Friday, July 10, 2026 2:13 am

RCB ने 17 साल बाद खत्म किया चेपॉक में जीत का सूखा, चेन्नई को 50 रनों से हराया

चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में सीएसके की बल्लेबाजी काफी साधारण रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम जैसे-तैसे 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। सीएसके के खिलाफ जैसे ही आरसीबी को जीत मिली टीम के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े थे। विराट कोहली जश्न में ऐसे डूबे मानो उन्होंने मैच नहीं, आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली हो। हालांकि, पिछली बार की तरह आरसीबी का जश्न आक्रामक नहीं था। बता दें कि आईपीएल 2024 में जब बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में सीएसके को हराया था तो धोनी उनके आक्रामक जश्न पर गुस्सा हुए थे। 17 साल बाद RCB को CSK के घर में मिली जीत बता दें कि सीएसके के खिलाफ आरसीबी को मिली ये जीत काफी खास है। आरसीबी ने सीएसके को उसके घर में साल 2008 के बाद अब जाकर हराया है। इन 17 सालों में दोनों टीमें चेपॉक के मैदान पर 8वीं बार एक दूसरे से टकराई थी, जिसमें आरसीबी को दूसरी बार जीत मिली है। इस तरह रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए कप्तानी करते हुए अपने दूसरे ही मैच में कमाल कर दिया। वहीं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। पाटीदार 12 साल बाद कप्तान के तौर आरसीबी के लिए सीएसके के खिलाफ चेपॉक में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा आरसीबी की गेंदबाजी भी दमदार रही। टीम के लिए जोश हेजलवुड ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं सीएसके की टीम बॉलिंग और बैटिंग दोनों में साधारण रही। जडेजा के नाम IPL का अनोखा डबल रिकॉर्ड 1. CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर बने कोहली RCB के विराट कोहली ने शुक्रवार को 31 रन बनाए। इसी के साथ वे CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। उनके नाम अब 34 मैचों में 1084 रन हो गए। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 29 मैचों में 1057 रन बनाए थे। 2. चेपॉक में 17 साल बाद RCB ने CSK को हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में CSK को हराया। टीम ने इस मैदान पर 2008 में आखिरी बार चेन्नई को 14 रन से हराया था। तब राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम को जीत मिली थी। इस बीच RCB ने 8 मैच गंवाए और अब जाकर उन्होंने चेपॉक में होम टीम को हराया। 3. जडेजा के 3000 IPL रन पूरे रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को अपने 3000 IPL रन पूरे कर लिए। उन्होंने 242वें मैच में यह कारनामा हासिल किया, उनके नाम 160 विकेट भी हैं। जडेजा IPL में 3000 रन और 150+ विकेट का डबल रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते प्लेयर बने। recent visitors 45

आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार, 4 साल में चमकी किस्मत; सिर्फ 27 मैच खेले, दिल जीत लेगी ये कहानी

नई दिल्ली  आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी कि आरसीबी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 में स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने इसका ऐलान गुरुवार को किया। पाटीदार साल 2022 से आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं और सिर्फ 2 साल के तगड़े खेल के बाद ये खिलाड़ी आरसीबी का कप्तान बनने में कामयाब रहे हैं। रजत पाटीदार ने यहां तक का रास्ता बेहद कठिनाइयों के साथ नापा है। सिर्फ 20 लाख में टीम में आए मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार आईपीएल 2022 में चोटिल लवनिथ सिसोदिया की जगह पर 20 लाख रुपये की कीमत में आरसीबी में शामिल हुए थे। रजत घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। रजत ने पहले आईपीएल 2021 में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था और सीजन में खेले गए चार मैचों में 71 रन बनाए थे। बाद में वो एक बार से एक साल बाद आरसीबी की टीम का हिस्सा बने। रजत पाटीदार ने अबतक आईपीएल में कुल 27 ही मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 799 रन बनाए हैं। उनका सबसे बेस्ट स्कोर 112 का है, वहीं उनका स्ट्राइक रेट करीब 159 का है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने पाटीदार को 11 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था। गेंदबाज के रूप में की थी करियर की शुरुआत 31 साल के रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। वह 8 महीने मैदान से दूर रहे लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया। सर्जरी के बाद वह एक अलग खिलाड़ी के रूप में वापस आए जो कुछ बड़ा हासिल करना चाहत था। बल्लेबाजी की टेक्निक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली। इसके बाद सब कुछ बदल गया। उम्र से बड़े लड़कों के साथ खेलकर हुए बड़े रजत के पिता मनोहर पाटीदार ने एक बार बताया कि रजत बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था और खेल के प्रति उसका गहरा रुझान देखकर हमने उसे लगातार प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि रजत केवल 8 साल की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे और 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। मध्य प्रदेश की कप्तानी भी की रजत पाटीदर मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था। रजत ने फर्स्ट क्लास में कुल 68 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 4738 रन निकले हैं। वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 64 मैचों में 2211 रन बनाए हैं। भारत के लिए भी रजत ने 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला है। recent visitors 203