Wednesday, July 8, 2026 3:36 am

DM को सम्मानित महसूस करना चाहिए कि हम उनके दफ्तर गए: संजय सिंह

नई दिल्ली. नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है, जहां से 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 'आप' पर दबाव डालने और ऐसी जानकारी मांगने का आरोप लगाया है जिसे साझा करने की अनुमति नहीं है। अधिकारी की शिकायत पर 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीएम कोई लाट साहब नहीं हैं और शिकायत होगी तो उन्हें ही तो बताया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि डीएम का प्रॉटोकॉल उनके मुकाबले बहुत नीचे है और अधिकारी को तो सम्मानित महसूस करना चाहिए कि वह (सांसद) उनके दफ्तर तक गए। संजय सिंह ने नई दिल्ली जिले के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'वह कोई लाट साहब नहीं हैं। उनकी जवाबदेही है हमारे प्रति। उनका काम है चुनाव की व्यवस्था को देखना, चुनाव में निष्पक्षता रहे। यह देखना, वह इतने बड़े लाट साहब हैं कि मैं उसे मिल नहीं सकता। यदि चुनाव से संबंधित कोई शिकायत है तो डीएम से नहीं करेंगे? उनको यह सोचना चाहिए कि एक सांसद होकर, वैसे यदि आप प्रॉटोकॉल की बात करें, हम लोग इन चक्करों में नहीं पड़ते, डीएम का प्रॉटोकॉल हमसे बहुत नीचा है, हम तो इनके दफ्तर गए, उनको अपने आप को सम्मानित महसूस करना चाहिए, शर्म नहीं आती इस तरह के बयान देने में।' चुनाव अधिकारी को डराए-धमकाए जाने के आरोप को लेकर एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा, 'किस प्रकार डरा धमका रहे हैं। अपने चुनाव के वोटर लिस्ट के बारे में पूछा और जो फर्जी ऑब्जेक्टर्स के बारे में जानकारी लेना डराना धमाका होता है? केंद्रीय चुनाव आयोग को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि ऐसे अफसर जो मुलाकात को डराना धमाका बता रहे हैं वह क्या चुनाव कराएंगे। हम तो राजनीतिक दल हैं, 100 बार मिलना पड़ेगा अधिकारी से। जो अधिकारी मुलाकात को धमकाना बताएगा वह क्या चुनाव कराएगा। कोई गड़बड़ी होगी तो उनसे ही तो मिलेंगे। इसे धमकी कहेंगे तो अजीब बात हो जाएगी। इतना दिमाग सातवें आसमान पर नहीं रहना चाहिए किसी अधिकारी का।' recent visitors 60

संजय सिंह और उनकी पत्नी का एक से तीन जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम, इस मामले को लेकर बीजेपी ऐक्शन मोड में आई नजर

नई दिल्ली दिल्ली चुनावों से पहले संजय सिंह और उनकी पत्नी के वोटर लिस्ट में नाम लेकर रार छिड़ गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह और उनकी पत्नी का एक से तीन जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम है। अब इस मामले को लेकर भगवा पार्टी ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप राज्यसभा सांसद पर आरोप लगाते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह पर ऐक्शन की डिमांड की है। इस मामले पर संजय सिंह का बयान भी है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में नाम है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी वोटर लिस्ट में भी संजय सिंह के नाम होने का दावा किया है। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह की पत्नी पर भी वोटर लिस्ट में दो जगहों पर नाम दर्ज होने का दावा किया। वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एफिडेविट में बताया है कि वो दिल्ली की हरिनगर विधानसभा सीट क्षेत्र के रहने वाले हैं। बीजेपी का कहना है कि एक राज्यसभा सांसद जब अपने शपथ पत्र में खुद को हरिनगर विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला बताया है, उसी समय उनका नाम सुल्तानपुर की नगर पालिका परिषद की वोटर लिस्ट में भी दर्ज है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने वोटर लिस्ट में दर्ज संजय सिंह के पिता का नाम, पता और वोटर आईडी कार्ड भी बताया है। recent visitors 39

