Thursday, July 2, 2026 9:07 pm

IPL 2025: रियान पराग बनाया राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, जानिए क्या है कारण

जयपुर आईपीएल 2025 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स पर एक बड़ी आफत टूट गई है. टीम के कप्तान संजू सैमसन अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तानी में बदलाव किया है और स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है. सैमसन इस दौरान रियान पराग की कप्तानी में खेलते दिखेंगे. राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से है. इसमें पहली बार रियान पराग कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. 3 मैचों के लिए कप्तान बने रियान पिछले कुछ हफ्तों से उंगली की चोट से जूझ रहे संजू सैमसन अभी तक पूरी तरह इससे उबर नहीं पाए हैं. सैमसन को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से बैटिंग की इजाजत तो मिल गई लेकिन अभी तक विकेटकीपिंग के लिए हरी झंडी नहीं मिली है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने कप्तानी में बदलाव का फैसला किया है. फ्रेंचाइजी ने गुरुवार 20 मार्च को ऐलान किया कि टीम के शुरुआती 3 मुकाबलों के लिए रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे, जबकि संजू सैमसन बतौर बल्लेबाज खेलते रहेंगे. हालांकि, पूरी तरह फिट होने के बाद संजू ही कप्तान के रूप में लौटेंगे. संजू सैमसन ने खुद पूरी टीम के सामने रियान पराग को कप्तानी देने का ऐलान किया. संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने पांचवें टी20 मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी. इसके बाद से ही वो मैदान से बाहर चल रहे थे. हालांकि, बीसीसीआई की मेडिकल टीम से बैटिंग के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद वो हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ट्रेनिंग में लौटे थे. मगर सवाल उनकी विकेटकीपिंग को लेकर था, जहां अभी तक उन्हें BCCI से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है. रियान पराग पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे. उन्होंने इससे पहले कभी भी आईपीएल में किसी टीम की कमान नहीं संभाली है. उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स 23 मार्च को हैदराबाद, 26 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. रियान को फिलहाल सिर्फ 3 मुकाबलों के लिए कप्तानी मिली है लेकिन सैमसन को पूरी तरह से फिट घोषित किए जाने में अगर देरी होती है तो वो इन मुकाबलों से आगे भी टीम की बागडोर संभाल सकते हैं. रियान इससे पहले घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम असम की कप्तानी कर चुके हैं.   recent visitors 40

युवा बल्लेबाज रियान पराग श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के लिए पदार्पण हुआ

नई दिल्ली   भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। युवा बल्लेबाज रियान पराग श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के लिए पदार्पण कर रहे हैं। रियान पराग भारत के लिए वनडे खेलने वाले 256वें खिलाड़ी बन गए हैं। रियान को मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कैप सौंपी। पराग भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले असम के पहले पुरुष क्रिकेटर हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। भारतीय टीम अगर ये मैच जीतती है, तो वह सीरीज को 1-1 से बराबर कर लेगी। इस मैच को जीतने के लिए भारत पूरा दम लगाएगा। टीम इंडिया ने तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। 22 वर्षीय पराग को तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह शामिल किया गया है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो   recent visitors 89