सैनिक स्कूल में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 50000 मिलेगी सैलरी

सैनिक स्कूल में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए सैनिक स्कूल नालंदा, बिहार ने काउंसलर, नर्सिंग सिस्टर और अन्य पदों के वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolnalanda.edu.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. सैनिक स्कूल भर्ती 2025 के इन पदों के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 2 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कई अलग-अलग पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. सैनिक स्कूल में भरे जाने वाले पद काउंसलर- 1 पद आर्ट मास्टर- 1 पद नर्सिंग सिस्टर- 1 पद पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 1 पद सैनिक स्कूल में नौकरी पाने की आयु सीमा काउंसलर: 21 वर्ष से 35 वर्ष आर्ट मास्टर: 21 वर्ष से 35 वर्ष नर्सिंग सिस्टर: 18 वर्ष से 50 वर्ष पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: 18 वर्ष से 50 वर्ष सैनिक स्कूल में फॉर्म भरने की योग्यता काउंसलर- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आर्ट मास्टर: 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, मास्टर डिग्री वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. नर्सिंग सिस्टर: डिप्लोमा होल्डर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: किसी भी मान्यता बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. सैनिक स्कूल में अप्लाई करने का शुल्क एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 300 रुपये अन्य सभी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक Sainik School Recruitment 2025 नोटिफिकेशन Sainik School Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक सैनिक स्कूल में चयन होने पर मिलेगी सैलरी काउंसलर- 50,000 रुपये आर्ट मास्टर- 50,000 रुपये नर्सिंग सिस्टर- 25,000 रुपये पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 25,000 रुपये Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35