संजय सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी ने मेरी ही पत्नी का नाम वोटर्स लिस्ट से कटवाने का आवेदन दिया

नई दिल्ली आम आमदी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से उन्ही की पत्नी का नाम वोटर्स लिस्ट से कटवाने का आवेदन दिया है। उनका दावा है कि ऐसा एक नहीं बल्कि दो-दो बार किया गया है। संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पिछले दिनों मैंने राज्यसभा में पूर्वांचली भाई बहनों के वोट काटे जाने का मुद्दा उठाया था। मैंने उन लोगों के नाम पर पढ़कर भी सुनाए थे। इससे बीजेपी इतनी बौखला गई कि उसने सोचा कि पहले संजय सिंह को ही सबक सिखाते हैं। उन्होंने कहा, नई दिल्ली विधानसभा सीट से मेरी पत्नी का वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया गया है और ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार हुआ है। यानी दो बार आवेदन दिए गए हैं। recent visitors 104

आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में MVA के लिए करेंगे प्रचार करेगी चुनाव नहीं लड़ेगी- संजय सिंह

नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. हरियाणा चुनाव का असर: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन न करके राजनीतिक खामियाजा उठाया. जिससे पार्टी की भी अधिकतर सीटों पर जमानत जब्त हो गई. इस हार के बाद AAP ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. राजनीतिक विश्लेषक अजीत शुक्ला का मानना है कि आम आदमी पार्टी का चुनाव मैदान से दूर रहना इंडिया गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित होगा. राजनीतिक रणनीति का इशारा: AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब झारखंड और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. माना जा रहा है कि उनका यह कदम गठबंधन के भीतर एकता बढ़ाने और वोटों को एकत्रित करने में सहायक होगा. महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के चुनावों का पूर्वावलोकन: उल्लेखनीय है कि AAP ने 2019 में महाराष्ट्र में 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव मैदान में होती तो इससे वोटों का बंटवारा होता और इंडिया गठबंधन को सीधा नुकसान होता. आगे का चुनावी पथ: जब आम आदमी पार्टी झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ती है तो संभावना है कि वोट बैंक प्रभावित नहीं होगा और बेहतर एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन की ताकत बढ़ेगी. इसी तरह झारखंड में भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, जहां AAP का दूर रहना भाजपा के लिए और मुश्किल पैदा कर सकता है. हालांकि इससे पहले चर्चा थी कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. खबरों की मानें तो पार्टी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही थी. आप मालाबार हिल से अपना उम्मीदवार उतारने की प्लानिंग में थी. हालांकि अब पार्टी की तरफ से महाराष्ट्र चुनाव नहीं लड़ने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. हमें मिला था एक सीट का ऑफर- आप महाराष्ट्र में आप के चुनाव ना लड़ने की घोषणा पर दिल्ली सरकार में मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमारे गठबंधन के साथी शरद पवार और उद्धव ठाकरे दोनों का बड़प्पन है कि उन्होंने महाराष्ट्र में गठबंधन का धर्म निभाते हुए हमें एक सीट देने की पेशकश की थी. लेकिन आम आदमी पार्टी वो पार्टी नहीं है जो सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए ही चुनाव लड़ती है या फिर अपने ईगो के लिए सीटें मांगती हो. हमें लगता है कि हम जहां अच्छा कर सकते हैं जहां हमें लगता है कि बीजेपी को हराने में हम अहम भूमिका निभा सकते हैं वहां पार्टी चुनाव लड़ती हैं." उन्होंने आगे कह, "हमारा यह मानना है कि हमारे गठबंधन के साथी अच्छा चुनाव लड़ सकते हैं महाराष्ट्र के अंदर. उनके चुनाव लड़ने से बीजेपी को नुकसान हो सकता है. इसलिए हमने कहा है कि हम उनके लिए प्रचार करेंगे लेकिन हम चुनाव नहीं लड़ेंगे." recent visitors 72