राशिफल बुधवार 11 दिसम्बर 2024

मेष राशि- आज अपने स्वास्थ्य की देख-रेख करनी चाहिए। हेल्दी डाइट लें। काम का प्रेशर ज्यादा फील हो तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें। फाइनेंशियली आप अच्छे हैं। वहीं, जल्दबाजी में आकर आज कोई जरूरी डिसीजन न ही लें तो बेहतर है। वृषभ राशि- आपका दिन रोमांटिक रहने वाला है। वहीं, सिंगल लोगों को आज अपने क्रश के साथ टाइम स्पेन्ड करने का भी मौका मिलेगा। आपको काम करते दौरान समय-समय पर ब्रेक लेना चाहिए। मिथुन राशि- आज थोड़ा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। तनाव दूर करने के लिए वॉक पर जा सकते हैं या पसंदीदा म्यूजिक भी सुन सकते हैं। डाइट को हेल्दी रखें। ऑफिस का काम घर लेकर न आएं। खुद को हाइड्रेटेड रखना न भूलें। कर्क राशि- आज के दिन इन्वेस्टमेंट करना आज ठीक नहीं रहेगा। आज की एनर्जी आपको अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट कर रही है। फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। सिंह राशि- आज काफी मोटिवेटेड फील करेंगे। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खुद की हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि- आज सेल्फ केयर पर फोकस करना चाहिए। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। अपने बॉस के साथ आज आपको डिप्लोमेटिक तरीके से चीजों को आगे बढ़ाना चाहिए। सिनीयर्स के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। तुला राशि- आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन थोड़ी गड़बड़ा सकती है। इसलिए आज आपको इन्वेस्ट करते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। लव के मामले में पार्टनर के साथ बहस में पड़ सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेन्टेन करके रखना बेहद जरूरी है। अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा रहता है, जो कन्फ्यूजन क्रीएट नहीं होने देता। जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए। धनु राशि- आज आप क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। शाम होते-होते आपकी सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करें। मकर राशि- आज जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। स्ट्रेस से दूर रहें। हेल्थ पर नजर रखें। माता पिता के साथ टाइम स्पेन्ड करना अच्छा रहेगा। बिजी भी रहेंगे। कुंभ राशि- आज करियर तौर पर प्रोडक्टिव रहेंगे। आपको किसी भी तरह का लेन-देन करते समय चौकन्ना रहना होगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके अंदर हर परिस्थिति को पार करने की क्षमता है। मीन राशि- आज काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। हेल्दी फील कर सकते हैं। वर्क प्रेशर ज्यादा हो सकता है। स्ट्रैटिजी के साथ चलें। अर्थीक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन की चुनौतियों को हंस कर पार करें। recent visitors 81

10 दिसम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मुश्किलों का डटकर सामना करना, प्रॉब्लम्स को सफलता की सीढ़ी में बदल सकता है। भविष्य के खर्चों की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ भावनाओं को शेयर करें। वृषभ राशि- रोमांटिक मामलों को सावधानी से निपटाना समय की मांग है। आपका शरीर आज आपके द्वारा दिए गए ध्यान और देखभाल के लिए आपको धन्यवाद देगा। वित्तीय डीसीजन में सावधानी बरतें। मिथुन राशि- बेहतर करियर विकास के लिए अवसरों का उपयोग करें। कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। प्रेम संबंध में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुछ सिंगल्स प्यार में भी पड़ सकते है। कर्क राशि- आपको सेल्फ लव पर फोकस करने की सलह दी जाती है। अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने पर फोकस करें। फिटनेस पर गौर फरमाएं। किसी भी तरह की बहस में आज न उलझें। सिंह राशि- हेल्थ के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए परिवर्तन को खुली बांहों से स्वीकार करें। प्रेम, और करियर के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि- दिन मिक्स्ड एनर्जी वाला रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। समझदारी से वित्तीय डीसीजन लें क्योंकि कुछ लोग आज पैसा खूब कमा सकते हैं। चुनौतियों को स्टेपिंग स्टोन में बदलना आप जानते हैं। तुला राशि- दिन सरप्राइज से भरपूर रहेगा। अप्रत्याशित बदलाव का अनुभव हो सकता है, जो समृद्धि और विकास का अवसर लाएगा। दूसरों की भावनाओं के प्रति आपको सेंसीटिव रहना चाहिए। भारी सामान उठाने से बचें। वृश्चिक राशि- लव के मामले में डेट पर जाना अच्छा रहेगा। इससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉंग होगा। खुद को हेल्दी रखें। काम का प्रेशर ज्यादा न लें। आर्थिक रूप से भाग्यशाली होने के लिए हर विकल्प पर विचार करें। धनु राशि- करियर में ग्रोथ और बदलाव का एक महत्वपूर्ण समय है। आप चुनौतियों और रोमांचक अवसरों दोनों का सामना कर सकते हैं। आज आपकी लीडरशिप स्किल को भी परखा जाएगा। सेहत पर फोकस करें। मकर राशि- बदलावों भरे दिन के लिए रेडी रहें। अवसरों और व्यक्तिगत विकास पर अपना फोकस रखें। आज का दिन आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर सोच-विचार करने के लिए मोटिवेट कर रहा है। कुम्भ राशि- विकास के अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा लाभ होगा। आज मुश्किलों को मुस्कुराहट के साथ पार करें। प्यार का जश्न मनाएं और रोमांटिक संबंधों से अहंकार को दूर रखें। मीन राशि- आज उत्साह आपकी सबसे बड़ी संपत्ति रहेगी। प्रेम जीवन को बरकरार रखने के लिए सोल्यूशन पर फोकस करें। चुनौतियां आपको डराती नहीं हैं। ऑफिस में शांत रहें और सभी कार्य पूरे करें। recent visitors 105

