रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु पर यौन शोषण के आरोप, HC ने दिए SIT जाँच के आदेश

जबलपुर  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजेश वर्मा पर महिला अधिकारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच में लापरवाही को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय आईपीएस अधिकारियों के कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं। कमेटी की अध्यक्षता आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे और पुलिस अधीक्षक रैंक की एक महिला अधिकारी सदस्य रहेंगी। कमेटी में जबलपुर जिले से किसी को शामिल नहीं किया जाएगा। एकलपीठ ने तीन दिनों में एसआईटी गठित करने के आदेश राज्य सरकार को जारी किए हैं। कुलपति के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ महिला अधिकारी ने कुलपति डॉ राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ कार्यस्थल में यौन शोषण की शिकायत की थी। शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने के कारण पीड़ित महिला अधिकारी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। याचिका में कहा गया था कि 21 नवंबर 2024 को एक मीटिंग के दौरान कुलगुरु ने अपने कक्ष में उन्हें अभद्र इशारे किये थे। कुलगुरु ने मर्यादा के सबके सामने विपरीत अशोभनीय टिप्पणी करते हुए अभद्र इशारे किए थे। घटना दिनांक की कुलपति कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग उन्होने सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी,जो प्रदान नहीं की गयी। सरकार याचिका की सुनवाई के दौरान एकलपीठ को बताया गया था कि जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठित की गयी है। इसके अलावा घटना दिनांक के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा गया है। सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं की याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से घटना दिनांक की सीसीटीवी फुटेज जांच कमेटी के समक्ष पेश नहीं की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कमेटी को बताया कि सीसीटीवी में खराबी आने के कारण फुटेज डाउनलोड नहीं हुआ। एकलपीठ ने जिला कलेक्टर को विश्वविद्यालय में लगे कैमरों की जांच फॉरेन्सिक व तकनीकी विशेषज्ञों से करवाने के आदेश जारी किए थे। जिला कलेक्टर के द्वारा पेश की गयी रिपोर्ट का अवलोकन करने पर एकलपीठ ने पाया था कि उसमें कुलपति के कमरे में घटना के दिन सीसीटीवी कैमरा काम कर रहा था या नहीं, इसका कोई उल्लेख नहीं है। एकलपीठ ने कमेटी द्वारा जब्त दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य तत्वों का परीक्षण कर जांच के संबंध में हलफनामा प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए थे। जांच के साक्ष्य में रुचि नहीं दिखाई जिला कलेक्टर ने प्रस्तुत हलफनामा में जांच पर असंतुष्टि व्यक्त की थी। एकलपीठ ने पाया कि जांच कमेटी ने शिकायत की जांच के दौरान साक्ष्य एकत्र करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। समिति के दौरान पेश की गयी जांच रिपोर्ट संतोषजनक है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के संबंध में एक महिला कर्मचारी द्वारा की गई गंभीर शिकायत के बावजूद मामले की उचित जांच नही करवाते हुए प्रतिवादी अधिकारी मनमानी कर रहे है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता का तर्क है कि जिस व्यक्ति पर पीड़िता ने आरोप लगाए हैं, वह प्रभावशील व्यक्ति है और उसके उच्च राजनीतिक संबंध हैं। एमपी हाईकोर्ट ने अधिकारियों को उचित जांच करने का अवसर दिया था परंतु प्रस्तुत रिपोर्ट असंतोषजनक है। एकलपीठ ने सुनवाई के बाद उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आलोक बागरेचा ने पैरवी की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

जबलपुर का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय 15 विषयों का कांबिनेशन कोर्स शुरू करेगा

जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र 2025-26 से एनईपी 2020 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर विज्ञान विषय में 15 कांबिनेशन कोर्स शुरू किए जाएंगे।हुई प्रवेश समिति की बैठक में विज्ञान विषय के 11 नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं विगत सत्र से संचालित चार पाठ्यक्रमों कुल मिलाकर 15 पाठ्यक्रमों का संयोजन (कोर्स कांबिनेशन) प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित किया है। इसमें बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, जूलाजी, बाटनी, फार्मास्युटिकल कैमिस्ट्री, कैमिस्ट्री, फारेंसिक साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, फिजिक्स, कम्प्यूटर साइंस, इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी एवं गणित विषय के साथ आरंभ किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे कोर्स विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी में हुई बैठक में कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी विषय महाकौशल क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश एवं देश के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इन सभी विषयों में व्यापक स्तर पर शोध कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञों को पाठ्यक्रम एवं करियर के संबंध में मार्गदर्शन हेतु समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. सुरेन्द्र सिंह, प्रो. राकेश बाजपेई, प्रो. धीरेन्द्र पाठक, प्रो. ममता राव, प्रो. पीके खरे, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. निधि सक्सेना, डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. पल्लवी शुक्ला, डॉ. धीरेन्द्र मौर्य, कामता मिश्रा, नरेश सौंधिया सहित अतिथि विद्वान उपस्थित रहे। डीएमएलटी कोर्स शुरू होगा जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने पैरामेडिकल पाठयक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया है। यह पाठयक्रम स्वास्थ्य चिकित्सा से जुडे लैब टैक्नीशियन बनने में मददगार होंगे। डिप्लोमा और डिग्री आधारित डीएमएलटी एवं बीएमएलटी पाठयक्रम दो वर्षीय एवं तीन वर्षीय होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल जमा कर दी गई है। प्रायोगिक आदि की सुविधाएं शासकीय एल्गिन अस्पताल के माध्यम से संचालित की जाएंगी जिसके साथ पहले से ही विश्वविद्यालय का अनुबंध संचालित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिप्लोमा इन लेब टैक्नीशियन एवं बैचलर आफ लैब टैक्नीशियन के लिए 50-50 सीटों का निर्धारण किया है। यदि एप्रूवल मिल जाता है तो इसी सत्र से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33