तीन आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, राजस्थान-बीकानेर में परिवार से मांगी 50 लाख की फिरौती

बीकानेर. बीकानेर जिले में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हदां थाना क्षेत्र का है, जहां 06 नवंबर 2024 को रात करीब 10:46 बजे और 07 नवंबर 2024 को सुबह 8:54 बजे परिवादी को अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और संदेश के जरिए धमकियां दी गईं। आरोपियों ने 24 घंटे में फिरौती नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू (आरपीएस) के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश और साइबर सेल प्रभारी दीपक यादव की अगुवाई में तकनीकी विश्लेषण और सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। पुणे और बीकानेर से आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने मुख्य आरोपी सतपाल उर्फ सतु को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया, जबकि लालसिंह और विक्रम को बीकानेर से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने परिवादी को डराकर पैसे हड़पने की योजना बनाई थी। फिरौती के पैसे से वे मौज-मस्ती करना चाहते थे। आरोपियों ने कई बार व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकियां दीं और परिवादी के घर की रैकी भी की। पुलिस ने इस मामले में सतपाल उर्फ सतु (19 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां,लालसिंह (22 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां, विक्रम (22 वर्ष), निवासी खजोड, थाना हदां, बीकानेर को गिरफ्तार किया है। सतपाल और लालसिंह पर पहले भी फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी थानाधिकारी ओमप्रकाश, साइबर सेल प्रभारी,सउनि दीपक यादव, सउनि नैनूसिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश,कानि. गणेश और कानि मोडाराम कानि निर्मल कानि कुलदीप,कानि राणाराम, कानि दीपाराम,कानि करणी की अहम भूमिका रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

एक आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-बीकानेर में फुटवियर व्यापारी से मांगी 10 लाख की फिरौती

बीकानेर. शहर के एक फुटवियर व्यापारी से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इस संबंध में व्यापारी ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दरअसल सुदर्शना नगर में साईं मंदिर के पास रहने वाले मनीष बादलानी के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। बाद में उसे एक ऑडियो मैसेज भेजा गया। उस मैसेज में कहा गया कि दस लाख रुपये नहीं देने पर उसे बर्बाद कर दिया जाएगा। जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद मनीष ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को ऑडियो मैसेज भी उपलब्ध करवाया। मनीष सुदर्शना नगर में रहता है और उसकी फड़ बाजार में रुप चप्पल स्टोर के नाम से दुकान है। उससे दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले ने दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग किया है। मामला प्रकाश मे आने के बाद सीओ सिटी श्रवण दास संत कोटगेट थाना अधिकारी मनोज शर्मा ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक आरोपी को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 94