08 दिसम्बर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वाले किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है। कर्क राशि- कर्क राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने व पैतृक व्यापार की दोबारा शुरुआत हो सकती है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धनु राशि- धनु राशि वालों का मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में सचेत रहें। मकर राशि- मकर राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। recent visitors 88

7 दिसंबर से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- आज मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक रूप से थोड़ा परेशान होंगे लेकिन दिन के अंत में सफलता हासिल होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। वृषभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल होने से उत्सुकता बरकरार रह सकती है। मिथुन राशि- आज आपके साहस में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। कर्क राशि- आज वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार का विस्तार होगा। भूमि, वाहन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख बढ़ेगा। सिंह राशि- आज पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारेाबार का विस्तार होगा। वाहन सुख बढ़ेगा। नपा-तुला रिस्क ही लें। किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। तुला राशि- आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। आत्मसंयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा व वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफे के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। तरक्की के अवसर खुद सामने आ सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार अच्छा रहने वाला है। धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि वाद-विवाद से दूर रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता के सहयोग से कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में तरक्की के योग बन रहे हैं। मकर राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन आगमन हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय। कुंभ राशि- आज आपकी आर्थिक लाइफ खुशहाल रहेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धर्म के प्रति सद्भाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहने वाली है। मीन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से उत्साहित रहेंगे, फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। आय व व्यय में बैलेंस बनाना जरूरी है। recent visitors 76

06 दिसम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। निवेश के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन आज थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। रहन-सहन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। सिंह राशि- आज सिंह राशि वाले आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाने से आर्थिक उन्नति पा सकते हैं। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। कारोबार में सुस्ती रहेगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को मन में नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। बेकार की किसी बात पर क्रोध ना करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आय वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी सिद्ध होगा। तुला राशि- भाई-बहन का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, जिनसे आप पार पा लेंगे। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बुद्धि से जुड़े कार्यों से आय के साधन बनेंगे। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। धनु राशि- आज धनु राशि वालों को गुस्से से और वाद-विवाद से बचना चाहिए। किसी नए कारोबार के शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। मकर राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। मुश्किल कार्यों में धैर्य बनाए रखें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को आज माता-पिता की सेहत पर नजर रखनी चाहिए। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में आय में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। अपनी बुद्धि के बल पर आप धन कमाने में सफल रहेंगे। धैर्य बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग हैं। recent visitors 78

05 दिसम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों की माता की सेहत में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। संतान का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। खर्च की अधिकता होने से मन परेशान हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। कर्क राशि– कर्क राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज सितारों का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य में वृद्धि होगी। धन लाभ के संकेत हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कुछ जातकों का माता-पिता के सहयोग से शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। कारोबार में मुनाफा होगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। धनु राशि- धनु राशि वालों का जीवन आज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि आज कुछ कार्यों में आपको खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। मन अशांत रह सकता है। मकर राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला, संगीत आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का दिन आज खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों का मन लगेगा। सेहत पर नजर रखना जरूरी है। नौकरी पेशा करने वालों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि- मीन राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। व्यापारी फंड जुटाने में सफल रहेंगे। परिवार में मेहमान का आगमन होगा। गुस्से पर काबू रखें। recent visitors 73

04 दिसम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। यह स्टॉक में निवेश करने का अच्छा समय नहीं है। सरल और विनम्र रहें। इससे लोगों पर आपका सकारात्मक प्रभाव रहेगा। आज आपकी लव लाइफ खुशियों से भरपूर होगी। वृषभ राशि- नई जॉब मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर पाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करना होगा। मिथुन राशि- व्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में आपको अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों की चुनौतियों को दूर करने का प्रयास करें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ में प्यार और खुशियों का माहौल रहेगा। कर्क राशि- स्टूडेंट्स को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकान बेचने या किराए से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से नोकझोंक संभव है। सिंह राशि- धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी। करियर में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हार न मानें और सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। कन्या राशि- नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें और उनके विचारों का सम्मान करें। तुला राशि- कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। बिना किसी विघ्न-बाधा के सभी कार्य संपन्न होंगे। वृश्चिक राशि- भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे, लेकिन कुछ कार्यों में अवरोध उत्पन्न रहेंगे। विरोधी एक्टिव रहेंगे। आज क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूरी बनाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। धनु राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे,लेकिन भावुकता में बहकर कोई फैसला न लें। क्रोध पर काबू रखें और समझदारी से फैसले लें। मकर राशि- करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। समाज में सराहे जाएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे,लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें और बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। कुंभ राशि- सुखद यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी।। जीवनसाथी से अनबन हो सकता है। प्रेमी से विचार मेल नहीं खाएंगे। जिससे दूरियां बढ़ सकती हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें और फालतू के खर्चों से बचें। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। मीन राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलेंगे। करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। recent visitors 89