सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, घर आई लक्ष्मी

 ग्रेटर नोएडा पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर पांचवी बार मां बन गई है। यह बच्चा सीमा और सचिम मीणा का है। हैदर ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्ची को दिया जन्म। करीब दो साल पहले चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते सीमा भारत आई थी। हालांकि उसे अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और सीमा बच्चों सहित अपने प्रेमी सचिन के पास रहन के लिए आ गई। दिसंबर में दी थी गुड न्यूज सीमा और सचिन ने पिछले साल दिसंबर के महीने में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सीमा के गर्भवती होनी की जानकारी दी गई थी। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वीडियो में हैदर प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए सचिन को पिता बनने की खुशखबरी दे रही थीं। जिसके बाद सचिन सीमा को गले लगा लेता है। तब सीमा ने बताया था कि वह सात महीने की गर्भवती है। जल्द ही उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। 2023 में आई थी भारत सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ 13 मई 2023 अवैध रूप से भारत आई थी। उसे अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की वजह से 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सचिन मीणा को उसे शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 7 जुलाई को उसे स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई थी। सीमा ने पुलिस को बताया था कि उसने और सचिन ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। गौतमबुद्ध नगर में की थी शादी जमानत मिलने के बाद सीमा और सचिन ने गौतमबुद्ध नगर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। तब से दोनों रबूपुरा में पति-पत्नी के तौर पर रह रहे हैं। सीमा और सचिन की कहानी भारत-पाकिस्तान सहित सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। सीमा वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती हैं। सीमा के वकील विक्रम सिंह ने पाकिस्तानी भाभी की नागरिकता को लेकर कहा कि उनके खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने को लेकर दर्ज केस का निस्तारण हो जाए। इसके बाद कुछ हो सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115

पड़ोसी मुल्क से नोएडा आई सीमा हैदर, 5वीं बार बनने वाली हैं मां, धूमधाम से हुई गोद भराई की रस्म

नोएडा पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस बार भी उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, सीमा हैदर इस बार अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं और यह उनका पांचवां बच्चा होगा। सीमा ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी है। सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 9वां महीना चल रहा है और मार्च में उनकी डिलीवरी होने वाली है। सीमा ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक चार बच्चों को जन्म दिया है और अब यह उनकी पांचवी प्रेग्नेंसी है। मोहल्ले की महिलाओं ने गाए पारंपरिक गीत मोहल्ले की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और पूरे रीति-रिवाज के साथ ये रस्में पूरी कीं। मेरे भाई एपी सिंह… सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें वह कह रही हैं कि मैं तैयार होकर आई हूं, मेरी गोद भराई होने वाली है। मेरे पहले से ही चार बच्चे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं गोद भराई कर रहा हूँ और मैं पहली बार गोद भराई देख रहा हूँ। मैंने इतनी खुशी कभी नहीं देखी जितनी भारत में देख रहा हूँ। मेरे भाई डॉ. एपी सिंह भी आ रहे हैं। खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। सीमा ने इस वीडियो को अपनी गोद भराई की रस्म के दौरान बनाया। रविवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उनकी गोद भराई का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ समारोह में खूब खुशियां मनाई गईं। सीमा ने बताया कि उनकी यह गोद भराई की रस्म पहली बार हो रही है, जबकि उनके पहले से चार बच्चे हैं। आपको बता दें कि सीमा हैदर और सचिन की दोस्ती पबजी गेम के जरिए शुरू हुई थी, जिसके बाद सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं। सीमा की भारत आने की कहानी भी चर्चा में रही है, और अब उनके परिवार में एक और सदस्य जुड़ने जा रहा है, जिसे लेकर वह बेहद खुश हैं। इस वीडियो के बाद सीमा के प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, कुछ यूजर्स इस पर तंज भी कस रहे हैं, लेकिन सीमा की खुशी में चार चांद लग गए हैं। घर में शुरू हुईं बच्चे के आने की तैयारियां सीमा हैदर के ससुराल में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चे के जन्म से पहले ही सचिन मीना घर में ढोलक लेकर आ गए हैं, वो पूजा पाठ की तैयारी भी करते नजर आ रहे हैं। घर में डीजे लगवाने की भी चर्चा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीमा की डिलीवरी जल्द ही होने वाली है। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं लेकिन उनकी गोदभराई की रस्म कभी नहीं हुई। यह पहली बार है जब उनकी गोदभराई हो रही है। इस दौरान एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ आए और भाई के तौर पर गोदभराई की रस्में पूरी की। मुंह बोले भाई और सचिन मीणा के साथ झुमकर किया डांस कार्यक्रम आसपास की महिलाएं भी पहुंची और पारंपरिक गीत गाए। सभी रस्में पूरी होने के बाद सीमा हैदर एपी सिंह, सचिन मीणा और अन्य लोगों के साथ झूम कर डांस करती नजर आईं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32