जबलपुर में रैकेट का खुलासा: उज़्बेकिस्तान की महिला और उसके पति को हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी फरार

जबलपुर  शहर में एक घर में पुलिस ने दबिश दी. यहां उज़्बेकिस्तान की एक महिला मिली. उससे देह व्यापार करवाया जा रहा था. पुलिस की दबिश के दौरान मुख्य आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है. पुलिस जांच में जुटी है. जांच में पता चला कि उज्बेकिस्तान की इस महिला की शादी मुंबई में हुई थी. वह दिल्ली में ब्यूटी पार्लर की एक लड़की के माध्यम से जबलपुर पहुंची. जबलपुर में इसके पहले भी विदेशी महिलाओं से देह व्यापार करवाने के मामले सामने आ चुके हैं. मुखबिर ने 11 महिलाओं की दी सूचना महिला अपराध शाखा की नगर पुलिस अधीक्षक आशीष जैन ने बताया "जबलपुर के माढोताल थाने में पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शिव चौधरी नाम का व्यक्ति देह व्यापार का अड्डा चला रहा है और इस बार उसने विदेशी महिलाओं को बुलाया है. जबलपुर में 11 महिलाओं की पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने जब शिव चौधरी के ठिकाने पर छापा मारा तो वहां उज़्बेकिस्तान की रहने वाली महिला मिली." मुख्य आरोपी की पत्नी हिरासत में देह व्यापार चलाने का आरोपी शिव चौधरी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी पत्नी और विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया. सीएसपी आशीष जैन ने बताया "उज़्बेकिस्तान की महिला ने पूछताछ में जानकारी दी है कि 2011 में उसकी शादी मुंबई में हुई थी. 2023 में उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इसके बाद से ही वह दिल्ली में एक पार्लर में काम करती थी." स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार उज्बेकिस्तान की महिला ने पुलिस को बताया "दिल्ली में एक लड़की ने शिव चौधरी से मेरी मुलाकात करवाई थी और उसी के माध्यम से मैं जबलपुर आई." सीएसपी आशीष जैन का कहना "उज़्बेकिस्तान की महिला पर क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी जांच की जा रही है." जबलपुर में इसकी पहले भी विजयनगर में इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां कुछ विदेशी महिलाएं मिली थीं. जबलपुर में देह व्यापार कराने वाले लोग इन महिलाओं को रहने की जगह उपलब्ध करवाते हैं. मोबाइल पर ग्राहकों को फोटो और नंबर उपलब्ध करवाए जाते हैं. स्पा सेंटर की आड़ में भी कई जगहों पर इसी तरह के गलत काम चल रहे हैं.  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

जबलपुर में पुलिस के छापा मारते ही भाग गया दलाल, सेक्स रैकेट के अड्डे पर मिली विदेशी महिला

जबलपुर. जबलपुर माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर शनिवार को पुलिस ने दबिश देते हुए एक उज्बेकिस्तान की महिला सहित एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं छापे की भनक लगते ही अड्डे का संचालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। माढ़ोताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबा टोला हनुमानताल निवासी शिवा चौधरी ग्रीन सिटी स्थित एक घर में एक विदेशी महिला को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहा है। माढ़ोताल थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर बताए गए पते पर दबिश दी गई। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से हनुमानताल के बाबा टोला निवासी शिव चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी तथा एक विदेशी महिला (उज्बेकिस्तान) को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपित शिवा चौधरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश में टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

पवई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया, देह व्यापार के धंधे में शामिल चार महिलाओं को छुड़ाया गया

मुंबई  पवई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जब पुलिस ने पवई के होटल में जाल बिछाकर छापेमारी की, तो हैरत में पड़ गई। देह व्यापार के धंधे में शामिल चार महिलाओं को छुड़ाया गया, जो मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर हैं। पुलिस टीम ने 60 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट का सरगना है। वह शो बिजनेस की युवतियों को मॉडलिंग की जाल में फंसाकर वेश्यावृति के लिए मजबूर करता था। वह ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियों की सप्लाई करता था। होटल से छुड़ाई गई युवतियों की उम्र 26 से 35 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल इन महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया है। उभरते मॉडल को फंसाता था 60 साल का श्याम सुंदर 60 साल का श्याम सुंदर अरोड़ा मॉडलिंग कंपनी चलाता है और इसके आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा है। जांच में यह सामने आया कि श्याम सुंदर मॉडलिंग के नाम पर उभरते मॉडल को फंसाता है और फिर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। पवई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लड़कियां एक होटल में पहुंचने वाली हैं। फिर पुलिस ने जाल बिछाया और नकली ग्राहक बनकर बनकर श्याम सुंदर अरोड़ा से संपर्क किया। गुरुवार को श्याम सुंदर चार मॉडल को लेकर होटल में पहुंचा, फिर पुलिस ने छापेमारी की और सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान चारों मॉडल और श्याम सुंदर के पास 8 मोबाइल फोन और कैश भी मिला। पवई पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र सोनवणे ने बताया कि इस रैकेट में चरकोप इलाके का एक और आदमी भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। चार मॉडल को होटल से बरामद किया गया सोनवणे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा श्याम सुंदर अरोड़ा के क्रिमिनल रेकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। अरोड़ा को भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(2) और अनैतिक व्यापार अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक को यह बड़ा सेक्स रैकेट हो सकता है, पुलिस इसके तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल होटल से बरामद युवतियों को आश्रय गृह भेजा गया है, जिसने पूछताछ की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 27 हजार रुपए में उज्बेकिस्तान से पहुंची थी युवती… App में होता था सौदा… 11 आरोपी पकड़ाए

