ की जमीन पर बाउण्ड्रीवॉल सहित अन्य अतिक्रमण ध्वस्त कराए 100 करोड़ रूपए बाजार मूल्य की है यह जमीन

ग्वालियर ग्वालियर शहर के बीचों बीच तारागंज कोटा लश्कर स्थित रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की लगभग पौने नौ बीघा सरकारी जमीन को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। राज्य शासन के निर्देशों के पालन में मंदिरों से जुड़ी सरकारी जमीन (माफी औकाफ) को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिले में चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस बड़ी कार्रवाई में मुक्त कराई गई सरकारी जमीन की कीमत लगभग 100 करोड़ रूपए आंकी गई है। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने इस जमीन को घेरने के लिये अवैध रूप से बनाई गई बाउण्ड्रीवॉल एवं अन्य अतिक्रमण जेसीबी मशीन एवं नगर निगम के मदाखलत दस्ते की मदद से ध्वस्त कराए। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की जमीन के निरीक्षण दौरान मंदिर से जुड़ी माफीं औकाफ की जमीन पर अतिक्रमण करने के लिये अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवॉल सामने आई थी। कलेक्टर ने बाउंड्रीवॉल बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इस परिपालन में गत शनिवार को यह कार्रवाई की गई है। इस जमीन पर मनोहर लाल भल्ला द्वारा बाउण्ड्रीवॉल बनाकर प्लॉट बेचने की तैयारी की जा रही थी। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर न केवल बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, बल्कि बहुत से भोले भाले लोगों को प्लॉट की जालसाजी में फँसने से बचाया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92