Friday, July 10, 2026 4:39 am

भोपाल में 17 साल की नाबालिग के साथ युवक ने कई दिनों तक हैवानियत की घटना को अंजाम दिया

भोपाल  मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 17 साल की नाबालिग के साथ पहले कई दिनों तक हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने नाबालिग का पहले किडनैप किया, फिर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को उसने करीब 20 दिनों तक अत्याचार का शिकार बनाया। वह उसे इस दौरान दूसरे राज्य भी ले गया। आरोपी का नाम नीरज बताया जा रहा है। वह 17 साल की नाबालिग के साथ मारपीट भी करता था। पीड़िता को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और घर लौट आई। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले में कई खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना पुलिस ने बताया कि घटना 19 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुई। पीड़िता ने 10वीं पास की है। आरोपी नीरज भोपाल में उसे एक कमरे में ले गया और रात भर वहीं रखा। अगले दिन वह उसे बिहार ले गया। उसने नाबालिग को अलग-अलग शहरों में रखा। वहां भी उसके साथ बुरा व्यवहार हुआ। हबीबगंज पुलिस ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़िता को धमकी देता था कि अगर वह उसके साथ आने से इनकार करती है तो वह उसके परिवार को मार देगा। एक दिन जब आरोपी सो रहा था तब मौका पाकर पीड़िता भागने में कामयाब रही। जैसे तैसे वह घर पहुंच गई। इसके बाद उसने मामला दर्ज करवाया। आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। recent visitors 67

कोटा में पति और उसका दोस्त गिरफ्तार, पत्नी को कॉल गर्ल बता दोस्तों को बुलाता था सेक्स करने

कोटा  शहर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां पर पति ही अपने दोस्त को बुलाकर अपनी पत्नी से दुष्कर्म करवाता था और खुद भी दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था. पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. विवाहिता के इनकार करने पर उसका पति मारपीट भी करता था. इस पूरे मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक प्रथम राजेश टेलर ने बताया कि मामला 10 जुलाई 2024 को एक मुकदमा दादाबाड़ी थाने में दर्ज हुआ है, जिसमें दुष्कर्म व मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी पति और उसके दोस्त को शनिवार को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया था. जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है. आरोपी पति अपने दोस्त को घर बुलाकर पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनवाया है. इसके बाद खुद भी दोस्त के साथ मिलकरल शारीरिक संबंध बनाता था. डिप्रेशन में चली गई, तब हुआ खुलासा : एफआईआर में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक विवाहित घटना के बाद डिप्रेशन में चली गई थी. वह अपने पति से तलाक भी नहीं लेना चाह रही थी, लेकिन पति ने लगातार परेशान किया. इसके बाद वह अपने पीहर में रहने लग गई. लगातार उसको परेशान किया जा रहा था. उसके परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए. डॉक्टर ने उसकी काउंसलिंग की और उसके बाद मां को कहा कि विश्वास में लेकर पूरी बात सुनें. तब विवाहिता ने पूरी जानकारी अपनी मां को बताई. इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ. दोस्त को बताया था कॉल गर्ल बुलाई है, दोस्तों से फोन सेक्स करवाता था : आरोपी पति ने अपने दोस्त को यह जानकारी नहीं दी थी कि उसकी पत्नी के साथ सेक्स करना है. जबकि अपनी पत्नी को कॉल गर्ल बताते हुए दोस्त को झांसे में लेकर बुलाया था. इस मामले में अभी और भी गंभीर खुलासे हो सकते हैं. आरोपी पति अपनी पत्नी से अन्य लोगों को फोन मिलवाता था. उनके साथ फोन सेक्स और घर बुलाने के लिए कहता था. कई बार पत्नी के ना चाहते हुए भी मजबूरी में यह काम करना पड़ा. ढाई साल से हो रही परेशान, तलाक की देता था धमकी : आरोपी और पीड़िता की शादी ढाई साल पहले हुई है और एक बेटी भी है. इसके बावजूद, आरोपी इस तरह की घटनाएं कर रहा था. आरोपी वर्तमान में पॉलिटेक्निकल डिप्लोमा कर रहा है, साथ ही अपने पिता के बजरी के व्यापार को भी संभाल रहा है. जबकि उसका दोस्त भी अपने पिता के ढाबे के व्यापार को चला रहा है. पीड़िता पढ़ी-लिखी है. उसने कई बार इन बातों का विरोध किया, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह अपनी शादी नहीं टूटने देना चाह रही थी. इसीलिए पति की बात मानती थी, क्योंकि उसका पति बार-बार तलाक की धमकी देता था. recent visitors 124

