RCB के लिए बड़ी घोषणा: बिक्री प्रक्रिया शुरू, डियाजियो की ओर से वैल्यूएशन और दस्तावेज़ प्रस्तुत

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री से जुड़ी चर्चाएं अब अटकलों से आगे बढ़कर अमल के चरण में पहुंच चुकी हैं। टीम के मालिक डायजियो ने आधिकारिक तौर पर RCB को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संभावित खरीदारों को सूचना दस्तावेज भेजे जा चुके हैं। यह अब तक का सबसे स्पष्ट संकेत है कि IPL की सबसे कीमती फ्रेंचाइज़ियों में से एक बाजार में उपलब्ध है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्पोर्टिको ने दी है, जो खेल कारोबार से जुड़ा प्रतिष्ठित जर्नल है। प्रक्रिया से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, डायजियो ने अपनी भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स के जरिए RCB से संबंधित दस्तावेज संभावित निवेशकों को भेजे हैं। भले ही बाध्यकारी बोली की समयसीमा तय होने में अभी वक्त लगे, लेकिन यह साफ हो गया है कि पिछले साल के अंत में शुरू की गई समीक्षा अब सक्रिय बिक्री प्रक्रिया में बदल चुकी है। यहां यह समझना जरूरी है कि जिन दस्तावेजों को भेजा गया है, उन्हें कंफिडेंशियल इंफॉर्मेशन मेमोरेंडम कहा जाता है। यह किसी भी कंपनी या संपत्ति को बेचने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य दस्तावेज होता है, जिसमें 30 से 150 पन्नों तक की विस्तृत जानकारी शामिल रहती है, ताकि खरीदार व्यवसाय का सही मूल्यांकन कर सकें और शुरुआती प्रस्ताव दे सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2025 का खिताब जीतने और जबरदस्त व्यावसायिक मजबूती के बाद RCB की वैल्यूएशन करीब दो अरब डॉलर आंकी जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। RCB के साथ विराट कोहली जुड़े हैं, जिन्हें भारत का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली क्रिकेट ब्रांड माना जाता है। यूनाइटेड स्पिरिट्स ने इस सौदे के लिए सिटीग्रुप को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। इस डील में प्राइवेट इक्विटी फर्मों, बड़े निवेशकों और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स की रुचि दिखने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया मार्च के अंत तक पूरी हो सकती है। IPL 2026 का सीजन 26 मार्च से शुरू होना है और डायजियो की कोशिश है कि उससे पहले भारत में अपनी सबसे बड़ी संपत्ति की बिक्री पूरी कर ली जाए। RCB की बिक्री में सेलिब्रिटी और बड़े निवेशकों की दिलचस्पी RCB की संभावित बिक्री ने देश के कई बड़े नामों का ध्यान खींचा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि वह फ्रेंचाइज़ी के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बोली लगाएंगे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने औपचारिक प्रस्ताव दिया है या नहीं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के नाम भी निवेशकों के समूह से जुड़ी चर्चाओं में सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा करीब तीन प्रतिशत हिस्सेदारी में रुचि दिखा रही हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं रणबीर कपूर की दिलचस्पी करीब दो प्रतिशत हिस्सेदारी को लेकर है। यह दोनों निवेश ब्रांड से जुड़ाव की रणनीति के अनुरूप माने जा रहे हैं। रणबीर कपूर पहले ही ISL क्लब मुंबई सिटी एफसी में निवेशक रह चुके हैं। हालांकि, यहां हितों के टकराव का सवाल भी उठता है। वर्ष 2007 में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को किसी भी IPL टीम में हिस्सेदारी खरीदने से रोक दिया था। विराट कोहली RCB की पहचान माने जाते हैं, ऐसे में उनके लिए सीधे तौर पर मालिकाना हक लेना संभव नहीं हो सकता। लेकिन इस स्थिति में उनकी पत्नी के जरिए निवेश का रास्ता खुल सकता है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो कोहली परिवार के लिए कुछ कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएं अपनाई जा सकती हैं। डायजियो RCB क्यों बेच रहा है और खरीदार क्या सोच रहे हैं अब सवाल उठता है कि डायजियो आखिर RCB को क्यों बेच रहा है। इसकी वजह व्यावसायिक प्राथमिकताएं बताई जा रही हैं। यूनाइटेड स्पिरिट्स ने नवंबर में सेबी को जानकारी दी थी कि RCB को एक नॉन-कोर एसेट के रूप में देखा जा रहा है, जो कंपनी के अल्कोहल और बेवरेज कारोबार से अलग है। इसके अलावा, पिछले साल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की खिताबी जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ ने भी कंपनी को चिंता में डाल दिया था। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई थी, जिससे डायजियो को अपनी छवि को नुकसान पहुंचने और संभावित कानूनी परेशानियों का अंदेशा हुआ। इन्हीं कारणों को देखते हुए कंपनी अब RCB से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही है। recent visitors 41

