आज इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में भंडारा, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, चलित प्रसादी की रहेगी व्यवस्था

इंदौर रणजीत हनुमान मंदिर पर आज चलित भंडारा होगा। एक लाख से ज्यादा भक्तों के लिए प्रसाद वितरित की जाएगी। मंदिर में फूल बंगला भी सजेगा। भगवान का सुंदर शृंगार होगा। मंदिर में लगातार बढ़ती भक्तों की संख्या को देखते हुए इस बार भी चलित भंडारा करने का निर्णय लिया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया शाम को भगवान की आरती और छप्पन भोग अर्पित करने के बाद भंडारे की शुरुआत होगी। इस बार भक्त अपने घर भी प्रसादी ले जा सकेंगे। मंदिर के ग्राउंड में बैठाकर प्रसादी खिलाने की व्यवस्था नहीं रहेगी। क्योंकि इससे मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है और उन्हें घंटों प्रसादी के लिए इंतजार करना पड़ता है। राम भाजी, नुक्ती और पूरी का खास पैकेट उन्होंने बताया कि भक्तों को चलिए भंडारे में प्रसादी देने के लिए पैकेट की व्यवस्था रहेगी। ग्राउंड में आने के साथ ही एक काउंटर से भक्तों को एक थालीनुमा पैकेट मिलेगा जो तीन खन का रहेगा। दूसरे काउंटर से राम भाजी, अगले काउंटर से चार से पांच पूरी और चौथे काउंटर से नुक्ती उस पैकेट में परोसी जाएगी। इस पैकेट में ही उसका ढक्कन भी होगा, जिसे बंद करने के बाद भक्त आसानी से उसे ले जा सकेंगे। प्रसादी के लिए 70 क्विंटल से ज्यादा आटा, 160 डिब्बे तेल, 65 डिब्बे शुद्ध घी, 800 क्विंटल बेसन और 16 बोरी शक्कर और मसाले लगेंगे। एक लाख से ज्यादा भक्त प्रसादी ग्रहण करेंगे। चलित भंडारा शाम से शुरू होकर रात तक चलेगा। पिछले साल हुए हादसे से लिया सबक दरअसल पिछले साल 1 मई को आयोजित भंडारे में एक युवक की प्रसाद वितरण के दौरान मौत हो गई थी। इस हादसे में विजय (48) पुत्र सुंदरलाल प्रजापत निवासी गोविंद कॉलोनी मल्हारगंज रात 11.15 बजे पुलिस लाइन से कैंपस में आने के बाद चक्कर खाकर गिर गए थे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं की सहायता से उन्हें बाहर लाकर यूनीक हॉस्पिटल भेजा गया था। यहां डाक्टरों ने साइलेंट अटैक से मौत की पुष्टि करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जिला प्रशासन ने भगदड़ और धक्का मुक्की वाले घटनाक्रम को पूरी तरह अफवाह बताया था। गेट नहीं खोलने से हुआ था हादसा, बेकाबू थी भीड़ इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी जय निवासी स्कीम नंबर 71 ने बताया था कि वह 8 बजे से लाइन में लगा था। पहली बार भंडारे में आए थे। उनके आगे ही कुछ दूरी पर विजय खड़े थे। मंदिर प्रशासन पास वाले को अंदर एंट्री दे रहा था। रात करीब 11:15 बजे वह गेट के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान गेट खोलने को लेकर भगदड़ हुई। जिसमें विजय घबराकर वहीं गिर गए। कुछ लोग उन पर चढ़ते हुए बाहर निकले। कुछ लोग वहीं जमीन पर गिर गए। वहां लगे बैरिकेड्स भी टूट गए। घबराहट में विजय बाहर ही नहीं निकल पाए। इसके बाद चार लोगों ने उन्हें उठाकर बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जय ने बताया कि वह 20 सालों से रणजीत हनुमान मंदिर पर दर्शन करने जा रहे हैं। लेकिन ऐसा हादसा देखकर डर गए। उनके मुताबिक वह भी इस दौरान दबते हुए बचे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

रणजीत हनुमान :भक्ति में डूबा शहर, सोने के रथ पर सवार होंगे पवन पुत्र, 51 हजार दीप लगाए जाएंगे

 इंदौर इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी महोत्सव के दिन शनिवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम को 51 हजार दीप लगाए जाएंगे, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में परंपरागत रणजीत अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 51 हजार दीपक से मंदिर परिसर रोशन होगा। 21 हजार दीपक मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए जाएंगे।  देश भर में हनुमान जी अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं, लेकिन इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है. जहां रणजीत रूप में हनुमान जी की पूजा होती है. खास बात यह है कि अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित यह भव्य मंदिर सबसे बड़ी प्रभात फेरी का भी हर साल साक्षी बनता है. शुक्रवार को इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत की गई. इस दौरान शहर की सुंदरता और पूरा माहौल देखते ही बन रहा था. रणजीत अष्टमी 4 दिन के महोत्सव की शुरूआत दरअसल, हर साल रणजीत अष्टमी के अवसर पर यहां चार दिन के महोत्सव की शुरुआत होती है. पहले दिन मंदिर पर जिला प्रशासन द्वारा ध्वज अर्पित किया जाता है. इसके बाद भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. फिर यहां भगवान रणजीत हनुमान स्वर्ण रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन के लिए निकलते हैं. इस दौरान निकलने वाली प्रभात फेरी में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं. इस अवसर पर पूरे यात्रा मार्ग में सैकड़ों की तादाद में मंच लगाए जाते हैं. जहां रणजीत हनुमान के भक्ति प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना करते हैं. सीता जी की लंका में खोज के बाद वापस लौटे थे पवन पुत्र मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास बताते हैं कि "इस अवसर पर रणजीत हनुमान के करीब एक रक्षा सूत्रों का वितरण भी होता है. जो सिद्ध किए हुए रक्षा सूत्र होते हैं." शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मंदिर के लिए ध्वज अर्पित करने के अवसर पर बताया कि "रणजीत अष्टमी के अवसर पर आज यहां भजन पूजन के साथ ही ध्वजारोहण का आयोजन किया गया है. चूकी यह पर्व हनुमान जी द्वारा सीता जी की लंका में खोज कर वापस लौटने पर भगवान राम द्वारा उन्हें रंजीत की उपाधि दी गई थी. इस उपाधि के बाद जिस दिन वह वहां लौटकर आए थे. उस दिन अष्टमी थी, इसलिए रंजीत अष्टमी का आयोजन प्रतिवर्ष रणजीत हनुमान मंदिर में किया जाता है. इंदौर रणजीत हनुमान मंदिर     इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर से स्वर्ण रथ पर निकले बजरंग बली, प्रभात फेरी में भक्तों का सैलाब     रणजीत हनुमान मंदिर में प्रभात फेरी और बड़े आयोजन, करोड़ों की लागत से संवरेगा दरबार ऐसा रहेगा चार दिवसीय कार्यक्रम इस आयोजन के साथ ही चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को 51000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे. रविवार को भगवान रणजीत हनुमान की भजन संध्या होगी. 23 तारीख को सुबह 5:00 बजे सबसे बड़ी प्रभात फेरी, जिसमें लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेगें. उसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन भी रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया जाएगा. जिसमें लाखों की तादाद में भक्त जाकर भोजन प्रसादी का आनंद भी लेंगे.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46