18 मार्च मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि- आज का दिन मुश्किलों पर काबू पाने के बारे में है, जो चुनौतियां और अवसर दोनों लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। बाहर का खाना आज खाने से बचें अगर सेहत रिलेटेड प्रॉब्लम है। वृषभ राशि- आज आपकी गट फीलिंग ही आपका मार्गदर्शन करेगी। लव के मामले में साथी की बात सुनना आज बेहतर रहेगा। मैरिड कपल्स अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। खर्च को कंट्रोल करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों आज का आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। परिवर्तन को अपनाएं और खुद पर भरोसा करें। दिन पर्सनल ग्रोथ और प्रोफेशनल अवसरों को आमंत्रित करता है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। कर्क राशि- आज परीक्षा से भरा दिन, लेकिन उतने ही लाभदायक परिणाम भी मिलेंगे। अपना विश्वास बनाए रखें और लगातार काम करते रहें। प्रॉफिट को अनलॉक करें। कॉन्फिडेंस के साथ आज ही चुनौतियों से निपटें। सिंह राशि- आज किसी भी तरह की बहस से दूरी बनाएं। जितना पॉजिटिव रहेंगे उतना बेहतर है। आज अपना फेवरेट फूड ट्राई करें। आपके लिए आज का आपका दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। तनाव न लें। कन्या राशि- आज इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों से निपटने के लिए अलर्ट रहना आवश्यक है। आज के ग्रहों की स्थिति विकास को बढ़ावा देता है, जो पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्रों में काम के साथ इच्छाओं को बैलेंस करने की चुनौती देता है। तुला राशि- आज का दिन तुला राशि वाले जातकों के लिए थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है। कुछ लोगों को अपने बॉस की फटकार भी झेलनी पड़ेगी। स्ट्रैटजी बनाएं। वृश्चिक राशि- आज नए अवसर खुद ही आपके सामने आएंगे, जिससे महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। परिवर्तन को स्वीकार करें। आज का दिन विकास के अवसरों की ओर इशारा कर रहा है। डाइट को हेल्दी व ऑयल फ्री रखें। धनु राशि- मुश्किलें आती-जाती रहती हैं। पैसों का आगमन तो होगा ही लेकिन आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। लव के मामले में सितारे आपके साथ हैं। कुछ नया करने और दूसरों से हटकर सोचने की क्षमता पर फोकस करें। मकर राशि- आज गलतफहमी के चलते अन-बन हो सकती है। अपने विचारों और इरादों को क्लियर करें। आज का दिन सेल्फ-लव पर फोकस करने वाला दिन है। काम का बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। खर्च कम करें। कुंभ राशि- आज सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर है, जो विकास को बढ़ावा देती है। अवसरों को खुले दिल से अपनाना जरूरी है। आज का दिन रिलेशन में बैलेंस खोजने पर फोकस करता है। हाइड्रेटेड रहें। मीन राशि- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए क्रिएटिव रहेगा। आज नई चुनौतियों को खुली बांहों के साथ स्वीकार करें। पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला क्रिएटिव दिन आपका इंतजार कर रहा है। recent visitors 53

16 मार्च 2025, रविवार: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज मेष राशि वालों का दिन लाभकारी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज नौकरी-चाकरी में तरक्की मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों को टाल देना चाहिए। धन से जुड़ा कोई फैसला न लें। शैक्षिक कार्यों में सफलता। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि के योग। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद हो सकती है। क्रोध से बचें। सिंह राशि- सिंह राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अज्ञात भय सताएगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। पर, मन परेशान भी हो सकता है। पिता व जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबारियों को व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। हालांकि भागदौड़ करनी पड़ सकती है। तुला राशि- तुला राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन भी बनेंगे। कारोबार में बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। बेकार के खर्चों पर कंट्रोल रखें। धनु राशि- धनु राशि वालों का आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनच करनी पड़ सकती है। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर टास्क को समय र पूरा करने के लिए फोकस बनाए रखें। मीन राशि- मीन राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। recent visitors 55

गुरु-बुध केंद्र योग बनेगा 15 मार्च को, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। करियर की दृष्टि से अभी आपको कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है। सफलता मिलने में अभी देर है, लेकिन हताश न हों और हिम्मत रखें। वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर के लिए चले आ रहे आपके प्रयास सफल होने वाले हैं। आपको कोई बड़ा पद या विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं। मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपकी योग्यता के हिसाब से पद और सम्मान मिल सकता है। साथ ही विदेशी जाने के योग भी बन रहे हैं। कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता है आप किसी की सलाह पर अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना लें और यह आपके लिए लाभदायक भी रहेगा। सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। अभी सफलता मिलने में समय है, हताश और निराश न हों। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें, अत्यधिक मेहनत आपका भाग्य खोल सकती है। कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद मिल सकता है। तुला साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर को लेकर आपको अत्यधिक परिश्रम की जरूरत है। केवल भाग्य के भरोसे रहना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का सफल परिणाम मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा। वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है, निराश होने की जरूरत नहीं है। जो जातक करियर के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। धनु साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सफलता पाने में अभी आपके लिए समय है, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मकर साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह आप को बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा व बहुत दिनों से चली आ रही मेहनत इस सप्ताह सफल होगी। आपको मनचाहा पद कार्यक्षेत्र मिल सकता है। कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। इसी के साथ आपको सही दिशा भी मिलने वाली है। मीन साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर यह सप्ताह सुखद समाचार देने वाला रहेगा। आपकी अत्यधिक मेहनत इस सप्ताह रंग लाने वाली है। विशिष्ट व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है।   recent visitors 52