आरसीबी ने राजस्थान को दी 11 रन से मात, कोहली बोले- हमने जीत का तरीका ढूंढ लिया

बेंगलुरु IPL जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में एक ओवर भी मैच की किस्मत बदल सकता है, यह बात जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने एक बार फिर साबित कर दी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 अप्रैल को हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस तेज गेंदबाज ने ऐसा खेला किया कि राजस्थान के सारे मंसूबे धरे के धरे रह गए. जोश ने इस मुकाबले में 33 रन देकर 4 विकेट झटके और वो अपने इस प्रदर्शन के ल‍िए प्लेयर ऑफ द मैच रहे. वहीं उनके द्वारा फेंका गया 19वां ओवर न‍िर्णायक रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 205/5 का स्कोर बनाया. विराट कोहली ने 70 तो देवदत्त पड‍िक्कल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम एक समय बेहद मजबूत लग रही थी, लेकिन वो 194/9 रन ही बना पाई. इस तरह RCB को 11 रनों से जीत मिली. जोश हेजलवुड का वो ओवर जहां पलटा मैच RCB के भुवनेश्वर कुमार ने पारी का 18वां ओवर फेंका. जहां भुवनेश्वर कुमार की RR के शुभम दुबे और ध्रुव जुरेल ने धुनाई कर दी. इस ओवर में 22 रन आए. इसके बाद राजस्थान को जीत के ल‍िए 12 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे. इसके बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 19वें ओवर में गेंद जोश हेजलवुड को थमा दी. पहली गेंद जोश ने दुबे को फेंकी जहां एक रन आया. इसके बाद दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर जुरेल थे, यह गेंद खाली गई. तीसरी गेंद पर जुरेल (34 बॉल 47 रन) जोश की गेंद पर विकेटकीपर ज‍ितेश शर्मा को कैच दे बैठे. जुरेल के आउट होने के बाद राजस्थान को छठा झटका लगा. इसके बाद जोफ्रा आर्चर आए जो पहली ही गेंद पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार को कैच दे बैठे. इस तरह जोश ने 4 गेंदों में खेला कर दिया. 19वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद वान‍िदु हसरंगा ने खेली, ये दोनों गेंद खाली गईं. इस तरह जोश के इस ओवर में कुल 6 गेंद हुईं, महज 1 रन आया और 2 श‍िकार हुए. कुल मिलाकर इसी ओवर से RCB की सांस में सांस आई. मुकाबले का आखिरी ओवर यश दयाल ने फेंका, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 17 रनों की आवश्यकता थी. उस ओवर की पहली ही गेंद पर दयाल ने शुभम दुबे (12) को आउट किया. शुभम के आउट होने के साथ ही राजस्थान की जीत की उम्मीदें धूमिल हो गईं. बाकी की पांच गेंदों पर कुल मिलाकर 5 रन बना और राजस्थान का एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ. रजत ने क्या कहा? रजत ने कहा, 'यह जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी। पिच वैसी नहीं थी जिसकी उम्मीद की थी। पर जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने 10वें ओवर के बाद जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ थी। उन्होंने जो जज्बा दिखाया, वो शानदार था। हम विकेट की तलाश में थे। जब आप विकेट हासिल करते हो तो ही आप रन रोक सकते हो। मैं हमेशा अपनी प्रवृत्ति का पहले समर्थन करता हूं, लेकिन हमारे पास कई लीडर्स हैं और उनके इनपुट बहुत मदद करते हैं।'  कोहली ने कही यह बात वहीं विराट कोहली भी घर पर जीत से खुश दिखे। उन्होंने कहा, 'बहुत खुश हूं। हमने बल्लेबाजी इकाई के रूप में कुछ चीजों पर चर्चा की थी और बोर्ड पर अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए प्लान को अच्छी तरह से लागू किया। दूसरी पारी में ओस ने काफी मदद की और आरआर के बल्लेबाजों ने अच्छे शॉट खेले, लेकिन हमने वापसी की और उन दो अंकों को हासिल करना वास्तव में महत्वपूर्ण था। यहां पहली चुनौती टॉस जीतना है और दूसरे हाफ में चेज थोड़ा आसान हो जाता है। हम पहले कुछ मैचों में अच्छा स्कोर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन इस मैच में हमारे पास पूरा लाइसेंस था।' 'चिन्नास्वामी से यादें जुड़ीं' कोहली ने कहा, 'पहले तीन-चार ओवरों में गति और उछाल रहती है और मुझे लगता है कि हमने पिछले तीन मैचों में शुरुआती ओवरों में ही बहुत सारे शॉट लगाने की कोशिश की। हालांकि, आरआर के खिलाफ हमने गेंद को आने दिया और खुद को उस परिस्थिति में समायोजित किया और हम इसका फायदा उठाने में सक्षम थे। हमने अभी बल्लेबाजी करने का तरीका ढूंढ लिया है और अगले कुछ घरेलू मैचों में हमें 15-20 रन अतिरिक्त बनाने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे। यह आईपीएल में क्रिकेट खेलने के लिए सबसे अच्छी जगह है। प्रशंसकों ने अच्छे और बुरे समय के दौरान हमारा समर्थन किया। यह एक खास जगह है और इससे कई खास यादें जुड़ी हैं।' recent visitors 39

