23 ग्राम स्मैक जब्त, राजस्थान-सिरोही में एंबुलेंस से तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मोरस चौकी के बाहर एंबुलेंस से 23 ग्राम स्मैक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह एंबुलेंस उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर आ रही थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में उपनिरीक्षक पन्नालाल, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के कांस्टेबल आईदान सिंह, कांस्टेबल अरजी, शैलेश एवं गजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सोमवार को मोरस चौकी के बाहर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उदयपुर से पिंडवाड़ की ओर आ रही टवेरा एंबुलेस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 23 ग्राम स्मैक पाया गया। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर स्मैक एवं एम्बुलेंस को जब्त कर स्कोन प्लाजा, सिरोही निवासी शहजाद शाह पुत्र अकबर शाह, घांचीवाड़ा सिरोही निवासी शाहरूख खान पुत्र निसार मोहम्मद एवं सरफराज खान पुत्र निसार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर यह स्मैक कहां से लाई गई थी तथा उसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है एंबुलेंस में तस्करी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोग पुलिस को चकमा देने के लिए रोजाना नए तरीके अपनाते रहते हैं। इसमें एंबुलेंस का उपयोग भी करने लगे है। अपवादस्वरूप छोड़ दे तो पुलिसकर्मी भी उन्हें रोकने से बचते है। इसका ये लोग फायदा उठाते है। पूर्व में भी एंबुलेस में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ चुके है। ऐसे में पुलिस को और सतर्क रहकर इन पर कारवाई करने की आवश्यकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

एनडीपीएस केस की जांच में जुटी पुलिस, राजस्थान-करौली में फरार स्मैक तस्कर गिरफ्तार

करौली. मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। सुरेश के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी सुरेश निवासी बड़ा पुरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार किया है। मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत करौली डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में  मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक की खरीद फरोख्त के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के भावली मोड़ से सुरेश पुत्र हल्के राम मीणा उम्र 19 साल निवासी बड़ापुरा थाना मासलपुर को दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में स्मैक की तस्करी का एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86