शहजाद पूनावाला ने कहा- लेफ्ट भी यही बात कर रही है कांग्रेस से नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी इंडी अलायंस में एक मीम बन चुकी

नई दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इंडिया ब्लॉक में तकरार की खबरों के बीच कहा कि कांग्रेस हारी हुई पार्टी बन गई है जिसे बर्दाश्त करने के मूड में उसके साथी भी नहीं हैं। पूनावाला ने कहा, " सुबह ममता बनर्जी कहती हैं कि 'टीएमसी और मुझे इंडी एलायंस का नेता बनाओ, क्योंकि कांग्रेस से यह काम नहीं हो रहा है। दोपहर तक महाविकास अघाड़ी और उद्धव सेना के रुख के कारण, अबू आजमी बाहर निकल जाते हैं, और अबू आजमी कहते हैं कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग कर रही है। " उन्होंने आगे कहा, " फिर, हम देखते हैं कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव कहते हैं, राहुल गांधी हमारे नेता नहीं हैं। इंडी अलायंस के नेता नहीं है। कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और वह अभी भी चुनाव हारी है इसलिए हम लोग सरकार नहीं बना पाए हैं। कोई यह मांग करता है कि इंडी अलायंस का किसी को नेता बनाया जाए तो हम उस मांग का स्वागत करते हैं।" भाजपा नेता ने तंज कसा, "लेफ्ट भी यही बात कर रही है कांग्रेस से नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी इंडी अलायंस में एक मीम बन चुकी है। पहले परजीवी का मीम बनती थी। अब इंडी एलायंस के सभी लोग कह रहे हैं कांग्रेस नहीं हो पाएगा। कांग्रेस हारी हुई पार्टी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 चुनाव हार चुकी है। इंडी अलायंस में अब कांग्रेस को कोई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।" झारखंड में कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद ने देने को आधार बनाकर पूनावाला ने कहा, " झारखंड में कांग्रेस को जेएमएम ने डिप्टी सीएम का पद नहीं दिया। जम्मू-कश्मीर में एक विभाग मिला है। महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर दोष देने लगी तो शरद पवार ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। इंडी अलांयस में शामिल दल कांग्रेस को उनकी मौजूदा स्थिति से अवगत करा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस हर बार की तरह वही गलती दोहराती रही है। धूल चेहरे पर थी और कांग्रेस आईना साफ करती रही। इंडी अलांयस के लोग बोल रहे हैं राहुल गांधी हार स्वीकार कीजिए आप हमारे नेता नहीं हो।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 171

शहजाद पूनावाला ने कहा- जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वे इसके लिए चुनाव आयोग और ईवीएम को दोषी ठहराते हैं

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर नए हमले किए, क्योंकि पार्टी ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 'अस्वीकार्य' हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की एक ही पहचान, लोकतंत्र और जनता का अपमान करो। पार्टी हमेशा जनता की अंतरात्मा पर सवाल उठाती है। जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वे इसके लिए चुनाव आयोग और ईवीएम को दोषी ठहराते हैं।" शहजाद पूनावाला ने कहा, "उनके अनुसार, झारखंड, जम्मू कश्मीर और वायनाड में यह लोकतंत्र की जीत थी। हालांकि, महाराष्ट्र में, चूंकि वे हार गए, इसलिए लोकतंत्र हार गया। कांग्रेस पार्टी भाई-भतीजावाद को लोकतंत्र से ऊपर रखती है। कांग्रेस पार्टी एक बोझ की तरह है। अगर आप इसे देखें, तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता खुद ही पार्टी को बोझ समझते हैं।'' इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर असंतोष व्यक्त किया था और इसे "अस्वीकार्य" करार दिया था। महाराष्ट्र में चुनाव अस्वीकार्य- कांग्रेस महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद एएनआई से बात करते हुए अल्वी ने कहा कि भारत और लोकतंत्र हार गए हैं। उन्होंने कहा, "जिस तरह से हरियाणा के तुरंत बाद महाराष्ट्र में चुनाव हुए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगभग सभी उम्मीदवार जीत गए, ऐसा भारत में कभी नहीं हुआ। भाजपा ने महाराष्ट्र जीत लिया, लेकिन भारत हार गया। लोकतंत्र हार गया। संविधान हार गया।" उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में चुनाव अस्वीकार्य हैं।’’ महाराष्ट्र में भाजपा ने 132 सीटें जीतीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की। ​​महायुति का नेतृत्व कर रही भाजपा ने अपने सहयोगी दलों शिवसेना और एनसीपी को साथ लेकर शानदार जीत दर्ज की। महाराष्ट्र में भाजपा ने 132 सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं, और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। राज्य में 288 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा का स्ट्राइक रेट रहा शानदार महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों को करारा झटका लगा, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटें, कांग्रेस को 16 और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एससीपी) को केवल 10 सीटें मिलीं। महाराष्ट्र में भाजपा ने 148 सीटों पर चुनाव लड़कर 133 सीटें जीतीं, जिससे पार्टी का स्ट्राइक रेट शानदार रहा। पार्टी के सहयोगी दलों शिवसेना और एनसीपी का स्ट्राइक रेट भी बहुत अच्छा रहा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए। पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

शहजाद पूनावाला ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच में कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र रच कर रंगनाथ मिश्रा रिपोर्ट में डाला था कि ओबीसी, एससी, एसटी समाज का आरक्षण छीन कर मुस्लिम वोट बैंक को देना है। कांग्रेस ने यह करने की शुरुआत भी की थी। यूपीए के जमाने में बिल भी बनाए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सलमान खुर्शीद ने आकर ऐलान भी किया था कि 27 फीसद ओबीसी आरक्षण से हम एक चंक काटकर मुस्लिम को धार्मिक आधार पर दे देने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने जामिया और एएमयू में एससी, एसटी समाज के आरक्षण को भी खत्म करने का काम किया। केवल यही नहीं आज जब उनकी सरकार कर्नाटक में है तो वहां पर भी धार्मिक आधार पर आरक्षण की बातें करके कांग्रेस ओबीसी समाज के आरक्षण में सेंधमारी करके वो मुस्लिमों को देना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जब 77 ओबीसी जातियों में 75 ओबीसी जाति मुस्लिमों की जोड़ी गई तो उस पर भी एक शब्द नहीं बोला। हाईकोर्ट ने इसको स्ट्राइक डाउन किया। सुप्रीम कोर्ट में ये मामला गया, पर कांग्रेस जो ओबीसी-ओबीसी करती है वो एक भी बार ओबीसी समाज के अधिकार मारे जाने पर एक शब्द नहीं बोल पाती है, इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस केवल ओबीसी का चोला पहनकर हिंदू समाज को बांटने के लिए आती है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि मैं खुद मुस्लिम समाज से हूं और पसमांदा होने के नाते मुझे पता है कि मुस्लिम समाज में किस प्रकार का भेदभाव होता है। अशरफ समाज तो पसमांदा समाज को मस्जिदों में नहीं घुसने देता, साथ में बैठने नहीं देता, कई जगहों पर भारी भेदभाव होता है। राहुल गांधी और उनका इकोसिस्टम इन पिछड़े मुसलमानों के लिए इन पसमांदाओं के लिए कभी एक शब्द नहीं बोलता। उन्होंने पूछा कि यदि आप पिछड़ों के इतने बड़े हमनवा हैं तो कभी क्यों नहीं बोलते। केवल हिंदुओं को बांटो, मुस्लिम समाज में वोट बैंक जिहाद कराओ, यही इनका एक पूरा का पूरा लक्ष्य है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71