घर में बेंगलुरु ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब ने 5 विकेट से दी मात

बेंगलुरु आईपीएल 2025 के 34वें मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की इस जीत में गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में नेहल वढ़ेरा ने कमाल किया। नेहल ने अपनी टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया। आरसीबी और पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में टिम डेविड को उनके 26 गेंद में नाबाद 50 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टिम डेविड की वजह से ही आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स को एक लड़ने लायक स्कोर दे पाई थी। अपनी इस पारी में टिम डेविड ने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसी वजह से टिम डेविड को हारे हुए मैच में भी मैन ऑफ द मैच चुना गया। आरसीबी को घर में मिली तीसरी हार पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश के से प्रभावित रहा था। मैच में बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। ऐसे में खेल को 14-14 ओवर का निर्धारित किया था। एम चिन्नास्वामी में क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अय्यर का फैसला सुपर हिट साबित हुआ। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने पहले ओवर से विकेट लेना शुरू कर दिया। फिर क्या था आरसीबी के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए। हालांकि, टिम डेविड ने जरूर एक छोर पर मोर्चा संभालने का काम किया। टिम डेविड के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 24 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। इस तरह आरसीबी 14 ओवर में 95 रन पर रुक गई। इसके जवाब में पंजाब ने 12.1 ओवर में 98 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रियांश आर्य और 'इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे प्रभसिमरन सिंह कुछ खास नहीं कर पाए. प्रभसिमरन 13 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. वहीं प्रियांश को 16 रनों के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड ने चलता किया. प्रियांश के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 32 रन था. यहां से श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस ने मिलकर पंजाब का स्कोर 50 के पार पहुंचाया. जोश हेजलवुड ने 8वें ओवर में श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस को आउट करके पंजाब किंग्स का स्कोर चार विकेट पर 53 रन कर दिया. श्रेयस ने 7 और इंगलिस ने 14 रन बनाए. यहां से नेहाल वढेरा और शशांक सिंह के बीच 28 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने पंजाब को जीत के करीब पहुंचाया. शशांक हालांकि 1 ही रन बना सके और उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया. यहां से नेहाल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. नेहाल वढेरा ने तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 19 बॉल पर नाबाद 33 रन बनाए. वहीं स्टोइनिस 7 रनों पर नााबद लौटे. recent visitors 44

