शायद लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था: संदीप दीक्षित

नईदिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने स्वीकार किया कि पार्टी जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रही जिससे वे काफी निराश हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसे 12-13% वोट मिलेंगे लेकिन उसे जनता का समर्थन नहीं मिला। संदीप दीक्षित ने कहा, “हमने जनता का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है।” उन्होंने आगे कहा कि शायद लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि पार्टी जीत पाएगी और सरकार बना सकेगी इसलिए उन्होंने वोट नहीं दिया। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित का मुकाबला AAP के अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से था। इस सीट पर केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। प्रवेश वर्मा , केजरीवाल से 1170 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि संदीप दीक्षित काफी पीछे चल रहे हैं। संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि बीजेपी 46 सीटों पर आगे है जिससे यह लगभग तय हो गया है कि वह सरकार बनाएगी। हालांकि, अंतिम नतीजे अभी आने बाकी हैं। इस चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे या बीजेपी 30 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी। दिल्ली चुनाव की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। कई एग्जिट पोल्स ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी 45-55 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि AAP को भारी नुकसान हो सकता है। कांग्रेस के लिए स्थिति और खराब रही क्योंकि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी उसे कोई खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

अगर उन्हें आप की नीतियां पसंद है तो वे कांग्रेस छोड़कर आप की टिकट पर चुनाव क्यों नहीं लड़ लेते: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में आप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हान को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने जवाब दिया है। दीक्षित ने कहा कि अगर उन्हें आप की नीतियां इतनी अच्छी लगती है तो वे कांग्रेस छोड़कर आप की टिकट पर दिल्ली से चुनाव क्यों नहीं लड़ लेते। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हान के दिल्ली चुनाव को लेकर किए गए भविष्यवाणी पर कांग्रेस के ही नेता संदीप दीक्षित ने करारा जवाब दिया है। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा है कि यहां 70 सीटें हैं विधानसभा की। आम आदमी पार्टी से एक टिकट कटवाकर वह खुद यहां से चुनाव लड़ लें। कहा कि अगर आम आदमी पार्टी आपको इतना पसंद है तो आपको महाराष्ट्र में इन्हें सीटें देनी चाहिए थीं। संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम इनको दिल्ली की स्थिति पता भी है कि नहीं। अगर आप की इतनी अच्छी नीतियां थीं तो इनके साथ लड़ते महाराष्ट्र में। अपनी सीटें दे देते। अपने इलाके की सीटें दे देते केजरीवाल को। कभी-कभी मैं मानता हूं कि सीनियर लीडर्स का जो भी हो, अगर आपको स्थिति नहीं पता है। इस आदमी ने किस कदर दिल्ली को बर्बाद किया है, अगर ये आपको नहीं पता है तो अपना राय अपने पास ही रखें। वो सीनियर लीडर हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अगर वे हमारे प्रदेश के बारे में कोई ऐसा बयान करेंगे जिसमें यह दिखता है कि किसी चीज के बारे में वह बिल्कुल नहीं समझते तो उसका जवाब तो हम देंगे। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हान ने आईएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, लेकिन अगर आप के साथ गठबंधन होता तो ज्यादा अच्छा होता। चव्हान ने कहा था कि दिल्ली चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल ही जीतेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104