आज का राशिफल 14 मार्च के पहले दिन बना लक्ष्मी योग, मिथुन कन्या और मीन राशि के जातक पाएंगे लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध से बचें। अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। काम का बोझ हो सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती या कठिनाई आ सकती है । आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के आजआत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत भी रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से सरप्राइज मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। सिंह राशि-सिंह राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। हालांकि बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। तुला राशि- तुला राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा लेकिन मनोबल गिरा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। फिर भी लाभ के अवसर भी मिलेंगे। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अपनों का साथ मिलेगा। हालांकि बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ज्यादा उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता से धन मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।आर्थिक लेनदेन में बारीकी से नजर रखें। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज खर्च की अधिकता रहेगा। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा भी हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। कुछ भी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। आर्थिक रूप से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। recent visitors 62

13 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

मेष राशि– आज विद्यार्थियों को अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए। आपका जीवनसाथी आज आपको एहसास दिलाएगा कि लव लाइफ में रिस्पेक्ट और केयर जरूरी हैं। हेल्दी डाइट लें। नए अवसरों की तलाश करें। वृषभ राशि– आज छोटे-मोटे व्यावसायिक मुद्दे सामने आएंगे। परिवार में वाद-विवाद होने की आशंका है। इसलिए ऐसे में खुद पर नियंत्रण रखें। आज स्वार्थी और गुस्सैल इंसान से बचें क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। मिथुन राशि- मैनेजर्स और टीम लीडर को आज जूनियर्स को सिखाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहने वाले हैं। अपने बॉस के साथ कनेक्शन को मजबूत करने के लिए आज कोशिश कर सकते हैं। कर्क राशि– आज स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी। आपके और आपके पार्टनर के बीच एक मजबूत कनेक्शन नजर आ रहा है। छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों के बावजूद जिंदगी आराम से चलती रहेगी। सिंह राशि– बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार दिखाएं। दिन खत्म होने से पहले नए अवसर दरवाजे पर दस्तक देंगे। ऑफिस रोमांस में न पड़ें। कार्यस्थल पर किसी भी बड़े प्रोजेक्ट से निपटने के लिए पेशेवर रूप से तैयार रहें। कन्या राशि- आज आपको और आपके जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल्स, आपको पहली नजर में प्यार भी हो सकता है। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को आराम देना भूल जाते हैं। तुला राशि- आज बड़े वित्तीय डिसीजन लेने की स्थिति में रहेंगे। किसी दोस्त के साथ पैसों से संबंधीत विवाद को सुलझाने के लिए भी पहल कर सकते हैं। आज लग्जरी पर अधिक खर्च न करें। वृश्चिक राशि- लंबे समय से बकाया राशि आज वसूल हो सकती है। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी न भूलें। चीजों के घटित होने का इंतजार न करें, बाहर जाएं और नए अवसरों की तलाश करें। धनु राशि- कोई भी नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उन लोगों से बात करें, जिन्होंने उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव प्राप्त किया हो। घर में उत्सव का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। सलाद के साथ भरपूर डाइट लें। मकर राशि– आज पुराने इनवेस्टमेंट से आप अच्छा पैसा कमाएंगे। बच्चों की देखभाल में शेड्यूल बिजी रहेगा। करियर तौर पर अपने क्लाइंट्स से ऐसा कोई वादा न करें, जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। कुंभ राशि- आपकी सबसे बड़ी संपत्ति आपका हसमुख नेचर है। प्रेमी जोड़े पारिवारिक भावनाओं का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखेंगे। आपको लम्बी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पैसों को मैनेज करने के लिए अच्छी तरह से योजना बनाएं। मीन राशि- आज का आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। आप पैसे की अहमियत को अच्छी तरह से जानते हैं। ऑफिस में लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें- समझदारी और धैर्य रखें। recent visitors 54

11 मार्च मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि- अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश याात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की आवश्यकता होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ राशि- परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। मिथुन राशि- रियल एस्टेट में निवेश करना लाभकारी साबित होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को शांत दिमाग से सुलझाएं। कर्क राशि- नई प्रॉपर्टी खरीदने या विरासत में संपत्ति मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। सिंह राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में नए सरप्राइज मिलेंगे। बच्चों के बढ़ते डिमांड से काफी चैलेंजिंग दिन रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। कन्या राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर मरम्मत कराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली फिट रहने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। तुला राशि- आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह मांगे। शांत रहें और चुनौतियों को डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। परिजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बच्चों की उपलब्धियों से पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि- कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। रिलेशनशिप में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धनु राशि- आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के नए मौकों की तलाश करें। जीवन में नए बदलावों के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्तों में खटास आ सकता है। मकर राशि- निवेश से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कुछ जातक अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंताएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा। कुंभ राशि- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए विवाद से बचें। आपको रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मीन राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों से मन को शांति मिलेगी। recent visitors 94

आज 9 मार्च इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ राशि- मन अशांत हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय मे वृद्धि होगी। मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पर नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। कर्क राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। माता-पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा से लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पर, धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान भी रखें। वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनओं को वश में रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। आय बढ़ेगी। कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीन राशि- आशा-निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के साथ विदेश जा सकते हैं। सम्मान की प्राप्ति होगी। recent visitors 86