RCB को घर में घुसकर दिल्ली ने हराया, केएल राहुल की जबरदस्त पारी

बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-24 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. 10 अप्रैल (गुरुवार) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 13 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. राहुल की शानदार पारी, दिल्ली का विजयी 'चौका' दिल्ली कैपिटल्स की जीत में केएल राहुल की अहम भूमिका रही. केएल राहुल ने नाबाद 93 रन बनाए. राहुल ने 53 गेंदों की पारी में सात चौके और छह छक्के जड़े. दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा सीजन में ये लगातार चौथी जीत रही और उसका विजय रथ जारी है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पांच मैचों में ये दूसरी हार रही. टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 10 रनों के स्कोर तक दो विकेट खो दिए. पहले यश दयाल ने फाफ डु प्लेसिस (2) को आउट किया. फिर दूसरे सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (7) को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेज दिया. फिर दिल्ली को भुवनेश्वर कुमार ने जल्द ही तीसरा झटका दिया, जब 'इम्पैक्ट सब' अभिषेक पोरेल (7) बड़ा शॉट मारने के चक्कर में विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे. कप्तान अक्षर पटेल भी 15 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके कारण दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन हो गया. यहां से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की वापसी कराई. दोनों के बीच 111 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. राहुल शुरुआत से ही लय में दिखे और उन्होंने खराब गेंदों पर कड़े प्रहार किए. राहुल ने 37 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. फिफ्टी जड़ने के बाद राहुल ने आक्रामक रवैया अपनाया और पारी के 15वें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंदों पर 22 रन बनाए. इस ओवर के बाद मैच दिल्ली की तरफ शिफ्ट हो गया. स्टब्स (नाबाद 38) ने भी बाद में कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाकर दिल्ली का काम आसान कर दिया. RCB विकेट लेकर भी नहीं कर पाई कंट्रोल RCB ने जैसे तैसे कर 163/7 का स्कोर 20 ओवर्स में बनाया. दिल्ली जब रनचेज करने उतरी तो लगा कि बेंगलुरु इस मैच में कमाल कर देगी. फाफ डु प्लेस‍िस (2) को यश दयाल ने कप्तान पाटीदार के हाथों कैच आउट करवाया. फ‍िर जेक फ्रेजर मैकगर्क (7) और इम्पैक्ट सब अभ‍िषेक पोरेल (7) दोनों ही भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर विकेटकीपर ज‍ितेश शर्मा को कैच दे बैठे. इस तरह दिल्ली का स्कोर इन तीनों के आउट होते हुए 5 ओवर के अंदर 30/3 हो गया. कुछ देर बाद अक्षर पटेल (15) भी चलते बने. इस तरह दिल्ली का स्कोर 58/4 हो गया. recent visitors 42

RCB ने 10 साल बाद किया मुंबई का किला ‘फतह’, क्रुणाल पांड्या बने जीत के हीरो

मुंबई आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 12 रनों से मैच हार गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम ये मैच जीत सकती है लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम लम्हों में कमाल प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी. आरसीबी के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि इस टीम ने पूरे 10 साल के बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया है. आरसीबी की तीसरी जीत आरसीबी की ये इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत है. वो अंक तालिका में नंबर तीन पर है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम चौथा मैच हारी है और वो 8वें स्थान पर है. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने भी 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. हेजलवुड और यश दयाल को 2-2 विकेट मिले. हार्दिक-तिलक की मेहनत बेकार मुंबई इंडियंस एक वक्त मैच में आ गई थी और इसकी वजह हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारी थी. हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 42 रन बनाए. तिलक ने 29 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. लेकिन ये पारियां भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी.तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की हार तय हो गई. मुंबई ने 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या का विकेट खोया और फिर आखिरी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने तीन विकेट लेकर आरसीबी को मैच जिता दी. ऐसी रही आरसीबी की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने आतिशी पारी खेली. देवदत्त पड्डीकल भी लय में दिखे. हालांकि, पड्डीकल 9वें ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. लेकिन 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने कोहली और लियाम लिविंगस्टन दोनों को आउट किया. विराट कोहली ने 42 गेंद में 67 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की. पाटीदार ने 32 गेंद में 64 रन बनाए, जिसके दम पर आरसीबी ने 5 विकेट खोकर मुंबई के सामने 222 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. ऐसी रही मुंबई की पारी 222 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन रोहित शर्मा 17 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद चौथे ओवर में रकल्टन भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 17 रन निकले. इसके बाद सूर्यकुमार य़ादव ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 12वें ओवर में वो भी आउट हो गए. सूर्या के बल्ले से 28 रन  निकले. इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा का तूफान आया. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. हार्दिक ने 15 गेंद में 42 रन बनाए तो तिलक ने 29 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से ये मैच जीत जाएगी. लेकिन भुवी ने मैच पलट दिया. आखिरकार मुंबई की टीम 209 रन ही बना सकी. पहले एक नजर हार्दिक-तिलक के कमाल पर 222 रनों के लक्ष्य के जवाब में जब मुंबई की टीम मैदान में उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. जब सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा था तब मुंबई 12 ओवर में केवल 99 रन ही बना सकी थी. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए पहुंचे. दूसरी ओर तिलक वर्मा थे. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. तिलक-हार्दिक ने 34 गेंद में 89 रन जोड़े. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई ये मैच जीत जाएगी. फिर ऐसे पलटा मैच 18वां ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए. उस वक्त मुंबई को जीत के लिए 34 रन ही चाहिए थे. लेकिन भुवी ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया और सधी हुई गेंदबाजी की. उस ओवर में भुवी ने केवल 14 रन दिए. इसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड ने हार्दिक को भी आउट कर दिया. यहीं से मैच एक बार फिर आरसीबी के पाले में आ गया. आईपीएल 2025 के मैच नंबर-20 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब आरसीबी ने मुंबई को उसके घर यानी की वानखेड़े के मैदान में शिकस्त दी हो. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे. कोहली और रजत पाटीदार ने फिफ्टी जड़ी थी. मुंबई को जीत के लिए 222 रन बनाने थे. लेकिन मुंबई 209 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. recent visitors 54