अयोध्या सांसद बोले सच्चाई का पता लगाकर करें कार्रवाई, अखिलेश की मांग भी दोहराई

अयोध्या सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी अयोध्या रेप केस में डीएनए टेस्ट की मांग की है. उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष को न फंसाया जाए. डीएनए टेस्ट करा लिया जाए. समाजवादी पार्टी पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ी है. बीजेपी की तरफ से उठाए गए तस्वीर के मुद्दे पर अवधेश प्रसाद ने कहा, 'रोज कम से कम 500 लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं. हम फोटो को कैसे नकार सकते हैं.' अयोध्या रेप केस के मुख्य आरोपी मोइद खान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'जहां तक इस घटना का सवाल है यह घटना बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए शब्द कम पड़ जाएंगे. इस घटना से संबंधित जो भी लोग हैं उनकी विवेचना की जाए, सत्य का पता लगाया जाए और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई होनी चाहिए. इस दिशा में पुलिस को भी चाहिए कि किसी भी दबाव में न आकर दूध का दूध और पानी का पानी अलग करें.' 'मामले को और स्पष्ट करने के लिए डीएनए टेस्ट करा लिया जाए' उन्होंने कहा, 'जहां तक पीड़िता का सवाल है, हम और हमारी पार्टी पूरी तरह से उसके साथ खड़े हैं. आज अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति कर रही है. मेरा विनम्रतापूर्वक ऐसे लोगों से निवेदन है कि ये राजनीति का मौका नहीं है, संवेदना का है. दर्दनाक घटना हुई है, उसे न्याय दिलाने के लिए लगें और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए. निर्दोष को फंसाया न जाए. इसे और स्पष्ट करने के लिए डीएनए टेस्ट करा लिया जाए.' 'अपराधी की कोई जाति नहीं होती' अवधेश प्रसाद ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नहीं है. आज देश के सामने बड़े-बड़े सवाल हैं. महंगाई का, रोजगार का. अभी लखनऊ में एक मोटरसाइकिल से एक आदमी एक महिला को लेकर जा रहा था. बहुत पानी भरा था. वे गिर गए और चिल्ला रहे थे.. बचाओ-बचाओ और कुछ लोग उन पर पानी उछाल रहे थे. कम से कम 15-20 लोग थे. हमारे मुख्यमंत्री ने सिर्फ दो नाम लिए. एक यादव का और एक मुस्लिम का. उसमें 15-16 ऐसे लोग हैं जो हर जाति के हैं.' सपा सांसद ने कहा, 'अपराधी की कोई जाति नहीं होती है. मेरी 45 साल की राजनीति है. मैंने कभी भी, जिसका अपराध से कोई भी रिश्ता रहा हो, उसे अपने पास भटकने नहीं दिया. उससे किसी भी प्रकार की सहायता नहीं ली.' 'फोटो को कोई नकार नहीं सकता' उन्होंने कहा, 'जहां तक तस्वीर का सवाल है हम लोग राजनीति करते हैं. चुनाव के दौरान लाखों लोगों ने हमारे साथ फोटो खिंचवाई. लड़के हमारे साथ सेल्फी लेते हैं. मैं जब से दिल्ली में हूं रोज कम से कम 500 लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं. कोई महाराष्ट्र का है, कोई राजस्थान का है, कोई मुरादाबाद का है, कोई बिहार का. 31 को हमारा जन्मदिवस था. तमाम लोग आए, फोटो खिंचवाए. कुछ लोग कहते हैं कि हमारे सिर पर हाथ रख दीजिए, कंधे पर हाथ रख दीजिए. फोटो को कोई नकार नहीं सकता है. हम फोटो को कैसे मना कर सकते हैं. बीजेपी को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए, उसे पीड़िता के साथ न्याय करना चाहिए.'    अखिलेश यादव ने भी की डीएनए टेस्ट की मांग इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप केस पर कहा था कि जिन पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट होना चाहिए और इंसाफ किया जाना चाहिए. सपा प्रमुख ने कहा कि इस केस में सिर्फ आरोप लगाकर सियासत नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए. वहीं बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा, 'सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए हैं?' मुख्य आरोपी पर बुलडोजर एक्शन शुरू मुख्य आरोपी सपा नेता मोइद खान की बेकरी पर अब बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. अयोध्या स्थित मोइद खान की बेकरी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी. मोइद खान पर तालाब और कब्रिस्तान के साथ कई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप है. पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोइद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद अब थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ है और आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है. क्या है पूरा मामला? अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान भी शामिल हैं. उन्हें कई बार अयोध्या के सांसद के साथ देखा गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, आरोप लग रहा है कि यह मामला गैंगरेप का है, जिसका वीडियो भी सपा नेता ने बनाया था. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मोइद खान ने पहले लड़की का रेप किया और फिर घटना को रिकॉर्ड कर लिया. इतना ही नहीं मिली जानकारी में दावा किया गया है कि आरोपी मोइद खान के साथ राजू खान नाम का उनका एक साथी भी साथ है. आरोप के मुताबिक, दोनों ने पीड़िता के साथ ढाई महीने तक सामूहिक बलात्कार करते रहे, मामले का पता तब चला जब वह गर्भवती हो गई. योध्या में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में योगी सरकार ने सख्ती दिखाई है। थानेदार और चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद अब रेप केस का आरोपी सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चला है। अधिकारियों की मौजूदगी में सपा नेता की बेकरी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अयोध्या में हुई इस कार्रवाई के बाद से अपराधियों में दहशत फैल गई है। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार सुबह … Read more