सागौन तस्करों पर शिकंजा, वन विभाग ने दो ठिकानों से 5 लाख से अधिक की लकड़ी की जब्ती

 कांकेर  उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कापसी वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने ग्राम पिपली में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है. इस कार्रवाई से इलाके के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है. वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपली में सागौन की लकड़ी का अवैध भंडारण किया गया है. सूचना के आधार पर कापसी वनपरिक्षेत्र की टीम ने दो संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सागौन चिरान और सागौन लट्ठा बरामद किया गया. वन विभाग ने कुल 254 नग सागौन जब्त किया है, जिसका कुल आयतन 7.549 घन मीटर आंका गया है. बाजार में 5 लाख से ज्यादा है कीमत अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई इस सागौन लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 लाख 13 हजार रुपये है. मौके पर लकड़ी परिवहन में उपयोग किए जाने वाले साधनों की भी बारीकी से जांच की गई. इस मामले में वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया है. कड़ी कानूनी कार्रवाई और चेतावनी वन विभाग ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जंगलों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने आगे भी इसी तरह की छापेमारी और निगरानी जारी रखने की बात कही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

पुलिस ने अपराधियों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान-जयपुर में चोरी-अफीम तश्करी- वाहन चोरी और रिश्वतखोरी

जयपुर. सबसे पहले राजधानी जयपुर के सदर थाना की बात करते है। यहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिरों में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से मंदिरों से चुराए गए चांदी के छत्र सहित वारदात में प्रयुक्त नकब सामान भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिरों में घुसकर चोरी करने वाले सूरज सिंह उर्फ बिट्टू निवासी मजदूर नगर हसनपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मंदिरों से चुराए गए चांदी के छत्र सहित वारदात में प्रयुक्त नकब सामान जब्त किया है और साथ ही एक अवैध हथियार कटार भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है। अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार दूसरी ओर जालूपुरा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर (डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है और उसके पास 467 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जालूपुरा थाना और डीएसटी उत्तर ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर नारायण लाल सालवी निवासी गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से 467 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। मौज-मस्ती व अन्य शौक पूरा करने लिए वाहन चुराने वाला गिरफ्तार विधाधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित रात में रेकी कर घरों के बाहर खड़ी बाइक चोरी किया करता था और उन्हें औने-पौने दामों में बेच कर मौज मस्ती व अन्य शौक पूरे करता था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर में दर्जनों वाहन चोरी कर चुका हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर  मुकेश कुमार (20) निवासी गांव दिलावरपुर थाना केसरीया जिला मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में वाहन चोरी करना कबूला। आरोपित जयपुर शहर में कई वाहन चोरी की वारदात कर चुका हैं। पैसा और शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करता था। पुलिस हेड कांस्टेबल पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सिरोही टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांचौर जिला सांचौर के पुलिस हेड कांस्टेबल किशनाराम को परिवादी से पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की सिरोही टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके परिवारजनों के विरूद्ध दर्ज मुकदमे में मदद करने की एवज में पुलिस हैड कांस्टेबल किशनाराम पचास हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। जिसपर एसीबी की सिरोही टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हैड कांस्टेबल किशनाराम को पच्चसी हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान भी पुलिस हेड कांस्टेबल किशनाराम ने परिवादी से पांच हजार रुपये अपने परिचित के खाते में जरिये फोन पे ट्रांसफर करवाकर वसूले थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48