GT ने 18वें ओवर में ही आरसीबी के 170 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया, सुदर्शन का जलवा

बेंगलुरु आईपीएल 2025 के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम ने 18वें ओवर में ही आरसीबी के 170 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का पहला मैच खेल रही थी. जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा.  गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 17.5 ओवर में ही इसे चेज कर लिया. आरसीबी बिना बदलाव के मैदान पर उतरी थी. जबकि गुजरात में एक बदलाव हुआ है. कगिसो रबाडा बाहर हुए और उनकी जगह अरशद खान को जगह दी गई थी.   ऐसे रही आरसीबी की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में आरसीबी को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा.कोहली केवल 7 रन बनाकर अरशद खान का शिकार हुए. इसके बाद तीसरे ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल को सिराज ने बोल्ड किया. फिर 5वें ओवर में खतरनाक दिख रहे फिल सॉल्ट को सिराज ने आउट किया. 7वें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार को ईशांत ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला और 33 रनों की पारी खेली. लेकिन वो भी 13वें ओवर में आउट हो गए. लेकिन इसके बाद लिविंगस्टन ने तूफानी पारी खेली और अर्धशतक जड़ा. वहीं, टिम डेविड ने भी शानदार बल्लेबाजी की. इसके दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए. ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी 170 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत काफी शानदार रही. गिल और साई सुदर्शन ने ठोस शुरुआत दिलाई. हालांकि, गिल 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन और जोश बटलर ने मोर्चा संभाला. साई सुदर्शन 49 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्होंने मोमेंटम गुजरात की ओर शिफ्ट कर दिया. इसके बाद बटलर ने शानदार फिफ्टी जड़ी. बटलर ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली और 18वें ओवर में ही गुजरात ने ये मैच जीत लिया. आईपीएल 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम ने  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हराया. इस मैच के हीरो साई सुदर्शन और जोश बटलर रहे. जोश बटलर नाबाद रहे और उन्होंने 73 रनों की पारी खेली. लेकिन साई सुदर्शन ने गुजरात का मोमेंट सेट किया और 49 रनों की पारी खेली. लेकिन साई सुदर्शन आईपीएल में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं. पिछली 7 पारियों पर डालें नजर साई सुदर्शन की पिछली सात आईपीएल पारियों पर अगर नजर डालेंगे तो उन्होंने इसमें एक शतक जड़ा और 4 फिफ्टी लगाई है. जबकि एक बार वो फिफ्टी से चूके हैं. यानी सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब साई 10 से कम स्कोर पर आउट हुए हैं. 7 पारियों में साई सुदर्शन ने 444 रन बनाए हैं. यानी साई ने 8.5 करोड़ की कीमत में आईपीएल में वो कमाल किया है, जो मोटी-मोटी रकम में भी बड़े क्रिकेट के सितारे नहीं कर सके हैं. यहां देखें पिछली 7 पारियां 65(39) 84*(49) 6(14) 103(51) 74(41) 63(41) 49(36) इस सीजन  दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं. पहले नंबर पर लखनऊ के निकोलस पूरन हैं. जिन्होंने 3 मैच में अबतक 189 रन बनाए हैं. जिसमें दो फिफ्टी जड़ी है. वहीं साई सुदर्शन ने 3 मैच में 186 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर जोश बटलर हैं जिन्होंने 166 रन बनाए हैं. recent visitors 51

आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की है। इसका असर प्वॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है। दो मैचों में दो जीत के साथ आरसीबी के चार प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आरसीबी से हारने के बाद चेन्नई प्वॉइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसककर सातवें नंबर पर भी चली गई है। इसका असर उसके नेट रन रेट पर भी पड़ा है जो अब माइनस में है। लखनऊ दूसरे नंबर पर अन्य टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक अर्जित किए हैं। लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। पंजाब ने अभी तक एक ही मैच खेला है और इस मैच में उसने जीत हासिल की है। उसका नेट रन रेट भी प्लस में है। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली ने भी एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली के पास भी दो अंक हैं। राजस्थान का हाल बेहाल वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें नंबर पर है। एसआरएच ने दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। उसके पास दो प्वॉइंट्स हैं। इसके अलावा केकेआर और सीएसके भी एक जीत और एक हार के साथ दो अंक पाने वाली टीम हैं। केकेआर छठवें और सीएसके सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का खाता अभी नहीं खुला है। यह तीनों क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है और वह दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।   recent visitors 48