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले हुई देर रात वीआईपी रोड में विदेशी युवती ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी और जमकर हंगामा मचाया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपी भावेश आचार्य ने युवती को बुलाने के एवज में 27 हजार रूपये दलाल को दिये थे। पुलिस ने युवती और आरोपी से पूछताछ के बाद 11 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी दलाल हैं और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पूछताछ में युवती ने किया खुलासा तेलीबांधा पुलिस के द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य पिता बीएस. आचार्य निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि, वह उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार हेतु मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था। देह व्यापार के लिए पहुंची थी युवती तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपित युवती सहित आरोपित भावेश आचार्य से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाए जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर होटल में रुकी थी। जांच के बाद खुला पूरा राज     आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपितों से देह व्यापार में संलिप्त दलालों के संबंध में पूछताछ कर जांच शुरू की गई।     टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द, जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।     आरोपितों द्वारा अपने साथी जुगल सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया। लोकेंटो एप के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपितों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी     रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा।     जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी गुढ़ियारी।     बृजेश साहा निवासी अंबिकापुर सरगांव, हाल पता कमल विहार टिकरापारा।     मो. साजिद निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा, हाल पता मोतीनगर संतोषी नगर टिकरापारा।     दिनेश लिलवानी निवासी देवपुरी टिकरापारा।     शेख इमरान निवासी संजय नगर टिकरापारा।     अमित सोनी निवासी पुरानी बस्ती।     रमेंद्र पाठक निवासी रायपुरा सत्यम विहार डीडी नगर।     शेख नूरूल हक निवासी चौरसिया कालोनी टिकरापारा।     दुर्गेश पनागर निवासी थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।     जुगल कुमार राय निवासी दमदमा पोस्ट नहाटा परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर गुढ़ियारी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

शाहरुख खान की यह को-एक्ट्रेस SEX रैकेट में फंस चुकी है , 1 रात के लेती थी 1 लाख

मुंबई आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की। श्वेता का जन्म 11 जनवरी, 1990 को जमशेदपुर में हुआ था। फिर वो बचपन में ही अपने परिवार के साथ जमशेदपुर से मुंबई आ गई थीं। वहीं एक्टिंग में इंटरेस्ट होने की वजह से उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और फिर उन्हें बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम मिल गया। श्वेता ने शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'मकड़ी' में काम किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद श्वेता की किस्मत चमक गई और फिर उन्होंने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े जैसे कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया। श्वेता पर लग चुका है प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप वहीं फिल्मों में हिट होने की वजह से श्वेता को कई टीवी सीरियल के भी ऑफर आने लगे। ऐसे में श्वेता ने 'कहानी घर घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे शोज के जरिए लोगों को दीवाना बनाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। दरअसल साल 2014 में श्वेता को हैदराबाद के एक होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उन पर प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप भी लगा था। खबरों के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक असिस्टेंट डायरेक्टर श्वेता की डील करवाता था। वहीं श्वेता प्रोस्टिट्यूशन के लिए 1 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं, जिसमें से वो 15 हजार रुपए दलाली के तौर पर देती थीं। इस मामले के बाद श्वेता ने अपने बयान में कहा था कि वो यह सब पैसों की कमी की वजह से कर रही थीं। श्वेता ने यह भी कहा था कि वो पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो यह सब कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में पैसे की कमी की वजह से कई लोग अक्सर ऐसा करते हैं। इसके बाद उन्हें 2 महीने तक रेस्क्यू होम में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट से बरी कर दिया था, लेकिन सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद उनका फिल्मीं करियर बुरी तरह से बर्बाद हो गया था। शादी के 1 साल में ही टूटी थी श्वेता की शादी फिर श्वेता ने 2017 में वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कमबैक किया। इस फिल्म में वो वरुण धवन की भाभी के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और फिर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डायरेक्टर रोहित मित्तल से साल 2018 में शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी। शादी से पहले वो 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि, उनकी यह शादी 1 साल में ही टूट गई। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी शॉक थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68