डर से दुबई भागने की थी कोशिश, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में दुष्कर्म का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बिलासपुर. दरअसल सरकंडा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक दुबई भागने की तैयारी में था। जिसे एयरपोर्ट से मोपका चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ा पांडा थाना जिला गंजाम उडीसा निवासी युवक का सरकंडा क्षेत्र के रहने वाली युवती से मोबाइल पर जान पहचान हुई थी। 15 अप्रैल 2022 को युवक बिलासपुर आया और मोपका स्थित निजी होटल में उसे मिलने बुलाया। जहां उससे बातचीत कर प्रलोभन में लेकर शादी का झांसा दिया। आरोप है कि जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर पीड़िता ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करार्ई। पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। थाने में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगने पर आरोपी युवक युवती से फोन पर खुद की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्टनम से मुंबई जाने के लिए कहा। और वहां से दुबई जाने की बात कही। पीड़िता ने इस पूरे मामले को  पुलिस को बताया। तब एसपी रजनेश सिंह ने मोपका चौकी पुलिस को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद चौकी प्रभारी एससाई राम नरेश यादव और कांस्टेबल दीपक खांडेकर मुंबई गए। जहां आरोपी छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिला। उसे पड़कर बिलासपुर लाया गया। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। recent visitors 66

शादी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र में युवती से बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म के आरोपी फिरोज अहमद को पुलिस ने महज 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले माकडी में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे मुंबई के धारावी तक ले गया, जहां भी उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने कोण्डागांव कोतवाली में की, जिसके बाद केस दर्ज कर थाना माकडी में स्थानांतरित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी, तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने गृह जिले कोण्डागांव लौटी, जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में, एएसपी कौशलेन्द्रदेव पटेल और साइबर प्रभारी सतीश भार्गव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी फिरोज अहमद उर्फ शहरोज (22 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर कोण्डागांव लाया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। recent visitors 75